Mega Daily News
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न प्रमुख कचरा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया, ताकि वहां की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का समग्र अवलोकन किया जा सके। यह निरीक्षण सफाई विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और कचरा प्रबंधन के आधुनिक मानकों को लागू करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि कई कचरा सेंटरों में सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय कमी है। कुछ स्थानों पर कचरा खुले में जमा था, जिससे न केवल शहर की स्वच्छता प्रभावित हो रही थी, बल्कि इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया था। इसके अलावा, कचरा निपटान के लिए जरूरी संसाधनों की कमी और कर्मियों की लापरवाही भी स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस पर आयुक्त अभिषेक खन्ना ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।
कुछ प्वाइंट पर मिली कमियां, 7 दिन का दिया समय
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा कचरा प्वाइंट का औचक निरिक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कुछ प्वाइंट पर कचरा उठाने के बाद में भी कचरा पड़ा हुआ पाया गया जो की सफाई व्यवस्था की दृष्टि से उपयुक्त नहीं है। कार्यकारी एजेंसी को भी यह निर्देश है कि कचरा प्वाइंट पर कचरा नहीं मिलना चाहिए इसके उपरांत सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई, जिस पर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को अगले सात दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
7 दिन पश्चात होगा पुनः निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था का सात दिन पश्चात पुनः औचक निरीक्षण किया जाएगा यदि अगले निरीक्षण में किसी भी कचरा प्वाइंट पर सफाई व्यवस्था में कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह से कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
119 कचरा प्वाइंट है शहर में
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में 119 स्थानों पर कचरा प्वाइंट बनाए गए हैं यहां से कचरे को बड़े वाहनों के माध्यम से नगर निगम के डंपिंग यार्ड पर निस्तारण किया जाता है। यह कार्य निगम द्वारा निजी संस्था को दिया गया है इसी व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर कुछ स्थानों खामी मिलने पर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है।
सफाई के पश्चात भेजने होंगे फोटो
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने निरीक्षण के पश्चात स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को निर्देश दिए हैं कि कचरा पॉइंट पर सफाई होने के पश्चात कार्यकारी एजेंसी को कचरा प्वाइंट का फोटो नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी या स्वास्थ्य निरीक्षक को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने होंगे जिससे यह सिद्ध हो सके की सफाई किस समय संपूर्ण की गई है और कचरा पूरा उठाया गया है।
आयुक्त ने की शहरवासियों अपील
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहां की शहर वासी अपने घर से गिले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित कर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही निस्तारण करें, यदि कोई व्यक्ति सड़क पर कचरा फेंक रहा है तो उसे ऐसा नहीं करने हेतु प्रेरित करें, इसी के साथ उदयपुर शहर को सुंदर और स्वस्थ्य बनाने नगर निगम जो प्रयास कर रहा है उन कार्यों में भी अपना सहयोग प्रदान करे।
यह अधिकारी रहे मौजूद
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा शहर के कचरा प्वाइंट निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, अधिशासी अभियंता रितेश पाटीदार, अखिल गोयल, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Rajasthan News: शादी-विवाह को बड़ा पवित्र बंधन माना जाता है. शादी के वक्त लड़का-लड़की और दोनों परिवारों से उम्मीद की जाती है कि वो कोई ऐसी बात ना छुपाएं जिससे आगे जाकर बड़ी समस्या खड़ी हो जाए. खासकर कि किसी बीमारी से जुड़ी. अब राजस्थान के जोधपुर से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
यहां एक पत्नी ने अपने पति से एचआईवी संक्रमित होने की बात छुपाकर रखी. युवक की शादी जुलाई में हुई थी. इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाए, तो पत्नी ने सुरक्षा इस्तेमाल करने के बारे में कुछ बातें कही जिसके बाद पति को शक हुआ.
पहले टूट चुकी थी सगाई
इसके बाद पति ने अपनी पत्नी के बारे में पता लगाने की कोशिश की, तो मालूम चला कि उसकी पत्नी को शादी से पहले 2023 में ही एचआईवी था. उसने अपनी पत्नी के पुराने मंगेतर से संपर्क किया, तो पता चला कि उसका रिश्ता इस बीमारी की वजह से ही टूटा था. इसके बाद, पति ने अपनी पत्नी का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें उसके एचआईवी से संक्रमित होने की बात सामने आई.
अवैध संबंधों की वजह से हुआ एचआईवी
इस जांच के बाद अब दोनों परिवारों के बीच तकरार तेज हो गई है. पत्नी की बहन ने कहा कि आप लोगों ने टेस्ट करवाकर बहुत गलत किया है. फिलहाल, महिला अपने परिवार साथ चली गई है. महिला के पूर्व प्रेमी ने बताया कि अवैध संबंधों की वजह से युवती फरवरी 2023 में एचआईवी से संक्रमित हो गई थी, जिसका इलाज वह पहले अजमेर और झालावाड़ में करवा रही थी.
पूर्व प्रेमी ने महिला की जांच रिपोर्ट भी भेजी
इसके साथ ही प्रेमी ने पति को महिला की जांच रिपोर्ट भी भेज दी. पीड़ित पति ने पूरे मामले की पुष्टि करने के लिए झालावाड़ के अस्पताल में तथ्यों की पड़ताल की, जिसमें पत्नी के एचआईवी पॉजिटिव होने का खुलासा हुआ. महिला के एचआईवी से संक्रमित होने के कारण पहले भी उसकी सगाई टूट गई थी.
जल्द से जल्द शादी करने का बनाया था दबाव
जुलाई में महिला और उसके परिवार ने उसकी एचआईवी संक्रमित होने की बात छुपाकर जोधपुर के ही युवक से सगाई करवा दी थी. सगाई करने के बाद महिला के परिवार ने युवक पर जल्द से जल्द शादी करने का दबाव बनाया था, ताकि एचआईवी संक्रमित होने की बात का खुलासा होने से पहले ही शादी हो जाए.
राजस्थान सरकार ने रक्षा बंधन के त्योहार पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि राजस्थान में 40 लाख महिलाओं को तीन साल के इंटरनेट पैक के साथ मुफ्त स्मार्टफोन दिया जायेगा।
अशोक गहलोत ने कहा, योजना में हमने सभी महिलाओं को मुखिया बनाया है। 1.35 करोड़ महिलाएं घर की मुखिया बन गई हैं। इन महिलाओं को स्मार्टफोन के साथ तीन साल तक मुफ्त इंटरनेट मिलेगा।”
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने 2022 के बजट भाषण में भी घोषणा की थी कि चिरंजीवी परिवारों की महिला प्रमुखों को तीन साल के लिए इंटरनेट एक्सेस के साथ स्मार्टफोन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत करीब 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाने थे। हालांकि इस योजना को लागू नहीं किया जा सका क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में फोन समय पर नहीं खरीदे जा सके।
इस साल फरवरी में गहलोत सरकार ने विधानसभा में बताया कि उसने स्मार्टफोन बांटने के लिए बजट में प्रावधान किया है। सरकार के अनुसार 30 जनवरी तक कुल 1,37,82,951 परिवारों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकृत किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रति परिवार को 25 लाख रुपये तक का वार्षिक चिकित्सा कवर प्रदान किया जाता है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ हफ्तों पहले 19 नए जिले बनाने की घोषणा की थी। राज्य में पहले से 33 जिले थे लेकिन अब राजस्थान में कुल 50 जिले होंगे। पिछले कई दशक से नए जिले बनाने की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही राजस्थान में तीन नए डिवीजन बनाने का भी ऐलान किया गया है। राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना 2023 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राजस्थान की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को फेज वाइज में स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ राजस्थान सरकार की ओर से तीन वर्ष तक फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी भी दिया जा रहा है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो पहले आपको चेक करना होगा कि इस योजना के लिए योग्य हैं या नहीं। आइए, आपको बताते हैं कि राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है।
Rajasthan free mobile yojana 2023
योजना का नाम इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना 2023
राज्य राजस्थान
लाभार्थी राजस्थान की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन/ऑफलाइन
मोबाइल का वितरण 1.35 करोड़ मोबाइल वितरण किया जाएगा
मोबाइल वितरण की शुरुआत 10 अगस्त, 2023
राजस्थान संपर्क नंबर 181
Camp Control Room No. 0141-2927393, 2927398, 2927399
वेबसाइट https://igsy.rajasthan.gov.in/home/dptHome
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 किसके लिए है?
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 का लाभ ये महिलाएं उठा सकती हैंः
9वीं से 12वीं कक्षा तक की राजकीय विद्यालय की छात्राएं।
महाविद्यालय/ आईटीआई/ पॉलिटेक्निक में पढ़ रही छात्राएं।
विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त महिलाएं।
नरेगा में 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
शहरी रोजगार गारंटी योजना में 50 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया।
लाभार्थी का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 में कौन-सा फोन मिलेगा?
इस योजना के तहत महिलाओं को 6800 रुपये की कीमत का स्मार्टफोन मिलेगा। महिलाएं अपनी पसंद की कंपनी का स्मार्टफोन चयन कर सकती हैं, जिनमें रियलमी, रेडमी जैसे फोन भी हो सकते हैं।
फ्री स्मार्टफोन हासिल करने लिए महिलाओं को राजस्थान सरकार द्वारा लगाए जाने वाले कैंप में e-KYC किया जाएगा। इसके बाद आपके फोन में e-wallet app डाउनलोड और इंस्टॉल किया जाएगा।
फिर आपके e-wallet app में DBT के माध्यम से 6800 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
इसके बाद आप अपने पसंद की कंपनी का फोन, सिम और इंटरनेट डाटा प्लान चुन सकेंगी।
इस योजना के तहत आपको 3 वर्ष के लिए फ्री इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी।
मोबाइल में डुअल सिम की सुविधा होगी।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की लिस्ट कैसे चेक करें (Check Name Status)?
इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना 2023 के तहत फोन का वितरण 10 अगस्त से शुरू हो चुका है। इसके बाद फेज वाइज में फोन का वितरण किया जाएगा। इस योजना में आपका नाम है या नहीं इसे चेक करने के लिए निम्न तरीके को फॉलो करना होगाः
स्टेप-1: अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट जनसूचना पोर्टल (https://jansoochna.rajasthan.gov.in/) पर विजिट करें।
स्टेप-2: साइट को ओपन करने के बाद टॉप पर ही आपको “Eligibility for Indira Gandhi Smartphone Yojana” (इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की पत्रता) का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
स्टेप-3: इसके बाद अपना जनआधार नंबर (Janadhar number) दर्ज करें।
स्टेप-4: इसके बाद आपको अपना कैटेगरी सलेक्ट करना होगा, जो आपसे संबंधित हैं। ये कैटेगरी निम्न हैं…
विधवा/एकल नारी
नरेगा (2022-23 में 100 दिन)
इंदिरा गांधी अर्बन एंप्लायीमेंट (50 दिन वर्ष 2022-23)
गर्ल (कॉलेज-आर्ट, कॉमर्स, साइंस)
गर्ल (कॉलेज- संस्कृत)
गर्ल (कॉलेज-पॉलिटेक्निक)
गर्ल (कॉलेज-आईटीआई)
गर्ल कक्षा 9-12 (गवर्नमेंट स्कूल)। इनमें से आपको कोई एक सलेक्ट करना होगा।स्टेप-5: इसके बाद आपको “submit” बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा कि आप इस योजना के अंतर्गत आते हैं या नहीं।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023: क्या Documents चाहिए होंगे?
जनाधार कार्ड
जनाधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर
आधार कार्ड
पैन कार्ड / फार्म-60
स्कूली छात्राओं के लिए आईडी कार्ड
कॉलेज छात्राओं के लिए एनरोलमेंट कार्ड
विधवा नारी के पीपीओ
पासपोर्ट साइज फोट (नोट – 18 वर्ष से कम उम्र की लाभार्थी को जनाधार मुखिया के साथ विजिट करना होगा।)
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 नजदीकी कैंप को कैसे सर्च करें ?
10 अगस्त 2023 से राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के प्रथम चरण की शुरुआत हो गई है। इसके लिए सरकार द्वारा जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। आप चाहें, तो मोबाइल वितरण के लिए नजदीकी कैंप को आफिशियल वेबसाइट की मदद से सर्च कर सकते हैं।
स्टेप-1ः सबसे पहले आपको राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट https://igsy.rajasthan.gov.in वेबसाइट को ओपन करना होगा।
स्टेप-2: यहां होम पेज ओपन होने के बाद ‘दस्तावेज’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आदेश एवं दिशा-निर्देश वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-3: इसके बाद जिला, कैंप, दिनांक से, दिनांक तक का विकल्प दिखाई देगा। आपको अपना जिला, कैंप, दिनांक चुनना है।
स्टेप-4: अब आपको ‘ढूंढे़ं’ पर क्लिक करना है। आपकी स्क्रीन पर Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 की कैंप की जानकारी दिखाई देगी। इस तरह नजदीकी कैंप की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
फोन कब मिलेगा?
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के तहत फोन का वितरण 10 अगस्त, 2023 से शुरू हो चुका है। आप ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चेक तक सकते हैं कि आपके एरिया या जिले में कब इसकी शुरुआत है। आप चाहें, तो राजस्थान संपर्क नंबर 181 पर डायल कर भी इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 के लाभ
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार द्वारा 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। ।
इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन दिए जाएंगे, जिनमें 3 साल तक हर महीने 5gb डाटा की सुविधा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा और असीमित मोबाइल सिम की सुविधा दी जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
Rajasthan Free Mobile Yojana List का लाभ लेने के लिए योग्य महिलाओं को किसी भी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन करने या करवाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा खुद ही इस लिस्ट योग्य लाभार्थी महिलाओं का नाम जोड़ जाएगा।
मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के एप इनबिल्ट होंगे।
जयपुर में प्रेमी के टॉर्चर से परेशान एक प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखा कि जो सपने अंकित (प्रेमी) ने दिखाए उसका टॉर्चर सहा नहीं जाता। अब कुछ नहीं रहा मेरे पास उसके लिए। उसने बोला- जी भर गया, मन हो गया। मैंने सब कुछ खो दिया है। मैंने अंकित पर भरोसा करके बहुत बड़ी गलती की है। मेरे पास अब कुछ नहीं रहा। इसलिए मैं मरने जा रही हूं। इसके बाद युवती ने सांगानेर इलाके में स्थित एक होटल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
ACP (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा ने बताया- टोंक के रहने वाले 23 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी 21 वर्षीय बहन ने सुसाइड किया है। वह प्राइवेट कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। शिकायत में बताया- टोंक में रहने के दौरान पड़ोसी आंटी का भतीजा अंकित माथुर उनके पास रहने आया था। हरियाणा निवासी आरोपी अंकित ने बातचीत के दौरान उसकी बहन को प्यार में फांस लिया। शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पिछले करीब डेढ़ साल अलग-अलग जगह बुलाकर रेप करने लगा।
पीछा करते हुए जयपुर पहुंच गया
मृतका की बड़ी बहन ने बताया- अंकित का बहन को ब्लैकमेल करने का परिवार को पता चल गया था। पीछा छुड़ाने के लिए करीब 7 महीने पहले परिवार उसे लेकर सांगानेर सदर इलाके में आकर रहने लगा। आरोप है कि उसके बाद भी आरोपी अंकित ब्लैकमेल कर गलत काम करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर मना कर दिया। उसने बहन के अश्लील फोटो-वीडियो शेयर कर दिए। इससे वह घबरा गई।
मां ने करवाई गुमशुदगी दर्ज
बड़ी बहन ने बताया- 13 अगस्त की रात को छोटी बहन डिप्रेशन में थी। काफी समय तक रोती रही। रोने के बारे में पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। अंकित माथुर के कहने पर 14 अगस्त को सुबह 6 बजे वह घर छोड़कर बिना बनाए चली गई। दो दिन तक परिवार अपने स्तर पर ढूंढता रहा। काफी प्रयास के बाद भी पता नहीं चलने पर 16 अगस्त को सांगानेर सदर थाने में मां ने गुमशुदगी दर्ज करवाई।
होटल में फंदा लगाकर किया सुसाइड
18 अगस्त की सुबह प्रताप नगर स्थित के सेक्टर-3 स्थित होटल में बहन ने सुसाइड कर लिया। होटल के कमरे में बहन साड़ी के फंदे से लटकी मिली। होटल प्रशासन की सूचना पर सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे कॉल कर उसको सुसाइड की सूचना दी गई। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया गया। होटल प्रशासन ने पुलिस को बताया- 17 अगस्त की रात करीब 8 बजे बहन ने होटल में रूम लिया था। 18 अगस्त की सुबह 8 बजे वह पानी की बोतल लेने रिस्पेशन पर आई थी। उसके बाद कमरे में जाने के बाद बाहर नहीं निकली।
मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट...
SORRY, मैंने सबका दिल दुखाया है। मैंने सब कुछ खो दिया है। मैंने अंकित पर भरोसा करके बहुत बड़ी गलती की है। मेरे पास अब कुछ नहीं रहा। इसलिए मैं मरने जा रही हूं। ये सही नहीं है, मुझे पता है। पर ऐसी जिदंगी का भी कोई मतलब नहीं है। मुझे घुटन होती है। मम्मी, वो फोटो वाली बात भूली ही नहीं जाती।
मैं बहुत शार्मिंदा हूं। मैं कहीं चली जाऊं तो पुलिस को बता देना। जिंदा शायद ही मिलूं। मेरी जिदंगी तो किसी के काम की नहीं। पर मरने के बाद मेरी डेड बॉडी के कुछ पार्ट्स जरूर दान कर देना। मैंने कभी किसी की बात नहीं मानी। अब यही रास्ता है, सबको परेशानी है। मैंने अंकित के लिए सबका भरोसा तोड़ा। वह खुद का मतलब निकालता है। उसने खुद के प्यार में कैसे फंसाया पता ही नहीं चला। प्यार के लिए मैंने सब कुछ किया, पर कभी मिला ही नहीं।
अंकित को मेरी डेड बॉडी से दूर रखना। अब जीने का मन नहीं है मां। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, मुझे माफ कर देना। मैं मर जाऊं तो उसकी जिम्मेदार मैं खुद हूं। अब मुझे नफरत हो गई कि मैंने अंकित की झूठी बातों में सब कुछ खो दिया। सच में अब जीना नहीं चाहती। जो सपने अंकित ने दिखाए उसके साथ अब टॉर्चर और नहीं सहा जाता। अब कुछ नहीं रहा मेरे पास उसके लिए। उसने बोला- जी भर गया, मन हो गया। उससे पहले बोला- मैं भाइया के साथ नहीं रहूं। पहले उसे दूर करूं। उसने झूठ पर झूठ बाले और मैं सच मान लिया। वो किसी लायक नहीं है। माफ कर देना। नींद की गोलियां तीन बार खा ली। बिना सोचे चली गई, अब हिम्मत नहीं है घर वापस आने की। ज्यादा परेशान मत होना। भूल जाते है सब मरने के बाद। गुडबॉय
भाई ने केस दर्ज करवाया
सुसाइड से चार दिन पहले ही युवती के घरवालों ने सांगानेर सदर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। शव मिलने के बाद सांगानेर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई ने मंगलवार शाम प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच ACP (सांगानेर) विनोद शर्मा कर रहे है।
ACP (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा ने बताया- आत्महत्या को उकसाने की FIR दर्ज की गई है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि युवती 14 अगस्त को सुबह घर छोड़कर जाने के बाद हरियाणा गई थी। हरियाणा जाने पर अंकित के जवाब नहीं देने पर वह वापस जयपुर लौटकर आई। 17 अगस्त की रात सांगानेर स्थित होटल में रूम बुक किया। FSL टीम की मदद से भी सबूत जुटाए गए है। सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
बीते सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर की सड़कों पर डॉक्टरों का बड़ा हुजूम नजर आया है। गहलोत सरकार के खिलाफ हजारों डॉक्टर, उनके परिवार के सदस्य और फार्मेसी मालिकों बड़े पैमाने पर शक्ति प्रदर्शन कर रहे है।
बता दें कि डॉक्टरों का प्रदर्शन शहर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल मैदान से शुरू हुई और शहर के महत्वपूर्ण स्थलों से होकर गुजरी। हड़ताल की वजह से कई निजी और सरकारी अस्पताल बंद रहे है। जिस वजह से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Doctors from the Govt and Private sectors from all districts of Rajasthan gathered in Jaipur to protest the bill. Over 50000 medical and paramedical personnel attended the rally.
— Indian Medical Association (@IMAIndiaOrg)
आईए जानते है आखिर डॉक्टर्स क्यों रहे है विरोध?
दरअसल, कुछ दिन पहले ही राजस्थान की गहलोत सरकार ने विधानसभा में राइट टू हेल्थ यानी स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक को पास कर दिया। जिसमें कहा गया है कि राज्य के प्रत्येक निवासी को किसी भी हॉस्पिटल में बिना पूर्व भुगतान के एमरजेंसी इलाज का अधिकार होगा। इस बिल को वापस लेने के लिए डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। डॉक्टर बिल के इसलिए खिलाफ हैं क्योंकि उनका मानना है कि इससे उनके कामकाज में नौकरशाही का दखल बढ़ेगा। यही वजह है कि डॉक्टरों ने अपनी मांग को लेकर विशाल रैली निकाली।
क्या कह रही सरकार?
आंदोलनकारी डॉक्टरों को शांत करने के लिए राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को निजी अस्पतालों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को आश्वासन दिया गया है कि बिल के संबंध में उनके सुझावों पर चर्चा की जाएगी। लेकिन डॉक्टरों ने स्वास्थ्य के अधिकार बिल को वापस लेने की मांग की है और कहा है कि बिल वापस लेने पर ही कोई चर्चा संभव होगी।
राजस्थान के कोटा से शादी का एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है. जहां शादी के ऐन वक्त पहले दुल्हन को चोट लग गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. लेकिन शादी के मुहूर्त को देखते हुए दोनों परिवारों ने बड़ा फैसला लिया. यह तय हुआ कि शादी अस्पताल में ही करानी पड़ेगी. इसके बाद जो हुआ वह वायरल हो गया है.
दुल्हन मधु सीढ़ियों से गिर गई
दरअसल, यह घटना राजस्थान के कोटा जिले की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना जिले के रामगंजमंडी इलाके के भावपुरा की है. यहां पंकज नामक शख्स की शादी हाट चौक की रहने वाली मधु से तय थी. जानकारी के मुताबिक शादी के दो दिन पहले दुल्हन मधु सीढ़ियों से गिर गई. वह गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
शुभ मुहूर्त में ही शादी का फैसला
दुल्हन के दोनों हाथ-पैर फैक्चर हो गए और सिर में भी गंभीर चोटें आईं.  दुल्हन को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसके बाद दोनों परिवारों ने पूर्व निर्धारित शुभ मुहूर्त में ही शादी करने का फैसला किया. फैसले से अस्पताल प्रबंधन को भी अवगत कराया गया. उन्होंने भी हामी भर दी. फिर अस्पताल में शादी की तैयारियां शुरू हो गई. दुल्हन और उनके परिजनों को अस्पताल स्टाफ ने भी काफी सपोर्ट किया.
एक दूसरे को वरमाला पहनाई
इसके बाद अस्पताल में ही शादी करने का निर्णय लिया गया तो वहां कॉटेज को सजाया गया. दूल्हा वार्ड से व्हीलचेयर पर बैठी दुल्हन को मंडप तक लेकर आया. उसके बाद दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. बताया जा रहा है कि चोट अधिक लगने की वजह से दुल्‍हन अभी चलने फिरने में असमर्थ है. ऐसे में सात फेरों की रस्‍म भी नहीं हो सकी है.
केंद्र सरकार के DA बढ़ोतरी की बड़ी घोषणा के बाद राजस्‍थान सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर महंगाई भत्ता बढ़ाने की जानकारी दी है। इस बढोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को अब 38 प्रतिशत के हिसाब से DA मिलेगा।
GOOGLEADBLOCK
जानकारी देते हुए लिखा कि ”केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब इन कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी।”
मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार घोषणा पहले करती है, लेकिन यह लागू बाद में किया जाता है जबकि राजस्‍थान सरकार घोषणा के साथ ही अविलंब वितरण भी करती है। सीएम ने कहा कि इस फैसले पर राज्‍य सरकार के ऊपर 1096 करोड़ रुपये का अतिरिक्‍त भार होगा। इसका लाभ 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा। महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के अलावा पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।
GOOGLEADBLOCK
गौरतलब है कि इससे पहले राज्‍य कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए 34 प्रतिशत के हिसाब से दिया जाता था, लेकिन अब इन कर्मचारियों को 38 प्रतिशत के हिसाब से दिया जाएगा। कर्मचारियों को बकाया डीए सैलरी के साथ ही दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को अक्‍टूबर माह के दौरान ही एक अच्‍छी रकम मिल सकती है।
बता दें कि बुधवार को केंद्र की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए और डीआर में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके बाद राजस्‍थान सरकार ऐसा पहला राज्‍य है, केंद्र के ऐलान के तुरंत बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब इन कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के अनुसार ही डीए दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति के जादूगर माने जाते हैं. उनके सियासी सफर में न जाने कितने लोग उनके प्रतिद्वंदी के तौर पर सामने आए लेकिन गहलोत उनकी काट निकाल ही लेते हैं. इस बार गहलोत के सामने चुनौती है सचिन पायलट की दावेदारी की काट निकालकर अपने किसी खासमखास को मुख्यमंत्री की कुर्सी दिलाने की. गहलोत के सामने पहले भी ये स्थिति आ चुकी है, उस डगर से भी गहलोत आसानी से निकल गए थे. तब उनको सीपी जोशी और राजेश पायलट से चुनौती मिली थी.
एक वक्त वो भी था, जब सीपी जोशी और अशोक गहलोत के बीच बिल्कुल नहीं बनती थी. लेकिन आज गहलोत जोशी को सीएम बनाने के लिए राजी हैं. वह जोशी के जरिए पायलट का पत्ता साफ कराने की सोच रहे हैं.
गहलोत के बाद जोशी राजस्थान में कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेता माने जाते हैं. कद में वह गहलोत से कम नहीं ठहरते थे. अगर 14 साल पहले की बात करें तो 2008 में वह सीएम पद के लिए मजबूत दावेदार थे और प्रदेश अध्यक्ष भी. लेकिन एक वोट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद जोशी सीएम की रेस से बाहर हो गए.
अब जोशी-गहलोत हैं करीबी
मौजूदा परिदृश्य की बात करें तो जोशी और गहलोत करीबी हैं. जोशी ने गहलोत के बेटे वैभव को राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन का अध्यक्ष बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी. जोशी ने ही बगावत के वक्त पायलट गुट के विधायकों को अयोग्यता का नोटिस भेजा था. इसके बाद जोशी और गहलोत के रिश्ते मीठे होते गए.
गहलोत ने कब-कब किया कमाल
सचिन पायलट ही नहीं उनके पिता राजेश पायलट से भी गहलोत का टकराव हो चुका है. लेकिन वहां भी बाजी गहलोत के ही हाथ लगी थी. साल 1993 की बात है, जब गहलोत के संसदीय क्षेत्र जोधपुर में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट पहुंचे थे. लेकिन उनको बुलाया ही नहीं गया. जब लोगों ने पूछा कि हमारे सांसद कहां हैं तो राजेश पायलट ने जवाब में कहा कि बेचारे गहलोत यहीं कहीं होंगे. मगर कुछ समय बाद ही गहलोत ने बाजी अपने नाम कर ली और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए.
अब क्या होगा गहलोत का अगला दांव?
जब 1998 का दौर आया तो सीताराम केसरी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हार गए, जिसके बाद राजेश पायलट हाशिए पर आ गए. बाद में सोनिया गांधी ने भी गहलोत का समर्थन किया और राजेश पायलट साइडलाइन हो गए. देखा जाए तो 1998 में राजेश पायलट, 2008 में सीपी जोशी और 2018 में सचिन पायलट की चुनौती के बावजूद गहलोत सीएम की कुर्सी पर बने रहे. अब सबकी नजरें अशोक गहलोत के अगले दांव पर है कि सीपी जोशी को कमान सौंपी जाएगी या आलाकमान पायलट पर भरोसा जताएगा.
राजस्थान: राजस्थान के भरतपुर जिले में बच्चों के मुंडन कराने और उनको नजर से बचाने के लिए कुएं वाला मेले का आयोजन हुआ. जिसमें लोग अपने बच्चों को लेकर पहुंचे और उनका मुंडन कराने के बाद मुर्गे द्वारा आशीर्वाद दिलवाया. इसके बाद झाड़-फूक दिलाई गई. इस दौरान भारी संख्या में महिला और पुरुष अपने छोटे बच्चों को लेकर मेले में पहुंचे और अपने बच्चों के सिर पर मुर्गा घुमवाया. कई लोगों का कहना है की वैज्ञानिक युग में यह आस्था है या अन्धविश्वास?जस्थान से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि राजस्थान के धौलपुर में सैंपऊ उपखंड थाना क्षेत्र के लधपुरा गांव में 30 वर्षीय महिला को बीते सोमवार की रात सांप ने डस लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को घर वापस ले आए। मंगलवार की सुबह परिजनों ने स्थानीय वाहगीरों को बुलाया। जिन्होंने शव के सामने झाड़ फूंक की।
GOOGLEADBLOCK
16 घंटे तक चला अंधविश्वास का खेल बता दें कि डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था लेकिन परिजन झाड़ फूंक के द्वारा महिला को जिंदा करने पर अड़े रहे। जिसके बाद परिजन महिला के शव का झाड़-फूंक करवाने लगे। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। तकरीबन 16 घंटे इस अंधविश्वास के खेल के बाद देर शाम को ग्रामीणों ने परिजनों को सझाइश कर मृतका का अंतिम संस्कार करवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीरमति (30) पत्नी मांगीलाल निवासी लधपुरा को सोमवार रात करीब 10 बजे सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया। महिला के चीखने पर परिजन जाग गए। जिस पर महिला को परिजन जिला अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को वापस घर ले गए।
GOOGLEADBLOCK
शाम हुआ मृतिका का अंतिम संस्कार इसके बाद महिला के परिजन रात में देसी इलाज कराने के लिए भटकते रहे। मंगलवार सुबह पहुंचे वाहगीरों ने शव के पास नीम के पत्तों से झाड-फूंक शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। ओझा- तांत्रिक ने शाम तक शव के ऊपर झाड़- फूंक करने का सिलसिला जारी रखा लेकिन इसका कुछ असर नहीं दिखा। जिसके बाद करीब चार बजे ग्रामीणों ने परिजनों को समझाया। जिसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार हो
Rajasthan Technical Helper Phase I Result 2022: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने टेक्निकल हेल्पर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट और कट ऑफ जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने Rajasthan Technical Helper Phase I Exam 2022 में भाग लिया था, वह‌ अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ‌
टेक्निकल हेल्पर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 20 मई 2022 से 26 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अब दूसरे चरण की परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। फेज 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। इसे अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download Rajasthan Technical Helper III Phase I Result 2022
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in/jvvnl पर जाएं।
स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे ‘Recruitment for Technical Helper-III’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद ‘Result for Technical Helper-III exam Phase-I’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
स्टेप 5: अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल हेल्पर -III के कुल 1512 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 19200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
जयपुर। Free Smartphone देश की तीन प्रमुख दूरसंचार कंपनियों ने राजस्‍थान सरकार की ‘मुख्‍यमंत्री डिजिटल सेवा योजना’ (“Mukhya Mantri Digital Service Scheme”) में रुचि दिखाई है। इस योजना के तहत राज्‍य में 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाना है। एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि उच्‍च स्‍तरीय समिति तकनीकी बोलियों के मूल्यांकन के बाद इस महीने ही इस बारे में कोई फैसला कर लेगी।
सीएम गहलोत की योजना होगी साकार
अधिकारी इस प्रक्रिया को जल्‍द से जल्‍द पूरा करना चाहते हैं ताकि अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की इस बजटीय घोषणा को अमली जामा पहनाया जा सके। परियोजना की कुल लागत 12000 करोड़ रुपये है। राज्य सरकार की इस परियोजना के लिए आई तकनीकी बोलियों की बुधवार को जांच की गई। परियोजना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘तकनीकी बोलियों की बुधवार को जांच की गई।’’ बोली पेश करने वाली चार में से तीन कंपनियां इसमें शामिल हुईं, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ साथ एयरटेल और रिलायंस जियो भी शामिल है। निविदा पेश करने वाली निजी कंपनी वोडाफोन इसमें उपस्थित नहीं हुई। उन्‍होंने बताया कि अब एक उच्‍च स्‍तरीय समिति निविदाओं का आकलन कर आगे फैसला करेगी।
दिवाली से पहले सरकार की देने की तैयारी
अधिकारियों को उम्मीद है कि इस प्रक्रिया को जल्‍द से जल्‍द निपटा लिया जाएगा और योजना के तहत स्मार्टफोन की पहली खेप इस त्योहारी सीजन (दिवाली) से पहले सरकार को मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल के राज्य के बजट में ‘मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना’ की घोषणा की थी। इसके तहत राज्‍य में 1.35 करोड़ ‘चिरंजीवी परिवारों’ की महिला मुखिया को तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट फोन दिया जाना है। फोन में तीन साल तक इंटरनेट के अलावा वाइस कॉल और एसएमएस की सुविधा होगी। परियोजना कार्यान्वयन का जिम्‍मा सरकारी कंपनी राजकॉम्‍प के पास है। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन, तीन साल के इंटरनेट सहित अन्य मदों को मिलाकर यह परियोजना लगभग 12000 करोड़ रुपये की है।
जानें क्या-क्या मिलेगा फायदा
इस मोबाइल का उपयोग सरकार ‘चिरंजीवी परिवारों’ को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए करेगी। इसके साथ ही, वह इसके जरिए अपनी लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी कर सकेगी और उसके पास योजनाओं का लाभ लेने वालों का डाटा रहेगा। एक अधिकारी ने बताया कि दिए जाने वाले मोबाइल में दो सिम लग सकेंगे और इसके ‘प्राइमरी स्‍लॉट’ में सिम पहले से ही एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसे बदला नहीं जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल का उपयोग उचित लाभान्वित ही करें इसके ल‍िए इसमें कई उपाय किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्‍थान में अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारों के अनुसार ऐसे में राज्‍य सरकार चाह रही है कि मुख्‍यमंत्री गहलोत की इस महत्वाकांक्षी बजटीय घोषणा को आचार संहिता लगने से पहले ही पूरा कर दिया जाए।
Rajasthan Police Constable Result 2022 राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आज जारी कर दिया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 के इंतजार कर रहे अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर Rajasthan Police Constable Merit List डाउनलोड कर सकते हैं।
GOOGLEADBLOCK
आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा राजस्थान राज्य के विभिन्न शहरों में दिनांक 13 मई से 16 मई के बीच आयोजन किया था। अगर आप भी Rajasthan Police Result PDF के इंतजार कर रहे हैं तो नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक के माध्यम से Rajasthan Police Result 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। Rajasthan Police Constable Result से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा Rajasthan Police Result 2022 Cut off ऑनलाइन जांच कर सकते हैं।
GOOGLEADBLOCK
ऑफिशल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in
Rajasthan Police Constable Result 2022 Date :
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट को राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा जल्द ही घोषणा किया जावेगा फिलहाल राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा राजस्थान पुलिस रिजल्ट 2022 को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं किया है।
Rajasthan Police Constable Cut Off :
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ मार्क एवं राजस्थान पुलिस कांस्टेबल मेरिट लिस्ट नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए राजस्थान पुलिस विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट का अवलोकन कर लेवे।
How To Download Rajasthan Police Constable Result
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें :- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी राजस्थान पुलिस विभाग की ऑफिशल वेबसाइट विजिट कर Rajasthan Police Result PDF डाउनलोड कर सकते हैं। Rajasthan Police Constable Result 2022 चेक करने की पूरी प्रक्रिया नीचे तालिका पर अवलोकन कर लेवे:-
» सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
» या फिर नीचे दिए गये राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।
» रिजल्ट खोजने के लिए होम पेज पर जाएं।
» उसके बाद राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।
» यहां अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
» रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल गया होगा।
» डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
» भविष्य के लिए एक प्रति प्रिंट / पीडीएफ सेव कर लेवे।
परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने का सपना हर स्टूडेंट देखता है। कुछ तो फर्स्ट डिवीजन लाने की आस रहती है। कुछ 80 या 90 प्रतिशत से ऊपर अंक आ जाए तो खुशी से उछल पड़ते हैं। वहीं कुछ तो बस पास होने जीतने मार्क्स मिलने पर ही नाचने गाने लगते हैं। जब परीक्षा हो जाती है तो अधिकतर स्टूडेंट्स बड़ा रीलैक्स और टेंशन फ्री हो जाते हैं। उन्हें लगता है अब इन सब्जेक्ट्स से छुटकारा मिला। अब इन्हें दोबारा नहीं पढ़ना पड़ेगा।
GOOGLEADBLOCK
पूरे मार्क्स आने पर भी फिर परीक्षा देगा स्टूडेंट
आज हम आपको एक ऐसे स्टूडेंट से मिलाने जा रहे हैं जिसके परीक्षा में फुल मार्क्स आए लेकिन फिर भी उसका दिल नहीं भरा। वह एक बार फिर से उसी परीक्षा को देना चाहता है। दरअसल इन दिनों जेईई टॉपर नव्य हिसारिया जेईई मेन सेशन 1 (JEE Main Session 1) में (Navya Hisaria) मीडिया में छाया हुआ है। उसके में 300 में से 300 अंक आए हैं। लेकिन वह फिर से यही परीक्षा देना चाहता है। उसने इसकी वजह भी बताई है।
GOOGLEADBLOCK
राजस्थान के रहने वाले जेईई टॉपर नव्य हिसारिया (17) का कहना है कि एक अच्छे अभ्यास की दृष्टि से फिर से JEE की एग्जाम देना चाहते हैं। उनके अनुसार जेईई मेन सत्र दो में शामिल होने से उनका टाइम मैनेजमेंट बेहतर होगा।
बता दें कि इस परीक्षा को देकर नव्य हिसारिया कुछ खोएगा नहीं। यदि उसके दूसरे अटेम्प में पूरे मार्क्स नहीं भी आते हैं तो कोई बात नहीं। क्योंकि JEE में अंतिम स्कोर निर्धारित करने के लिए दो में से सर्वश्रेष्ठ स्कोर का इस्तेमाल होता है। नव्य का सपना प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के प्रतिस्पर्धी कंप्यूटर विज्ञान विभाग में जाना है।
GOOGLEADBLOCK
लोगों ने लिए खूब मजे
उधर जब जेईई टॉपर के फुल मार्क्स आने पर भी दोबारा परीक्षा देने की खबर सामने आई तो लोगों ने उसके मजे लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा ‘हम तो पासिक मार्क्स आने पर खुशी से उछल पड़ते हैं। और इन्हें फुल मार्क्स पर भी दूसरी बार एग्जाम देना है।’
दूसरा यूजर लिखता है ‘उम्मीद करता हूं कि ये खबर मेरी मम्मी ना पढ़े, वरना इसका उदाहरण देकर मुझे रोज ताने मारेगी।’ फिर एक शख्स कहने लगा कि ‘शास्त्रों में इसे घोर पाप कहा गया है।’
भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी के चलते उन्हें जमकर विरोध का सामना करना पड़ा था. वहीं लगातार लोग उन पर निशाना साध रहे हैं. कई मौलानाओं और खादिमों ने भी नूपुर शर्मा को लेकर आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान दिए. राजस्थान से कई खादिमों और मौलानाओं ने नूपुर को धमकी दी. किसी ने उनका सिर कलम करने की बात कही तो किसी ने उनकी आंख नोंचने और जुबान काटने जैसे भड़काऊ और विवादास्पद बयान दिए. इन मौलानाओं में एक नाम मुफ्ती नदीम का भी शामिल रहा जिसने नूपुर की आंख नोंचने और जुबान काटने की बात कही थी.
GOOGLEADBLOCK
इस मौलाना से अब राजस्थान की पुलिस ने फूल और बुके स्वीकार किए है. इस पर भारतीय जनता पार्टी भड़क गई. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार, राजस्थान पुलिस और मुफ्ती नदीम को आड़े हाथों लिया है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बूंदी जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा नदीम से बुके स्वीकार करने पर नाराज नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली. मौलाना, पुलिस-प्रशासन और गहलोत सरकार तीनों पर शेखावत वार करते हुए नजर आए. उन्होंने इसे लेकर दो ट्वीट किए है.
GOOGLEADBLOCK
एक ट्वीट में शेखावत ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि, ”ऐसी तस्वीरों के बाद कैसे मान लें कि राजस्थान सरकार ने प्रशासन को तुष्टिकरण के काम में नहीं लगा रखा! अज़मेर के धमकीबाज को पुलिस अफसर द्वारा सजा से बचने का तरीका सिखाया जा रहा था तो सरेआम मारने – काटने की घोषणा करने वाले बूंदी के धमकीबाज से कलेक्टर और एसपी का याराना दिख रहा है!”.
गजेंद्र सिंह शेखावत यही नहीं रुके. उन्होंने इसके बाद अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि, ”फूल, ये बुके किस बात के लिए स्वीकारे जा रहे हैं? ये कौन सा सरहद पर बहादुरी दिखाकर लौटे हैं!!. केंद्रीय मंत्री के ये ट्वीट और उनके द्वारा साझा की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इससे एक बार फिर से राजस्थान पुलिस की भारी फजीहत हो रही है.
GOOGLEADBLOCK
मौलाना ने नूपुर पर दिया था विवादास्पद बयान…
बता दें कि मौलाना मुफ्ती नदीम कुछ दिनों पहले नूपुर शर्मा के मोहम्मद पर दिए गए बयान के खिलाफ कलेक्टर के पास एक ज्ञापन सौंपने आया था तब उसने कलेक्ट्रेट के पास पुलिस के सामने ही नूपुर पर विवादित बयाना देते हुए कहा था कि, ”जो पैगंबर के खिलाफ बोलेगा, उसकी आंख नोंच लेंगे, हाथ उठाया तो हाथ तोड़ देंगे और उंगली उठाई तो उंगली भी तोड़ देंगे…”.
पुलिस ने किया था मुफ्ती नदीम को गिरफ्तार…
नूपुर को धमकी देने के बाद मौलाना का भी विरोध हुआ था और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मौलाना को बाद में पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया था.
राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। 23 और 24 जुलाई को 46,500 पदों के लिए रीट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल होने वाले 15 लाख से ज्यादा अभ्यार्थी 21 जुलाई से 26 जुलाई तक राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे। दो दिन चार परीक्षा में होने वाली भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 17 जुलाई तक जारी होंगे।
GOOGLEADBLOCK
पुलिस और शिक्षा विभाग सीसीटीवी  से करेगा निगरानी
रीट में नकल रोकने के लिए प्रदेशभर के 1376 परीक्षा केंद्रों की 30 हजार से ज्यादा सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। जिसकी मॉनिटरिंग शिक्षा विभाग के साथ पुलिस के अभय कमांड सेंटर को भी दी जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्र पर पेपर आने से लेकर फिर से पेपर जाने तक के हर पर की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी। इस दौरान नकल रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं कलेक्टर के वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षा केंद्र पर कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान केंद्र पर तैनात कर्मचारी भी मोबाइल का इस्तमाल नहीं कर सकेंगे। हालांकि इस दौरान केवल केन्द्राधीक्षक को की-पेड युक्त मोबाईल परीक्षा केन्द्र पर रखने की परमिशन होगी।
GOOGLEADBLOCK
ज्वेलरी पहन परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश
रीट में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में घड़ी, चेन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट या किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर नहीं जा सकते हैं। इन सभी आभूषणों के पहनने पर रोक रहेगी। इसके आलावा पर्स, हैंडबैग या डायरी लाने पर भी रोक है। अगर अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपने साथ इनमें से कुछ भी लाते हैं। तो उन्हें इसे परीक्षा केंद्र के बाहर रखना होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी भी परीक्षार्थी की ही होगी।
GOOGLEADBLOCK
लापरवाही पड़ सकती है भारी
प्रदेशभर में 2 दिन चार परियों में होनी वाली परीक्षा में अभ्यर्थी केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि मोबाइल, ब्लूटूथ, कैल्क्यूलेटर भी नहीं ला सकते हैं। ऐसे में अगर इनमें से कोई भी वस्तु अगर अभ्यर्थी के पास मिली। तो उसके खिलाफ अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 1992 के तहत कार्रवाई होगी। वहीं परीक्षा के दौरान नकल और धांधली करने पर राजस्थान में नकल के खिलाफ बने कानून के तहत 10 से 12 साल की सजा के साथ आरोपी की सम्पति सीज कर उससे जुर्माने वसूला जाएगा।
जाने ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया
-राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के कुल 46,500 पदों पर भर्ती होगी। इसमें लेवल-1 में 15,000 और लेवल-2 के 31,500 पद शामिल है।
-लेवल-1 और लेवल-2 के लिए दो चरण में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहले चरण की परीक्षा सिर्फ पात्रता के लिए होगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन टीचर्स के सिलेक्शन के लिए किया जाएगा।
-23 और 24 जुलाई को आयोजित होने वाली पात्रता परीक्षा का रिजल्ट इसी साल सितंबर तक जारी किया जाएगा।
-अगले साल जनवरी में टीचर्स के सिलेक्शन के लिए एक और भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सब्जेक्ट के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
-लेवल-1 और लेवल-2 दोनों की परीक्षा 300 नंबर की होगी। इसके लिए उम्मीदवार को दो घंटे 30 मिनट का वक्त दिया जाएगा।
लाइफटाइम रहेगी वैलिडिटी
राजस्थान में रीट प्रमाण पत्र की वैलिडिटी पहले सिर्फ 3 साल की रहती थी। लेकिन कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने वैलिडिटी को बढ़ाकर लाइफटाइम कर दिया है। ऐसे में थर्ड ग्रेड टीचर के लिए अब उम्मीदवारों को सिर्फ एक बार ही पात्रता परीक्षा देनी होगी। जबकि सिलेक्शन के लिए उन्हें अलग एग्जाम देना होगा।
6 दिन राजस्थान रोडवेज में फ्री सफर
राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा रीट में 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए राजस्थान सरकार ने रोडवेज बसों में फ्री सफर की राहत दी है। जिसके तहत राजस्थान सीमा में 21 जुलाई से 26 जुलाई तक रीट अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर प्रदेश में कहीं भी फ्री में सफर कर सकेंगे। वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले लगभग दो लाख अभ्यर्थियों के लिए उनके नजदीकी स्टेशन से ट्रेन और बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।
अजमेर की प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह चर्चाओं में बनी हुई है. इस दरगाह के खादिम लगातार भड़काऊ भाषण दे रहे हैं. पहले यहां के एक खादिम में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के सिर कलम करने की बात कही और ऐसा करने वाले को अपना मकान देने का ऐलान किया था.
दरगाह का एक खादिम सलमान चिश्ती नूपुर शर्मा को धमकी देने के बाद डरके मारे भाग गया था. हालांकि जल्द ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल वो पुलिस हिरासत में है. वहीं इसके बाद अजमेर दरगाह के अन्य खादिमों की ओर से हिंदू पर नफरत भरे और भड़काऊ भाषण दिए गए. इसका नतीजा यह रहा कि सूफी दरगाह में आगंतुकों की संख्या में भारी गिरावट आ गई.
GOOGLEADBLOCK
अजमेर दरगाह पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. वहीं आस-पास की होटलों और दुकानों की कमाई भी बेहद कम हो गई है. गौरतलब है कि दरगाह से संबंध रखने वाले कुछ खादिमों के तार उदयपुर हत्याकांड के हत्यारों गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज से भी जुड़े हुए है. ऐसे में लोगों के बीच इस दरगाह के खादिमों को लेकर भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है.
जुम्मे की नमाज पर भी नहीं उमड़ी भीड़, होटल की बुकिंग हो रही रद्द…
बताया जा रहा है कि हाल ही में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज पर भी लोगों की भीड़ नहीं उमड़ी. जबकि इससे पहले हर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग इस दौरान शामिल होते थे. टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि, ”कई होटलों ने बुकिंग रद्द कर दी, जबकि परिवहन कंपनियां और स्थानीय भोजनालय अपने सामान्य व्यवसाय का केवल 10% ही उत्पन्न कर सके”. वहीं ‘सोहन हलवा’ के लिए प्रसिद्ध ‘ख्वाजा गरीब नवाज स्वीट्स’ के मालिक शदभ सिद्दीकी ने कहा कि कमाई 90% घट गई है.
GOOGLEADBLOCK
गौरतलब है कि अजमेर की ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर मुस्लिमों के साथ ही हिंदू भी जाते थे हालांकि वहां से खादिमों द्वारा हिन्दुओं के खिलाफ भड़काऊ और नफरत भरी बयानबाजी के बाद हिंदूओं ने यहां आना स्वीकार नहीं किया. स्थानीय जन्नत ग्रुप ऑफ होटल्स के मालिक रियाज खान ने बताया कि नफरत भरे भाषणों ने दर्शकों की भीड़ को प्रभावित किया है.
बता दें कि दरगाह कमिटी के सचिव सरवर चिश्ती ने भी हिन्दुओं पर विवादित बयान दिया था. सरवर चिश्ती ने हिंदूओं की कमाई खत्म करने और भारत को हिला देने की धमकी दी थी लेकिन अब उसका यह बयान उस पर और दरगाह पर ही भरी पड़ गया.
Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in और recruitment2.rajasthan.gov.in पर घोषित किए जाएंगे। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 13 मई 2022, 14 मई 2022, और 16 मई 2022 को दो पालियों में किया गया था। 16 मई को दूसरी पाली में हुई परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसका आयोजन 2 जुलाई को किया गया था। परीक्षा राज्य के 25 जिलों में निर्धारित 28 केंद्र पर आयोजित की गई थी।
GOOGLEADBLOCK
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट 15 जुलाई 2022 तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 7 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया था।
प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाना है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4388 रिक्त पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। पर भर्तियां होनी चाहिए। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को अलग चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
GOOGLEADBLOCK
Rajasthan Police Constable Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करना होगा रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए Rajasthan Police Constable Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रोल नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
Rajsamand: राजसमंद के भीम में पिछले 6 दिन से बाजार और इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद है. इसी दौरान सोमवार को एक पुलिसकर्मी भजेराम पर एक युवक द्वारा अचानक धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया जाता है.
ऐसे में हमला कर आरोपी युवक मौके से भाग निकलता है तो वहीं घायल कॉन्स्टेबल के साथी भीम डिप्टी राजेंद्र सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा करते हैं और थोड़ी दूरी पर आरोपी को दबोच लिया जाता है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. वीडियो में जांबाज चार पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी जान पर खेलते हुए आरोपी को दबोच लिया जाता है और उसके दोनों हाथों से धारदार हथियार को छुड़ाया जाता है. ऐसे में अब इन जांबाज पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है और सभी उनकी कार्य की तारीफ कर रहे हैं.
राजस्थान | प्रदेश में मंगलवार को मंडियों में कारोबार में तेजी रही। चना-बाजरा-गेहूं-चीनी व चावल में तेजी रही। सरसों के भावों में गिरावट आई है।
जयपुर मंडी में भाव
जयपुर मंडी में मंगलवार को गेहूं 25 रुपए महंगा, बाजरा 100 रुपए सस्ता, सरसों 100 रुपए सस्ती और चना 100 रुपए महंगा रहा। चीनी के न्यूनतम मूल्य 5 रुपए बढ़े हैं तो अधिकतम मूल्य में इतनी ही गिरावट भी आई है। बासमती चावल में 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।
खाद्य जिंस
भाव
गेहूं ग्रीडिंग (मशीन क्लीन)
2400-2800 रु./क्विंटल
गेहूं मिल डिलीवरी
2225 रु./क्विंटल
जौ - लूज
2900-3100 रु./क्विंटल
बाजरा
2100-2300 रु./क्विंटल
सरसों लूज
6300-6400 रु./क्विंटल
सरसों (42 प्रतिशत) मिल डिलीवरी
6900 रु./क्विंटल
चना देसी लूज
4450 रु./क्विंटल
देसी चना मिल डिलीवरी
4850 रु./क्विंटल
चीनी
3755-3845 रु./क्विंटल जीएसटी पेड
चावल
परमल- 2375 से 3450, बासमती- 7000 से 11800, सेला- 7000 से 9300 रु/क्विंटल
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया और तीन अन्य को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तारियां गुरुवार को आतंकवाद निरोधी दस्ते ने की थी।
आरोपी मोहसिन और आसिफ को आईपीसी की धारा 120बी, 307,326 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे पूरे अपराध के पीछे साजिश और तैयारी में शामिल थे।
पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन करने के लिए 28 जून को दर्जी कन्हैया लाल की उनकी दुकान में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों, गौस मोहम्मद और रियाज ने हत्या का एक वीडियो अपलोड किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज उदयपुर जाएंगे. वह यहां मृतक कन्हैया लाल के परिवार से मुलाकात करेंगे. इस दौरान सीएम गहलोत ने अपील की कि शांति बनाए रखें. यह जघन्य हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है. मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है.
लोगों तक जाना चाहिए संदेश
उदयपुर में कन्हैया लाल मर्डर केस में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिले, जिससे लोगों तक संदेश जाए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से हो.
निकाला जाएगा मौन झुलुुस
उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड को लेकर कर्फ्यू का आज दूसरा दिन. सर्व हिन्दू समाज के लोग आज मौन झूलुस निकालेंगे. इससे पहले सब 9.30 बजे टाउन हॉल प्रांगण में जमा होंगे, यहां से सभी लोग संत समाज के नेतृत्व में झुलूस निकाला जाएगा.
उदयपुर की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं. इस्लामिक देशों की मीडिया ने भी इस खबर की कवरेज की है. आइए जानें किस देश ने इस घटना को कैसे देखा..
पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा के विवादित बयान पर खूब घमासान मचा था. यह सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा बल्कि इस्लामिक देशों में इसकी आवाज तेजी से पहुंची. लेकिन मंगलवार शाम एक ऐसा मामला सामने आया जिसने फिर एक बार नुपूर शर्मा के बयान से गर्मी ला दी. राजस्थान के उदयपुर में दो इस्लामिक कट्टरपंथियों ने एक दर्जी कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर उसकी हत्या कर दी.
दर्जी की हत्या से देश में तनावपूर्ण स्थिति
एक मासूम दर्जी की निर्मम हत्या से पूरे देश में तनाव है. कहा गया कि दर्जी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह नुपूर शर्मा का समर्थक था. इस वजह से दो मुस्लिम उसकी दुकान में आए और उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. इस घटना का वीडियो खुद हत्यारों ने बनाया. इस हत्या के बाद माहौल इतना ज्यादा खराब हो गया कि प्रशासन को धारा 144 लगानी पड़ी और इंटरनेट बंद करना पड़ा.
इस्लामिक देशों की मीडिया ने कैसे की कवरेज?
देर शाम दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई और इनकी पहचान मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद के रूप में की गई. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं. इस्लामिक देशों की मीडिया ने भी इस खबर की कवरेज की है.
पाकिस्तान ने क्या छापा?
पाकिस्तान के समाचार ने इस खबर को समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से प्रकाशित किया. डॉन की रिपोर्ट में लिखा गया, 'दक्षिणपंथी बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर पर अपमानजनक टिप्पणी की जिस पर इस्लामिक दुनिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उनकी टिप्पणी से भारत और विदेशों में जमकर प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनों में मुसलमान ये मांग कर रहे थे कि नूपुर शर्मा को कड़ी सजा दी जानी चाहिए और इसी विवाद ने अब उदयपुर में हिंसा को भड़का दिया है.' पाकिस्तान के अखबार में राना अयूब के ट्वीट को भी शामिल किया गया है जिसमें उन्होंने इसे बर्बर हमला करार दिया था. इस रिपोर्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस ट्वीट को भी शामिल किया गया है जिसमें वो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.
कतर में अलजजीरा ने 2017 का किया जिक्र
मशहूर समाचार ऑर्गनाइजेशन ने इस घटना पर डिटेल्ड कवरेज की है. अलजजीरा के लंबे लेख के अंत में लिखा है, आलोचक मोदी की बीजेपी पर मुस्लिम समुदाय को हाशिए पर रखने और बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हैं. कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान के जोधपुर में पिछले महीने ही हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच तनाव देखने को मिला था. अपने लेख में अलजजीरा ने साल 2017 की एक घटना का भी जिक्र किया है जिसमें एक मुस्लिम मजदूर को मारकर जला दिया गया था.
UAE ने PM को जान से मारने वाली बात पर दिया जोर
संयुक्त अरब अमीरात  के अखबार ने इस घटना को कवर किया. अखबार ने न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की रिपोर्ट के हवाले से लिखा कि कन्हैया लाल नामक व्यक्ति को मंगलवार को उसकी सिलाई की दुकान के अंदर दो लोगों ने चाकू मार दिया. दोनों ने हत्या की घटना का वीडियो भी बनाया. बाद में दोनों लोगों ने एक दूसरे वीडियो में हत्या की जिम्मेदारी ली और उसी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी.' इस अखबार ने घटना को कुछ ऐसे ही छापा.
बांग्लादेश ने विपक्ष को दी तरजीह
बांग्लादेश के अखबार ने अपनी रिपोर्ट में भारत के सभी बड़े नेताओं को जगह दी है. उन्होंने इस घटना पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, पिनराई विजयन आदि नेताओं के ट्वीट को छापा है. रिपोर्ट में घटना की पृष्ठभूमि को लेकर लिखा गया, 'एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) हवा सिंह घुमेरिया ने बताया कि कन्हैया लाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था. जब वो बेल पर था तब 15 जून को उसने पुलिस को बताया कि उसे धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं. इसके बाद दोनों समुदायों के लोगों को बुलाकर मामले को शांत कर दिया गया था.'
उदयपुर में दर्जी की गला काटकर हुई हत्या के बाद पूरे जिले में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. घटना को लेकर कई जगह पथराव और आगजनी की भी घटनाएं सामने आई हैं. हिंसक घटनाओं के बाद प्रशासन ने एहतियातन सात जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है. हिंसक घटनाओं में कई लोगों को चोट आई है.
उदयपुर के 7 जिलों में कर्फ्यू
घटना के बाद प्रशासन ने धानमण्डी, घण्टाघर, हाथीपोल, अम्बामाता, सूरजपोल, भूपालपूरा, सविना पुलिस थाना क्षेत्रों में आगामी आदेश तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है. कर्फ्यू के दौरान इन क्षेत्रों में लोगों का आवागमन बंद रहेगा. कर्फ्यू के दौरान कानून व्यवस्था में लगे अधिकारी, कार्मिक, आवश्यक सेवाएं, परीक्षार्थी एवं परीक्षा आयोजन में नियुक्त स्टाफ के लिए छूट रहेगी.
जिलेभर में धारा 144 लागू
कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरे जिले में धारा 144 लगा दी गई है. जिसके तहत पांच या इससे अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे. इन प्रतिबंधों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चिकित्सकीय संस्थान, राजकीय एवं सार्वजनिक कार्यालय और विद्यालय एवं महाविद्यालयों को शामिल नहीं किया गया है. इस दौरान कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार, विस्फोटक या लाठी डंडे लेकर नहीं घूम सकता है.
बारिश का मौसम आने के साथ ही जहरीले जीव जंतुओं का खतरा अब बढ़ने लगा है। कोटा के आवली रोझड़ी इलाके में चौथ माता मंदिर के पास एक कोबरा सांप घर में घुस गया। करीब साढ़े पांच फीट लंबा यह कोबरा सांप घर की महिला के पैर के नीचे आया तो उसके सांसें हलक में अटक गई। गनीमत रही कि कोबरा सांप उसे अपना शिकार बनाता उससे पहले ही वह महिला वहां से भाग खड़ी हुई। घर में कोबरा सांप घुसने की खबर से वहां हड़कंप मच गया और परिवार के सभी लोग बाहर भाग खड़े हुये। बाद में स्नैक केचर को बुलाकर उसे पकड़वाया गया।
जानकारी के अनुसार मामला का कोटा से सटे आवली रोझड़ी इलाके में रहने वाली ममता औझा के घर का है। उनके घर में करीब साढ़े पांच फीट लंबे कोबरा सांप ने इंट्री मार ली। पहले वह ममता के पैर के नीचे आया. सांप पर पैर पड़ते ही ममता के होश उड़ गये। कोबरा कुछ कर पाता इससे पहले ही ममता वहां से भाग खड़ी हुई जिससे वह उसे कुछ नुकसान नहीं पहुंचा पाया। बाद में तिलमिलाया कोबरा भागकर पहले फ्रीज के नीचे जाकर दुबक गया। बाद में वह फ्रीज के पास ही रखे कूलर के नीचे जा बैठा।
इस दौरान वह अपना फन तानकर बैठ रहा और जीभ लपलपाता रहा। यह देखकर घर के लोगों की घिग्घी बंध गई। बाद में तुरंत स्नैक केचर गोविंद शर्मा को सूचित किया गया। सूचना पर गोविंद शर्मा वहां पहुंचे और कोबरा को पकड़ने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद गोविंद शर्मा ने कोबरा सांप का पकड़ लिया। बाद में उसे कट्टे में डाल लिया।
सांप के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान परिवार के सदस्यों की धड़कनें बढ़ी हुई रही। जैसे ही गोविंद शर्मा ने कोबरा को पकड़ा तो उसकी लंबाई देखकर परिजन सकते में आ गये। बाद में गोविंद शर्मा ने कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है बारिश के मौसम में कोटा इलाके में इस तरह की काफी घटनायें होती हैं।
इंडियन रेलवे : देश के कई रेलवे स्टेशनों के नाम अजब-गजब हैं, जब भी कोई पढ़ता है तो उसके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाती है. कुछ नाम तो ऐसे होते हैं जिनको लेने में लोग शरमा जाते हैं.
इन नामों को सुनते ही लोगों की हंसी छूट जाती है. यहां के रहने वालों से कई बार इन नामों को लेकर ही हंसी ठिठोली करते हैं. इनके नामों के साथ फोटो क्लिक करने से लोग चूकते नहीं हैं. चलिए हम सबसे पहले राजस्थान के जोधपुर जिले से शुरू करते हैं. यहां जोधपुर 'साली' रेलवे स्टेशन है. ये अजमेर से करीब 53 किमी दूर है. ये  उत्तरी-पश्चिम रेलवे से जुड़ा है.
क्या आपने कभी सुने हैं ऐसे रेलवे स्टेशन के नाम?
वहीं, उदयपुर के पास एक रेलवे स्टेशन ऐसा है जिसका नाम 'नाना' है. यह सिरोही पिंडवारा में है. ये स्टेशन उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर डिवीजन में है. ये स्टेशन राजस्थान के पोखकर के बेहद करीब है. ये रहें साली और नाना के नाम, चलिए हम एक और अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन के नाम के बारे में बतलाते हैं. राजस्थान के जोधपुर जिले के करीब एक बाप नाम का रेलवे स्टेशन है, जहां का साइन बोर्ड अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. इतना ही नहीं, लोग इस स्टेशन पर उतरकर सेल्फी भी लेते हैं. राजस्थान का ही एक और स्टेशन काफी मशहूर हो चुका है.
राजस्थान में कई रेलवे स्टेशन, जिनके नाम हैं अनोखे
जी हां, सोशल मीडिया पर इस रेलवे स्टेशन को भी लोग सर्च करते हैं, क्योंकि ये नाम रिश्तेदारों के नाम की तरह लगते हैं. राजस्थान में एक और नाम मशहूर है, जो इंटरनेट पर ट्रोलिंग के दौरान यूजर करते हैं. राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसे पढ़ने के बाद लोग मजाक बनाते हैं. इस स्टेशन का नाम है ओढनिया चाचा रेलवे स्टेशन. यह स्टेशन जैसलमेर से 93.6 किलोमीटर दूर है. ऐसे राजस्थान में कई और रेलवे स्टेशन हैं, जिनके नाम काफी मशहूर हैं- जैसे गुड़िया, फलाना, बस्सी आदि.: देश के कई रेलवे स्टेशनों के नाम अजब-गजब हैं, जब भी कोई पढ़ता है तो उसके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाती है. कुछ नाम तो ऐसे होते हैं जिनको लेने में लोग शरमा जाते हैं.
इन नामों को सुनते ही लोगों की हंसी छूट जाती है. यहां के रहने वालों से कई बार इन नामों को लेकर ही हंसी ठिठोली करते हैं. इनके नामों के साथ फोटो क्लिक करने से लोग चूकते नहीं हैं. चलिए हम सबसे पहले राजस्थान के जोधपुर जिले से शुरू करते हैं. यहां जोधपुर 'साली' रेलवे स्टेशन है. ये अजमेर से करीब 53 किमी दूर है. ये  उत्तरी-पश्चिम रेलवे से जुड़ा है.
क्या आपने कभी सुने हैं ऐसे रेलवे स्टेशन के नाम?
वहीं, उदयपुर के पास एक रेलवे स्टेशन ऐसा है जिसका नाम 'नाना' है. यह सिरोही पिंडवारा में है. ये स्टेशन उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर डिवीजन में है. ये स्टेशन राजस्थान के पोखकर के बेहद करीब है. ये रहें साली और नाना के नाम, चलिए हम एक और अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन के नाम के बारे में बतलाते हैं. राजस्थान के जोधपुर जिले के करीब एक बाप नाम का रेलवे स्टेशन है, जहां का साइन बोर्ड अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. इतना ही नहीं, लोग इस स्टेशन पर उतरकर सेल्फी भी लेते हैं. राजस्थान का ही एक और स्टेशन काफी मशहूर हो चुका है.
राजस्थान में कई रेलवे स्टेशन, जिनके नाम हैं अनोखे
जी हां, सोशल मीडिया पर इस रेलवे स्टेशन को भी लोग सर्च करते हैं, क्योंकि ये नाम रिश्तेदारों के नाम की तरह लगते हैं. राजस्थान में एक और नाम मशहूर है, जो इंटरनेट पर ट्रोलिंग के दौरान यूजर करते हैं. राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसे पढ़ने के बाद लोग मजाक बनाते हैं. इस स्टेशन का नाम है ओढनिया चाचा रेलवे स्टेशन. यह स्टेशन जैसलमेर से 93.6 किलोमीटर दूर है. ऐसे राजस्थान में कई और रेलवे स्टेशन हैं, जिनके नाम काफी मशहूर हैं- जैसे गुड़िया, फलाना, बस्सी आदि.
बहरोड दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर बहरोड के दहमी गांव के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया.नेशनल हाईवे पर भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Behror: बहरोड दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर बहरोड के दहमी गांव के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. हादसे की सूचना लगते ही बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेकर मौके पर क्रेन को बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक साइड हटाया जाएगा.
ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वो पंजाब से भूसा भरकर पावटा जयपुर ले जा रहे थे और जैसे ही बहरोड़ के दहमी गांव के पास पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरे हाइवे के बीच में पलट गई. गनीमत रही इस दौरान कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो जाता.
हादसे के बाद वाहनों को सर्विस लाइन से निकाला जा रहा है, जिससे करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. गर्मी के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि हाईवे पर ओवरलोड वाहन सरपट दौड़ते हैं लेकिन ना तो परिवहन विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई करता है और ना ही पुलिस प्रशासन. तुड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने में करीब 5 से 6 घंटे लग जाएंगे लेकिन उससे पहले हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिसे जाम को खुलवाने के लिए प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी.
RBSE 5th-8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड की तरफ से आज कक्षा 5वीं व 8वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे. छात्र राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
नई दिल्ली: राजस्थान बोर्ड की तरफ से कक्षा 5वीं व 8वीं के छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर दी गई है. राजस्थान बोर्ड आज 8 जून 2022 को सुबह 11 बजे कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षा के परिणाम जारी करेगा. कक्षा 5वीं व 8वीं के करीब 25 लाख छात्र अपने रिजल्ट का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की ओर से परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. छात्र राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों के पास उनका एडमिट कार्ड होना अविवार्य है, जिसमें दिए गए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से वे अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
प्रदेशभर में कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षा में कुल 25 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से कक्षा 5वीं के 12.50 लाख विद्यार्थी थे, जबकि कक्षा 8वीं के 12.86 लाख विद्यार्थी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे. इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षाओं का आयोजन 27 अप्रैल से 17 मई 2022 तक किया गया था. वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 17 मई 2022 तक आयोजित की गई थी. बता दें कि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते दोनो ही कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थीं.
बता दें कि राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. अगर कोई छात्र किसी भी एक या दो विषय में फेल हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट की परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. वहीं दो से अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्र को पूरा साल दोहराना पड़ेगा.
इन स्टेप्स के जरिए देखें सकेंगे रिजल्ट
स्टेप 1 - छात्र सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2 - इसके बाद होम पेज पर दिए गए कक्षा 5वीं व 8वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3 - अब आप अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
स्टेप 4 - इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5 - छात्र भविष्य के लिए अपने रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख ले.
ज्ञानवापी मंदिर को लेकर अभी तक कोर्ट का अंतिम फैसला नही आया है. इसी बीच कुतुब मीनार और ताजमहल के बाद अजमेर की हजरत ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह (Ajmer Dargah) को लेकर चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है. दरअसल महाराणा प्रताप सेना (Maharana Pratap Sen) के संस्थापक राजवर्धन सिंह परमार (Rajvardhan Singh Parmar) ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया. उस तस्वीर को वर्तमान अजमेर की हजरत दरगाह की किसी हिस्से की बताई जा रही है.
इस तस्वीर में नजर आ रही एक खिड़की के हिस्से पर स्वास्तिक बने होने का दावा किया जा रहा. तस्वीर के ऊपर लिखे गए कैप्शन 'अजमेर की दरगाह में भी लोचा है! दरवाजों पर स्वास्तिक का क्या काम है? इस्लाम में स्वास्तिक चिन्ह तो नापाक है. यह दरगाह पृथ्वीराज के द्वारा बनाया गया एकलिंग मंदिर को कब्जा करके बनाई गई है.'
ASI से दरगाह का सर्वे करवाने की मांग
इस दावे को लेकर संगठन अध्यक्ष ने राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भी लिखा. पत्र के मुताबिक अजमेर स्थित हजरत ख्वाजा दरगाह (Ajmer Dargah) एक प्राचीन मंदिर है. पत्र में दरगाह की दीवारों से हिंदू धर्म से संबंधित कमल के फूल और स्वास्तिक जैसे प्रतीक मिलने का दावा भी किया गया है. इतना ही नहीं, पत्र में ये अनुरोध भी किया गया कि भारतीय पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण भी कराया जाए. सर्वेक्षण के परिणाम स्वरूप हिंदू धर्म के प्रतीक मिलने के लिए भी आश्वस्त किया गया है.
इस पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, राजस्थान के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अर्जुन मेघवाल और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को भी भेजा गया है. संगठन अध्यक्ष ने इस मामले को लेकर कोर्ट में कानूनी तौर पर अर्जी देने की भी बात कही है. इसी मामले को लेकर संगठन आज यानि 26 मई को सुबह 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस भी करेगा.
सड़कों से मुगलों के नाम हटाने का भी आग्रह
गौरतलब है कि इससे पहले संगठन (Maharana Pratap Sen) ने राजधानी दिल्ली की तीन सड़कों के नाम बदलने की मांग की थी. जिसमें अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप मार्ग, शाहजहां रोड का नाम बदलकर परशुराम मार्ग और हुमायूं रोड का अहिल्याबाई होलकर करने की मांग की थी. आधिकारिक तौर पर नाम ना बदले जाने की स्थिति के सवाल पर राजवर्धन ने बीजेपी को चेताया कि आने वाले आम चुनाव में संगठन और समाज के लोग बीजेपी का बहिष्कार करेंगे.
30 मई को ताजमहल में पढ़ेंगे शिव चालीसा
आपको बता दें कि महाराणा प्रताप सेना (Maharana Pratap Sen), ताजमहल का नाम बदलकर तेजोमहल रखने की मांग कर रही है. अध्यक्ष परमार (Rajvardhan Singh Parmar) के मुताबिक आने वाली 30 मई को तकरीबन 4 से 5 लाख लोग ताजमहल की तरफ रुख करेंगे और ताजमहल परिसर के भीतर शिव चालीसा का पाठ करेंगे. अध्यक्ष का कहना है कि ताजमहल में शिव चालीसा के पाठ की अनुमति के लिए स्थानीय प्रशासन, प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिख दिया है. अनुमति ना भी मिलने पर भी वे परिसर के अंदर इस कार्यक्रम को संपन्न करेंगे. अध्यक्ष परमार ने पुलिस को रोकने की चुनौती भी दे डाली. लखनऊ के केंद्रीय कार्यालय से इस अभियान की शुरुआत होगी.
इसके साथ संगठन ने चेतावनी दी कि जल्द ही असदुद्दीन ओवैसी के सभी आवासों पर गंगाजल छिड़क कर उसका शुद्धिकरण किया जाएगा. राजवर्धन सिंह परमार के मुताबिक एक ही रट लगाने वाले असदुद्दीन के आवास के सामने शिव चालीसा भी की जाएगी. अगर इसे अपराध बताकर पुलिस जेल भी भेजेगी तो जाने को तैयार हूं.
आज ज्यादातर लोग जहा छोटे परिवार की और आगे बढ रहे हे या सयुक्त परिवार मे दूर भाग रहे वही कुछ परिवार आज भी भारत की परंपरा के अनुसार सयुक्त परिवार मे रहना पसंद करते हे. आज के युवा परिवार के साथ रहने मे जहा शर्म अनुभव करते हे या सास ससुर मा बाप की सेवा न करनी पडे इसलिए परिवार से दूर भागते नजर आते हे वही कुछ परिवार आज भी समाज के लिए मिसाल बने हुए हे.
अपने शायद मिजोरम के जिओन परिवार के बारे मे सुना होगा जो 180  लोगो का परिवार साथ रहता हे. मगर देश का सबसे बडा परिवार राजस्थान के अजमेर मे रहता हे. आइये जानते हे इस परिवार के बारे मे. आपको बतादे की यह परिवार मे तकरीबन 10 चूल्हे जलाये जाते हे तब जेक सबका पेट भर पाता हे. यहा तकरीबन 185 लोग रहते हे. आप इससे सोच सकते हे की आज जहा 4,5 लोग साथ नही रह पते वहा 185 लोग मिलजुल के रहते हे.
भागचंद माली बताते हे की उनके दादा सयुंक्त परिवार मे मानते थे और उन्होंने ही साथ रहने की सिख दी थी और बताया था साथ रहोगे उतने मजबूत रहोगे एक दूसरे की मदद कर पाओगे, सुख दुःख साथ मे बाट पाओगे. उनके दादा का नाम सुलतान माली था जिनके 6 बेटे थे, जिनमे भंवर लाल सबसे बडे थे. दादा उनको साथ रहने की सिख देते आते इसलिए सभी भाई साथ रहे, तो दूसरी और उनके बच्चे भी अपनी पिता के रह पर चलते हुए साथ रहे,इसका नतीजा आज भी उनका परिवार साथ है.
परिवार ने आगे बताया की जब नया सदस्य परिवार का हिस्सा बनता हे तो शरू मे थोड़ी मुश्किलें आती हे मगर फिर वह परिवार की सोच के साथ जुड़ जाता हे.  परिवार के लोगो ने बताया की चुनावो मे भी उनको खास जटावज्यो दी जाती हे. उनके घर के ही 125 वोट होने की वजह से सरपंच से लेके बडे चुनावो मे नेतागण मिलने आ पोहचते हे.
परिवार के लोग बताते हे की सयुक्त परिवार मे आर्थिक समस्या कम रहती हे. साथ ही अगर सयुक्त परिवार मे रहना हे तो एक दूसरे की छोटी मोटी गलतिया माफ करना सीखना होगाया नजरअंदाज करना होगा तभी एक परिवार सियुक्तता से चल सकता हे. परिवार मे आपसी समज और एक दूसरे के लिए त्याग भावना भी जरुरी हे. सियुक्त परिवार से मेन्टल हेल्थ भी अछि रहनेका अनुमान बताया जाता हे.
ब्यावर-पिंडवाड़ा : राजस्थान के ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन हाइवे पर 15 मई को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सिरोही से 21 किलोमीटर दूर उथमण टोल प्लाजा के पास एक ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चला गया। इस दौरान सिरोही से शिवगंज की तरफ जा रहा ट्रक ट्रॉले से जा भिड़ा। ट्रक के पीछे चल रही 2 कारें भी तेज रफ्तार के कारण ट्रक से टकरा गईं। हादसे में घायलों को शिवगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें सिरोही अस्पताल रेफर कर दिया गया।
4 लोगों की मौके पर ही मौत
डीएसपी पारसा राम चौधरी ने बताया कि शिवगंज की ओर से आ रहा ट्रॉला अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते रॉन्ग साइड में चला गया। इस दौरान सिरोही की ओर से शिवगंज की तरफ जा रहा ट्रक ट्रॉले से जा भिड़ा और ट्रक के पीछे चल रही 2 कार भी ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में 2 लोगों ने दम तोड़ दिया।
जोधपुर : जोधपुर के इलाकों में लगा कर्फ्यू 8 मई तक बढ़ाया दिया गया है. ये 8 मई रात बारह बजे तक जारी रहेगा. इसको लेकर आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. इससे पहले आज शुक्रवार को कर्फ्यू में दो घंटे की राहत दी गई. इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरतों से जुड़े सामानाों की खरीदारी की. एएसपी दशरथ सिंह ने बताया कि हमें यहां किसी भी तरह की अप्रिय घटना सुनने को नहीं मिली है.
किसी अफवाह पर यकीन न करें- एडीजी संजय अग्रवाल
एडीजी संजय अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह के अफवाह पर यकीन न करें. उन्होंने शुक्रवार को कहा जोधपुर हिंसा में कल रात तक 211 लोगों को गिरफ़्तार किया है और 22-23 मुकदमे दर्ज़ हुए हैं. मैं लोगों से अपील करता हूं कि किसी भी अफवाह पर यकीन न करें. रात में छोटी-मोटी घटना हुई थी. गौरतलब है कि शहर में 2 मई 2022 सोमवार को रात एक विवाद के बाद उपद्रव हुआ था. शहर के लगभग 10 थाना इलाकों में मंगलवार दोपहर से ही कर्फ्यू लागू है.
कर्फ्यू के दौरान रहेगी ये छूट
कर्फ्यू के दौरान अलग-अलग स्कूलों की परीक्षा, प्रतियोगी परिक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों, शिक्षकों और परीक्षा के कार्य में लगे स्टाफ को आने जाने की छूट होगी.
मेडिकल इमरजेंसी, मेडिकल सेवा से संबंधिक कर्मचारी, बैंक के कर्मचारी, न्यायिक सेवाओं से संबंध रखने वाले पदाधिकारी, कर्मचारी और पत्रकार/मीडियाकर्मियों द्वारा परिचय पत्र/दस्तावेज दिखाने पर अनुमति होगी.
समाचार पत्र वितरक (हॉकर्स) को पेपर बांटने की अनुमति होगी.
अन्य विशेष परिस्थितियों में अति आवश्यक होने पर कर्फ्यू में निकलने के लिए संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त और संबंधित थानाधिकारी अनुमति दे सकेंगे.
एक ऐसा मामला जिसने न सिर्फ इंसानियत पर सवाल उठ रहे है। इस घटना में इतनी हदे पार कर दी है के अब भाभी-तेवर के पवित्र रिश्ते को भी बदनाम कर दिया है। यह मामला जो हम आपको बताने वाले है। इसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आप भी बोलेंगे ऐसे भी लोग क्या इस दुनिया में होते है।वैसे तो भाभी और देवर का रिश्ता पवित्र होता है। लेकिन बहुत सारी जगहों पर ऐसे किस्से सामने आते रहते है जहा इस पवित्र रिश्तो को शर्मसार किया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक अर्जुन की पत्नी का आरोपी सवाईराम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर अर्जुन के ममेरे भाई सवाईराम ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला लिया। आरोपियों ने पहले अर्जुन को शराब पिलाई इसके बाद उसकी लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। आरोप लगाए जा रहे हैं कि मृतक की पत्नी भी हत्या की साजिश में शामिल है।
जानकारी के मुताबिक भाचभर निवासी 22 वर्षीय अर्जुन बायतु में रहता था. बुधवार को अर्जुन का ममेरा भाई सवाईराम अन्य लोगों के साथ उसके घर आया. सवाईराम उसे पार्टी का कहकर अपने साथ बाड़मेर ले आया. बाड़मेर जिला मुख्यालय के जसदेर तालाब के पास सभी ने मिलकर एक साथ पार्टी की. इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद अर्जुन की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं इसके बाद आरोपियों ने मृतक को गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया।
इतना ही नहीं इसके बाद आरोपियों ने मृतक को गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है जहां परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोप मुमेरे भाई पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी, ममेरे भाई सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है।
संचार क्रांति का जो रूप देश में वर्ष 2014 से दिखाई दे रहा है, उसे कहना गलत नहीं होगा कि इसने औद्योगिक क्षेत्र को एक नया रूप दिया है – एक ऐसा रूप जिसने संचार को पूरी तरह से पाट दिया है पूरे भारत की खाई। दे दिया है। आज smart phone और इंटरनेट एक ऐसी जरूरत बन गए हैं जिसके बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। चंद सालों में इतना बड़ा बदलाव वाकई ऐतिहासिक है। स्मार्टफोन की बढ़ती जरूरतों और महत्व को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने भी एक नई पहल की है। दरअसल, इस बार राजस्थान सरकार ने बजट (2022) में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 की घोषणा की है। इस योजना के तहत 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन दिए जाने हैं। साथ ही महिलाओं को 3 साल के लिए इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी।
क्या है ‘मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना’
राजस्थान सरकार ने अपने बजट (2022) में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना’ शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को 3 साल तक मुफ्त इंटरनेट और इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ मुफ्त स्मार्ट फोन दिया जाएगा। किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ? इसकी पात्रता क्या होगी? हम आपको आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बताएंगे। पढ़ना जारी रखें…
कौन ले सकता है फायदा?
केवल चिरंजीवी योजना से जुड़ी महिलाएं ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 का लाभ उठा सकेंगी। चिरंजीवी योजना में पंजीकरण के लिए जन आधार कार्ड होना आवश्यक है। बता दें, इससे पहले राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी मोबाइल बांटे थे. उनके बाद अब राजस्थान की वर्तमान गहलोत सरकार महिलाओं को स्मार्ट फोन देने जा रही है.
मुफ्त स्मार्ट फोन पाने की पात्रता
महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
महिला के पास जन आधार कार्ड होना जरूरी है।
इस योजना के तहत केवल चिरंजीवी योजना से जुड़े परिवारों की महिलाएं ही आ सकती हैं।
ये दस्तावेज हैं जरूरी
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास ये दस्तावेज होने चाहिए।
आधार कार्ड।
महिला जन आधार कार्ड.
एसएसओ आईडी।
आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर।
चिरंजीवी कार्ड
आवेदन प्रक्रिया
सरकार की ओर से अभी तक मुफ्त स्मार्ट फोन के आवेदन के लिए कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। लेकिन जल्द ही इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। तब तक यदि आपके पास उपरोक्त में से कोई भी दस्तावेज वर्तमान में नहीं है तो उसे शीघ्र ही करा लें।