Mega Daily News
Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो चुकी है। इस बैठक में 43 एजेंडो पर मुहर लगी है। बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसमें ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन करने की बात कही गई। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कैबिनेट की तरफ से इसके गठन पर मोहर लगा दी गई है। इसको लेकर नीतीश कुमार की तरफ से भी आयोग के गठन को लेकर कहा कि ‘यह शिक्षा और रोजगार को सुनिश्चित करने का काम करेगा।’ साथ ही उन्होंने आयोग में शामिल सदस्यों की जानकारी भी दी है।
नीतीश कुमार ने दी जानकारी
कैबिनेट की मीटिंग खत्म होने के बाद नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बिहार युवा आयोग के गठन पर खुशी जताई। सीएम ने कहा कि ‘मुझे यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि बिहार के नौजवानों को रोजगार के मौके देने और उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए इस आयोग के गठन को मंजूरी दी गई है।’ उन्होंने बताया कि ‘युवाओं की स्थिति में सुधार करना और उनसे जुड़े मामलों में सरकार को सलाह देने का काम आयोग करेगा।’
मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है और आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे…
— Nitish Kumar (@NitishKumar)
महिलाओं को मिलेगा आरक्षण
इसके अलावा, बिहार सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब से राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण का मिलेगा। बिहार की सभी सरकारी सेवाओं में, चाहे वह किसी भी स्तर या विभाग की सीधी नियुक्ति हो, उनमें अब केवल बिहार की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को ही आरक्षण दिया जाएगा।
यह फैसला लंबे समय से उठ रही उस मांग के जवाब में आया है, जिसमें कहा जा रहा था कि दूसरे राज्यों की महिला अभ्यर्थियों को बिहार की नौकरियों में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीते दिनों वाराणसी स्थित सारनाथ के होटल सौमेन्द्र में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
समर सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोजपुरी गायक समर सिंह को सुबह क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। वो गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था। कई दिनों से तालश कर रही पुलिस से बचने के लिए समर सिंह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड जैसी कई जगहों पर भागता फिर रहा था। गिरफ्तारी के बाद समर सिंह की फोटो अखिलेश यादव के साथं वायरल हो रही है।
अखिलेश यादव के साथ समर सिंह की फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर समर सिंह के साथ अखिलेश यादव की फोटो खूब शेयर की जा रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा कमेंट किया गया कि सारे अपराधियों के साथ अखिलेश की ही फोटो क्यों वायरल होती है? वहीं, कुछ यूज़र्स कहा कि नेताओं के साथ लोग अक्सर ही फोटो खींचाते रहते हैं, ऐसे में क्या किया जा सकता है?
शिवपाल यादव की साथ भी सामने आई फोटो
अखिलेश यादव के अलावा उनके चाचा व समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव के साथ भी समर सिंह की फोटो सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल इस फ़ोटो में सिंगर समर सिंह सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव के पैर छुते नजर आ रहा है। वहीं, हाल में ही आकांक्षा सिंह की मां मधु दुबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुझे संदेह है कि मेरी बेटी के मामले में जो दोषी है, उसको समाजवादी पार्टी का संरक्षण प्राप्त हो रहा है। यही कारण है कि पुलिस ने मुकदमा लिखने में भी देरी की थी।
आकांक्षा की मां ने समर सिंह गिरफ्तारी पर कहा कि उनकी बेटी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए, तब ही उन्हें सुकून मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि 26 मार्च को आकांक्षा का शव सारनाथ स्थित होटल के कमरे में मिला था। लाश मिलने के बाद पुलिस महकमे हड़कंप मच गया था। पुलिस पहले इसे केवल सुसाइड की नजर से देख रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला ही पलट गया।
12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बोर्ड मंगलवार (28 मार्च, 2023) को 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन की ओर से सूचना जारी की गई थी कि 31 मार्च तक 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड अपनी आधिकारिक बेवसाइट पर रिजल्ट जारी करेगा। जिन छात्रों ने इस साल बिहार में रिजल्ट जारी किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।
बिहार में 14 फरवरी से 22 फरवरी तक 10वीं की बोर्ट परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिसमें 17 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, एसएमएस और डिजिलॉकर के साथ ही यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड के 12वीं की परीक्षा का परिणाम इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. आपको बता दें कि जो भी छात्र-छात्रा बिहार बोर्ड में टॉप करेगा उसे ₹1 लाख का नगद पुरस्कार दिया जाता है. इसके साथ टॉपर को लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर भी दिया जाता है. वहीं नंबर 2 के टॉपर को 75 हजार रुपये दिया जाता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 19 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा लेकिन बोर्ड की ओर ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और न ही किसी तारीख का ऐलान किया गया है.
क्या मिलेगा टॉपर को?
बिहार बोर्ड में 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र या छात्रा को बोर्ड की ओर से 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाता है. वहीं सेकेंड टॉपर को 75,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर बोर्ड की ओर से दिया जाता है. पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी.
कहां देखें परीक्षा परिणाम?
बिहार बोर्ड का रिजल्ट कई वेबसाइट्स पर देखा जा सकता है. इसके लिए आप इन ऑफिशियल वेबसाइट्स secondary.biharboardonline.com, onlinebseb.in और results.biharboardonline.com पर विजिट कर सकते हैं. इस परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023  को किया गया था जिसमें 13 लाख छात्र शामिल हुए थे. पिछले साल हुई 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च 2022 को जारी कर दिया गया था. इसके अलावा आप SMS के जरिए भी परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको इस नंबर (56263) पर BIHAR12ROLL-NUMBER लिखकर एसएमएस (SMS) करना होगा और आपका रिजल्ट मैसेज में मिल जाएगा.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक विजय मंडल ने बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि होली के बाद तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे. सीएम नीतीश कुमार उन्हें खुद सत्ता सौंपेंगे. विजय मंडल का बयान ऐसे समय आया है जब बिहार की राजनीति में भूचाल आया हुआ है. हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) के दिग्गज नेता उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार का साथ छोड़कर अलग पार् बना ली. उन्होंने राष्ट्रीय लोक जनता दल नाम से नई पार्टी बनाई है.
JDU ने दी ये प्रतिक्रिया
विजय मंडल के बयान पर JDU के अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ कह दिया है कि अभी बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं है. इसलिए अभी ये फैसला नहीं हो सकता. उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व करने की बात कह चुके हैं, जबकि सोमवार को पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि 2025 का 2025 में तय होगा. लल्लन सिंह के बयान से पहले जेडीयू नेता केसी त्यागी भी बिहार में मुख्यमंत्री पद पर बयान दे चुके हैं. केसी त्यागी 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में रहेंगे.
वहीं, विजय मंडल के बयान के बाद बिहार में सियासी पारा बढ़ गया है. प्रदेश के लोगों के जुबान पर तेजस्वी के मुख्यमंत्री की बात चल रही है. अब देखना होगा कि विजय मंडल की बात कितनी सही साबित होगी. क्या अगले महीने तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे.
गौर से देखा जाए तो हाल के दिनों में महागठबंधन जितना विपक्ष से परेशान नहीं है, उतने अपने ही घटक दलों में हो रही बयानबाजी से परेशान है और सबके निशाने पर या तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं या उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव. वैसे, यह भी गौर करने वाली बात है कि अगले लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के घटक दल एकजुट होने का दावा भी करते हैं.
बिहार में लोगों का मानना भी है कि नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री अंतिम पाली खेल रहे हैं. ऐसे में उनके उत्तराधिकारी को लेकर संशय की स्थिति में मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर चर्चा गर्म है. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई मौके पर तेजस्वी के नेतृत्व की सार्वजनिक बात रख चुके हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि कल तक बिहार में सिर्फ तेजस्वी का नाम ही मुख्यमंत्री चेहरा के लिए जाना जा रहा था, लेकिन हाल के दिनों में मंत्री संतोष कुमार सुमन का भी नाम लिया जाने लगा है.
जेडीयू के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार कहते है कि मुख्यमंत्री किसी के कहने से नहीं बनता. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता बनाती है. जनता जिसे चाहे उसे मुख्यमंत्री बना सकती है. बहरहाल, बिहार में महागठबंधन में सरकार चल रही है, लेकिन जिस तरह मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की संख्या बढ़ी है, उससे तय है कि इस महागठबंधन में गांठ पड़ने में देर नहीं है.
बिहार में जदयू की राजनीति को लेकर लगातार चल रहे उठापटक के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एक बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बयान दिया और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा वर्तमान में पार्टी के किसी भी पद पर नहीं है. जबकि उपेंद्र कुशवाहा ने अभी तक पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है और ना ही उन्हें हटाए जाने की कोई घोषणा की गई है.
अब लल्लन सिंह के दावे के बाद उन्हें पार्टी से निकाले जाने की चर्चा जोरों पर है. इससे पहले सोमवार को नीतीश कुमार ने बांका में उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कहा था कि भाजपा के कहने पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बयानबाजी कर रहे हैं. जबकि उन्हें नेता हमने बनाया है. उनके लिए पार्टी ने सब कुछ किया है. इसके बाद भी वह कई बार पार्टी छोड़ कर गए हैं. तीसरी बार वह पार्टी में शामिल हुए हैं और पार्टी कमजोर होने का बयान दे रहे हैं. जोकि उन्हें शोभा नहीं देता.
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर पर पोस्ट किया पत्र
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक पत्र लिखा है. उस पत्र को अपने ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट किया है. उसमें लिखा है कि नीतीश की राजद से खास डील और जदयू के राजद में विलय की कवायद से पार्टी का अस्तित्व खतरे में है. ऐसे में जदयू कार्यकर्ता पार्टी को बचाने के लिए पहल करें. उपेंद्र इसके लिए कार्यकर्ताओं को 19 और 20 फरवरी को पटना के सिन्हा पुस्तकालय परिसर में आमंत्रित किया है. जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और इस विषय पर चर्चा करेंगे.
लल्लन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के पत्र पर दी प्रतिक्रिया
राजीव रंजन सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट किया और उपेंद्र कुशवाहा के पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा है कि कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना. जदयू के समर्पित साथियों को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है. राजद के साथ जदयू की ना कोई डील है और ना ही विलय की बात है. यह सब बातें एक मनगढ़ंत कहानी है. इस पर कोई भी कार्यकर्ता भ्रमित ना होे,
बिहार में सियासी कलह रुकने का नाम नहीं ले रहा. भाजपा से नाता टूटने और राजद-जदयू के गठबंधन बनने के बाद से राज्य में कोई न कोई सियासी घटनाक्रम सामने आते ही रह रहा है. इन दिनों महागठबंधन में फूट पड़ने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. राजद और जदयू के नेताओं में जारी वाकयुद्ध दोनों पार्टियों के आपसी समझौते पर सवाल खड़ा कर रहा है. हाल ही में राजद और जदयू नेताओं के बीच हुई बयानबाजी पर तब बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो वे भड़क गए.
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी पार्टी राजद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दल जदयू के नेताओं के बीच हाल में हुए वाकयुद्ध के बारे में पत्रकारों के सवालों पर भड़क गये. उन्होंने सोमवार को उल्टे पत्रकारों से ही पूछ लिया कि उनके संगठनों में संपादक चीजों को तय करते हैं या संवाददाता संपादकों को बताते हैं कि क्या करना है. हाल के दिनों में दोनों सत्ताधारी दलों के प्रवक्ताओं द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ की जा रही बयानबाजी के बारे में मीडियाकर्मियों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने उक्त टिप्पणी की.
पूर्व में एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी रहे राजद और जदयू छह महीने से भी कम समय पहले एक-दूसरे के सहयोगी बन गये थे. लेकिन हाल के दिनों में नेताओं के बीच बयानबाजी से दोनों दल टकराव के रास्ते पर दिखाई दे रहे हैं. दोनों सत्ताधारी दलों के बीच टकराव की स्थिति को राज्य के शिक्षा मंत्री और राजद नेता चंद्रशेखर द्वारा ‘‘रामचरितमानस’’ के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है. जदयू के कुछ नेताओं को चिंता है कि भाजपा राजनीतिक लाभ उठाने के लिए शिक्षा मंत्री की टिप्पणी को तूल देने की की कोशिश में लगी है. इसके मद्देनजर जदयू मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में है, लेकिन राजद गठबंधन सहयोगी के सुझाव पर अमल नहीं करते हुए मामले को संभालने में जुट गई है.
यादव ने दोहराया कि उनके पिता एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और जदयू के शीर्ष नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बेहतर तालमेल है और दोनों महागठबंधन के शीर्ष नेता हैं, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दोनों पक्षों में से किसी ने क्या कहा. हालांकि, जब उनसे स्पष्ट रूप से पूछा गया कि वह मंत्री के बयानों का समर्थन करते हैं या उसकी आलोचना करते हैं, तो तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘संविधान में सभी धर्मों के लिए समान सम्मान की बात है. हमारे लिए संविधान एक पवित्र पुस्तक की तरह है. लेकिन ऐसे मुद्दों पर बहस करने से गरीबी, बेरोजगारी जैसी समस्याओं को हल करने में कोई मदद नहीं मिलेगी.’’
यादव ने राजद और जदयू के बीच कोई अनबन नहीं होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि महागठबंधन में ‘‘दरार’’ की चर्चा भाजपा की सुनियोजित साजिश है. महाराष्ट्र में पिछले साल हुए राजनीतिक उथल-पुथल को क्या भाजपा बिहार में भी दोहराना चाहती है? इसके जवाब में राजद नेता ने कहा कि भाजपा ने कुछ महीने पहले यहां महाराष्ट्र जैसी कोशिश की थी पर यहां उल्टा हो गया. यादव का इशारा पिछले साल अगस्त महीने में बिहार में हुए राजनीतिक उथल-पुथल की ओर था जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भाजपा से नाता तोड़कर प्रदेश में राजद सहित अन्य दलों के साथ मिलकर प्रदेश में महागठबंधन की नई सरकार बना ली थी.
बिहार में पुल के गिरने और चोरी होने के मामले आम हो गए हैं. बिहार में पुल के गिरने का नया मामला बेगूसराय से आया है जहां बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही धाराशायी हो गया और नदी के पानी में समा गया. हालांकि, राहत रही कि इस हादसे किसी को चोट नहीं आई. लेकिन पुल के गिरने के साथ ही नीतीश कुमार सरकार के काम को लेकर सवाल उठने लगे हैं. भ्रष्टाचार के प्रति उनकी नीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
इस पुल के गिरने से दो दिन पहले ही लोगों की इस पर आवाजाही को बंद कर दिया गया था. दरअसल, इस पुल में दरार दिख रही थी जिसके बाद लोगों के इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी. बेगूसराय के डीएम ने बताया कि पुल को उपयोग के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि पुल गिरने के कारणों की जांच की जा रही है.
5 साल में नहीं बन सका ये पुल
इस पुल की कहानी बेहद दिलचस्प है. ये एक हाईलेवल आरसीसी पुल था जिसके निर्माण की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. इसे अगस्त 2017 तक बनकर तैयार हो जाना था. लेकिन इस पुल का उद्घाटन अभी तक भी नहीं हो पाया है और उससे पहले ही ये टूट गया. इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री नावार्ड योजना के तहत हुआ था, जिसे बनाने में 13.43 करोड़ रुपए का खर्च आया था. इस पुल को आहोक कृति टोल और विष्णुपुर के बीच बनाया गया था.
जानकारी के मुताबिक, पुल तक पहुंचने वाला एप्रोच रोड का निर्माण नहीं हो पाया था फिर लोग किसी तरह इसका इस्तेमाल कर रहे थे. ट्रैक्टर भी इस पुल के रास्ते आवाजाही कर रहे थे. कुछ दिन पहले इसमें दरार दिखी तो इस पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई. लेकिन किसे पता था कि ये पुल उद्घाटन से पहले ही पानी में समा जाएगा.
पुल को लेकर लोग सवाल कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि इसे बनाने के दौरान नियमों की अनदेखी की गई. लूट के कारण ये पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. हादसे में मां भगवती कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा तैयार किए गए इस पुल के पिलर नंबर 2 और 3 के बीच का हिस्सा टूटकर गंडक नदी में समा गया.
बिहार बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं व 12वीं यानी मैट्रिक और इंटर की डेट शीट जारी कर दी गई है. जारी की डेट शीट के अनुसार, पहले कक्षा 12वीं और फिर कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. बता दें कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी, जो 11 फरवरी तक चलेंगी. जबकि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी. छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी बोर्ड परीक्षा की डेट शीट देख सकते हैं.
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा कहा गया है कि परीक्षा रोजाना दे शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:45 से 5 बजे तक ली जाएगी. वहीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट मार्च-अप्रैल के महीने में जारी कर दिया जाएगा.
बिहार में अपराध, खासकर बेगूसराय में सड़कों पर हुए शूट-आउट (Shootout at Begusarai) पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को निशाने पर ले रही है। बीजेपी नेताओं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ex Minister Ravi Shankar Prasad) एवं राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील मोदी (Rajya Shabha MP Sushil Modi) ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ महागठबंधन की सरकार (Mahagathbandhan Government) बनाने के बाद नीतीश कुमार की छवि को धक्‍का लगा है। अब वे सुशासन बाबू (Sushashan Babu) का तमगा छोड़ दें।
आरजेडी के बारे में एक शब्‍द नहीं बाले रहे नीतीश
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के बेगूसराय में सरेआम सड़कों पर हुए शूटआउट और राज्‍य में हो रहे अपराध पर प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के दौरान नीतीश कुमार छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी जाहिर करते थे। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह तक में भी शिरकत नहीं की। लेकिन अब अपराधियों की नींव पर पनपे राष्‍ट्रीय जनता दल के बारे में एक शब्‍द भी नहीं बोल रहे हैं।
बिहार. बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद नीतीश राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। वहीं. इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं।
नीतीश कुमार को समर्थन दे सकती है राजद
राजद सूत्र ने कहा कि राजद नीतीश कुमार को समर्थन दे सकती है। विभागों के आवंटन पर कोई मतभेद नहीं होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास 160 की ताकत है। अगर भाजपा अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती है या राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है, तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे।
भाजपा ने कहा, नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया
बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा- नीतीश कुमार ने जनमत के साथ खिलवाड़ किया। नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है।
नीतीश बोले, सभी सांसद-विधायक एनडीए छोड़ने के पक्ष में
बिहार के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद जद (यू) नेता नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे सभी सांसदों और विधायकों के बीच इस बात पर आम सहमति पर है कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए।
प्यार में इंसान सचमुच अंधा हो जाता है। ये प्यार उसे किसी भी हद तक जाने पर मजबूर कर देता है। इस प्यार के चक्कर में लोग जान दे भी सकते हैं और जान ले भी सकते हैं। वहीं कुछ घर से भागकर अपने प्यार को मुकम्मल करने की कोशिश करते हैं। आमतौर पर भागने वाले युवा युवती की उम्र में कोई बड़ा फासला नहीं होता है। या फिर ऐसा होता है कि लड़के की उम्र भले ज्यादा हो लेकिन लड़की कम उम्र की या नाबालिग होती है।
GOOGLEADBLOCK
नाबालिग छात्र को भगा ले गई युवती
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी युवती से मिलाने जा रहे हैं जो एक नाबलीग लड़के के इश्क में इस कदर पागल हुई कि उसने उसके किडनेप ही कर लिया। इस अपहरण के बदले युवती को पैसे का एक ढेला तक नहीं चाहिए। किडनेप हुए लड़के की माँ का कहना है कि युवती ने मेरे बेटे को शादी के इरादे से किडनेप किया है। यह अनोखा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके का है। यहां एक 20 साल की युवती का दिल अपने पड़ोस में रहने वाले 15 साल के लड़के पर आ गया। 8वीं क्लास में पढ़ने वाला ये लड़का शुक्रवार (15 जुलाई) अचानक घर से गायब हो गया। लड़के के घरवालों ने पड़ोस में रहने वाली युवती पर अपहरण का इल्जाम लगाया है।
GOOGLEADBLOCK
मां ने लगाया बेटे को किडनेप करने का आरोप
इस मामले में पीड़ित बच्चे की माँ ने थाने में जाकर युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। माँ ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसका बेटा 8वीं क्लास में पढ़ता है। पड़ोस में रहने वाली 20 वर्षीय युवती को उस पर क्रश है। वह आए दिन मेरे बेटे पर लाइन मारा करती थी। उसी ने मेरे बेटे को किडनेप किया है। वह उससे शादी करना चाहती है।
दूसरी तरफ लड़कीवालों ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस मामले में अपनी तरफ से कोई शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है। अब ये अनोखी प्रेम कहानी पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी हुई है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक लड़की एक नाबालिग लड़के को भगाकर ले गई। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि युवती ने सच में लड़के का अपहरण किया है या फिर वह अपनी मर्जी से साथ गया है। परिजनों के अनुसार उनकी लड़के से जब आखिरी बार बात हुई थी तो वह दिघरा में थ। इसके बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के राज्य में जाति आधारित जनगणना के निर्णय को एक सही कदम बताते हुए कहा कि सर्वेक्षण के नतीजों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए तथा संकलित किए गए आंकड़ों का उपयोग राज्य के दबे-कुचले वर्ग की मदद के लिए नीतियां बनाने में किया जाना चाहिए. मोतिहारी में एक सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने यह बात कही.
प्रशांत किशोर ने की नीतीश कुमार की तारीफ
प्रशांत किशोर ने कहा, ‘‘बिहार में जाति आधारित जनगणना करने का राज्य सरकार का निर्णय निश्चित रूप से एक सही कदम है. लेकिन प्रकिया पूरी होने के बाद सर्वेक्षण को सार्वजनिक किया जाना चाहिए और बिहार सरकार को संकलित किए गए आंकड़ों का उपयोग राज्य के दबे-कुचले वर्ग की मदद के लिए नीतियां बनाने में करना चाहिए. ’’
उन्होंने कहा कि यह कवायद बिहार में एनडीए के गठबंधन सहयोगियों के बीच विवाद का मुद्दा नहीं बनना चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट ने हाल ही में राज्य में जाति आधारित जनगणना शुरू करने की मंजूरी दी थी.
किशोर ने कहा, ‘‘राज्य में नीतीश कुमार सरकार द्वारा विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन उनकी गति बहुत धीमी है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, वह एक अच्छे इंसान हैं लेकिन जो बिहार में एनडीए सरकार का हिस्सा हैं उनके बारे में यह नहीं कहा जा सकता.’’ केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना को लेकर युवाओं में भय का माहौल है.’’
बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. बक्सर पुलिस ने दो कारों को शराब की खेप के साथ पकड़ा है. पुलिस को यह सफलता सटीक सूचना और लगातार रेकी करने के बाद मिली है.
बरामद शराब का बाजार मूल्य तकरीबन दो लाख रुपये है हालांकि, दोनों कारों के साथ कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हुआ है. जिसके बाद अब पुलिस अब कार मालिक के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है.
उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि शराब तस्करों की सक्रियता के बारे में काफी दिनों से सूचना मिल रही थी. तस्करों के द्वारा उत्तर प्रदेश से शराब की खेप राज्य में भेजी जा रही है. सूचना मिलने के बाद उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार पाठक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. टीम ने तस्करों की रेकी करनी शुरू की जिसके बाद यह सफलता हाथ लगी.
बोलेरो से शराब बरामद
उत्पाद निरीक्षक का कहना है कि शराब की यह खेप बरामद करना आसान नहीं था. इसके लिए उन्होंने कुछ ऐसे लोगों से संपर्क किया जो पूर्व में शराब पीने के आरोप में जेल गए हुए हैं. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जब जांच शुरू की तो सोमवार की रात पड़री मोड़ के समीप एक बोलेरो कार खड़ी दिखाई दी. पुलिस ने आसपास देखा तो वहां कोई नहीं था. काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं आया तो पुलिस ने वाहन की जांच शुरु की.
गाड़ी की छत में छिपाई शराब
पुलिस ने जांच की शुरुआत गाड़ी के निचले हिस्से से की. पायदान के पास का  कवर हटाने पर उसके अंदर शराब की बोतलें नजर आई.  जिसके बाद  वाहन को अपने कब्जे में लेकर उसे उत्पाद विभाग के कार्यालय लाया गया . जांच के दौरान पुलिस को न सिर्फ गाड़ी के दोनों पायदान बल्कि गाड़ी की टंकी के समीप और गाड़ी की छत में छिपाई शराब मिली. तस्करों का मैकेनिज्म देखकर पुलिस का दिमाग चकरा गया. इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कृष्णा शर्मा, पप्पू पासवान, प्रदीप कुमार गुप्ता, निर्मल कुमार तथा विश्वामित्र कुमार शामिल थे.
बिहार : बिहार के 16 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं में गुरुवार 33 लोगों की मौत हो गई है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात ट्वीट कर कहा, बिहार के कई जिलों में आंधी व बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ है. ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटा है. बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया.
प्रभावित परिवारों के साथ हैं : मुख्यमंत्री
बताते चले, गुरुवार को आंधी और वज्रपात से भागलपुर में 7, मुजफ्फरपुर में 6, सारण में 3, लखीसराय में 3, मुंगेर में 2, समस्तीपुर में 2, जहानाबाद, खगड़िया, नालंदा, पूर्णिया, बांका, बेगूसराय, अररिया, जमुई, कटिहार और दरभंगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं.
शुक्रवार को CBI की टीम ने लालू यादव (Lalu Yadav), उनकी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) और दोनों बेटियों हेमा और मीसा के घर पर भी छापेमारी की है. 14 घंटे की मैराथन रेड के बाद जब CBI की टीम राबड़ी देवी के घर से बाहर निकलने लगी तो RJD कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया. हालात इतने खराब हो गए कि राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजप्रताप को खुद CBI अफसरों को गेट तक छोड़ने आना पड़ा.
RJD कार्यकर्ताओं की सीबीआई की टीम से झड़प
RJD कार्यकर्ताओं की घेराबंदी इतनी मजबूत थी कि टीम को निकलने का मौका ही नहीं मिल रहा था. इस बीच कार्यकर्ताओं और CBI की टीम में धक्कामुक्की और झड़प भी हुई. हालात इतने खराब हो गए कि राबड़ी देवी को खुद घर से बाहर आ कर कार्यकर्ताओं को मौके से हटाना पड़ा ताकि CBI की टीम को वहां से जाने का रास्ता मिल सके.
राबड़ी देवी ने कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़
हंगामे से नाराज़ राबड़ी देवी ने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ भी जड़ दिया. राबड़ी देवी इस हंगामे को लेकर इतनी नाराज थीं कि उन्होंने मीडिया के कैमरे पर भी हाथ छोड़ दिया. CBI की इस रेड को लेकर RJD के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है.
गरीबों के नेता को तंग कर रहे हैं: RJD
इस मामले को लेकर आरजेडी का कहना है कि गरीबों के नेता को तंग किया जा रहा है. ये दुखद स्थिति है कि जो व्यक्ति बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है ये लोग उसको तंग कर रहे है. आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा, 'हम लोगो को आज सुबह पता चला की लल्लू जी के यहां छापा पड़ा है. घर में कोई नहीं है, दीदी है बस. मेरे नेता बीमार हैं. ये 2-4 लोग जो हारे हैं उसका बदला ले रहे हैं. इतना घोटला हुआ कोई नहीं देख रहा. ये सब परेशान करने के लिए हो रहा है. ऐसे समय में छापा पड़ा जब लालू जी इलाज करवाने दिल्ली गए हैं, तेजस्वी विदेश में है. हम लोगो की पार्टी गरीबों की पार्टी है. इसलिए यहां बस तंग किया जा रहा है.'
किस मामले में कार्रवाई?
आपको बता दें कि साल 2004 से 2009 तक लालू यादव UPA सरकार में रेल मंत्री थे. आरोप है कि उसी दौरान लालू प्रसाद यादव ने जमीन के बदले कुछ लोगों को रेलवे में नौकरी पर रखा था. उसी मामले में सीबीआई ने 18 मई को मामला दर्ज कर ये कारवाई की है. इससे पहले भी लालू प्रसाद यादव पत्नी राबड़ी, बेटे तेजस्वी यादव और बेटी मीसा के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था जिसमें आरोप था कि IRCTC के रांची और पुरी में दो होटलों की जमीन लेकर प्राइवेट होटल को लीज पर चलाने के लिये दे दिये गये थे.
बिहार के समस्तीपुर (Samastipur) जिले के हसनपुर रेलवे स्टेशन (Hasanpur Railway Station) पर शराब के नशे में एक लोको पायलट (Loco Pilot) ने एक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) को एक घंटे के लिए रोक दिया. ट्रेन, जो आमतौर पर हसनपुर में दो मिनट की रुकती है, 2 मई की शाम को एक घंटे तक खड़ी रही. यात्रियों के विरोध के बाद ही रेलवे अधिकारियों (Railway Officer) को पायलट की हरकत के बारे में पता चला.
स्टेशन पर ट्रेन रोककर लोको पायलट हुआ गायब
पैसेंजर ट्रेन नंबर 05278 ने सोमवार को शाम 4:05 बजे समस्तीपुर रेलवे स्टेशन (Samastipur Railway Station) से अपनी यात्रा शुरू की और 5:45 बजे हसनपुर पहुंची. ट्रेन का अंतिम गंतव्य सहरसा है जो आमतौर पर रात 8:30 बजे तक पहुंच जाता है. हसनपुर रेलवे स्टेशन (Hasanpur Railway Station) के स्टेशन मास्टर मनोज कुमार चौधरी ने कहा, 'जब यात्री रेलवे स्टेशन पर विरोध कर रहे थे, हम ड्राइवर के केबिन में गए. को-पायलट करमवीर यादव उर्फ मुन्ना इंजन रूम से गायब था.'
हसनपुर बाजार में नशे की हालत में मिला लोको
उन्होंने आगे बताया कि, 'हमें सूचना मिली थी कि हसनपुर बाजार में एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा है. जब हम वहां पहुंचे तो हमने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान हसनपुर स्थित ट्रेन के लोको पायलट करमवीर यादव के रूप में हुई. उसके कब्जे से शराब की आधी बोतल भी बरामद की. हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और वरिष्ठ अधिकारियों को इसके बारे में सूचित किया है.' घटना के बाद समस्तीपुर जोन के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आलोक अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई.
बाद में दूसरे लोको पायलट को दिया गया चार्ज
करमवीर यादव के नशे की हालत में पाए जाने के बाद लोको पायलट वीसी राजकुमार को चार्ज दिया गया, जो छुट्टी पर थे लेकिन उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे और सहरसा जा रहे थे. ट्रेन आखिरकार शाम 6:45 बजे हसनपुर रेलवे स्टेशन से निकली.
ट्रेन के चालकों की मनमानी के किस्ते अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनते रहते हैं। कभी राजस्थान के उस ट्रेन ड्राईवर का किस्सा वायरल होता है जब वो आउटर पर गाड़ी को रोककर कचौड़ी लेने लग जाता है तो एक मामले में ड्राईवर ने चाय पीने के लिए ही गाड़ी रोक दी। लेकिन बिहार के समस्तीपुर से एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसमें ट्रेन का ड्राईवर गाड़ी को रोककर शराब पीने के लिए चलता बना।
इस मामले में ट्रेन का ड्राइवर भी गाड़ी को स्टेशन पर खड़ीकर शराब पीने चला गया। उसकी हरकत की वजह से सैकड़ों यात्री परेशान हो गए। परेशानी बढ़ी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर सारे मामले की इत्तला जीआरपी को दी। ड्राईवर की तलाश हुई तो वो नशे की हालत में सड़क पर लेटा मिला। रेलवे के अफसरों ने दूसरे चालक के साथ ट्रेन को रवाना किया।
जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना समस्तीपुर के हसनपुर रोड स्टेशन की है। आरोपी की पहचान कर्मवीर यादव के रूप में हुई है। वो समस्तीपुर के जितवारपुर का रहने वाला है। उसकी हरकत की वजह से ट्रेन घंटे भर तक स्टेशन पर ही रुकी रही।
सोमवार को 05278 अप हसनपुर रोड स्टेशन पर 5.41 बजे पहुंची थी। वो समय राजधानी के गुरने का था लिहाजा सवारी ट्रेन को रोक दिया गया था। राजधानी के जाने के बाद सवारी ट्रेन को हरा सिग्नल दिया गया। लेकिन उसका सहायक चालक कर्मवीर गायब था। खोज हुई तो उसे नशे की हालत में स्टेशन से बाहर सड़क पर गिरा पाया गया। बताया जाता है कि आते समय रास्ते में ही बेहोश होकर गिर गया। लोगों ने उठाया तो वो हंगामा करने लगा।
उधर, गर्मी की वजह से यात्री भी बेहाल होने लगे तो उन्होंने भी हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद ही जीआरपी एक्शन में आई। रोचक बात है कि ये किस्सा नीतीश कुमार के बिहार का है, जहां शराबबंदी तो लागू है पर न तो सरकार और न ही बिहार पुलिस शराब की बिक्री पर कोई रोक लगा सकी है।
क्या आपने कभी सुना है कि मुर्दा बोलता है? नहीं ना, तो आइए आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताते हैं, जिसकी हत्या के जुर्म में उसका पति जेल में बंद है लेकिन, वो तो जिंदा है. ये घटना बिहार (Bihar) के मोतिहारी (Motihari) से सामने आई है. जिस महिला की मौत का दावा किया गया था, वह पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में मिली.
ससुराल से अचानक गायब हो गई महिला
बता दें कि ये कहानी मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना इलाके के लक्ष्मीपुर की है, जहां कि एक लड़की शांति की शादी केसरिया के दिनेश राम के साथ 6 साल पहले हुई थी. शादी के बाद 6 साल तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा. एक दिन अचानक शांति गायब हो गई और शांति के मायके वालों ने लड़के के घर वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए केसरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई.
दामाद को झूठे केस में फंसाया
महिला के परिजनों ने कानून का जमकर दुरुपयोग किया और अपने दामाद दिनेश राम को हत्यारा बता दिया. मामला दहेज के लिए हत्या का था, लिहाजा केसरिया थाना ने भी आनन-फानन में आरोपी दिनेश राम को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया. दिनेश मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद है और सलाखों के पीछे अपराधियों के बीच जिंदगी गुजार रहा है. लेकिन जैसा कि हर बार होता है अपराधी अपने अपराध का कोई न कोई सबूत छोड़ ही जाता है, इस मामले में भी ऐसा ही हुआ.
ऐसे हुआ साजिश का भंडाफोड़
लड़की अपने पिता की प्लानिंग के मुताबिक, जालंधर भाग तो गई लेकिन रोज अपने माता-पिता से फोन पर बात करती थी. लड़की अपने ससुराल में रहने के दौरान भी जालंधर में किसी से बात किया करती थी. फिर इस बात की खबर मोतिहारी के एसपी को लगी कि जिसकी हत्या के आरोप में पति जेल में कैद है वो लड़की जिंदा है.
बस फिर क्या था एसपी ने केसरिया थाना के SHO को तुरंत उस शातिर लड़की को बरामद करने का फरमान जारी किया. इसके बाद पुलिस ने लड़की के नंबर को ट्रैक करना शुरू किया तो लड़की जालंधर शहर से बरामद हो गई.
गौरतलब है कि जिंदा को मुर्दा बताकर निर्दोष को जेल भिजवाने की साजिश रचने वाले हर एक शख्स को चिन्हित करके उसके खिलाफ कार्रवाई करने और बेगुनाह पति को जेल से छुड़वाने में मोतिहारी पुलिस अब जुट गई है.
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे रामाश्रय सहनी के बेटे ने बिहार पुलिस की गाड़ी पर ही हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब मीडिया ने इसके संबंध में पूर्व मंत्री से पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसे कुपत्र को गोली मार देना चाहिए। बिहार के दानापुर क्षेत्र से एसटीएफ की टाटा सुमो गोल्ड 24 अप्रैल को चोरी हो गई थी जिसे अब एसटीएफ ने बरामद कर लिया है। इस घटना में संलिप्त दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, जिसमें रामाश्रय साहनी के बेटे भी शामिल हैं।
24 अप्रैल को जब बिहार के दानापुर क्षेत्र से एसटीएफ की गाड़ी टाटा सुमो गोल्ड चोरी हुई उस समय पूरे बिहार पुलिस में खलबली मच गई। बिहार पुलिस की खिंचाई वैसे भी लगातार होती रहती है लेकिन इस घटना के बाद बिहार पुलिस पर और भी सवाल उठने लगे। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिहार एसटीएफ ने तुरंत अपने नेटवर्क के माध्यम से अन्य राज्यों में पहुंच बढ़ाई और गाड़ी को खोजने के लिए कई टीमों को लगाया।
बिहार पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए नेपाल तक अपने नेटवर्क को खंगाला और सभी गाड़ी चोरों की सूची निकाली। 5 दिनों बाद पता चला कि गाड़ी पश्चिम बंगाल के दालकोला क्षेत्र में है और फिर पुलिस ने गाड़ी को वहां से बरामद किया। साथ ही पुलिस ने गाड़ी चोरी करने वालों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकेश सहनी और सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया और इन लोगों ने ही गाड़ी चोरी की थी।
बिहार पुलिस ने गाड़ी चोरी करने के आरोप में पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी के बेटे मुकेश सहनी को भी गिरफ्तार किया है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार घटना के बारे में बात करते हुए रामाश्रय सहनी ने कहा कि उनका बेटा पुत्र नहीं बल्कि कुपुत्र है और उसे देखते ही गोली मार देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वह जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि रामाश्रय सहनी 1995 से 2000 तक बिहार के विधायक रह चुके हैं। साथ ही इस दौरान आरजेडी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
बिहार पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं और इन लोगों का गैंग समस्तीपुर, मधुबनी, पटना और बंगाल के सिलीगुड़ी में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
अजान विवाद को लेकर सीएम नीतीश ने अपनी सहयोगी बीजेपी से अलग राय रखी है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि जो लाउडस्पीकर को लेकर विवाद पैदा कर रहे हैं, उनका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।
सीएम ने कहा कि विभिन्न धर्मों की पूजा के अलग-अलग तरीके हैं और उन पर एक-दूसरे से लड़ना सही नहीं है। सीएम ने कहा- “प्रेम और भाईचारे का माहौल होना चाहिए। हर धर्म के अपने तरीके होते हैं। इसको लेकर हमें आपस में नहीं लड़ना चाहिए। सभी को अपने धर्म का पालन करना चाहिए। अगर कोई इन मुद्दों पर विवाद पैदा करता है, तो उसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है”।
हनुमान जयंती और रामनवमी समारोह के दौरान कई राज्यों में हुई हिंसा के बारे में बोलते हुए, नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कोई सांप्रदायिक विवाद न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान उनका प्रशासन अलर्ट पर रहता है। उन्होंने कहा कि जब से एनडीए की सरकार बिहार में आई है, तब से सांप्रदायिक घटनाओं में कमी आई है। एनडीए से पहले राज्य में सांप्रदायिक तनाव का माहौल रहता था।
बता दें कि नीतीश कुमार बिहार में बीजेपी के साथ सरकार बनाए हुए हैं। भाजपा इस मामले में नीतीश से अलग राय रखती है। भाजपा का कहना है कि लाउडस्पीकर पर अजान नहीं होना चाहिए। राज्य के बीजेपी नेता भी इसी राय के साथ हैं। बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता जनक राम ने लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान से दूसरे समुदाय के लोगों को काफी दिक्कत होती है।
इस बार इस विवाद की शुरुआत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने की है। राज ठाकरे ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान दिए जाने को बंद कर देना चाहिए, नहीं तो उनके कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने अजान के जवाब में हनुमान चालीसा पढेंगे। उनके इस बयान के बाद से देश के कई हिस्सों में अजान के समय हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला सामने आया है।
जवानी में अक्सर लॉग किसी न किसी को तो जरूर प्रेम करते है। अपने प्रेमी के आगे उनके कुछ भी नहीं दीखता उन्हें। दोनों अपने भविष्य के सपने देखते है। कुछ समय एक दूसरे को जान जाने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ करने का मन बना लेते है। दोनों को एक दूसरे पर इतना भरोसा आ जाता है के अब वो एक दूसरे के लिये कुछ भी करने को तैयार हो जाते है।
प्रेमी युगल एक दूसरे पर इतना भरोसा करते है वो शादी से पहले सम्बन्ध भी बना देता है। हालांकि ऐसे कुछ किस्सों में जहा शादी के पहले कपल सम्बन्ध बनाता है वहा कई बार शादी से पहले ही लड़की के प्रेग्नेंट होने के चांसिस बढ़ जाते है और ऐसे किस्से भी देखने को मिले है जहा पर लड़की के प्रेग्नेंट हो जाने के बाद प्रेमी युवक रिश्ते से मना कर देता है।
कुछ ऐसा ही किस्सा बिहार के मधुबानी से सामने आया है। जहा एक लड़के ने लड़की को शादी का लालच देकर उसके साथ सम्बन्ध बनता रहा। ऐसा चलता रहा फिर जाने अनजाने में लड़की गर्भबती हो गई तो ऐसे में युवती ने लड़के को शादी करने को कहा। लेकिन लड़के ने साफ मना कर दिया। फिर युवती ने ये बात अपने परिजनों को बताई। कुंवारी बेटी के माँ बनने की खबर सुन वे भी हैरान रह गए। उन्होंने भी लड़के और उसके परिजनों को युवती से शादी करने को कहा। लेकिन वे लोग बात टालते रहे। इस बीच युवती ने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया।
पीड़ित युवती के परिजनों ने कई बार इस मसले को लेकर पंचायत बुलाने की कोशिश भी की। लेकिन मामला सफल नहीं हो पाया। फिर वे लोग आरोपी लड़के के घर गए। लेकिन आरोप है कि उसके घरवालों ने युवती के रिश्तेदारों से गाली गलोच की। उनके पर मारपीट का आरोप भी लगा।
थक हारकर युवती के परिजन कानून की शरण में गए। उन्होंने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। लड़की ने लड़के समेत इसके परिवार जनो पर भी गालीगलौज व मारपीट का आरोप लगा है।फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में नया विवाद खड़ा कर दिया है. डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर उन्होंने मंच से भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वाला विवादित बयान दिया है. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके बयान वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में अब बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास मांझी ने भी प्रतिक्रिया दी है.
क्या बोले भक्त चरण दास
बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने जीतन राम मांझी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने राम को काल्पनिक पात्र बताया था. भक्त चरण दास ने कहा कि जीतन राम मांझी गरीबों की राजनीति करके आगे आए हैं इसलिए उन्हें पता है कि राम का महत्व क्या है और राम के बिना महाकाव्य पूरा नहीं हो सकता था.
भाजपा पर साधा निशाना
जीतन राम मांझी के बयान के बहाने भक्त चरण दास ने भाजपा पर भी निशाना साधा है. भक्त चरण दास ने कहा कि भाजपा राम के नाम का व्यवसायीकरण कर रही है, राम किसी भी स्तर पर व्यवसायीकरण के पात्र नहीं हैं.
क्या बोले थे जीतन
दरअसल, जमुई में गुरुवार को अंबेडकर जयंती पर हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राम कोई भगवान नहीं थे, वाल्मीकि और तुलसीदास के काव्य पात्र थे. वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि राम भगवान थोड़े ही थे, वे तो महाकाव्य के पात्र थे. उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा पाठ करने से कोई बड़ा नहीं होता. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा पाठ करना बंद कर देना चाहिए.