Mega Daily News
नई दिल्ली: सरकारें अब किसानों के लिए आर्थिक मदद का कदम आगे बढ़ा रही हैं, जिन्हें संपन्न किया जा सके। सरकार का मकसद किसानों को सहायता देना है, जिससे उन्हें फसल में खाद बीज लेने के लिए पैसा अधार ना लेना पड़े।
सरकार की ओर से अब सालाना 10 हजार रुपये देने का काम किया जाएगा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है, क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में तो सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसके तहत हर साल 10,000 रुपये दिए जाएंगे।
इन किसानों को मिलेगा 10 रुपये सालाना
सभी किसानों के लिए 10000 रुपये सालाना प्राप्त करने की सुविधा नहीं है, जिसे जानना बहुत ही जरूरी है। मध्य प्रदेश की सरकार की ओर से किसान कल्याण योजना चलाई जा रही है, जिसमें सालाना 4,000 रुपये का फायदा दिया जाता है।
इस योजना का फायदा उसी शख्स को मिलेगा जिसका जो मध्य प्रदेश का निवासी है सीएम शिवराज सिंह ने राज्य के लघु-सीमांत किसानों के लिए ही योजना का आगाज किया गया है। दो किस्तों में यह राशि खाते में भेजी जाती है। इसके अलावा मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।
इस हिसाब से मध्य प्रदेश के किसानों को हर साल 10 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसका फायदा कई लाख किसान आराम से उठा रहे हैं। इसलिए आप भी समय रहते अपना अकाउंट इस योजना में ओपन करवा लें, जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक मिल चुकी इतनी किस्तें
मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 2,000 रुपये 3 किस्तों में सालाना 6,000 रुपये भेजती है। सरकार अब तक इस योजना की 2,000 रुपये की 15 किस्तें भेज चुकी है। इसमें काफी किसान ऐसे शामिल थे, जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराने के चलते किस्त से वंचित कर दिया गया था। सरकार फरवरी तक इस योजना की 16वीं किस्त जारी कर सकती है।
सियासत में ये तस्वीरें आपने अक्सर देखी होंगी। एमपी की सियासत में आदिवासी वोटर वो ताकत है ।जो अगर रूठ जाए तो फिर सत्ता की सीढ़ी चढ़ना मुश्किल है और ये बार-बार साबित भी हुआ है। जब तक आदिवासी वोट साथ रहा तब तक कांग्रेस सत्ता में रही और जब बीजेपी सत्ता पर काबिज हुई तो ट्राइबल ताकत के दम पर ही प्रदेश के इस बड़े वोट बैंक ने 2018 की तरह ही बंपर वोटिंग करते हुए बड़ा मैसेज दिया।
किसके फेवर में ST फैक्टर?
MP की कुल 47 आदिवासी सीटों में से कई इलाकों में तो 85 से 90 प्रतिशत तक वोटिंग हुई जिसके बाद आदिवासी पर दावा सियासी हो रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इसे अपने पक्ष में बता रहे हैं।
बीजेपी ने कहा आदीवासी हमारे पक्ष में
मप्र आदिवासी समाज की बीजेपी पर विश्वसनीयता बढ़ी है, साथ ही बिरसा मुंडा जी की जंयती पर माननीय प्रधानमंत्री जी आए थे। उन्होंने जो 15 नवंबर को कार्यक्रम किया। इस नाते से लगा आदिवासी समाज को हमारे जो महानायक हैं जिस पार्टी ने इतनी ऊंची सोच रखी साथ ही हमको सम्मान दिया।
निश्चित रुप से एक बड़ा वोट जो निर्णायक वोट न होकर एक बड़े के साथ बीजेपी के पक्ष में होगा। –भगवानदास सबनानी-प्रदेश महामंत्री बीजेपी
कांग्रेस ने याद दिलाई आदिवासी के साथ हुईं घटनाएं
आदिवासी विधानसभा क्षेत्र में जो 47 विधानसभा क्षेत्र हैं। बहुत अच्छे वोट पड़े हैं। साफ तौर है कहीं-कहीं न भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ गुस्सा था कि भाजपा के शासनकाल में उनके साथ अन्याय अत्याचार हुए हैं। 10-10 फीट के गढ्ढे में मार दफानाएं गए हैं।
लोगों के साथ बलात्कार हुए, ट्रके पीछे बांधकर खींचा गया है। लोगों के सिर पर पेशाब तक किया गया है। ये सारी बड़ी घटनाएं आदिवासी समुदाय के साथ हुईं हैं। इनके सबके लिए बीजेपी के खिलाफ वोटिंग हुई हैं। -जेपी धनोपिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता
ST इलाकों में बंपर मतदान
मालवा-निमाड़ से लेकर विंध्य महाकौशल तक हुई बंपर वोटिंग के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जिसमें लाडली बहना, वोट फॉर चेंज से लेकर नेताओं की जनसभाओं को इसकी वजह माना जा रहा है। लेकिन चुनाव में हुई बंपर वोटिंग से आदिवासी क्या इशारा कर रहे हैं ये 3 दिसंबर को नतीजे बताएंगे।
मप्र चुनाव परिणाम 2023, मप्र चुनाव आदिवसी वोटर, आदिवासी सीटें मप्र, मप्र न्यूज, MP Election Result 2023, MP Election Tribal Voter, Tribal Seats MP, MP News,
भोपाल। MP Weather Heavy Rain Alert:  एमपी में मानसून मेहरबान हो चला है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यप्रदेश के 29 जिलों में अतिभारी बारिश (Very Heavy Rain Alert) की चेतावनी दी है। जिसमें सागर, जबलपुर सहित 29 जिले शामिल हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 12 जुलाई से नया मौसम ​तंत्र एक्टिव (New Weather System Active In MP) हो रहा है। जिसके चलते बारिश से निजाद नहीं मिलेगी।
इसी के साथ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhoapl) सहित 9 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। आपको बता दें अरब सागर में बना स्टांग सिस्टम एक्टिव हो चुका है। जिसका असर भोपाल में भी दिखाई दे रहा है।
इन जिलों में कहीं-कहीं बारिश -(MP Heavy Rain Alert) –
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना में कहीं-कहीं बारिश की चेतावनी जारी की है।
5 दिन तक अति भारी बारिश का अलर्ट- (MP 5 Days Heavy Rain Alert)-
मौसम केंद्र भोपाल, नर्मदापुरम में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। (MP Heavy Rain Alert-Weather Update) साथ ही इसमें सीहोर, विदिशा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें रीवा चंबल और शहडोल संभाग शामिल हैं। इन क्षेत्रों में हेवी रेन के साथ वर्षा और गरज चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है। दतिया, धार, मुरैना, गुना, बैतूल, भिंड, राजगढ़, खंडवा, अशोकनगर, झाबुआ, बुरहानपुर, उज्जैन, नीमच, सतना, अनूपपुर, रतलाम, शहडोल, मंडला, टीकमगढ़, शाहजहांपुर, डिंडोरी, बालाघाट, देवास, छतरपुर, आगर मालवा, मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि 65.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर के बीच बारिश होने पर उसे भारी बारिश का दर्जा दिया जाता है।
12 जुलाई से नया मौसम तंत्र होगा एक्टिव –
मौसम विज्ञानियों की मानें तो बीते दिनों अरब सागर में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने के बाद मध्यप्रदेश में 12 जुलाई से एक बार फिर नया मौसम तंत्र एक्टिव होने से भारी बारिश (Heavy Rain Alert) से फिलहाल लोगों को निजाद नहीं मिलने वाली। यानि आने वाले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
जबलपुर में नर्मदा नदी में बहे युवकों का रेस्क्यू :
जबलपुर में नर्मदा के तेज बहाव के बीच घंटों फंसे रहे चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इन्हें बचाने के लिए होमगार्ड और NDRF की टीमों ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पानी के बहाव के कारण टीमों को इनका रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवकों की पहचान संतोष, मनीष, शुभम और अमित के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सभी युवक गढ़ा पुरवा के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि चारों युवक 9 जुलाई की शाम 4 बजे मछली पकड़ने के लिए भेड़ाघाट के गोपालपुर पहुंचे थे। यहां वे सिद्ध बाबा मंदिर के रास्ते से होते हुए जलधार के बीच पुहंच गए। थोड़ी ही देर में यहां पानी का बहाव तेज हो गया और वे टापू पर ही फंस गए थे।
मौसम विभाग की चेतावनी- MP Weather Update:
मौसम विभाग ने गरज चमक को लेकर सावधानियां भी जारी की हैं। जिसके अनुसार घर के अंदर रहें।
यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
सुरक्षित आश्रय लें।
पेड़ों के नीचे शरण न लें।
कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें।
इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।
तूफान के दौरान जल निकायों से तुरंत बाहर निकलें।
उन सभी वस्तुओं से दूर रहें जो बिजली का संचालन करती हैं।
तेज वर्षा के दौरान घर के अंदर रहें। खिड़किया और दरवाजे बंद करें।
यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
भारी वर्षा के समय सुरक्षित आश्रय लें।
पेड़ों के नीचे शरण न लें।
मौसम चेतावनी व सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें।
एमपी में भारी बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, बाढ़ कंट्रोल रूम का फोन नंबर भी जारी- (Badh Control Helpline Number) :
MP में भारी बारिश के बाद जिला प्रशासन एलर्ट गया है। इसके बाद राजधानी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष को एक्टिव किया गया है, जिसके अनुसार अब 15 अक्टूबर तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा, इसमें फायर ब्रिगेड स्टेशन फतेहगढ़ में नियंत्रण कक्ष बनाया गया। तो वहीं भोपाल में बाढ़ और अतिवृष्टि से निपटने टीम तैनात रहेगी।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए दो अफसरों की नियुक्ति की गई है।
बाढ़ कंट्रोल रूम का फोन नंबर भी जारी-
बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम का फोन नंबर भी जारी कर दिया गया है।
0755-2540220 , 0755-2701401 और 0755-2542222
उज्जैन। उज्जैन महाकाल में (Sawan 2023) सावन का पहला सोमवार (Pahla Sawan Somwar) पर बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। मंदिर प्रबंधन के अनुसार शाम 4 बजे ये शुरू होगी। साथ पहले सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
उज्जैन महाकाल (Ujjain Mahakal) में सावन का पहला सोमवार पर भस्मारती में बड़ी संख्या में शामिल हुए। छठवीं शताब्दी में बने 12 ज्योतिर्लिग मंदिरों में से एक इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। रुद्र सागर के नजदीक स्थित ये मंदिर तीन तलों में विभाजित है। सबसे नीचे तल पर महाकाल ज्योतिर्लिंग (Ujjain Mahakal Jyotirling) स्थापित है। दूसरे तल पर ओंकारेश्वर शिवलिंग है। सबसे ऊपर नागचंद्रेश्वर हैं। सावन महीने में बाबा के भक्त अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हैं। यहां आस्था की भीड़ नहीं सैलाब उमड़ता है। एक लोटा जल और बेल पत्र (jBeal Patra) चढ़ाने से महादेव सबकी पीड़ा हर लेते हैं
महाकाल में शीघ्र दर्शन की व्यवस्था बंद
उज्जैन महाकाल में दर्शन के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा भारी भीड़ को देखते हुए सोमवार को प्रोटोकाल व 250 रुपये की शीघ्र दर्शन व्यवस्था को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
आज निकलेगी बाबा की सावन की पहली सवारी
वैसे तो सावन माह की शुरूआत 4 जुलाई को हो चुकी है लेकिन आज 10 जुलाई को पहला सावन सोमवार है। यहां आज बाबा भक्तों को दर्शन देने के लिए सवारी पर निकलेगी।
चांदी की पालकी में सवार बाबा महाकाल
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी। जहां बाबा भक्तों द्वारा तैयार कराए गए विशेष नक्काशी वाले लकड़ी के रथ पर सवार होंगे। जिसमें बाबा चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।
शाम 4 बजे से महाकाल की सवारी –
आपको बता दें आज पहले सावन सोमवार को शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सवारी प्रारंभ होगी। मंदिर की परंपरा अनुसार दोपहर 3.30 बजे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम भगवान महाकाल के मनमहेश मुखारविंद की पूजा अर्चना कर पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। कोटितीर्थ घाट पर पूजन-अभिषेक के बाद भगवाान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर को नौका विहार करवाया जाएगा। अधिक मास के संयोगवश सावन के आठ और भादौ के एक सोमवार सहित तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भगवान की नौ सवारियां निकलेंगी।
उज्जैन में आज सभी स्कूलों की छुट्टी
उज्जैन में आज बाबा महाकाल (Ujjain Mahakal)  की पहली सवारी निकाली जाएगी। शाम को 4 बजे बाबा भ्रमण पर निकलकर प्रजा का हाल जानेंगे। इस अवसर पर भीड़ को नियंत्रित करने के चलते 700 पुलिस​कर्मियों की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं उनके साथ 350 वॉलेंटियर्स और प्रशासनिक अमला तैनात रहेगा। यही कारण है कि उज्जैन में आज शहर के सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शख्स की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। तकरीबन दो महीने से यह शख्स लापता था और अब जाकर पता चला है कि उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शरीर को आरा मशीन से काट दिया और उसके 10 टुकड़े करके एक नाले में फेंक दिया। पुलिस को उसकी लाश के सड़े-गले टुकड़े तीन थैलों में बंद मिले हैं और कुछ टुकड़े अभी भी Missing हैं। शख्स की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह आरोपी से अपने कर्ज के पैसे वापस मांग रहा था। इस मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है, जबकि मुख्य आरोपी ने पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 फरवरी से लापता अनुपम शर्मा (45) का शव रविवार को संजीवनी नगर के एक नाले में प्लास्टिक के तीन थैलों में मिला था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में रामप्रकाश पुनिया नाम के व्यक्ति को हत्या करने, सबूत नष्ट करने और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस हत्या में उसका एक सहयोगी भी था जिसकी पहचान विनोद वर्मा उर्फ टोनी के रूप में हुई है। उसने पिछले महीने आत्महत्या कर ली थी और एक नोट भी छोड़ा था। नोट में उसने अनुपम की हत्या की बात कुबूली थी। इसमें उसने लिखा कि उसने एक बड़ी भूल की है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “शर्मा 16 फरवरी से लापता थे और उनके लापता होने की शिकायत 30 फरवरी को संजीवनी नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुनिया और वर्मा ने उधार लिए पैसे नहीं लौटाने पर शर्मा की हत्या की साजिश रची थी।”
पुलिस ने नाले से अनुपम के शव के आठ टुकड़े बंद बोरी में बरामद किए हैं, जबकि दो टुकड़े अब भी लापता हैं। पुलिस शरीर के टुकड़े करने के लिए इस्तेमाल की गई आरा मशीन की भी तलाश कर रही है। धनवंतरी नगर निवासी अनुपम शर्मा 16 फरवरी से लापता थे। परिवार ने उनकी खूब तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद संजीवनी पुलिस स्टेश में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद तलाशी शुरू हुई।
पुलिस ने सीडीआर विश्लेषण और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर राजस्थान से एक संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ के बाद संदिग्ध ने अनुपम की हत्या की बात कबूल कर ली। संदिग्ध ने खुलासा किया कि अनुपम शर्मा और टोनी वर्मा के बीच विवाद हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि टोनी वर्मा ने अनुपम की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई। टोनी और रामप्रकाश ने लकड़ी काटने के कारखाने में ही अनुपम के शरीर के दस से अधिक टुकड़े करने के लिए आरा मशीन का इस्तेमाल किया। आरोपी पुलिस को धनवंतरी नगर के नाले तक ले गए।
अनुपम शर्मा मूल रूप से गाडरवारा के रहने वाले थे और चार साल से जसूजा सिटी फेज-1 स्थित एक मकान में अकेले रह रहे थे। वह शादीशुदा थे और उनका एक बेटा भी है, लेकिन वह चार साल से अपनी पत्नी से अलग रह रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मध्य प्रदेश के धार में प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी करते हुए भीड़ के द्वारा प्रेमी को जमकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है. अब बता दे कि भीड़ के द्वारा लड़के कोला तू उसे से मारा जा रहा है और वीडियो में दिखाया गया है कि लड़के को इतना मारा गया है कि उसके कपड़े फट गए हैं.
इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसके बाद से पुलिस हरकत में आ गई है. इस वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं कि इनका वीडियो बनाओ और वायरल कर दो तब इनके समझ में आएगा.
वीडियो वायरल होने के बाद 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और थाने लेकर गए हैं. वहीं दूसरी तरफ युवक ने भी कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. 19 साल की लड़की 28 मार्च को एकाएक गायब हो गई थी उसके बाद जब तलाश किया गया तो पता चला कि संजय जी घर से गायब है. 3 अप्रैल को जब दोनों घर लौटे तो पिता उसे थाने ले कर गए और अपने बयान दर्ज करवाएं.
ज्योति के द्वारा अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की गई थी उसके बाद घर वालों को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी लड़की वाली थी इसी कारण से पुलिस ने लड़की के साथ उसे भेज दिया.
गांव के लोगों का कहना है कि संजय ने इसके पहले भी प्रेम विवाह किया वह पहली लड़की को भगाकर ले गया था. फिर अपने ही गांव की लड़की को भगाकर ले गया है और लड़की की जिंदगी खराब कर रहा है.
इंदौर में बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है और साइड से पहले छात्रों ने माता-पिता से बात भी की थी. ई-पेपर बिगड़ने से वह काफी तनाव में थी मां ने उसको समझाया भी था लेकिन वह डिप्रेशन में चली गई.
डिप्रेशन में जाने की वजह से वह गलत कदम उठाने. TI के अनुसार एक्रोपोलिस कॉलेज की स्टूडेंट हर्षिता जिसकी उम्र 21 साल है उसने सुसाइड कर लिया है. लड़की के पिता का नाम विनोद शिंदे है.
लड़की संत नगर में किराए के कमरे में रहती थी वह मूल रूप से सिंघाना थार की रहने वाली थी. बीएससी फाइनल ईयर में थी और परीक्षाएं चल रही थी इसी बीच उसका एक पेपर बिगड़ गया. हर्षिता ने सुसाइड कर लिया.
हर्षिता के कमरे से बुक में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लड़की ने लिखा है पापा मुझे माफ कर देना. लड़की ने लिखा है कि आपकी बेटी बहुत स्ट्रॉन्ग है पर यहां आपकी बेटी हार गई पापा. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा उसके बाद पोस्टमार्टम करवाया.
हर्षिता के चचेरे भाई विनोद ने जानकारी दिया कि अपनी मां संगीता से उसने मंगलवार की सुबह मोबाइल पर बात किया था. उसका केमिस्ट्री का पेपर बिगड़ गया था जिसके बाद वह काफी परेशान थी.
मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दूल्हा-दुल्हन शादी बीच में छोड़कर थाने में धरना देने बैठ गए। दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों का आरोप है कि शादी समारोह में चल रहे डीजे को बंद कराने आए दो पुलिस जवानों ने समारोह में शामिल महिलाओं के साथ बदतमीजी की है। दूल्हा-दुल्हन की मांग थी कि जब तक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी वह फेरे नहीं लेंगे।
करीब तीन घंटे तक धरना देने के बाद पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई किये जाने का आश्वाशन मिलने के बाद धरना समाप्त किया। रात करीब 2 बजे पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने के लिए राजी हुए।
आधी रात को थाने पर धरना देने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
मामला रतलाम के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां अजय सोलंकी और सीमा की शादी एक मैरिज गार्डन में हो रही थी। विवाह समारोह रेलवे के जूनियर इंस्टीट्यूट में चल रहा था। औद्योगिक थाने की चीता फोर्स के दो जवान शोभाराम और पंकज वहां से गुजर रहे थे। तेज आवाज में डीजे सुनाई देने पर दोनों जवानों ने मैरिज गार्डन पहुंच डीजे बंद करने की बात कही। इसी बात को लेकर वहां मौजूद मेहमानों से उनकी बहस हो गई। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन सहित मेहमान आधी रात को पुलिस थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
डीजे को लेकर हुआ विवाद
पुलिसकर्मियों की बदसलूकी से नाराज सोलंकी परिवार के लोग पहले जीआरपी चौकी पहुंचे थे। यहां से उन्हें औद्योगिक थाने भेज दिया गया। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर शराब के नशे में बदसलूकी करने के आरोप भी लगाए हैं। दूल्हे अजय सिंह ने कहा कि मेरी शादी थी, दो पुलिस के जवान आए डीजे बंद करवाया और शादी बिगाड़ दी। पुलिसवालों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी भी की। दूल्हे ने आगे कहा कि दोनो जवान पंकज और शोभाराम औद्योगिक क्षेत्र के हैं। हमारा रेलवे क्षेत्र है ये अपना क्षेत्र छोड़कर हमारे क्षेत्र में आए, जिसके बाद हम थाने आए हैं।
काफी विरोध और धरना प्रदर्शन के बाद औद्योगिक थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ। राजेंद्र वर्मा का कहना है कि हनुमान जयंती को लेकर पूरे शहर में पुलिस पार्टियां पेट्रोलिंग कर रही थीं। वायरलेस सेट पर पॉइंट मिला था कि थाना क्षेत्र से लगे हुए रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बज रहा है, जिसे बंद करवाने के लिए स्टेशन रोड थाना प्रभारी भी पहुंचे थे। हमारी चीता फोर्स के जवान भी मौके पर वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि डीजे और बैंड करवाने के आदेश लेकिन इससे लोग काफी गुस्से में आ गए। दूल्हा-दुल्हन ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई का आवेदन दिया है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा खंडवा जिले में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन में 1 लाख लाड़ली बहनों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मेरे मन में विचार आया कि आर्थिक रूप से कमजोर मेरी बहनों को एक हजार रूपये दे दूं तो उनकी जिंदगी संवर जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना बनाई
सीएम ने कहा मैंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई। मैने तय किया कि पुलिस में 30 प्रतिशत भर्तियां बेटियों की होगी। अब मेरी ये बेटियां अपराधियों का दिमाग भी ठिकाने लगाने का काम कर रही हैं। शादी बोझ न बने, इसलिए हमने मुख्यमंत्री कन्यादान और निकाह योजना बनाई ।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदनों की संख्या हुई 50 लाख पार,
बड़ी संख्या में बहनों के मुस्कुराते चेहरे देख दिल खुशी से झूम उठा। बहनों के जीवन में सुखद बदलाव आने वाला है।
इस मौके पर गाना तो बनता था।
एक हजारों में मेरी बहना है….
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj)
बचत पत्र खरीदकर रख देंगे
मैंने मुख्यमंत्री बनते ही लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और तय किया कि बेटी अगर पैदा होगी तो सरकार की तरफ से उसके नाम से बचत पत्र खरीदकर रख देंगे।
व‍िश्‍वास को कभी टूटने नहीं दूंगा
आज खंडवा की इस पवित्र धरती पर मेरी बहनों ने जैसा स्वागत किया है मैं उसे कभी नहीं भुला पाऊंगा। मेरी बहनों, आपने मेरे प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, जान भले ही चली जाये। इस व‍िश्‍वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।
1 हजार महीना मिलेगा
लाड़ली बहना योजना के 30 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे। ढाई लाख रुपये साल तक आमदनी, 5 एकड़ से कम जमीन के किसान परिवार और जिनके पास चार पहिया वाहन नहीं हैं उन परिवार की बहनों को ₹ 1 हजार महीना मिलेगा।
सुखद बदलाव आने वाला
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदनों की संख्या हुई 50 लाख पार हो गई। बड़ी संख्या में बहनों के मुस्कुराते चेहरे देख दिल खुशी से झूम उठा। बहनों के जीवन में सुखद बदलाव आने वाला है।
इस मौके पर गाना तो बनता था…
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में बताते हुए सीएम ने गाना भी गुनगुनायां
एक हजारों में मेरी बहना है…
हितलाभ का वितरण किया
मुख्यमंत्री ने खण्डवा में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन में विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी बहनों और भाई हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।
जिंदगी बदलने की योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों की जिंदगी सुधरेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसा यदि हाथ में होता है तो घर और समाज में इज्जत भी बढ़ती है। ये बहनों की जिंदगी बदलने की योजना है।
बहनों को ₹12,000 मिलेंगे…
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बहनों को आर्थिक संबल प्रदान करने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है। इस योजना के अंतर्गत पात्र बहनों के खाते में प्रति माह ₹1000 डाले जाएंगे। सालभर में बहनों को ₹12,000 मिलेंगे।
भाइयों को हरा कर चुनाव जीती
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने चुनाव में आधी सीटें बहनों के लिए आरक्षित की, इसका परिणाम ये हुआ कि कई जगह बहनें भाइयों को हरा कर चुनाव जीती हैं।
हमारी बेटियां भी नौकरी करें
शिक्षक भर्ती में भी 50 प्रतिशत केवल बेटियों की भर्ती होगी ताकि हमारी बेटियां भी नौकरी करें। बचपन में अपने गांव में जब बेटी और बेटा के बीच भेदभाव होते देखता था, तो मन में बहुत पीड़ा होती थी, इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही मैंने बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई।
राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने चुनाव में आधी सीटें बहनों के लिए आरक्षित की, इसका परिणाम ये हुआ कि कई जगह बहनें भाइयों को हरा कर चुनाव जीती हैं।
शिक्षक भर्ती में भी 50% केवल बेटियों की भर्ती होगी ताकि हमारी बेटियां भी नौकरी करें: सीएम श्री
— Jansampark MP (@JansamparkMP)
एक लाख रुपए सीधे उसको मिल जाएंगे
बेटी 5वीं पास करके छठवीं में जाती है, तो ₹2000, 9वीं में जाती है ₹4000, 11वीं में ₹7500 फिर, 12वीं में ₹12 हजार कॉलेज में ₹12,500 और डिग्री प्राप्त होने पर फिर ₹12,500 जब बेटी 21 साल की हो जाएगी है तो एक लाख रुपए सीधे उसको मिल जाएंगे।
आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री का खण्डवा में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन में बहनों ने राखी बांधकर एवं पोर्ट्रेट व प्यारे भैया लिखा हुआ चित्र भेंट कर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आभार व्यक्त किया।
भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खंडवा की पवित्र धरती पर मेरी बहनों ने जिस तरह से आत्मीय स्वागत किया है। एक लाख चिट्ठियां मुझे लिखी हैं। राखी के कच्चे धागे से मुझे बांधा है। मैं आपको ये विश्वास दिलाता हूं कि आपके भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा।
लाड़ली बहना योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि खण्डवा में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन में स्व सहायता समूह एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समेत एक लाख बहनों ने पातियां लिखकर लाड़ली बहना योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री ने खण्डवा के रतागढ़, नहाल्दा फाटा में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन कार्यक्रम का कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने खंडवा में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आईं लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
जनता का अभिवादन स्वीकार किया
मुख्यमंत्री ने खंडवा में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन में शामिल होने के पूर्व रोड शो किया। इस दौरान जगह.जगह नागरिकों ने उत्साह के साथ पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
एमपी में अब जल कर और संपत्तिकर न भरने वालों की खैर नहीं। प्रदेश में करीब 25 हजार से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्होंने कई बार नोटिस दिए जाने संपत्ति कुर्की का नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे में अब नगर निगम ने ऐसे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। जी हां अब ऐसे लोगों के नल कनेक्शन कट कर दिए जाएंगे। इस​के लिए निगम आयुक्त ने आदेश दे दिए हैं।
ई—टेंडरिक के लिए भी नहीं आए खरीदार
प्रदेश के करीब 25 हजार से अधिक संपत्तियों की ई-टेंडरिंग करने के बाद भी कोई खरीदार नहीं आया था। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने वसूली के लिए नया तरीका अपनाते हुए घरों के कनेक्शन काटने के निर्देश दे दिए हैं। आपको बता दें तहत नगर निगम आयुक्त ने कहा है कि जिन्होंने बिल जमा नहीं किया है उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
इन वार्डों में अधिक वसूली
निगम आयुक्त द्वारा मंगलवार को जोन क्रमांक चार के वार्ड नंबर-15, 16, जोन क्रमांक दो के वार्ड नंबर-10 में राजस्व वसूली कार्य का निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने कर बकाया दारों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही उन्होंने ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए नल कलेक्शन काटने के आदेश दे दिए हैं। बकाया दारों के घरों पर पहले नोटिस जस्पा किए गए हैं। 31 मार्च 2023 तक करों की अदायगी न करने वालों पर अधिभार लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, स्वयं के उपयोग वाली संपत्तियों पर दी जाने वाली 50 प्रतिशत की छूट समाप्त होने और संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।
Indian Native Liquor भारत के प्रदेशों में एक के बाद एक शराब बंदी को लेकर अभियान चलाए जा रहे है। यहां गांवों और आदिवासी क्षेत्रों में महुए से बनने वाली देशी शराब पर आए दिन कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसी शराब के लिए एक विदेशी कंपनी ने “हाईजेक” करते हुए नए तरीके से इसकी प्रोसेसिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि विदेशियों को यह शराब भी बहुत पसंद आ रही है। यहां काफी ऊंचे दामों में शराब को बेचा जा रहा है।
Foreign Company
दरअसल, मध्य प्रदेश के कई ग्रामीण इलाकों में ग्रमीण महुआ की शराब बनाते और बचते हैं। इन्हीं में एक है छत्तीसगढ़ का बस्तार जिला। यहां लगभग हर एक घर में जंगलों से लाए हुए महुए से बनाई गई शराब को उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। इसी क्षेत्र की इस शराब के लिए फ्रांस की “माह” नाम की एक कंपनी द्वारा एक अलग ही तरीके से प्रोसेसिंग कर मार्केट में उतारा गया है।
MAH Liquor
लाजवाब बोतल में इस देशी शराब को विदेशी रंग देते हुए मार्केट में उतारा गया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह भारत की इस शराब के लिए बड़ी पहचान दिलाना चाहती है। इसके साथ ही यहां के ग्रामीणों के लिए जो महुए को बीनकर अपना जीवन यापन करते हैं, उन्हें इसका सही दाम दिलाना चाहती है। कंपनी का कहना है कि वह ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
Tribal Liquor
लगभग तीन माह पहले ही इस कंपनी के प्रतिनिधि ने स्थानीय कलेक्टर से मिलकर महुए के जुड़े हुए ग्रामीणों के विकास पर प्रतिबद्धता जाताते हुए महुए बनने वाली इस शराब को विश्व भर में ख्याति दिलाए जाने की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक माह कंपनी द्वारा इस शराब को बचे जाने के लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है। यहां इस शराब की कीमत लगभग 3719 रुपए रखी गई है।
एमपी में प्रदेश सरकार द्वारा ट्रेफिक नियमों में बदलाव किया गए हैं। यानि अब प्रदेश की सड़कों पर गाड़ी चलाना आसान नहीं होगा। दरअसल सड़क दुर्घटनाओं का नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ट्रे​फिक के नियमें में बदलाव करते हुए जुर्माने की राश्यिा में बदलाव किया गया है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। तो चलिए अगर आप भी एमपी के निवासी हैं तो आपको ये खबर पढ़ लेनी चाहिए।
ये होंगे नए नियम
एमपी में परिवहन विभाग ने वाहन चलाने के दौरान नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना की नई दरें लागू कर दी हैं। आपको बता दें इसके लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके तहत यदि आप बिना सीट बेल्ट के कार चलाए पाए जाते हैं तो इसके लिए आपको 500 रुपये का तो वहीं वहीं बाइक पर बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर 300 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। इतना ही नहीं यदि लापरवाही से वाहन दौड़ाते पाए जाते हैं तो आपको इस कंडीश्न में 5 हजार रुपये तक जुर्माना भरना पड़ेगा।
अपराध दोहराने पर भी पेनाल्टी का प्रावधान
आपको बता दें यदि आप इन नियमों को तोड़ते हैं तो अपराध को दोहराने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना चुकाना होगा। इतना ही नहीं इसके लिए परिवहन विभाग ने 20 अधिकारियों को जुर्माने के अधिकार दिए हैं। जिनमें यातायात पुलिस के निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक को भी अधिकार दिए गए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के पास भी अधिकार रहेंगे।
इसलिए किए गए बदलाव
राजधानी में आए दिन हादसे होते रहते हैं इसमें कमी लाने के लिए वाहनों पर लगने वाले जुर्माने की राशियों का पुनरीक्षण किया गया था। आपको बता दें कैबिनेट में जुर्माने का प्रस्ताव पास होने के बाद इस अधिसूचना को जारी कर दिया गया है। जिसके लिए अलग-अलग अपराध की अलग-अलग राशियां निर्धारित की गई हैं।
ये है जुर्माने की राशि
यात्री वाहन में ओवर लोडिंग पर प्रति यात्री 200 रुपये जुर्माना।
एंबुलेंस व आपातकालीन वाहन का रास्ता रोकने पर 10 हजार रुपये जुर्माना।
बिना लाइसेंस के गैर परिवहन वाहन चलाने पर एक हजार व परिवहन वाहन पर पांच हजार रुपये जुर्माना।
अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा परिवहन वाहन चलाने पर पांच हजार व गैर परिवहन वाहन पर एक हजार रुपये का जुर्माना।
गैर परिवहन वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलाने पर एक हजार व परिवहन वाहन पर तीन हजार रुपये जुर्माना।
गैर परिवहन वाहन पर प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट नहीं होने पर एक हजार व परिवहन वाहन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना।
प्रतिबंधित क्षेत्र में अनावश्यक रूप से हार्न बजाने पर एक हजार रुपये व दोबारा नियम तोड़ने पर दो हजार रुपये जुर्माना।
ओवर लोडिंग कर सड़कों को नुकसान पहुंचाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना।
Ladli Bahana Yojana: केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकारें दोनों ही महिलाओं स्थिति को बेहतर को बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इसी क्रम में 2023 में मध्य प्रदेश सरकार ने MP लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मजदूर और कमजोर वर्ग की महिलाओं को साल में 12,000 रुपये की राशि मदद के तौर पर दी जाएगी। इस योजना के लिए महिलाए आज यानी 5 मार्च, 2023 से अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत के तहत फॉर्म भरकर जमा किए जा सकते हैं।
क्या है लाड़ली बहन योजना?
ने इस योजना की घोषणा 28 जनवरी 2023 को की थी। राज्य सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना के ही तहत लाड़ली बहना योजना को चलाया जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना में मजदूर और कमजोर वर्ग की महिलाओं को 12,000 रुपये की आर्थिक मदद राशि दी जाएगी। यानी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। ये पैसा महिलाओं के अकाउंट्स में सीधे भेजा जाएगा।
लाड़ली बहना योजना में किसी परिवार में यदि दो बहुएं हैं तो उन्हें भी हर महीना 1-1 हजार रुपए दिए जाएंगे। सास यदि बुजुर्ग हैं तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन में 600 रुपये के साथ इस योजना के 400 रुपये जोड़कर दिए जाएंगे।
डॉक्यूमेंट्स को लेकर जिला विदिशा के कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदकों को आय प्रमाण पत्र एवं स्थानीय निवास प्रमाण पत्र संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है। केवल एक आईडी एवं आधार कार्ड की जरूरत होगी। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने संबंधितों को उपरोक्त सूचनाएं संप्रेषित कराने के निर्देश दिए हैं।
लाड़ली बहन योजना का उद्देश्य-
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत करने का उद्देश्य है कि प्रदेश में रहने वाले नागरिकों की नकारात्मक सोच को बदलना और बालिकाओं के भविष्य को उज्जवल बनाना है। बालिकाओं के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच और उनके लिंग अनुपात में सुधार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 5 साल में 60 हजार रुपए दिया जाएगा, ताकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। इस योजना पर सरकार द्वारा पांच वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार रविवार से 'लाड़ली बहना योजना' शुरू करने वाली है जिसके तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी. विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले इस योजना को शुरू करना शिवराज सरकार का बड़ा दांव माना जा रहा है.
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस योजना के माध्यम से बीजेपी  सरकार प्रदेश में यह संदेश देना चाहती है कि वह अपनी महिला नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है.
बीजेपी मामूली अंतर से हारी थी पिछला चुनाव
गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी कांग्रेस से मामूली अंतर से हार गई थी. इसलिए इस बार वह महिला मतदाताओं को अच्छी स्थिति में रखकर चुनाव जीतना चाहती है. पिछले चुनाव में कांग्रेस 15 साल के अंतराल के बाद सत्ता में आई थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया जिससे कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गयी.
मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 18 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है, जिनमें आदिवासी बहुल बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अलीराजपुर और झाबुआ जिले शामिल हैं. अनुमान के मुताबिक 13.39 लाख नए मतदाताओं में 7.07 लाख महिलाएं हैं.
सीएम के जन्मदिन पर योजना की शुरूआत
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कम से कम एक लाख महिलाओं के भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. इस कार्यक्रम का आरंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 65 वें जन्म दिन के साथ होगा.
वित्त मंत्री ने की थी घोषणा
प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा में एक मार्च को विधानसभा में राज्य का बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा था, ‘सरकार ने ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के लिए 8,000 करोड़ रुपये तय किए हैं जिसके तहत महिलाओं को कुछ शर्तों के तहत 1,000 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता दी जाएगी.’
अधिकारियों ने कहा कि सरकार पांच मार्च से महिला लाभार्थियों से आवेदन स्वीकार करना शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि मार्च-अप्रैल में आवेदन स्वीकार करने का काम पूरा हो जाएगा और 10 जून तक लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी.
इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
अधिकारियों ने कहा कि जिन महिलाओं की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम है, उन्हें लाडली बहना योजना से लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में 2,60,23,733 महिला मतदाता हैं.
मध्य प्रदेश के सीहोर में प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का भले ही समापन हो गया हो, लेकिन उनके कुबेरेश्वर धाम पर अव्यवस्था के दंश कई दिनों तक सभी को परेशान करते रहेंगे. खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि इन अव्यवस्थाओं को देखकर मन अंदर से दुखी हो गया. उन्होंने उनके नाम पर हो रहे कारोबार पर भी चिंता जाहिर की. यह सब देखते हुए उन्होंने कहा कि अब रुद्राक्ष पूरे साल मिलेंगे. अगले रुद्राक्ष उत्सव में लोगों के लिए सारी व्यवस्थाएं कुबेरेश्वर धाम निशुल्क करेगा.
समापन के मौके पर 22 फरवरी को खुद प्रदीप मिश्रा ने मंच से कहा, पानी की बोतल 150 रुपये में बेच रहे हैं. लोग कुबेरेश्वर की मिट्टी का धंधा कर रहे हैं. उसे 250 रुपये में बेच रहे हैं. मिट्टी के पैकेट पर पंडित प्रदीप मिश्रा की तस्वीर लगी है. इसे बेचने वाले कह रहे हैं कि अगर इस मिट्टी से घर जाकर शिवलिंग बनाएंगे तो आपका कल्याण होगा. मेरे हृदय को घात लगा है. स्टेशन तक छोड़ने के लिए भक्तों से 300 रुपये लिए गए. इस बात के लिए अंदर से दुखी हूं.
ये जिंदगी में नहीं सोचा था
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, देशभर में लोगों ने भंडारे खोल दिए. लेकिन, यहां फ्रेश होने के लिए भी खेत गए लोगों से 20-20 रुपये लिए गए. ये जिंदगी में नहीं सोचा था. अगले रुद्राक्ष महोत्सव पर आरओ के पानी की व्यवस्था, वॉशरूम की व्यवस्था, बड़े से बड़े टैंट की व्यवस्था यहीं होगी. सारी व्यवस्थाएं फ्री होंगी.
कहा- अगली बार होगी कड़ी कार्रवााई
प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अगर अगली कथा में इस तरह से किसी ने धंधा किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. इसके अलावा उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के अंध विश्वास में न आने की अपील की है. पंडित प्रदीप मिश्रा से जुड़ी प्रबंधन समिति ने कहा कि बाहर से कुछ नहीं खरीदें. कुबेरेश्वर धाम पर सब फ्री मिलता है.
मध्य प्रदेश, इंदौर में एक छोटी सी आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों के सिस्टम में एक सॉफ्टवेयर तैनात किया है जो काम के घंटों के बाद अपने डेस्कटॉप को स्वयं से लॉक कर देता है और उन्हें घर जाने की याद दिलाता है।
मध्य प्रदेश, इंदौर की एक छोटी आईटी कंपनी, अपने कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन को किसी भी चीज़ से ऊपर प्राथमिकता देती है। ऐसे समय में जब हम तकनीक की दुनिया में लगातार छंटनी के बारे में सुन रहे हैं, एक कंपनी द्वारा कार्य-जीवन संतुलन को प्राथमिकता देने और इसके लिए व्यावहारिक कदम उठाने की रिपोर्ट वास्तव में दिल को छू लेने वाली है। सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर नाम की यह कंपनी इंदौर से काम करती है और अपने कर्मचारियों को शिफ्ट के घंटों के बाहर काम करने की अनुमति नहीं देती है। यह कर्मचारियों की स्क्रीन पर उनकी शिफ्ट समाप्त होने पर पॉप-अप प्रदर्शित करके उन्हें घर जाने की याद दिलाते हुए सुनिश्चित करता है।
तन्वी खंडेलवाल नाम की कंपनी की एक कर्मचारी ने इस बारे में लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट ने बहुत ध्यान आकर्षित किया और इस कहानी को लिखते समय इसे 400k से अधिक लाइक्स मिले। तन्वी ने अपनी पोस्ट में उल्लेख किया है कि उसका नियोक्ता कार्य-जीवन संतुलन का समर्थन करता है और उसका सिस्टम वर्किंग हॉर्स के बाद स्वतः लॉक हो जाता है।
उन्होंने लिखा, "यह प्रचार और काल्पनिक पोस्ट नहीं है! यह हमारे ऑफिस की वास्तविकता है !! सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर्स। मेरा नियोक्ता #WorkLifeBalance का समर्थन करता है। उन्होंने यह विशेष रिमाइंडर डाला, जो काम के घंटों के बाद मेरे डेस्कटॉप को लॉक कर देता है और चेतावनी जारी करता है। नहीं व्यवसाय के घंटों के बाहर अधिक कॉल और मेल। क्या यह शानदार नहीं है? इसलिए, मुझे लगता है कि यदि आप इस प्रकार की संस्कृति में काम कर रहे हैं, तो आपको अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए किसी मंडे मोटिवेशन या फन फ्राइडे की आवश्यकता नहीं है! और यह हमारी वास्तविकता है कार्यालय!! हाँ, इस युग में हम लचीले काम के घंटे और खुशनुमा माहौल में विश्वास करते हैं। हम सभी को चीयर्स।" उसने चेतावनी प्रदर्शित करते हुए अपने सिस्टम की एक तस्वीर भी पोस्ट की।
कंप्यूटर पॉप उप कहती है, "चेतावनी! आपकी शिफ्ट का समय समाप्त हो गया है। कार्यालय प्रणाली 10 मिनट में बंद हो जाएगी। कृपया घर जाएं।"
तन्वी कंपनी में एक रिक्रूटर के रूप में काम करती है और उसके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, इस साल जनवरी में शामिल हुई थी। सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर कथित तौर पर 40 लोगों को रोजगार देते हैं।
एएनआई से बात करते हुए कंपनी के सीईओ अजय गोलानी ने कहा कि इस कदम के पीछे कर्मचारियों के लिए एक अच्छा कार्य-जीवन संतुलन सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह, कर्मचारी अपने प्रियजनों और परिवारों के साथ अधिक समय बिताने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा, "इसके पीछे की सोच कर्मचारियों को एक अच्छा कार्य-जीवन संतुलन प्रदान करना है ताकि वे अपने परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिता सकें।"
छतरपुर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वो इसलिए क्योंकि अब इनके खिलाफ कई गंभीर आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें बीते दिन भाई शालिग्राम गर्ग द्वारा एक विवाह समारोह में तमंचा लहराते हुए दलितों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।
इन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस द्वारा जो जानकारी आई है उसके अनुसार बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी.एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम के हाथ में कट्टा और मुंह में सिगरेट थी। वह वीडियो में दलितों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे।
ये था मामला
गौरतलब है बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसके अनुसार 11 फरवरी को छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में अहिरवार समाज में एक शादी समारोह था। जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम भी पहुंचा था। इसी दौरान उसकी एक युवक से बहस हो गई थी। जिसके बाद शालिग्राम के भाई द्वारा युवक को कट्टा निकालकर धमकाते हुए दिखाई दे रहा था। मुंह में सिगरेट भी लिया था। इस दौरान जब वहां मौजूद लोगों ने बचाव करना शुरू किया तो बागेश्वर सरकार के भाई ने उन लोगों के साथ गाली गलौज की।
धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा
आपको बता दें इस वीडियो के सामने आने के बाद बागेश्वर सरकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन उन्होंने कहा कि हर मामले को बागेश्वर धाम से जोड़ना सही नहीं है। चूंकि इस अभी बागेश्वर धाम बड़े चर्चा में हैं। इसलिए उनके भाई का ये कारनामा धीरेंद्र शास्त्री के लिए मुसीबत बन सकता है।
मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का सियासी पारा चढ़ने लगा है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर बयानों के बाण छोड़ने लगे है। वही प्रदेश में साधु संतो को लेकर भी सियासत लगातार जारी है। खास तौर पर सिहोरा वाले पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर सरकार इन दिनों सुर्खियों में है।
विधानसा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज से एक अनोखी मांग की गई है। दरअसल, कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने सीएम शिवराज को एक पत्र लिखा हैं। जिसमें उन्होंने दो चर्चित बाबाओं को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाए।
कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने लिखा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को विशेष प्रावधानों का उपयोग करके समस्या निवारण मंत्रालय बनाकर पंडित प्रदीप मिश्रा और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देना चाहिए। ताकि प्रदेश की जनता का कल्याण हो सके।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लड़की की बेरहमी से पिटाई के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले के मुख्य आरोपी के घर को बुलडोजर से गिरा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, प्रेमी ने प्रमिका से शादी करने के लिए कहा, लेकिन प्रेमिका ने इनकार कर दिया. प्रेमिका के विरोध करने पर प्रेमी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.
पुलिस के मुताबिक, रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ढेरा गांव के पास युवती के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं, पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में लापरवाही बरतने वाले मऊगंज थाना प्रभारी सोता मौर्या को निलंबित करके पुलिस लाइन अटैच कर दिया है.
साथ ही पूरे मामले की जांच मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल के हाथों सौंप दी गई है. उधर मुख्य आरोपी पंकज त्रिपाठी के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसके घर को जमींदोज कर दिया है.
दरअसल, ढेरा गांव के पास एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट की थी. मारपीट करने का वीडियो उसके ही सहयोगी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपने प्रेमिका से शादी के लिए जबरदस्ती कर रहा था. प्रेमिका ने जब इसका विरोध किया और बताया कि हमारे परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं होंगे तो युवक ने युवती के साथ जमकर मारपीट की.
युवक लड़की को तब तक मारता रहा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई. घटना का वीडियो उसके साथी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया और मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई. साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी की सूचना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मिली तो पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दबिश देकर कल रात 1 बजे उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
वहीं, महिला संबंधी अपराध में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार मऊगंज थाना प्रभारी सोता मौर्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन अटैच कर दिया है. इसकी जांच के लिए मऊगंज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी सौंप दी गई है.
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी मोहब्बत की खातिर धर्म बदल लिया और अब वह अफसर मंसूरी से कृष्णा सनातनी हो गया है. जिले के नाहरगढ़ क्षेत्र के कचनारा गांव में रहने वाला अफसर मंसूरी पेशे से ड्राइवर है और उसे राधा नामक युवती से मोहब्बत हुई, फिर दोनों ने लगभग पांच साल पहले मंदिर में ब्याह रचा लिया.
हिंदू धर्म में थी आस्था
अफसर मंसूरी अपने परिवार से कई साल से अलग रहता था, मगर उसकी हिंदू धर्म में आस्था रही, वह मंगलवार का व्रत भी करता था मगर अब उसने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया. गायत्री परिवार के पं नरेश त्रिवेदी ने सनातन धर्म अपनाने की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई.
उसे गोबर, गोमूत्र, दही, दूध और शहद से स्नान कराया गया, साथ ही गोमूत्र व पंचामृत भी पिलाया गया. इतना ही नहीं सनातन वस्त्र पहनाए गए. मंत्रोच्चारण और हवन कराया गया, इसके बाद वह अफसर मंसूरी से कृष्णा सनातनी बने और उसने आरती भी की.
हिंदू धर्म अपनाने वाले कृष्णा सनातनी का कहना है कि, वह राजस्थान के उदयपुर में अस्पतालों में लगने वाले कैंप में वाहन से मरीजों को ले जाता था, उसकी कभी-कभी मरीजों की देखभाल करने वाली राधा नामक युवती से मुलाकात होती थी, राधा कयामपुर की रहने वाली है. दोनों के बीच मरीजों के परिचय के जरिए फोन नंबरों का आदान-प्रदान हुआ, फिर बातचीत होने लगी धीरे-धीरे प्रेम बढ़ा और उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया. दोनों ने पांच साल पहले मंदिर में शादी की थी लेकिन अब उसने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया.
कृष्णा सनातनी की पत्नी राधा का कहना है, मैंने उन्हें मुस्लिम नहीं माना, लेकिन व्यक्ति प्यार में पागल होता है, प्यार पाने के लिए प्रेमी कुछ भी कर सकता है, मगर अब हिंदू धर्म अपना लिया है. धर्म परिवर्तन कराने में मदद करने वाले चेतन सिंह राजपूत का कहना है कि कृष्णा ने उन्हें बताया था कि वह पूजा पाठ करता है, बालाजी को मानता है उसके बाद सनातन बनाने की पूरी प्रक्रिया बताई गई और वैदिक पद्धति से विधि विधान से उन्हें सनातनी बनाया गया.
राजनीति में कांग्रेस नेता भाजपा पर निशाना साधते रहते है, तो वहीं भाजपा नेता कांग्रेस की नेताओं पर सवाल उठाते रहते है। यह बात तो राजनीति में आम रहती है। लेकिन अभी हालहिं में कांग्रेस के दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है। जिसने सबको चौंका दिया है। लक्ष्मण सिंह ने शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा है कि सीएम की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। जिसके बाद राजनैतिक हलचल तेज़ हो गई।
GOOGLEADBLOCK
हमेशा बने रहते है सुर्खियों में
कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है । ऐसे में वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करके उन्होंने विवादों को एक बार फिर जन्म दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पार्टी को भी नसीहत देते हुए नजर आ रहे है। अपनी पार्टी को सलह देते हुए कहा की पार्टी को बूथ स्तर पर कार्य करने की ज़रूरत है।
मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड का असर शुरू हो गया है. तापमान में औसत 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं मध्य प्रदेश में कई जिलों का तापमान गिरा है. उम्मीद है कि अगले एक हफ्ते में जोरदार ठंड होने लगेगी. दिवाली के रात हुए उल्लास का बुरा असर भी सामने निकलकर आया है. जबलपुर के AQI में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है.
GOOGLEADBLOCK
एमपी में दिखा हिमालय की बर्फवारी का असर
मध्य प्रदेश में दिवाली के साथ रात का मौसम बदलने की शुरुआत हो गई है. प्रदेश में गुलाबी ठंड का असर आने लगा है. ज्यादातर इलाकों में ओस गिरने लगी है. दिन के तापमान के साथ ही रात के तापमान में भारी गिरावट आने लगी है. हिमालय में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई हैं.एक हफ्ते में आएगा और बदलाव
GOOGLEADBLOCK
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते में प्रदेश के मौसम में और ज्यादा बदलाव आएंगे. राजधानी भोपाल के न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंच गया है. यही हाल प्रदेश के ज्यादातर जिलों का है. रायसेन का तापमान 10 दिन पहले ही 14 डिग्री तक गिर गया था. मौसम विभाग ने चेताया है कि ओस से किसानों को सचेत रहना चाहिए.
कुछ दिनों बाद पाले का खतरा बढ़ने लगेगा.एमपी में दिखा हिमालय की बर्फवारी का असर
मध्य प्रदेश में दिवाली के साथ रात का मौसम बदलने की शुरुआत हो गई है. प्रदेश में गुलाबी ठंड का असर आने लगा है. ज्यादातर इलाकों में ओस गिरने लगी है. दिन के तापमान के साथ ही रात के तापमान में भारी गिरावट आने लगी है. हिमालय में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई हैं.
भोपाल में 4 डिग्री गिरा पारा
अब मानसून की विदाई के बाद ठंड शुरू हो गई है. दिवाली के रात लगभग सभी जिलों में सर्दी महसूस की गई. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गया है. बात दुर्ग की करें तो यहां तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे जिले का पारा न्यूनतम 16.9 डिग्री पहुंच गया. वहीं मध्य प्रदेश से सटे जिले पेंड्रा में पारा 15.3 डिग्री गिरकर ठहर गया. यहीं हाल राजधानी रायपुर का रहा यहां 18.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ
दिवाली से बिगड़े हालात
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में जमकर पटाखे फोड़े गए. दिवाली की रात के बाद यहां हवा का स्तर खराब हो गया. दिवाली की रातक्वालिटी इंडेक्स (AQI) 146 दर्ज किया गया, जिसे सेहत के लिए खराब माना जाता है. हालांकि आज सुबह कुछ सुधार हुआ और मौसम विभाग ने AQI 221 दर्ज किया. इसके साथ ही जिले में ठंड का भी जोरदाप एहसास किया गया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने की महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत से एक दिन पहले शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई छात्र मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती है.
'मामा' का मजाकिया अंदाज
एमपी के सीएम शिवराज सिंह खुद को राज्य के सभी छात्रों और बच्चों का मामा बताते हैं. अक्सर छात्रों के साथ उनके रोचक संवाद और बयान वायरल होते रहते हैं. इस बार उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, 'डॉक्टर पर्ची के ऊपर ‘Rx’ के स्थान पर 'श्री हरि' लिख सकते हैं और फिर दवाओं आदि की सूची हिंदी में लिख सकते हैं.' आगे शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा है कि देश में हिन्दी में मेडिकल की शिक्षा देने वाला मध्य देश देश का पहला राज्य बन रहा है.
हिंदी में लिखेंगे, इसमें क्या दिक्कत है?
शाह रविवार को भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश में हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की शुरूआत करेंगे. इस मौके पर वह MBBS प्रथम वर्ष की हिंदी पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे. चौहान ने चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘हिन्दी की व्यापकता एक विमर्श’ कार्यक्रम को यहां संबोधित करते हुए कहा, ‘यहां (मध्यप्रदेश में) गांव-गांव में डॉक्टर की जरूरत है, हिंदी में लिखेंगे, इसमें क्या दिक्कत है?
ऊपर श्री हरि लिखो...और क्रोसिन लिख दो: शिवराज
दवाई का नाम क्रोसिन लिखना है तो क्रोसिन हिंदी में भी लिखा जा सकता है. उसमें क्या दिक्कत है? ऊपर श्री हरि लिखो...... और क्रोसिन लिख दो. आरएक्स के स्थान पर श्री हरि. यहां डॉक्टर मित्र बैठे हैं वो तरीके निकालेंगे.’ उन्होंने कहा कि मैंने एक बच्चे को इसलिए मेडिकल कॉलेज छोड़ते हुए देखा क्योंकि उसे अंग्रेजी नहीं आती थी.
हिंदी में डॉक्टरी की पढ़ाई से आएगी क्रांति
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हिन्दी माध्यम की शिक्षा कई विद्यार्थियों के जीवन में नया प्रकाश लेकर आयेगी. हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई के साथ एक नया युग शुरू हो रहा है. यह एक सामाजिक क्रांति है. गरीब परिवार का बेटा भी मेडिकल की पढ़ाई के बारे में सोच सकेगा.’
चौहान ने कहा कि प्रदेश में मातृ-भाषा हिन्दी में अध्ययन और अध्यापन को प्रोत्साहित करने और हिन्दी के लिए गर्व की अनुभूति उत्पन्न कराने के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से गतिविधियां जारी हैं.
पीएम मोदी का सपना जल्द होगा साकार
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संकल्प व्यक्त किया गया है कि शिक्षा का माध्यम मातृ-भाषा हो, नई शिक्षा नीति में भी इस भावना का प्रकटीकरण हुआ है.
चौहान ने कहा कि अंग्रेजी के सरल और चलन में आ चुके शब्दों के देवनागरी लिपि में अधिक से अधिक उपयोग से मेडिकल और तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई विद्यार्थियों के लिए सरल होगी. उन्होंने कहा कि हिन्दी को लेकर मानसिकता बदलने की आवश्यकता है.
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हिन्दी का संपूर्ण विश्व में सम्मान है. मैंने सभी विदेश यात्राओं में अपनी मातृ-भाषा हिन्दी में ही संबोधन दिए हैं, सभी जगह हिन्दी को सम्मान से सुना जाता है. राज्य सरकार द्वारा मातृ-भाषा हिन्दी में पढ़ाई का विस्तार इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, नर्सिंग और पैरामेडिकल में भी किया जाएगा.’
मध्य प्रदेश (भोपाल) रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को अब सामान लेकर भटकने की जरूरत नहीं है। सामान रखने के लिए होटल की भी जरूरत नहीं है।रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुरू की गई डिजिटल लॉकर सुविधा के लिए यात्रियों को सामान्य पहले 24 घंटे के लिए 15 रुपए और अगले 24 घंटे के लिए 20 रुपए प्रति सामान देने होंगे ।इसी प्रकार अगले 24 घंटे के लिए 30 रुपए प्रति सामान देना होगा।
GOOGLEADBLOCK
यात्री लॉकर की चाबी अपने साथ ले जा सकेंगे। पहले ट्रेन के लेट होने या काम से रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों को अपना सामान रखने के लिए होटलों का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन डिजिटल लॉकर के आने से यात्रियों को अपने सामान की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
उक्त सेवा से 10 वर्ष में रेलवे को एक करोड़ रुपये के राजस्व मिलने का अनुमान है, इस राशि से यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। मध्य प्रदेश में इंजीनियरिंग नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी। दरअसल 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। वहीं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाते हुए हिंदी पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए अलग से किताबें तैयार कर ली गई है। गुरुवार को अपने आवास पर मुख्यमंत्री ने इसकी तैयारियों की समीक्षा बैठक की
GOOGLEADBLOCK
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य होगा। जहां एमबीबीएस की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी में भी कराई जाएगी और हिंदी माध्यम वाले छात्रों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। इसके लिए अलग से किताबें और सिलेबस तैयार कर लिए गए हैं। समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज ने कहा कि आगे प्रदेश में मेडिकल के साथ-साथ इंजीनियरिंग नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई भी हिंदी में कराई जाएगी। इससे हिंदीभाषी छात्रों को बड़ा लाभ पहुंचेगा। मातृभाषा की प्रतिष्ठा को स्थापित करने और सोच बदलने की शुरुआत के लिए कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है।
GOOGLEADBLOCK
इससे पहले शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने भी हिंदी ग्रंथ अकादमी की वर्षिक कार्यसमिति की बैठक में कहा था कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लागू होने के बाद एक आदमी का दायित्व बढ़ेगा। प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय और हिंदी विश्वविद्यालय के समन्वय से मेडिकल की पुस्तक को तैयार किया जा रहा है। जल्द कॉलेजों में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
वही मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि छात्रों को मातृभाषा में पढ़ाई का मौका मिलना चाहिए। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। मातृभाषा में पढ़ाई की सुविधा से गरीब ग्रामीण और आदिवासी पृष्ठभूमि के छात्रों का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं नई शिक्षा नीति में इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई अपनी मातृभाषा में करने के प्रावधान किए गए हैं। हालांकि अंग्रेजी भाषा में पढ़ाई पहले की तरह ही संचालित होती रहेगी।
सीएम शिवराज ने कहा हिंदी भाषी छात्रों की स्थिति को देखते हुए यह इस बात का प्रतीक की विशेषज्ञता के विषय की पढ़ाई केवल अंग्रेजी नहीं बल्कि हिंदी भाषा में भी की जा सकती है। कार्यक्रम में हिंदी शिक्षण के संबंधित विभिन्न विद्वानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
हलाकि इससे पहले 2016 में अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी में इंजीनियरिंग और चिकित्सा शिक्षा की घोषणा की गई थी, इसके लिए इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई थी लेकिन वर्ष में केवल 3 छात्रों द्वारा ही प्रवेश दिया गया, जिसके बाद पाठ्यक्रम को बंद कर दिया गया था।
हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू नहीं कर सकता क्योंकि भारतीय चिकित्सा परिषद से इसे अनुमति नहीं दी गई थी। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसकी शुरुआत करेंगे, वहीं हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति रामदेव भारद्वाज का कहना है कि राज्य सरकार ने के लिए अनुमति लेने का फैसला किया है।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में शनिवार की रात कुछ युवकों ने गरबा पंडाल पर पथराव कर दिया था। युवकों ने गरबा आयोजकों पर धारदार हथियार से हमला भी किया था। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि तीनों आरोपियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है।
रविवार रात मंदसौर के सीतामऊ थाने में हत्या के प्रयास और दंगा करने के आरोप में सुरजानी गांव के 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। ये लोग गरबा पंडाल पर पथराव किए थे। कई लोग घायल हो गए थे। साथ ही ये आरोपी गरबा के आयोजकों पर धारदार हथियार से हमला भी किए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान खान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंदसौर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि सलमान खान इलाके में ऐसे अपराध कई बार कर चुका है।
GOOGLEADBLOCK
क्या है पूरा मामला
एसपी सुजानिया ने बताया कि सीतामऊ थाना क्षेत्र के सुरजानी गांव में शनिवार की रात माता की पूजा करते हुए श्रद्धालु गरबा खेल रहे थे। अचानक सलमान खान वहां रखे मोटरसाइकिलों पर हमला करने लगा। आयोजकों में से एक शिवलाल पाटीदार ने विरोध किया और अपने पिता से इस बारे में शिकायत की। रविवार को सलमान अन्य लोगों के साथ गरबा स्थल पर पहुंचा और शिवलाल के साथ-साथ बाकि आयोजकों की पिटाई शुरू कर दी। सलमान ने एक वहां मौजूद महेश के सिर पर लोहे की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
GOOGLEADBLOCK
कई महिलाएं घायल
पुलिस ने बताया कि आयोजकों पर हमला करने के बाद सलमान ने वहां मौजूद लोगों पर पथराव करना शुरू कर दिया। कई महिलाएं इस वजह से घायल हो गईं। मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित की । पुलिस ने बताया कि वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
घायल आयोजकों को भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मकान अवैध तरीके से बनाए गए थे। मकान के कागजात पुलिस को ठीक नहीं लगे। आरोपियों के मकान को पुलिस ने कर दिया है।
मध्य प्रदेश के राष्ट्रीयकृत एवं राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों के तहत सरकार के आदेशानुसार अल्पकालीन फसली ऋण पाये जाने वाले किसानों का बैंक ऋण माफ किया जाता है. , राज्य के वे लोग, जो मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना के तहत अपना फसल ऋण माफ करने के लिए आवेदन कर सकते हैं, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
GOOGLEADBLOCK
यदि किसी किसान ने एक से अधिक बैंक से ऋण लिया है तो इस मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना के तहत सहकारी बैंक से लिया गया ऋण माफ किया जायेगा। इस मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना के तहत किसानों द्वारा केवल उनकी खेती के लिए ऋण माफ किया जाएगा। एमपी कर्जमाफी योजना 2022 के तहत सभी पात्र किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इस सरकारी योजना का लाभ मध्य प्रदेश के सभी छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाएगा।
GOOGLEADBLOCK
ऐसे चेक करें किसान कर्जमाफी योजना सूची
ऑनलाइन मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना सूची 2022 की जाँच करने के लिए कदम
सबसे पहले, एमपी के कृषि विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
इसके होम पेज पर, “कृषि सूचना” अनुभाग के तहत “जय किसान फसल ऋण माफी योजना” लिंक पर क्लिक करें।
लाभार्थी किसानों की सूची अगले पृष्ठ पर उपलब्ध होगी।
आपके सामने जिलेवार सूची आ जाएगी।
आप अपने जिले का चयन करके किसान ऋण माफी सूची ऑनलाइन देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश के 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को पहले माफ किया जाएगा, फिर 5 हेक्टेयर और अंत में 5 हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों को माफ किया जाएगा, इस ऋण का उपयोग सभी छोटे और सीमांत किसानों के लिए किया जाएगा. कर्ज पूरी तरह माफ किया जाएगा। इस मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना में सिर्फ कृषि के लिए लिया गया कर्ज माफ किया जाएगा। यदि किसानों द्वारा ट्रैक्टर एवं कुओं सहित अन्य उपकरणों के लिए ऋण लिया गया है तो वह योजना के अन्तर्गत नहीं लिया जायेगा।
कर्जमाफी की शर्तें कर्ज माफी की शर्तें
मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना में कर्जमाफी की शर्तों में पहली शर्त यह है कि सिर्फ कृषि के लिए लिया गया कर्ज माफ किया जाएगा। कर्ज माफी की तय सीमा की बात करें तो इसे कुल दो लाख रुपये तक रखा गया है |
अगर किसी किसान ने कई बैंकों से कर्ज लिया है तो मध्य प्रदेश सरकार पहले सहकारी बैंक का कर्ज माफ करेगी। मध्य प्रदेश सरकार छोटे किसानों की कर्जमाफी पर ध्यान देगी, इसके लिए 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को पहले माफ किया जाएगा, फिर 5 हेक्टेयर और अंत में 5 हेक्टेयर से। अधिक जमीन वाले किसानों की कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू होगी
मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने इस योजना के तहत किसी सहकारी बैंक से कर्ज लिया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस सरकारी योजना के तहत पात्र किसानों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। जिन किसानों ने कटर, कुआं आदि औजारों के लिए कर्ज लिया है, उनका लाभ किसानों को नहीं मिलेगा। उन किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। फसल के लिए कर्ज किसने लिया ! सभी किसान मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हितग्राहियों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। दरअसल दुर्गा पूजा के ठीक बाद सीएम शिवराज पहली किस्त का वितरण करेंगे। भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में हितग्राहियों को 12 हजार 500 रूपये का चेक प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम शिवराज उनसे सीधा संवाद करेंगे।
GOOGLEADBLOCK
दरअसल सीएम शिवराज 8 अक्टूबर को लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिए पात्र होने वाली 1500 लड़कियों को पहली किस्त के चेक का वितरण किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रत्येक लाडली लक्ष्मी को 12500 का चेक प्रदान किया जाएगा। इससे पहले 8 मई 2022 को प्रथम राज्य स्तरीय लाडली उत्सव पर इस योजना के दूसरे चरण की घोषणा की गई थी।
इस योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली लाडली को दो किस्त में 25000 अदा करने का प्रावधान राज्य शासन द्वारा तय किया गया। 12वीं पास कर स्नातक के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली लाडली लक्ष्मी को 12500 और इसके बाद इतनी ही राशि की अंतिम किस्त पढ़ाई के दौरान उपलब्ध कराई जाती है।
GOOGLEADBLOCK
इससे पहले शिवराज सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए थे। मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसले में सरकार ने प्रदेश की बेटियों को मिलने वाली राशियों में वृद्धि की घोषणा की थी। लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के तहत लाडली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन विधेयक 2022 के प्रारूप को स्वीकृति दी गई थी जिसमें लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को पहले से 25000 रूपए बढ़कर कुल 147000 रुपए का लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।
योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बालिका के नाम से पंजीकरण के समय से लगातार 5 वर्ष तक ₹6000 लाड़ली लक्ष्मी योजना निधि में जमा किया जाता है कुल राशि ₹30000 बालिका के नाम पर जमा की जाती है वही छठी कक्षा में प्रवेश करने पर 2000 रुपए, नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर 4000 रुपए और 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए 6000 देने का प्रावधान किया गया है वहीं बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर उसे 1 लाख रुपए का अंतिम भुगतान किया जाता है हालांकि अब इसमें 25000 रूपए बढ़ा दिए गए हैं।
भोपाल, 19 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 08 अक्टूबर को लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिये पात्र हो चुकी प्रदेश की 1500 लाड़लियों को प्रथम किश्त के चेक का वितरण करेंगे। भोपाल में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजनान्तर्गत प्रत्येक लाड़ली को 12 हजार 500 रुपये का चेक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान लाड़लियों से सीधा संवाद भी करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी सोमवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने 8 मई 2022 को प्रथम राज्य स्तरीय लाड़ली उत्सव में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 की घोषणा की थी। योजना में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली बेटियों को दो किश्त में 25 हजार रुपये दिये जाने का प्रावधान है। इसमें 12वीं पास कर स्नातक में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली लाड़लियों को 12 हजार 500 रुपये और इसके बाद इतनी ही राशि अंतिम वर्ष की पढ़ाई के दौरान दी जायेगी।
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 प्रदेश सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रखी है। राज्य की इस एक योजना ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बेटियों का मामा बना दिया और पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता बढ़ गई। प्रदेश में करीब 42.14 लाख लाड़लियां का भविष्य यह योजना संवार रही
योजना का उद्देश्य
Lakshmi Yojana 2.0: लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रदेश की जो बेटियां के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना से ऐसी प्रक्रिया की बेटियों को शिक्षा मिल सके इस उदेश्य से राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार बालिकाओ को 1 लाख 18 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की
MPPSC 2022: 256 पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नया अपडेट 5 अक्टूबर तक आवेदन करें विवरण जानें मध्य प्रदेश (MP Government Jobs 2022) युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का एक अनूठा अवसर है। एमपी लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) इंदौर ने एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट 2022 (एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट-2022) और मेडिकल स्पेशलिस्ट (एमपी मेडिकल स्पेशलिस्ट भारती 2022) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
MPPSC 2022
एमपीपीएससी ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश सरकार के लिए 96 एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट पदों-2022 की भर्ती की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा विशेषज्ञ (एमपी मेडिकल स्पेशलिस्ट भारती 2022) के 160 पदों पर भर्ती की है, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई है। 25 सितंबर के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदक 31 अगस्त से 27 सितंबर के बीच अपने आवेदन में बदलाव कर सकेंगे।
एमपीपीएससी भर्ती 2022 एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट-2022
कुल पद – 96
विवरण पोस्ट करें
अनारक्षित श्रेणी (यूजी) – 26 पद
-15 अनुसूचित जाति (एससी) सीटें
अनुसूचित जनजाति (एसटी) – 19 पद
-26 ओबीसी योगदान
ईडब्ल्यूएस – 10 प्रविष्टियां आरक्षित।
आयु सीमा – उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु गणना की तिथि 1 जनवरी 2023 है। मध्य प्रदेश में स्थित महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 32 है और मध्य प्रदेश के मूल निवासी विकलांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 06 है।
योग्यता-
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त प्रासंगिक विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा / सीपीएस डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता OR
भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त प्रासंगिक विषय में स्नातकोत्तर डिग्री
या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त प्रासंगिक विषय में सुपर स्पेशियलिटी डिग्री / डिप्लोमा।
समकक्ष योग्यता – मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से डिग्री के विदेशी धारक
आवश्यक योग्यता मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद के साथ स्थायी पंजीकरण
वेतनमान-15600-39100+6600 ग्रेड वेतन (6वें वेतन आयोग के अनुसार, 7वें वेतन में संगत वेतनमान)
महत्वपूर्ण तिथियाँ
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि – 29 जुलाई, 2022
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 6 सितंबर 2022 (दोपहर 12:00 बजे से)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 5 अक्टूबर, 2022
आयोग कार्यालय में अभिलेख के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि – 17 अक्टूबर 2022
आवेदन पत्र का संपादन – 11 सितंबर से 7 अक्टूबर तक
एमपीपीएससी चिकित्सा विशेषज्ञ भर्ती 2022
कुल पद -160
आयु सीमा – 1 जनवरी, 2023 को आवेदकों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट का लाभ मिलेगा।
योग्यता – नोटिफिकेशन में उल्लिखित डिग्री के साथ ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य होगा।
आवेदन शुल्क – एससी-एसटी-ओबीसी-पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उसी आवेदन के लिए ₹2,000 का आवेदन शुल्क देना होगा।
MPPSC 2022: 256 पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नया अपडेट 5 अक्टूबर तक आवेदन करें विवरण जानें
इस तरह आवेदन करें
आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
चिकित्सा विशेषज्ञ पदों के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया जारी रखें।
विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्राप्त ।
MP के लोगों के दिन की शुरुआत पोहा और समोसे के नास्ते के साथ ही शुरू होती है. क्योंकि पोहा और समोसा यहां के लोगों का सबसे पसंदीदा नास्ता है, जिसके लिए सुबह-सुबह दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं. लेकिन अब आपके इस पसंदीदा नास्ते को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है. जिसकी शुरुआत भोपाल से होने जा रही है.
GOOGLEADBLOCK
पेपर में नहीं मिलेंगे पोहा-जलेबी समोसा
दरअसल, अब तक पोहा-जलेबी समोसा का नास्ता लगभग हर दुकान पर पेपर (अखबार) में ही मिलता था. लेकिन अब जनता की सेहत को देखते हुए अब पोहा समोसा का नास्ता पेपर में नहीं मिलेगा. पेपर में समोसे/पोहा बांध कर अथवा परोसने को रोकने के अभियान की आज से राजधानी भोपाल से शुरुआत हो रही है.
GOOGLEADBLOCK
दुकानों पर लगेंगे पंपलेट
भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं कि किसी भी दुकान पर नास्ता पेपर में नहीं मिलेगा. इसके लिए दुकानों पर पम्प्लेट लगाये जायेंगे तथा विक्रेताओं से शपथ-पत्र लिया कि उनके न्यूजपेपर का उपयोग खाद्य सामग्रियों के निर्माण/रखरखाव/परोसने में नहीं किया जायेगा. न्यूजपेपर और ऐसे हीं अन्य कागजों में भोजन से जुड़ा उपयोग पूर्णत बन्द करने के निर्देश जारी किए गए हैं.
पसंदीदा नास्ता
बता दें कि आम तौर पर पोहा, समोसा, कचौड़ी, भजिया, ब्रेड बड़ा जैसा नास्ता पेपर में ही परोसा जाता है. जबकि छोटी-छोटी दुकानों पर लोग इन्हें पेक करके भी इसी तरह से घर भेजते हैं. पर अब राजधानी कलेक्टर में पेपर में नास्ता देने पर प्रतिबंध लगाने वाले अभियान की शुरुआत कर दी गई है.
पेपर में नास्ता सेहत के लिए हानिकारक
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण की एक रिपोर्ट मे खुलासा भी हुआ है कि अखबार में खाना सेहत के लिए हानिकारक है अखबार की छपाई में इस्तेमाल स्याही के पेट में जाने से गंभीर बीमारी होती है. स्याही के केमिकल से सबसे पहले पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं. अखबार में लिपटा ऑयली खाना और भी खतरनाक होता है. अखबार पर गर्म खाना रखने से ये स्‍याही चिपक जाती है. इससे कैंसर जैसी बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं.
छत्तीसगढ़, राजस्थान और राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना (old Pension Scheme) लागू होने के बाद देशभर में इसकी मांग उठने लगी है। उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों के बाद अब मध्य प्रदेश में भी इस मांग ने जोर पकड़ लिया है। कर्मचारी-शिक्षक सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रहे है।रविवार को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश ने प्रदेश भर में आंदोलन किया और इसे बहाल करने की मांग की। साथ ही 13 सितंबर को राजधानी भोपाल में आजाद अध्यापक संघ द्वारा कार तिरंगा रैली का आयोजन भी किया जाएगा, इस माध्यम से भी शिक्षक अपनी मांग सरकार के समक्ष रखेंगे।
GOOGLEADBLOCK
रविवार को छिंदवादा और मंडला में पुरानी पेंशन के लिए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वही आगामी कार्यक्रम 13 तारीख को भोपाल में आयोजित तिरंगा कार रैली निकालने की जानकारी दी। महिला शिक्षिकाओं द्वारा भजन गाकर गणेशजी के समक्ष सरकार को सद्बुद्धि देने के प्रार्थना की गई। वही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि तहसीलदार महोदय को सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली, क्रमोन्नति पदोन्नति, नियुक्ति दिनांक से आर्थिक लाभ, अतिथि शिक्षक को शिक्षक बनाने की मांग आदि 12 सूत्रीय मांग का ज्ञापन दिया गया
GOOGLEADBLOCK
संघ ने मांग कि अध्यापक शिक्षक संवर्ग को भी अंशदाई पेंशन (NPS) के स्थान पर पुराने शिक्षक संवर्ग की भांति पुरानी पेंशन(OPS) लागू की जाए।इसके अलावा विगत वर्षों में दिवंगत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को शासकीय कर्मचारियों के समान ही ग्रेज्युटी राशि का भुगतान और अन्य शासकीय कर्मचारियों के समान ही ग्रीन कार्ड की वेतन वृद्धि, अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।शिक्षकों को द्वितीय क्रमोन्नत/ समयमान वेतनमान के आदेश जारी करने समेत 12 सुत्रीय मांगे की।
पुरानी पेंशन बहाली सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जिला इकाई मंदसौर द्वारा भी रविवार को शहर के गांधी चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया व आक्रोश रैली निकाली गई।शिक्षकों ने कहा कि वे लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली सहित अपनी कई समस्याओं को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं, बावजूद इसके सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, आगामी 13 सितंबर को राजधानी भोपाल में आजाद अध्यापक संघ द्वारा कार तिरंगा रैली का आयोजन भी किया जाएगा, इस माध्यम से भी शिक्षक अपनी मांग सरकार के समक्ष रखेंगे।
गुना में भी विरोध देखा गया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमे पुरानी पेंशन लागू करना प्रमुख मांग थी। प्रदेश संगठन के आव्हान पर सभी जिलों में संघ ने प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में जिले में भी रैली आयोजित की गई। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 13 सूत्रीय मांगें रखी गयी हैं
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के राऊ क्षेत्र में लव मैरिज करने वाले दंपति सचिन और मोहिनी के सुसाइड के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। जीजा राजकुमार ने बयान दिया है कि मोहिनी के माता-पिता ने मोहिनी और सचिन की पूरी लाइफ को डिस्टर्ब करके रख दिया था। सचिन को ताना मारा करते थे और दोनों की पूरी जिंदगी को अपने हाथ में कंट्रोल कर रखा था। इनके तानों और तनाव से बचने के लिए सचिन और मोहिनी खजराना से राऊ में शिफ्ट हुए थे, लेकिन शायद यहां भी उन्हें शांति नहीं मिल पाई।
GOOGLEADBLOCK
TI नरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि 5 साल पहले सचिन पटेल और मोहिनी ने लव मैरिज की थी। मोहिनी के माता-पिता इस शादी से सहमत नहीं थे। रिश्तेदार राजकुमार ने अपने बयान में बताया है कि सचिन बेरोजगार था और मोहिनी आंगनवाड़ी में काम करती थी। सचिन की बेरोजगारी से मोहिनी को कोई आपत्ति नहीं थी परंतु मोहिनी के माता पिता ने इसी बात को लेकर सचिन का जीना मुश्किल कर दिया था। वह सचिन को लगातार अपमानित और प्रताड़ित करते थे।
GOOGLEADBLOCK
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहिनी के माता पिता ने सचिन और मोहिनी की पूरी लाइफ को अपने कंट्रोल में ले लिया था। सारे डिसीजन मोहिनी के माता-पिता लेते थे। बात-बात पर ताने मारा करते थे। इस बात से सचिन और मोहिनी परेशान हो गए थे। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि पिछले सप्ताह सचिन उनके पास आया था। कह रहा था कि अब खजराना में नहीं रह सकते इसलिए राऊ क्षेत्र में कमरा दिला दें।
राजकुमार ने राऊ क्षेत्र में सचिन को कमरा दिलवा दिया था। शनिवार को सचिन और मोहिनी अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे, लेकिन 2 दिन भी शांति से नहीं रह पाए। दीवार पर मोहिनी के नाम से हल्दी से सुसाइड नोट लिखा मिला है, लेकिन महीने के हाथ में हल्दी नहीं मिली। हल्दी सचिन के हाथ में थी। राइटिंग मोहिनी की है। शायद सचिन के हाथ में हल्दी रही होगी और मोहिनी किसी माध्यम से दीवार पर सुसाइड नोट लिख रही होगी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Free laptop Yojana चलाई जाती है. जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को सहायता राशि और सम्मान पुरस्कार के रूप में बोर्ड कक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने पर फ्री लैपटॉप वितरित किए जाते हैं. इस योजना का उद्देश्य उन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे लाना है, जो पढ़ने के लिए आवश्यक सामग्री नहीं जुटा पाते हैं. साथ ही उन्हें शिक्षा के लिए जागरूक करना है. ताकि वे बोर्ड कक्षाओं में अच्छे से अच्छे अंको से पास हो सके इस योजना में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से  फ्री लैपटॉप वितरित किए जाते हैं. सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के अंतर्गत आपको MP Free laptop Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से MP Free laptop Yojana 2022 के लिए Online Apply करना होगा. तभी आपको फ्री लैपटॉप वितरित किए जाएंगे. MP Free laptop Yojana के लिए योग्य विद्यार्थी व विद्यार्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची हमारे द्वारा नीचे बताई गई है. जिसके माध्यम से आप लैपटॉप के लिए ऑनलाइन संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
GOOGLEADBLOCK
MP Free laptop Yojana 2022 Benefits
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के कई लाभ है. जैसे कि इस योजना के अंतर्गत उन विद्यार्थियों को सहायता मिलेगी जो कोरोना काल में चल रही ऑनलाइन शिक्षा नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं. साथ ही साथ यह योजना गरीब व लाचार विद्यार्थियों के लिए काफी सहायक होगी जो कहीं दूर शिक्षा प्राप्त करने के लिए असमर्थ होते हैं. उन्हें घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से किसी भी प्रकार की शिक्षा मिल सकेगी. इस योजना के अंतर्गत उन विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए उत्सुकता व उनके अभिभावकों को पढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी जो अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए असमर्थता महसूस करते हैं. यह योजना 10वीं व 12वीं कक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए चलाई गई है.दसवीं वह 12वीं कक्षा में अच्छे अंको से पास होने वाले विद्यार्थियों को जिला कलेक्टर के सामने सम्मानित किया जाता है. जिससे उनके मनोभाव में वृद्धि होती है. सरकार द्वारा चलाई गई योजना में लैपटॉप प्राप्त करने पर विद्यार्थी नए नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकता है.
GOOGLEADBLOCK
Free Laptop Yojana 2022 Documents
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है-
कक्षा 12वीं की अंकसूची
आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक पासबुक
MP Free Laptop Yojana 2022 Eligibility
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस योजना  का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए.
बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं में 75 से अधिक अंक प्राप्त करना चाहिए.
विद्यार्थी  के  अभिभावक की वार्षिक आय 60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
जनरल केटेगरी के विद्यार्थियों के लिए प्राप्तांक 85% से अधिक रखे गए हैं.
How to Online Apply MP Free Laptop Yojana 2022
एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा.
उसके पश्चात आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको फ्री लैपटॉप वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
फिर उसके बाद लैपटॉप मेरिट लिस्ट स्टूडेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
अब उसके बात पूछी गई जानकारी का विवरण देना होगा व सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा.
इस प्रकार आपका एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन पूर्ण हो जाएगा उसके बाद आप फ्री लैपटॉप प्राप्त कर सकेंगे.
एयरपोर्ट विस्तार के लिए 20.48 एकड़ जमीन मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन आने वाले समय में एयरपोर्ट से लगी (बिजासन माता मंदिर और नैनोद जाने वाली) सड़क को बंद कर देगा। ऐसे में बिजासन माता मंदिर जाने वाले भक्तों को सुपर कॉरिडोर से घूमकर नैनोद मठ के वहां से वापस आना होगा।
इसे लेकर बिजासन माता मंदिर के पुजारी और भक्तों का कहना है कि इसी महीने के आखिर में नवरात्रि है। सड़क बंद होने से भक्तों को असुविधा होगी। इससे तो बेहतर है कि विस्तारीकरण की जमीन के पास से वैकल्पिक रास्ता बनाकर दिया जाए। उधर, एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि रास्ता कब से बंद होगा, इसे लेकर जल्द निर्णय लेंगे।
GOOGLEADBLOCK
एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में हम साथ, लेकिन बिजासन आने-जाने वाला रास्ता बंद नहीं किया जाए : पुजारी
बिजासन मंदिर के पुजारी अशोक वन ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में हम साथ हैं। यह होना भी चाहिए, लेकिन प्राचीन मंदिर का आने-जाने वाला रास्ता बंद करने की तैयारी से भक्त चिंतित हैं। इसी महीने नवरात्रि है। भक्तों को आने-जाने में असुविधा होगी। हमारी मांग यह है कि हमें वैकल्पिक रास्ता दिया जाए, ताकि भक्त आसानी से आवाजाही कर सकें। इधर, पुजारी और मंदिर से जुड़े भक्तों ने निर्णय लिया है कि वे जल्द ही हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे कि वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने तक रास्ते को बंद नहीं किया जाए।
GOOGLEADBLOCK
भक्तों का नया रन-वे : अभी 2 किमी का राउंड, सड़क बंद होते ही 14 किमी हो जाएगा आना-जाना
बिजासन माता मंदिर पर 700 से 800 भक्तों की नियमित आवाजाही है। तीज, त्योहार और रविवार को यह संख्या डेढ़ हजार तक पहुंच जाती है। वहीं नवरात्र के नौ दिनों में 4 से 5 लाख भक्त मंदिर पहुंचते हैं। अभी भक्त एयरपोर्ट से लगी जिस सड़क से आते-जाते हैं, वह मुश्किल से 1 किलोमीटर लंबी है। नया मार्ग 7 किलोमीटर लंबा होगा। मंदिर पहुंचने में समय भी ज्यादा लगेगा।
एक रास्ता और, वो सिर्फ पैदल आने-जाने के लिए
बिजासन मंदिर के पास (सेंट्रल स्कूल के नजदीक) एक रास्ता और है, लेकिन इस मार्ग से (सीढ़ियां बनी हुई हैं) भक्त सिर्फ पैदल आवाजाही कर सकते हैं। त्योहार के दिनों में वाहन यदि सड़क पर खड़े होंगे तो काफी जाम लगेगा। नवरात्रि में हजारों भक्त रोजाना मंदिर आते-जाते हैं।
सड़क बंद करना है, इस पर चर्चा चल रही है : प्रबंधन
एयरपोर्ट डायरेक्टर सीवी रवींद्रन ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के कागज मुख्यमंत्री के हाथों एयरपोर्ट प्रबंधन को मिल गए हैं। आने वाले समय में हम एयरपोर्ट के पास से गुजर रहा बिजासन मंदिर जाने वाला रास्ता बंद करेंगे, लेकिन यह कब से होगा, इसे लेकर निर्णय नहीं हुआ है। इस पर चर्चा चल रही है। जो जमीन अधिग्रहण के लिए मिली है, उस पर एंट्रेंस व्यवस्थित किया जाएगा। पार्किंग का विस्तार होगा।
मध्य प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में बंद हुई सरकारी भर्तियों का दुष्परिणाम दिखना शुरू हो गया है. सबसे पहले, पुराने सिविल सेवकों की कमी है। दूसरी ओर, आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में कर्मचारी भी सेवानिवृत्त होने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारी संगठनों ने सरकार से सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल करने की सिफारिश की थी. लेकिन सरकार ने अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी है।
“सरकार सबको नौकरी नहीं दे सकती”
कुछ दिन पहले इंदौर में आयोजित रोजगार मेले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश से बेरोजगारी खत्म करने के कई वादे किए थे. साथ ही यह भी कहा गया कि वे सभी को नौकरी नहीं दे सकते, इसलिए सरकार रोजगार ऋण प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से अगस्त तक करीब दस लाख युवाओं को कर्ज मिला।
कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए राज्य समिति का पत्र
आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में साढ़े सात लाख कर्मचारी होने चाहिए, लेकिन फिलहाल 45 लाख कर्मचारी ही बचे हैं। इनमें से 25 लाख कर्मचारी अगले तीन साल में सेवानिवृत्ति के कगार पर होंगे। लेकिन उन्हें अलविदा कहने के बजाय रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के आवेदन में तेजी आने लगी। कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए राज्य समिति के अध्यक्ष ने सरकार को पत्र लिखकर सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग की।
सरकार प्रस्ताव को क्यों स्वीकार कर सकती है?
शिवराज सरकार की दूसरी मुश्किलें भी कम नहीं हैं। इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ विदाई के अवसर पर सरकार को तीन साल में सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी के रूप में 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करना होगा, जो कि कर्ज में डूबी सरकार के लिए बहुत मुश्किल है। इसलिए सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। हालांकि, गृह मंत्री ने फिलहाल ऐसी किसी भी पहल से इनकार किया है। आगामी संसदीय चुनाव से पहले संसदीय सरकारी कर्मचारियों को शिवराज सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिल सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने मांग की है कि उनकी सेवानिवृत्ति की आयु 62 के बजाय 65 वर्ष की जाए। इस संदर्भ में राज्य कर्मचारी कल्याण बोर्ड ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की मांग की है। 62 तक, यह 65 वर्ष का होना चाहिए।
“यह बेरोजगारों के साथ विश्वासघात होगा”
वहीं दूसरी ओर राज्य में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में पुलिस और शिक्षा के अलावा किसी भी विभाग में कोई बड़ी भर्ती नहीं हुई है, जिससे काम प्रभावित हो। राज्य की बेरोजगार सेना के प्रमुख अक्षय हुंका का कहना है कि राज्य में बेरोजगारों की संख्या दस लाख के करीब है, लेकिन उन्हें नौकरी देने के बजाय सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाना किसी घोटाले से कम नहीं है.
दरअसल, सरकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने पत्र में लिखा है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में कई पद खाली हैं. नई भर्तियों की अनुपलब्धता के कारण, यह आगामी चुनावों में दिखाई देगा।
नया किराया उद्धृत
कर्मचारियों ने सीएम शिवराज को लिखे पत्र में मांग की है कि पिछले कुछ वर्षों में कोई नई भर्ती न हो। इस वजह से विभिन्न विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं और सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी भी हर महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं. आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान अनुभवी अधिकारियों की जरूरत होगी।
65 वर्ष की आयु
कर्मचारियों ने रिजॉर्ट में नई भर्ती के समय तक एवं रिक्तियों के संबंध में कर्मचारियों की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Free laptop Yojana चलाई जाती है. जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को सहायता राशि और सम्मान पुरस्कार के रूप में बोर्ड कक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने पर फ्री लैपटॉप वितरित किए जाते हैं. इस योजना का उद्देश्य उन सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे लाना है, जो पढ़ने के लिए आवश्यक सामग्री नहीं जुटा पाते हैं. साथ ही उन्हें शिक्षा के लिए जागरूक करना है. ताकि वे बोर्ड कक्षाओं में अच्छे से अच्छे अंको से पास हो सके इस योजना में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से  फ्री लैपटॉप वितरित किए जाते हैं. सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के अंतर्गत आपको MP Free laptop Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से MP Free laptop Yojana 2022 के लिए Online Apply करना होगा. तभी आपको फ्री लैपटॉप वितरित किए जाएंगे. MP Free laptop Yojana के लिए योग्य विद्यार्थी व विद्यार्थियों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची हमारे द्वारा नीचे बताई गई है. जिसके माध्यम से आप लैपटॉप के लिए ऑनलाइन संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
GOOGLEADBLOCK
MP Free laptop Yojana 2022 Benefits
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के कई लाभ है. जैसे कि इस योजना के अंतर्गत उन विद्यार्थियों को सहायता मिलेगी जो कोरोना काल में चल रही ऑनलाइन शिक्षा नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं. साथ ही साथ यह योजना गरीब व लाचार विद्यार्थियों के लिए काफी सहायक होगी जो कहीं दूर शिक्षा प्राप्त करने के लिए असमर्थ होते हैं. उन्हें घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से किसी भी प्रकार की शिक्षा मिल सकेगी. इस योजना के अंतर्गत उन विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए उत्सुकता व उनके अभिभावकों को पढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी जो अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए असमर्थता महसूस करते हैं. यह योजना 10वीं व 12वीं कक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए चलाई गई है.दसवीं वह 12वीं कक्षा में अच्छे अंको से पास होने वाले विद्यार्थियों को जिला कलेक्टर के सामने सम्मानित किया जाता है. जिससे उनके मनोभाव में वृद्धि होती है. सरकार द्वारा चलाई गई योजना में लैपटॉप प्राप्त करने पर विद्यार्थी नए नए रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकता है.
GOOGLEADBLOCK
Free Laptop Yojana 2022 Documents
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है-
कक्षा 12वीं की अंकसूची
आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक पासबुक
MP Free Laptop Yojana 2022 Eligibility
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस योजना  का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए.
बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं में 75 से अधिक अंक प्राप्त करना चाहिए.
विद्यार्थी  के  अभिभावक की वार्षिक आय 60,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए.
जनरल केटेगरी के विद्यार्थियों के लिए प्राप्तांक 85% से अधिक रखे गए हैं.
How to Online Apply MP Free Laptop Yojana 2022
एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट shikshaportal.mp.gov.in पर जाना होगा.
उसके पश्चात आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको फ्री लैपटॉप वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
फिर उसके बाद लैपटॉप मेरिट लिस्ट स्टूडेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
अब उसके बात पूछी गई जानकारी का विवरण देना होगा व सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा.
इस प्रकार आपका एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन पूर्ण हो जाएगा उसके बाद आप फ्री लैपटॉप प्राप्त कर सकेंगे.
मध्यप्रदेश. डिंडौरी में एक टीचर की अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। टीचर पत्नी से इतना प्यार करता था कि मौत के बाद भी उससे दूर नहीं रह सका। पत्नी की बीमारी से मौत हो गई तो उसे घर में ही दफना दिया। आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो वे दहशत में आ गए। उन्होंने पहले थाने में शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर कलेक्टर के पास पहुंच गए। प्रशासन ने टीचर के घर खुदाई कर शव निकाला। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया। टीचर ने खुदाई का विरोध करते हुए कहा - मैं मानव और दानव दोनों काे समान समझता हूं।
डिंडौरी के वार्ड - 14 में बिरसा मुंडा स्टेडियम के सामने का मकान। इसी घर में ओमकार दास मोगरे रहते हैं। वे प्राथमिक स्कूल इमलई में टीचर हैं। 25 साल पहले उनकी शादी रुक्मिणी से हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। ओमकार के लिए रुक्मिणी ही सब कुछ थी। मंगलवार सुबह पत्नी की मौत हो गई। वह सिकलसेल की बीमारी से पीड़ित थी। बीमारी के चलते उसे थकान, कमजोरी और एनीमिया (खून की कमी) की शिकायत थी। पत्नी दुनिया छोड़कर चली गई, लेकिन ओमकार का मन इसे मानने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने पत्नी को घर में ही दफना दिया।
पड़ोसियों ने पुलिस और प्रशासन का दरवाजा खटखटाया
मंगलवार रात जब यह बात पड़ोसियों को पता चली तो वे दहशत में आ गए। महिलाएं और बच्चे डर गए। सभी पड़ोसी थाने पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। बुधवार को पड़ोसी कलेक्टोरेट पहुंच गए। यहां एसडीएम बलवीर रमण के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने कार्रवाई का भरोसा दिया। तहसीलदार गोविंदराम सलामे पुलिस टीम के साथ बुधवार शाम वहां पहुंचे। घर की खुदाई करवाकर रुक्मिणी का शव बाहर निकलवाया। शव को देर रात समाज की रीति के मुताबिक नर्मदा किनारे दफना दिया गया।
मामी को घर में दफनाने की जिद पर अड़े: जयपाल
टीचर के भांजे जयपाल दास पारस ने बताया कि मामी के गुजर जाने से मामा को गहरा सदमा लगा। वो मामी को घर में ही दफनाने की जिद पर अड़ गए थे। कहते रहे कि मैं अकेले इस घर में नहीं रह सकता। सभी रिश्तेदार समझाकर थक गए। आखिरकार मंगलवार शाम को ही शव को घर में ही दफना दिया। वे 25 साल से नि:संतान हैं। इस बात का दु:ख उन्हें हमेशा रहा। पत्नी के निधन से वे पूरी तरह टूट गए हैं।
इंदौर की मल्हारगंज पुलिस ने तिरंगे को फाड़कर सार्वजनिक रूप से उसका अपमान करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मल्हारगंज थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा, 'आरोपी के खिलाफ हिंसा और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।'
GOOGLEADBLOCK
शर्मा ने कहा कि घटना शनिवार की है जब आरएसएस के सदस्य स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा अभियान के लिए चिपा बाखल इलाके के विभिन्न घरों में राष्ट्रीय ध्वज बांट रहे थे। इस दौरान, घनश्याम जोशी ने अभिनव मिंडा के साथ झगड़ा किया और दावा किया कि वे झंडा बेच रहे हैं। लड़ाई इस हद तक बढ़ गई कि जोशी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता पर डंडे से हमला किया और बाद में मौके से फरार हो गए।
GOOGLEADBLOCK
जोशी ने कहा कि आरोपियों ने झंडा भी फाड़ दिया और उसे फर्श पर फेंक दिया। अभिनव और अन्य ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ड्रेनेज के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसका अपमान करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एक निवासी की शिकायत पर इमरान और जफर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रावजी बाजार थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि हालांकि उनका इरादा गलत नहीं था। उन्हें नहीं पता था कि वहां ड्रेनेज चैंबर है। केस दर्ज कर लिया गया है।
हमेशा चर्चा में रहने वाले वैराग्यनंद गिरि उर्फ मिर्ची बाबा रेप केस में फंस गए हैं। मिर्ची बाबा को रात को ग्वालियर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। बाबा पर एक दिन पहले ही 28 साल की महिला ने भोपाल के महिला थाने में रेप का केस दर्ज कराया है। मिर्ची बाबा को नागा बाबा का दर्जा प्राप्त है। वे खुद को हरिद्वार के पंचायती निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर कहते हैं।
GOOGLEADBLOCK
पीड़िता रायसेन की रहने वाली है। उसने शिकायत में पुलिस को बताया था कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं। बच्चे नहीं हैं, इसलिए मिर्ची बाबा के संपर्क में आई थी। बाबा ने पूजा-पाठ कर संतान होने का दावा किया। इलाज के नाम पर महिला को नशे की गोलियां खिलाकर रेप किया। घटना इसी साल जुलाई की है। विरोध करने पर बाबा बोला- बच्चा ऐसे ही होता है।
पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया
ग्वालियर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश डंडोतिया की टीम ने भोपाल पुलिस के इनपुट पर के आधार पर कार्रवाई की। डंडोतिया व उनकी टीम ने होटल नारायणन से मिर्ची बाबा को रात में गिरफ्तार कर लिया। फिर भोपाल पुलिस को सौंप दिया है। बताया जाता है कि इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर ने SSP ग्वालियर को फोन किया था। हालांकि, अभी तक पुलिस ने अधिकृत रूप से इस खबर को पुष्ट नहीं किया है।
GOOGLEADBLOCK
वैराग्यनंद गिरि उर्फ मिर्ची बाबा रेप केस में फंस गए हैं। मिर्ची बाबा को ग्वालियर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। बाबा पर रायसेन की 28 साल की महिला ने भोपाल के महिला थाने में रेप का केस दर्ज कराया है। पढ़िए FIR की हूबहू कॉपी...
मैं रायसेन की रहने वाली हूं। मेरी उम्र 28 साल है। मेरी शादी को चार साल हो चुके हैं, लेकिन मेरी कोई संतान नहीं हैं। मैं इलाज और झाड़-फूंक भी करवा चुकी हूं। मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। मैं परेशान चल रही थी, तभी आज से एक महीने पहले मोहल्ले की महिलाओं से पता चला कि वैराग्यनंद गिरि उर्फ मिर्ची बाबा बहुत ज्ञानी हैं। बच्चा होने की दवा देते हैं। भागवत कथा करते हैं। मेरा भी मन हुआ कि मिर्ची बाबा से दवा लेने के लिए मिलूं। गांव की दीवारों में लगे बैनर से मिर्ची बाबा का मोबाइल नंबर मिला।
Bumper Discount : सस्ती गाड़ियों को और कम में खरीदने का मौका, अगस्त में इनपर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
इसी साल जुलाई में इस नंबर पर फोन किया। गोपाल नाम के व्यक्ति से बात हुई। उसने खुद को बाबा का चेला बताया। उसने बताया कि बैनर में जो दूसरा नंबर लिखा है, वो बाबा का है। इस पर मैंने दूसरे नंबर पर कॉल किया। बाबा से बात हुई। बाबा को बताया कि शादी के 4 साल बाद भी संतान नहीं हुई है। क्या आप कुछ कर सकते हैं? बाबा बोले कि हम इसका इलाज करते हैं। इसके लिए मेरे आश्रम में आना पड़ेगा। मैं खुश हो गई। मैंने अपने पति को बाबा की सारी बातें बताई। बाबा ने मेरे पति से भी बात की। फिर मुझे बाबा पर विश्वास हो गया। इसके बाद बाबा ने मुझसे कई बार बात की। मैंने बाबा को फोन कर बोला कि दवाई लेने आ रही हूं। बाबा ने मुझे भोपाल में मिनाल रेसिडेंसी आने के लिए बोला।
Amazon Sale: आधे दाम पर घर लाएं ब्रांडेड Smart TV!, लिस्ट में LG, Samsung, Redmi है शामिल...
मैं अकेली बाबा के मिनाल रेसिडेंसी पहुंच गई। वहां मुझे बाबा का चेला गोपाल लेने आया। फिर मैं बाबा के बंगले पर गई। बंगला दो मंजिला है। वहां बाबा मिले। मुझे बड़े प्रेम से बैठाया। घर में एक बाई थी, जिसने मुझे चाय-पानी दिया। बाबा ने मुझसे सारी बात पूछी। मैंने अपनी सारी परेशानियां बताईं। बाबा ने हाथ की नस देखी। बोला कि तुमको संतान हो जाएगी। तुम कल 12 बजे आना। मुझे बाबा ने कुछ साबूदाना जैसी गोलियां दीं। बोला घर पर रख देना और भभूत खा लेना।
मैंने बाबा के कहे अनुसार किया। पति को सारी बातें बताईं। इसके बाद 17 जुलाई को साढ़े 12 बजे मैं ऑटो से बाबा के बंगले मिनाल पहुंची। वहां मुझे गोपाल, बाबा, बाई तीनों मिले। बाबा ने मुझे सोफे पर बैठाया। उसके बाद बाबा ने मुझे वहीं पर साबूदाने की गोली और भभूति दी। कहा- ऊपर कमरा है, वहां जाकर आराम से बैठो और खा लो। फिर मैं ऊपर कमरे में चली गई। भभूति और गोलियां मैंने खा लीं। थोड़ी देर बाद बाबा कमरे में आए। मुझसे थोड़ी देर तक बात करते रहे। इतने में मुझे चक्कर आने लगे। मैं उठकर जाने लगी। बाबा ने मुझे पकड़कर बिस्तर पर बैठा लिया। कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। मेरे पास आकर मुझे अपनी बांहों में भर लिया। गलत हरकत करने लगा। मैंने बाबा को धक्का दिया। मगर मुझे इतने चक्कर आ रहे थे कि मैं चिल्ला नहीं पा रही थी। मिर्ची बाबा ने मेरे साथ बलात्कार किया। मैं बेहोश हो गई।
जब मुझे होश आया तो मुझे बहुत दर्द हो रहा था। बाबा भी पास में बैठा था। मैं नग्न अवस्था में थी। बाबा भी नग्न थे। मैंने बाबा से बोला कि तुमने मेरे साथ गलत काम किया है। मैं तुम्हें नहीं छोड़ूंगी। बाबा बोला कि ऐसे ही बच्चे पैदा होते हैं। तुझे गोल मटोल लड़का पैदा होगा। मैं बाबा से बोली- मुझे ऐसा बच्चा नहीं चाहिए। बाबा बोला- जा बता दे, जिस-जिस को बताना है। मुझे नागा बाबा का दर्जा मिला है, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अगर तूने मेरे खिलाफ कुछ किया तो तुझे और तेरे पति को मरवा दूंगा। मैंने कुछ दिन बाद अपने गुरु भाई को पूरी घटना बताई, तो मेरे पति ने सुन लिया। इसके बाद पति ने मुझे घर से निकाल दिया। मैं आठ-दस दिन से अपने गुरु भाई के यहां रह रही थी। मिर्ची बाबा ने कल मुझे फोन कर बोला कि तू मेरे खिलाफ रिपोर्ट कराने गई है, ऐसा मुझे पता लगा है। अगर तूने मेरे खिलाफ कहीं रिपोर्ट की तो तुझे जान से मरवा दूंगा। इसलिए हिम्मत कर के आज रिपोर्ट दर्ज कराने आई हूं। कार्रवाई की जाए।
Flipkart sale : फ्लिपकार्ट में लौटी खतरनाक सेल, सिर्फ 750 रुपए में मिल रहा है 10 हजार वाला स्मार्टफोन
मिर्ची बाबा के बारे में जान लेते हैं...
मिर्ची बाबा मध्यप्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह के खास माने जाते हैं। कमलनाथ सरकार में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा भी था। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सपोर्ट में कम्प्यूटर बाबा के बाद मिर्ची बाबा भी राजनीति में सक्रिय हुए थे। उन्हें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वो तब और ज्यादा चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। मिर्ची बाबा ने तब ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली थी।
Amazon और Flipkart से भी सस्ता सामान बेच रही ये सरकारी वेबसाइट, दनादन खरीदारी कर रहे हैं ग्राहक
राजनीति में रहे हैं काफी सक्रिय
मिर्ची बाबा मध्यप्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह के खास माने जाते हैं। कमलनाथ सरकार में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा था। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। मिर्ची बाबा ने तब ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। दिग्विजय की हार के बाद जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली थी।
स्मृति ईरानी और उनकी बेटी पर दिया था बयान
मिर्ची बाबा ने बढ़ती महंगाई पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर विवादित बयान दिया था। मिर्ची बाबा ने कहा था- एक समय जब देश में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें सिर्फ 400 रुपए हुआ करती थी, उस वक्त यही स्मृति ईरानी सड़क पर डांस करती थी। आज रसोई गैस की कीमत 1000 रुपए से ज्यादा पहुंच चुकी है तो वह चुप्पी साधे हुए है। स्मृति की बेटी के लिए कहा था- तुम्हारी बेटी गोवा में बीयर बार चला रही है और गोमांस बेचने का लाइसेंस ले रखा है। धिक्कारता हूं तुम्हें एक भारत का संन्यासी होने के नाते...
कहा था- गोवंश की हत्या से संत समाज नाराज
बाबा ने कहा था प्रदेश में गोवंश की हत्‍याएं भी नहीं रुक रही हैं। इससे संत समाज आक्रोशित है। इसी के विरोध में अनशन करने मिर्ची बाबा अपने मिनाल रेसीडेंसी स्‍थित आवास से जैसे ही CM हाउस जाने के लिए निकले, पुलिस ने उन्‍हें रोक लिया। भाजपा सरकार में संतों का सम्मान नहीं है। उन्‍होंने कहा था मैं गायों को बचाने के लिए मरते दम तक लड़ता रहूंगा।
मां काली फिल्म पर दिया सिर काटने वाला बयान
मां काली के विवादास्पद पोस्टर पर वैराग्यानंद गिरि महाराज उर्फ मिर्ची बाबा ने भी आपत्ति जताते हुए बयान दिया था। एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने नोएडा गए मिर्ची बाबा ने वहां कहा कि काली मां का जो पोस्टर बनाया गया है, उससे मां को अपमानित किया गया है। उनके मुताबिक, ऐसी फिल्म के निर्देशक व निर्माता का जो सिर काटकर लाएगा, उसे पंचायती निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर होने के नाते 20 लाख रुपए इनाम दूंगा।
अगर आप रक्षाबंधन के पहले सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. कल के मुकाबले में भोपाल में आज सोने के दामों में थोड़ी सी गिरावट आई है. भोपाल के सराफा बाजार में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today Bhopal 22 Carat) ₹4,828 रुपये है. जबकि कल यह कीमत ₹4,843 थी. यानी कीमतों में 15 रुपये की गिरावट आई है. इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट आई है.
GOOGLEADBLOCK
24 कैरेट सोने की कीमत
वहीं अगर 24 कैरेट सोने के भाव (Gold Price Today Bhopal 24 Carat) की बात करें तो 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज भोपाल सराफा बाजार में ₹38,624 है, जबकि कल यह  ₹38,744 था. यानी कीमतों में सीधे तौर पर 120 रुपये की गिरावट आई है. इसी तरह 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹5,069 है, जबकि कल यह ₹5,085 थी. इसमें 16 रुपये की कमी की हुई है. यानी कीमतों में रुपये की कमी आई है. इसलिए अगर आप आज सोना खरीदते हैं तो आपको लाभ होगा.
GOOGLEADBLOCK
चांदी की कीमत अनचेंज्ड
वहीं अगर आज के चांदी की कीमत की बात करें तो आज चांदी के भाव अनचेंज्ड है. यानी कल के जैसे  आज भी एक ग्राम चांदी की कीमत  (1 Gram Silver Price Today Bhopal) 63 रुपये है. यानी कीमतों में 1 पैसे का भी अंतर नहीं आया है. एक किलो चांदी की छड़ की कीमत आज ₹63,000 है, जबकि कल भी इसकी कीमत ₹63,000 थी. यानी एक किलो चांदी की कीमत में भी 1 रुपये का भी चेंज नही आया है.
मॉडलिंग और वेब सीरीज में एक्टिंग का मौका देने के बहाने लड़कियों को फंसाने वाले रैकेट की चर्चा देशभर में हुई थी। एक बार फिर ऐसा ही कुछ सामने आया है। मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग के नाम पर भारत के कई शहरों से लड़कियों को इंदौर लाया गया और हाईप्रोफाइल लोगों के बेडरूम में भेज दिया गया।
GOOGLEADBLOCK
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि नवलखा के इंदिरा कॉम्प्लेक्स स्थित जिस फ्लैट में रैकेट पकड़ा गया था उसे सील कर दिया गया है। भवर कुआं थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड संतोष ठाकुर सतना का रहने वाला है। वह देश के विभिन्न शहरों से मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग और इवेंट में परफॉर्म करने का मौका देने के नाम पर लड़कियों को लेकर आता था। पुलिस ने जिन लड़कियों को पकड़ा वह मुंबई, लातूर, कोलकाता और भोपाल की रहने वाली थीं।
पुलिस ने बताया कि सतना का दीपक चौरसिया, रीवा का अविनाश और खातेगांव का महेश मित्तल भी नामजद किया गया है। पुलिस के अनुसार लड़कियों को एक्टिंग और परफॉर्मेंस के नाम पर लाया जाता था और फिर उनके वीडियो बना लिए जाते थे। लड़कियों को रिक्रूट करने से पहले यह जरूर देखा जाता था कि उनका कोई बैकअप नहीं है। लड़की जितनी मजबूर होती थी इतनी जल्दी इनके जाल में फंस जाती थी।
मध्यप्रदेश में पिछले 10 सालों से वार्षिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। सन 2018 में घोषित की गई पात्रता परीक्षा की नियुक्तियां 2022 तक नहीं हो पाई लेकिन फिर भी मध्यप्रदेश में LLB के बाद BEd कोर्स में एडमिशन के लिए मारामारी मची हुई है। 2400 सीटों के लिए 5000 से ज्यादा स्टूडेंट्स कंपटीशन में है।
बीएड कोर्स में प्रवेश का अंतिम राउंड चल रहा है। 8 अगस्त को सूची आएगी और 13 अगस्त तक फीस जमा करना होगी। इंदौर संभाग में 65 से ज्यादा कॉलेजों में एडमिशन की यह प्रक्रिया चल रही है। इस बार ढाई हजार से ज्यादा छात्र एडमिशन से वंचित रह सकते हैं। पहले से ही करीब 5 हजार छात्र वेटिंग लिस्ट में हैं। इसके बाद बीएड में कोई नया राउंड नहीं होगा। यह आखिरी राउंड है। स्थिति यह है कि जनरल कैटेगरी में 60% अंक वालों को भी एडमिशन की गुंजाइश नहीं है।
60% वालों को एडमिशन नहीं, 73% वालों को पसंदीदा कॉलेज नहीं मिला
इस साल बीएड में प्रवेश का क्रेज ऐसा बढ़ा है कि अभी तक जनरल कैटेगरी के 60 फीसदी तक अंक वाले किसी छात्र को कोई कॉलेज नहीं मिला। जबकि 73 फीसदी वाले छात्रों को पसंद का कॉलेज नहीं मिल सका। जिन कॉलेजों में पिछले साल तक 55 फीसदी पर भी आसानी से प्रवेश मिलता था, उनमें इस बार 68 पर भी नहीं मिला है। दरअसल 50 से 60 फीसदी के बीच अंक लाने वाले छात्राें की संख्या 2800 से ज्यादा है, जबकि 60 से 70 फीसदी अंक वाले ही 2200 के आसपास छात्र हैं, जिन्होंने इंदाैर संभाग के कॉलेजाें काे पहली प्राथमिकता दी है, लेकिन उन्हें काेई कॉलेज अलॉट नहीं हुआ है। इंदाैर संभाग के ज्यादातर कॉलेजाें में 30 फीसदी तक सीटें खाली हैं। संभाग के 66 कॉलेजों की 7200 सीटों में से करीब 4800 पर प्रवेश हाे चुके हैं।
पं प्रदीप मिश्रा जी को इंदौर वासियो ने श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारो के साथ दी विदाई| इंदौर में पंडित मिश्रा जी की कथा का कल समापन हुआ| सम्पन के पश्चात् पंडितजी सीहोर को रवाना हुए
इंदौर के रेलवे स्टेशन को दो हजार करोड़ से विकसित किए जाने की योजना मूर्तरूप लेने से पहले ही धराशायी हो गई है। अब रेलवे स्टेशन का विकास दो हजार करोड़ के बजाय 450 करोड़ की लागत से किया जाएगा। वहीं इसे अब पीपीपी मॉडल के बजाय रेलवे खुद विकसित करेगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने बदलाव के बाद मंजूरी दे दी है। विकास और विस्तार कार्य तीन माह में शुरू होने की उम्मीद है।
GOOGLEADBLOCK
रेलवे  (Railway) द्वारा देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कुछ समय पहले भोपाल स्टेशन (Bhopal Station) को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ शुरू किया गया है। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने इंदौर के रेलवे स्टेशन (Railway Stations) को भी विकसित किए जाने की योजना तैयार की थी। अप्रैल में घोषणा की गई थी कि इंदौर रेलवे स्टेशन (Indore Railway Station) को दो हजार करोड़ से तैयार किया जाएगा।
GOOGLEADBLOCK
यहां यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (International Airport) की तरह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, लेकिन रेलवे की ये घोषणा पूरी होने से पहले ही बंद हो गई है। अब रेलवे स्टेशन का विस्तार और विकास तो होगा, लेकिन यह दो हजार करोड़ के बजाय सिर्फ 450 करोड़ की लागत से किया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब यह प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल के बजाय रेलवे खुद तैयार करेगा। हालांकि उन्होंने दावा किया कि इससे यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई कमी नहीं आएगी। स्टेशन के सामने की कुछ प्रस्तावित कमर्शियल गतिविधियों को संभवत: कम किया जाएगा।
माडर्न के बजाय ऐतिहासिक लुक पर बनेगा इंदौर रेलवे स्टेशन
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि अब जहां रेलवे मंत्रालय खुद ही स्टेशन को नया स्वरूप देगा, वहीं इसके डिजाइन में भी कई परिवर्तन किए जाएंगे। इसे लेकर उनसे सुझाव भी मांगे गए थे, जो उन्होंने रेलवे बोर्ड को भेजे थे। उन्होंने बताया कि पहले इसे एयरपोर्ट की तरह माडर्न लुक पर बनाए जाने की योजना थी, लेकिन अब इसे ऐतिहासिक लुक में बनाया जाएगा, जिसमें इंदौर की ऐतिहासिक छवि नजर आएगी। जल्द ही इसकी डिजाइन मिल जाएगी। इसका काम अगले तीन माह में शुरू होने की उम्मीद है, जो पहले की तरह ही करीब तीन साल में पूरा किया जाएगा।
अब रेलवे खुद बनाएगा स्टेशन, स्थान लीज पर दिए जाएंगे
सांसद ललवानी ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने फैसला लिया है कि अब इंदौर रेलवे स्टेशन को रेलवे खुद ही बनाएगा। इस पर करीब 450 करोड़ खर्च किए जाएंगे। लागत में कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे यात्री सुविधाओं में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रेलवे यहां के स्थानों को लीज पर देगा, जहां सुविधाएं विकसित होंगी।
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन इंदौर द्वारा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के अंतर्गत डीएसपी पद के लिए इंटरव्यू, व्याख्याता परीक्षा 2021 के अंतर्गत कैंडिडेट रिजेक्शन, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2017 के लिए संशोधित चयन सूची एवं मेडिकल स्पेशलिस्ट की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
GOOGLEADBLOCK
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आज जारी विभिन्न प्रकार की सूचनाओं में डीएसपी इंटरव्यू 18 अगस्त को आयोजित किया गया है। व्याख्याता भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 200 से अधिक अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है। सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2017 राजनीति शास्त्र की संशोधित पुनरीक्षित चयन सूची जारी की गई है एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन हेतु मेडिकल विशेषज्ञ के रिक्त पद की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।लास्ट डेट 23 सितंबर 2022 है।
अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक और मौद्रिक नीति की घोषणा की इंतजार के बीच देशभर के सराफा बाजार में कामकाज सुस्त चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में भी सटोरियों की रुचि नहीं होने और निवेशकों की भी खरीदी कमजोर रहने से सोने-चांदी वायदा में विशेष तेजी की स्थिति नहीं बन पा रही है। भारतीय बाजार में भी वैवाहिक सीजन नहीं होने के कारण गहनों में कामकाज बेहद कमजोर है। ज्वेलर्स भी गिरते दामों की वजह से सोने-चांदी की खरीदी से पीछे हटे हुए हैं। बुधवार को इंदौर में दोनों धातुओं में आंशिक मंदी रही और सोना एक बार फिर 52 हजार के नीचे पहुंच गया।
GOOGLEADBLOCK
इंदौर में सोना केडबरी आंशिक घटकर 51950 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी भी घटकर 55550 रुपये प्रति किलो रह गई। हालांकि विदेश में डालर की दर कुछ कमजोर बताई गई। कामेक्स पर सोना ऊपर में 1721 नीचे में 1713 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 18.72 नीचे में 18.55 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।
रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी का रेट
चांदी चौरसा 56000, टंच 56100, सोना स्टैंडर्ड 52250 रवा 52200 रुपये। (आरटीजीएस भाव)
उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी का रेट
उज्जैन में सोना स्टैंडर्ड 52050, सोना रवा 51950, चांदी पाट 56200, चांदी टंच 56100, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।
इंदौर। आरडब्ल्यू-3 (RW-3) यानी पश्चिमी रिंग रोड (Western Ring Road) की तैयारियों को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। पीथमपुर (Pithampur) से बड़ौदा अर्जुन (Baroda Arjun) तक 55 किलोमीटर लम्बा यह रोड बनाया जाना है। तीन विभागों द्वारा मिलकर इस रोड का निर्माण होना है। इससे उज्जैन से एयरपोर्ट होते हुए पीथमपुर पहुंचना भी आसान हो जाएगा।
GOOGLEADBLOCK
नए एयरपोर्ट की जमीन के लिए  800 करोड़ मुआवजा बंटेगा
नेशनल हाईवे के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक जायसवाल, एमपीआईडीसी के एमडी रोहन सक्सेना, प्राधिकरण के सीईओ आरपी अहिरवार सहित अन्य अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे। कलेक्टर श्री सिंह के मुताबिक इस सडक़ का निर्माण दो चरणों में किया जाना है। 13 किलोमीटर का क्षेत्र एमपीआईडीसी द्वारा बनाया जाएगा और शेष 42 किलोमीटर के लिए प्राधिकरण योजना घोषित करेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उज्जैन में हुई बैठक में भी इस पर चर्चा हुई थी और अभी 1 अगस्त को श्री गडकरी इंदौर आ रहे हैं। इस पश्चिमी रिंग रोड से उज्जैन-पीथमपुर फोरलेन के चलते आवागमन जहां आसान होगा, वहीं उज्जैन से इंदौर एयरपोर्ट और फिर वहां से पीथमपुर की दूरी भी घट जाएगी।
डालर की दर लगातार बढ़त के नए-नए रिकार्ड बना रही है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में निवेशकों ने कीमती धातुओं से ध्यान हटाकर करंसी पर केंद्रीत कर लिया है। जिससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में गिरावट देखने को मिली है। इधर, घरेलू बाजार में फिलहाल वैवाहिक सीजन नहीं होने और बारिश का मौसम होने से कामकाज बेहद सुस्त है। इंदौर में सोना केडबरी आंशिक टूटकर 51900 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी भी 250 रुपये घटकर 55750 रुपये प्रति किलो रह गई। कामेक्स पर सोना ऊपर में 1729 नीचे में 1719 डालर प्रति औंस व चांदी ऊपर में 18.64 नीचे में 18.42 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।
GOOGLEADBLOCK
इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट
इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 51900 सोना (आरटीजीएस) 51900 सोना (91.60 कैरेट) 47540 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 52000 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 55750 चांदी कच्ची 55850 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 55600 रुपये प्रति किलो बोली गई।
पिछले बहुत दिनों से कई सारे विद्यार्थियों का लगातार सवाल आ रहा था कि 12th supplementary result 2022 kab aayega? और Supplementary result 2022 date mp board के बारे में पूछ रहे थे. तो उन्हें बताना चाहते हैं कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कॉपियो को चेक करने का कार्य चल रहा है. लेकिन मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरी निकाय मे चुनाव होने के कारण उत्तर पुस्तिका उनको चेक करने में समस्याएं पैदा हो रही है.
GOOGLEADBLOCK
जहां पर अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है वही अब मतगणना भी कॉपियो को चेक करने में रुकावट डाल सकती हैं. नगरी निकाय के पहले और दूसरे चरण के मतदान की गणना 20 जुलाई को की जाएगी. इस प्रकार से चुनावी व्यस्तता के कारण कॉपियो को चेक करने का कार्य प्रभावित हो रहा है. तो ऐसी स्थिति में सभी विद्यार्थी चिंतित है कि आखिरकार Mp board supplementary result kab aayega?
GOOGLEADBLOCK
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मूल्यांकन करने के लिए रीवा जिले को 20,000 उत्तर पुस्तिकाएं दी गई थी. वही 7 जुलाई से मूल्यांकन करने का कार्य प्रारंभ हुआ था. इसके बाद अब 1 सप्ताह बीत जाने के बाद समय के अनुसार अब केवल 5 दिन ही शेष बचे हुए हैं. ऐसी स्थिति में शेष कॉपियों का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा. बता दे कि सप्लीमेंट्री की कॉपियां से करवाने के लिए रीवा जिले में 185 कॉपी चेक करने वाले शिक्षकों की ड्यूटी लगा गई थी. लेकिन चुनाव के कारण इन शिक्षकों की ड्यूटी प्रभावित हुई है. 7 जुलाई से कॉपियों को चेक करने का कार्य शुरु किया गया था. लेकिन 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने के कारण मूल्यांकन का कारण रुका हुआ था. कोटिया से करने वाले शिक्षकों का मानना है कि 20 जुलाई तक कॉपियों को चेक करने के कार्य में तेजी लाना मुश्किल होगा. क्योंकि 20,000 कॉपियों को चेक करने का कार्य शिक्षकों के लिए समस्या बनता जा रहा है.
Supplementary result 2022 12th mp board
खबरो द्वारा संभावना जताई जा रही है कि MP Board 12th Supplementary Result 2022 जुलाई महीने में जारी हो सकता है. लेकिन अगर हम बात करें रिजल्ट की तारीख की तो MP board 12th supplementary result date 2022 सितंबर महीने तक जारी किया जा सकता है. सप्लीमेंट्री एग्जाम को ऐसे विद्यार्थी देते हैं जो मध्य प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं वह दोबारा अपना साल बचाने के लिए सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. मध्य प्रदेश की दसवीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री की परीक्षाएं 21 जून से 30 जून के बीच आयोजित की गई थी वही 12वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 21 जून से 27 जून के बीच आयोजित की गई थी. तो आइए आप जानते हैं कि जब आपका Supplementary result 2022 12th mp board आ जाएगा तो आप कैसे हैं अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
MP Board Supplementary Result 2022 Check Online
MP Board Supplementary Result 2022 Check करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic पर जाना होगा
इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में जाना है.
लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में आपको class 12th Supplementary Result 2022 लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है.
जिसके बाद आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी यहां पर आपको आपके रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करनी है.
supplementary result 2022 12th mp board आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
इसके बाद आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं.
सोना चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। चांदी जहाँ कल 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तेजी के साथ ओपन हुई थी वहीँ आज चांदी 5000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई। सराफा बाजार में सोने चांदी की नई कीमतें जारी हुई। सोना (22 कैरेट) जहां 400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगी कीमत पर ट्रेंड कर रहा है वहीं चांदी 5600 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट पर कारोबार कर रही है।
सीहोर। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक Sehore Pandit Pradeep Mishra  सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक चलाए जा रहे “कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव” के अंतर्गत पात्र नागरिकों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की।
GOOGLEADBLOCK
आप को बता दें कि प्रदेशवासियों के लिए कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के तहत नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाने का अभियान गुरुवार 21 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। ये निःशुल्क बूस्टर डोज अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। हर 15 दिन में टीकाकरण के लिए महाअभियान भी चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने 75 दिनों के लिए जनता के लिए बूस्टर डोज फ्री किया है। विभाग के साथ साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा प्रदेश के नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में खुद को वैक्सीनेट कराने की अपील की गई है।
उज्जैन।शहर के बिजली उपभोक्ताओं के घर अब बिजली के बिल नहीं आएंगे। विद्युत कंपनी द्वारा अगस्त माह से पेपरलेस बिजली बिल व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद उपभोक्ता को सिर्फ अपने मोबाइल नंबर पर ही बिजली बिल प्राप्त होगे। जिसके जरिए बिजली बिल का भुगतान किया जा सकेगा।
एक जानकारी के मुताबिक उज्जैन में 1अगस्त से इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है। पेपरलेस बिजली बिल के लिए शहर के सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट किए जा रहे हैं। बिजली कंपनी के पास अभी 85 फीसदी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर है। बाकी उपभोक्ताओं के नंबर अपडेट होते ही अगस्त में पेपरलेस बिजली बिल व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके लिए सभी जोन प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके है। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है।
वे स्वयं भी जोन कार्यालय में जाकर अपना नंबर अपडेट करवा सकते है। उपभोक्ता उर्जस ऐप के जरिए भी नंबर कंपनी के पास दर्ज करा सकता है। टोल फ्री नंबर 1912 पर भी अपडेट कराया जा सकता है। प्रतिमाह दो लाख का बचेगा खर्च: शहर में कुल १ लाख ३७ हजार उपभोक्ता है। अगस्त माह से बिजली के बिल इन उपभोक्ताओं के घर नहीं आएगे। इससे बिजली कंपनी का पेपर पर हर माह खर्च हो रहा करीब दो लाख रुपए बचेगा, वहीं उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने कंपनी के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे।
वैश्विक परिस्थितियों के चलते सोने-चांदी के दामों में पिछले हफ्ते से कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में सराफा बाजार में सोने-चांदी की जमकर खरीददारी की जा रही है. अगर आप सोने चांदी की खरीददारी करना चाहते हैं या आप सोने में निवेश (gold invest) करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज यानी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम 47,630 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम  50,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.
GOOGLEADBLOCK
सोने के दाम में आई तेजी
राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में कल (22K Gold) 22 कैरेट सोना  47,230 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि (24K Gold) 24 कैरेट सोना  49,590 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका. यानी आज सोने के दाम में काफी बढ़त देखने को मिली है.
GOOGLEADBLOCK
चांदी के दामों में भी कमी
बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि बात करें चांदी कि तो जो चांदी भोपाल के सराफा बाजार में 61,300 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, जबकि आज 60,700 के दाम पर बिकेगी.
GOOGLEADBLOCK
कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
(International Organization for Standardization) अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.
क्या होता है 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
22 और 24 कैरेट सोने में भी अंतर होता है. 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.
इंदौर में टीआई हाकम सिंह सुसाइड केस में आरोपी ASI रंजना खांडे और टीआई की तीसरी पत्नी रेशमा को जेल के एक ही बैरक में रखा गया है। एक ही केस में आरोपी होने से दोनों साथ में वक्त बीता रही हैं। दोनों ने एक दूसरे से खूब बातें कर रही है, बुधवार को भी साथ में चाय पी, साथ में खाना खाया और प्रार्थना में शामिल हुईं। इन दोनों के साथ ही चार और महिला अपराधियों को भी रखा गया है।
GOOGLEADBLOCK
चर्चा के केंद्र में रहे मृतक टीआई हाकम सिंह
जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेशमा और रंजना पूरे समय आपस में बातें करती रहीं। उनकी बातचीत का केंद्र भी टीआई हाकम सिंह ही रहे। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने टीआई से पहली बार मिलने की जगह और वजह पूछी। रंजना ने रेशमा से पूछा कि जब टीआई की दो पत्नियां थीं तो आपने कैसे शादी की। जबकि रेशमा ने रंजना से लेनदेन को लेकर सवाल किए। हालांकि गिरफ्तार होने के बाद रिमांड पर पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को आमने-सामने किया था तो दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। दोनों के बीच जमकर विवाद भी हुआ था।
GOOGLEADBLOCK
जिला जेल के अधीक्षक अमजेर सिंह ठाकुर ने बताया कि रंजना और रेशमा सोमवार देर शाम जेल में दाखिल हुई थीं। यहां उन्हें महिला सेल में बने वार्ड में क्वारंटाइन किया गया है। यहां सात दिन तक सामान्य तौर पर पर नए कैदियों को रखा जाता है। सोमवार को रंजना और रेशमा के साथ अन्य चार महिला कैदी भी जेल में दाखिल हुई थी। उन्हें भी यही रखा गया है। उनके बीच क्या बातचीत हुई यह मुझे नहीं पता।
GOOGLEADBLOCK
सामान्य व्यवहार, चेहरे पर नहीं पछतावा
जेल अधीक्षक के मुताबिक रात में दोनों का व्यवहार सामान्य था। उनके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा नहीं दिखाई दिया। दोनों रात में बातें करती रहीं। स्टाफ की तरफ से भी उनके बीच कोई विवाद की बात सामने नहीं आई। मंगलवार सुबह उन्हें मुलायजे के लिये बुलाया गया था। उस दौरान भी उन्होंने सवालों का सामान्य तरीके से जवाब दिया।
GOOGLEADBLOCK
रात में खाया खाना, सुबह प्रार्थना में हुई शामिल
महिला अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात में उन्होंने सामान्य तरीके से जेल का खाना खाया था। वहीं मंगलवार सुबह वह प्रार्थना में भी शामिल हुईं। इसके साथ ही उन्होंने सुबह चाय भी पी थी। मंगलवार को रंजना ने बैरक मे आई अन्य महिला कैदियों से भी बात की। जेल अधीक्षक के मुताबिक मंगलवार को रंजना व रेशमा से मिलने उनके परिवार के लोग नहीं पहुंचे थे। दोनों के व्यवहार का जेल में ध्यान रखा जा रहा है। बुधवार को भी दोनों ने साथ में वक्त बिताया।
व्यापारी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
पुलिस ने एक अन्य आरोपी व्यापारी गोविंद के ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को गोंविद की अग्रिम जमानत निरस्त हो चुकी है। गोविंद पर टीआई को 25 लाख रुपए नहीं लौटाने का आरोप है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में बाहर भी गई है।
INDORE: मिनी मुंबई के नाम से मशहूर एमपी के शहर से पति-पत्नी के बीच विवाद का एक एक ऐसा मामला सामने आया है INDORE CRIME NEWS,जिसमें  काम की वासना केन्द्र बिंदु में है ।दरअसल शहर के एक स्पोर्टस टीचर की लगभग 8 माहीने पहले बेहद ही सुंदर,खुबसूरत युवती से हुई थी। लेकिन उसने उसे एक भी बार छुआ तक नहीं। वह जब भी उसे अपने साथ जिस्मानी होने के लिए बुलाती थी। वह हर बार कोई न कोई बहाना बना लेता था।अजूबे की बात तो यह है कि जब उसकी पत्नी के कमरे में चाचा घुसने लगा तो पति ने मना करने की जगह पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी, ऐसे में परेशान होकर पत्नी थाने पहुंची और पति व चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।INDORE CRIME NEWS
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची, उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी हुए 8 माह बीत गए । उसने कहा कि उसके पिता ने खूब दहेज देकर अच्छी शादी की, लेकिन उसके पति ने सुहागरात से लेकर आज तक कमर दर्द की समस्या का बहाना बनाकर संबंध नहीं बनाए। महिला ने बताया कि चाचा को जब पता चला कि उसके पति ने संबंध नहीं बनाए हैं, तो वह आए दिन कमरे में घुसने लगे, इस बात का विरोध कर जब पत्नी ने अपने पति से ये शिकायत की तो उल्टा पति ने पत्नी को पीटा और कहा कि जैसा चाचा कहें वैसा करना पड़ेगा, ऐसे में परेशान होकर पत्नी ने थाने जाकर चाचा ससुर और अपने पति सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया
मौका देखकर कमरे में आते थे चाचा, करते थे अश्लील बातें
महिला ने बताया कि उनका पति शहर के एक निजी विद्यालय में स्पोर्ट्स टीचर है, वह पहले दिन से ही कमर दर्द की समस्या का बहाना बना रहा है, उसने आज तक संबंध नहीं बनाए हैं, इसके बाद चाचा कमरे में आने लगे, वे कमरे में बैठकर अश्लील बातें करने लगे, जब ये बातें ससुराल के अन्य लोगों को बताई तो वे उल्टा झगड़ा करने के साथ ही दहेज की मांग करने लगे। इससे परेशान होकर महिला लसूडिय़ा थाने पहुंची और पति, जेठ, चाचा ससुर सहित अन्य घरवालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है
कार और प्लॉट की डिमांड
महिला ने पुलिस को बताया कि इसी माह उसके बर्थडे पर माता-पिता आनेवाले थे, इस दौरान घरवालों ने प्लॉट और कार की डिमांड कर दी, जब उसने माता-पिता से ये बात नहीं करने को कहा तो उन्होंने मारपीट की, इसके बाद महिला ने पूरी बात अपने घरवालों को बताई, पुलिस ने इस मामले में पति प्रदीप बिल्लौरे, जेठ घनश्याम बिल्लौरे और चाचा महेन्द्र बिल्लौरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है INDORE CRIME NEWS।
मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कथित तौर पर घर से जाने के बाद अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। ऐसे में जब पति को मालूम हुआ तो वह महिला के प्रेमी के घर जा धमका और महिला को पीटा, उसके बाल खीचें और जमीन पर कई बार पटका। पति की बर्बरता यहीं नही रुकी इसके बाद महिला को अपने कंधे पर पति को बैठाकर गांव भर में घुमाने के लिए भी मजबूर किया गया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।
यहां की है घटना:
यह घटना शनिवार को देवास जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर उदयपुर थाने के एक बहुल गांव बोरपड़ाव से सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दिखता है कि आसपास मौजूद लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं, क्योंकि उसे अपने पति को लेकर गांव में घूमने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस घटना में कार्रवाई की थी।
क्या है मामला:
देवास के एसपी शिव दयाल सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रही 35 वर्षीय महिला की शादी को 15 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे हैं। करीब एक हफ्ते पहले महिला अपने घर से लापता हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसी गांव के दूसरे पुरुष के साथ बिना किसी को बताए रहने लगी। कई बार महिला के पति ने उसे ढूंढने की कोशिश की पर वह नहीं मिली। उसने उदयनगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
फिर जब शनिवार को उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को पता चला कि वह उसी गांव के एक अन्य व्यक्ति के घर पर है तो परिजन वह जा पहुंचे। एसपी ने कहा कि शनिवार को महिला का पति जब पहुंचा तो महिला का प्रेमी उसे एक बक्से में छिपाने की कोशिश कर रहा था। तभी पति ने उसे बाहर निकाला और ग्रामीणों के सामने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
ग्रामीणों के सामने की पिटाई:
एसपी शिव दयाल ने बताया कि इस घटना में महिला के पति और ग्रामीणों द्वारा उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे जमीन पर घसीटा गया। इसके बाद महिला को पति को अपने कंधों पर उठाकर गांव भर में घुमाने के लिए मजबूर किया गया। इस सबके बाद भी पति और ग्रामीणों का अत्याचार यहीं खत्म नहीं हुआ, बल्कि महिला और उसके कथित प्रेमी को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।
किसी ग्रामीण ने दी पुलिस को सूचना:
पुलिस के मुताबिक, इस घटना की जानकारी किसी ग्रामीण द्वारा उन्हें दी गई थी, जिसके बाद डायल-100 की टीम गांव में पहुंचकर महिला को बचाया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया है कि महिला अब अपने मायके में है। इस मामले में 354ए (यौन उत्पीड़न), 354बी (छेड़छाड़), 452 (अत्याचार), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 147 (दंगा) और 148 (घातक हथियार का इस्तेमाल व उपद्रव करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके मामले पति और उसके छोटे भाई सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में हुए राशन सामग्री के गबन मामले में एक परिवहन का काम करने वाली कंपनी को ब्लेक लिस्टेड करने के साथ 11 ट्रकों को भी ब्लैक लिस्टेड किया गया है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के परिवहन कार्य में संबद्ध नीमच की विनायक रोड लाइंस को वित्तीय अनियमितता, लापरवाही और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम से ब्लेक लिस्टेड कर दिया गया है।
नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक तरुण पिथौड़े ने बताया कि मेसर्स विनायक रोड लाइंस के विरुद्ध 18 लाख 96 हजार 614 रुपए के खाद्यान्न के गबन का मामला दर्ज किया गया है।
नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा मेसर्स विनायक रोड लाइंस के 11 ट्रक खाद्यान्न वितरण कार्य से संबद्ध किए गए थे। वितरण कार्य में विनायक रोड लाइंस द्वारा 513.98 क्विंटल गेहूँ, 0.71 क्विंटल शक्कर, 17.71 क्विंटल नमक एवं 33.47 क्विंटल चने की हेराफेरी कर 18 लाख 96 हजार 614 रुपए का गबन किया गया। निगम द्वारा जाँच में शिकायत सही पाए जाने पर कम्पनी को 28 जून, 2022 को ब्लेक लिस्ट कर दिया गया है।
प्रबंध संचालक ने बताया कि गबन में संबद्ध 11 ट्रकों को भी निगम से ब्लेक लिस्टेड किया गया है। अब यह रोड लाइन एवं ट्रक, निगम के कार्यों में संबद्ध नहीं किए जाएंगे।
मध्‍य प्रदेश के कक्षा 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए अच्‍छी खबर है. एमपी के कॉलेजों में इस 17 मई से एडमिशन की प्रक्र‍िया शुरू हो जाएगी. बता दें 17 मई से अंडर ग्रेजुएट और पोस्‍ट ग्रेजुएट दोनों कोर्स में एडमिशन के लिए प्रक्र‍िया शुरू हो रही है. छात्र अध‍िकतम 15 कॉलेज में लिए आवेदन कर सकते हैं.
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने इसकी जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में 17 मई से ऑनलाइन एडमिशन प्रक्र‍िया शुरू हो जाएगी. पूरी एडमिशन प्रक्र‍िया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी.
टीसी और माइग्रेशन जमा करने की आवश्यकता नहीं:
स्टूडेंट्स को ट्रांसफर सर्टिफिकेट अथवा माइग्रेशन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी. हालांकि आवेदक को यह डिक्‍लेयर करना होगा कि छात्र ने कहीं भी एडमिशन नहीं लिया है.
इन जरूरी बातों पर रखें ध्‍यान :
एडमिशन प्रोसेस के चरण एवं सएएलसी में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगातार संचालित रहेगी.
छात्र अधिकतम 15 कॉलेजों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
फॉर्म भरने के बाद छात्रों के डॉक्‍यूमेंट्स की स्कैन्‍ड कॉपी हेल्प सेंटर पर ऑनलाइन वेरिफाई की जाएगी. जिन छात्रों के डॉक्‍यूमेंट्स स्‍पष्‍ट नहीं होंगे, उन्‍हें फोन करके या एसएमएस के जर‍िये जानकारी दी जाएगी और उसके अनुसार छात्र उसमें सुधार कर सकते हैं.
जिन कॉलेजों में छात्र का चयन होगा या ज‍िस कॉलेज में छात्र एडमिशन लेने जा रहा है, वहां अपने डॉक्‍यूमेंट्स की हार्ड कॉपी दिखानी होगी.
TC या माइग्रेशन सर्ट‍िफिकेट जमा करने की जरूरत नहीं होगी.
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भना है, इसलिए छात्रों कॉलेजों में दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इंदौर : कॉलेजों में नए शिक्षण सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश की शुरुआत 2 दिन बाद हो जाएगी. प्रदेश में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए तकरीबन 6 लाख छात्रों को इस बार ऑनलाइन आवेदन करने होंगे. यह प्रक्रिया 30 मई 2022 तक जारी रहेगी. 6 जून 2022 को मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी.
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से नया शिक्षण सत्र समय पर शुरू किया जा सके, इसके लिए प्रदेश के सभी कॉलेजों में एक साथ ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 17 मई 2022 से शुरू होगी. बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीएसएससी आदि विषयों में छात्रों को स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है. नई शिक्षा नीति की तरह प्रवेश का यह दूसरा साल रहेगा.
30 मई 2022 तक इस स्नातक प्रथम वर्ष के आवेदन लिए जाएंगे. इसके बाद 6 जून 2022 को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी. इसके साथ ही स्नातकोत्तर के लिए प्रवेश 18 से 31 मई 2022 के बीच ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन कराने की तारीख तय की गई है.
यूनिवर्सिटी में नॉन सीईटी पंजीयन कल से
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में नॉन सीईटी के 17 विभागों में 72 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2022 से शुरू हो रही है. यूनिवर्सिटी में तकरीबन 1800 सौ सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए छात्रों में उत्साह बना हुआ है.
रतलाम : (जगदीश राठौर...) न्यायालय  विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जावरा जिला रतलाम श्रीमती उषा तिवारी द्वारा पारित निर्णय अनुसार अभियुक्त श्यामलाल पिता रामेश्वर भील उम्र 25 साल निवासी बडावदा जिला रतलाम (म.प्र. )को धारा 376(2)आई भादवि में 10 वर्ष सश्रम कारावास व 500/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया.
अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी विजय पारस विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट जावरा जिला रतलाम ने बताया कि गत 28 मार्च 2018 को 16 वर्षीय अव्यस्क अभियोक्त्री ने अपनी मॉ के साथ थाना बड़ावदा पर उपस्थित होकर पुलिस को घटना बताई कि वर्ष 2013 में वह स्कूल में पढ़ती थी. श्यामलाल भी स्कूल में पढ़ता था, तब उसकी जान पहचान हो गयी थी. तभी से आरोपी श्यामलाल शादी का झांसा देकर उसके साथ लैगिंक शोषण करता रहा. शादी का झांसा देकर कई बार उसके घर आकर भी उसे अकेला पाकर लैगिंक शोषण किया गया था. 23 मार्च 2018 को भी रात में करीब 11ः00 बजे श्यामलाल अभियोक्त्री के घर आया और उसके साथ लैगिंक शोषण किया तो पीड़िता ने आरोपी कहा कि शादी करने का कहा तो, उसने शादी करने से मना कर दिया. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अभियोक्त्री के साथ कई बार लैगिंक दुष्कर्म किया. अभियोक्त्री ने उक्त सारी बात अपने भाई व मॉ को बतायी.
अभियोक्त्री द्वारा बताई गई घटना पर से थाना बडावदा पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 65/2018 धारा 376(2)(छद्धए 376(2)( भादवि 5(स्)/6 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. विवेचना के दौरान अभियोक्त्री के कथन लिए जाकर, उसका मेडिकल कराया गया. जिसमें अभियोक्त्री गर्भवती होना पाई गई. गत 2 अप्रैल 2018 को अभियुक्त श्यामलाल को गिरफ्तार कर उसका भी मेडिकल करवाया गया. 9 अप्रैल 2018 को पीड़िता का गर्भपात होने से जिला चिकित्सालय रतलाम में भ्रुण को प्रिर्जव किया जाकर उसे व आरोपी तथा पीड़िता का ब्लड सेम्पल व अन्य मेडिकल आर्टिकलों को डी.एन.ए.टेस्ट करवाए जाने पर उक्त भ्रूण का आरोपी को जैविक पिता तथा अभियोक्त्री को जैविक माता होना पाया गया.
विवेचना उपरांत अभियोग पत्र 27 अप्रैल 2018 को  विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.  विशेष न्यायालय में अभियोजन की ओर से कुल 07 साक्षियों की साक्ष्य को अपने समर्थन में परीक्षित कराया गया एवं घटना को प्रमाणित करने हेतु मौखिक, दस्तावेजी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य डी.एन.ए. रिपोर्ट तथा लिखित बहस प्रस्तुत कर आरोपी को आरोपित धाराओ में उल्लेखित अधिकतम दंड से दंडित किये जाने के तर्क प्रस्तुत किये गये. न्यायालय द्वारा अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य से घटना को प्रमाणित मानते हुये अभियुक्त श्यामलाल को दोषसिद्ध किया गया.
इंदौर : शहर के पिपल्याराव में रहने वाली फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसके दोस्त ने उसे मिलने बुलाया था। वह उसे लगातार फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। वहां से आने के बाद वह तनाव में थी, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने बताया कि पिपल्याराव में रहने वाली ममता ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह इंदौर के एक शोरुम में नौकरी करती थी। करीब एक माह से उसे मालवीय नगर का रहने वाला विशाल उसे परेशान कर रहा था। इस कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रहने लगी थी।
ममता के पिता ने बताया कि पिछले साल परिवार की शादी में उसकी मुलाक़ात विशाल से हुई थी। इसके बाद विशाल ने ममता से दोस्ती और शादी का प्रस्ताव रखा। ममता के मना करने पर वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। वह धमकी दे रहा था कि उसे किसी और से शादी नहीं करने देगा।
इधर, ममता की मां ने बताया कि, मेरी बेटी ममता को विशाल बहुत परेशान करता था। वह डेढ़ साल से उसे परेशान कर रहा है। वह उसे धमकाता था, मेरे पास रिवॉल्वर है, तेरी मां-नानी घर में अकेली रहती हैं, मां काम करने अकेली जाती है, दोनों को मार डालूंगा। मेरी बेटी इससे बहुत डरी हुई थी। बेटी जहां जॉब करती थी, वहां भी पीछे-पीछे चला जाता था। इससे वह बहुत तनाव में थी। इसी तनाव में उसने फांसी लगा ली।
इंदौर : शहर मे बड़ रहे चिटफण्ड कंपनी संबंधी धोखाधडी के आरोपीयो के विरुद्द विधि संगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतू  पुलिस आयुक्त  हरिनारायणचारी मिश्र , पुलिस अपर आयुक्त महानिरीक्षक मनीष कपुरिया द्वारा, इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस उप आयुक्त जोन 3 धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (जोन-3) राजेश सिंह रघुवंशी व सहायक पुलिस आयुक्त  संयोगितागंज अरविंद सिंह तोमर द्वारा थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिंह बैस को प्रभावी कार्यवाही हेतु  निर्देशित किया गया था।
7 बिलियन कंपनी के संचालक सुशील भाटिया एवं उसके साथी राहुल गुप्ता द्वारा लोगो को माइक्रो फायनेन्स कंपनी मे पैसा लगाने हेतु प्रलोभन दिया जाकर  लोगो से पैसा लगाने हेतु लालच दिया जाता था । कंपनी बनाकर ठगी कर धोखाधडी करने की शुरूआत टिक-टोक जैसी डिंगडाँग विडियो अपलोड की एप्लीकेशन विकसित की है जिसमे पेड प्लान लेकर कस्टमर द्वारा विडियो अपलोड करने पर उनको कंपनी की तरफ से रूपये मिलेंगे जिसके प्रमोशन के लिए अभी रूपयो की जरूरत् है जो आपके द्वारा कंपनी में रूपये जमा करने पर जमा की गयी राशि का 10 माह तक हर महिने 15% रिटर्न कंपनी की तरफ से आपको मिलेगा इस प्रकार 10 महिने मे मूलधन सहित 15% ब्याज सहित राशि देने का प्रलोभन दिया जाता था प्रलोभन मे आकर भोले भाले लोग अपना पैसा निवेश करने लगे ।  बाद आरोपीगणो द्वारा डिंग डोंग एप्लीकेशन बंद कर उसकी जगह PAYZIN एवं PAYZOUT नाम से नई सहायक कंपनी लांच कर PAYZIN मे ग्राहको को उनके कंपनी मे इन्वेस्टमेंट  पर जमा किये गये रूपयो पर 10% से 15% रिटर्न दिया  जाने का लालच देकर एवं PAYZOUT मे ग्राहको को 20 % से 35 % पर माइक्रो-लोन दिया जाता था । जब निवेशकर्ताओ कि निवेश किये पैसो मे से कुछ पैसा वापस मिलता तो कंपनी के मालिक सुशील भाटिया व मैनेजर राहुल गुप्ता लोगो को औऱ ज्यादा रूपया निवेश करने का प्रलोभन देकर धोखाधडी करने लगे । फरियादी दीपेश पिता मुरारीलाल तिवारी निवासी-140 मंगलमूर्ती कृष्णाजी नगर थाना खजराना इन्दौर (म.प्र.) द्वारा कि गई शिकायत पर  7 बिलियन नेटवर्क कंपनी  के 1. सुशील पिता दीपचंद भाटिया उम्र 35 साल निवासी-56 आलोक नगर विमल श्री आशियाना कनाङिया रोङ इन्दौर(म.प्र.) 2. अन्य अनावेदक 7 बिलियन नेटवर्क कंपनी के मैनेजर राहुल उर्फ रामप्रकाश पिता शिवराम गुप्ता निवासी-52-ए अल्कापुरी थाना माधव नगर उज्जैन व अन्य कर्मचारियो के विरूद्ध धारा 420,409 भा.द.वि. का अपराध कायम किया गया है ।
उक्त धोखाधडी की घटना को गम्भिरता से लेते हुऐ  थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजयसिंह बैस ने उक्त प्रकरण मे उप निरीक्षक दीपसिंह परमार को लगाया गया  ।
पुलिस द्वारा तत्परता से धोखाधडी करने वाले मुख्य दो आरोपीगण 1. सुशील पिता दीपचंद भाटिया उम्र 35 साल निवासी-56 आलोक नगर विमल श्री आशियाना कनाङिया रोङ इन्दौर (म.प्र.) 2. 7 बिलियन नेटवर्क कंपनी के मैनेजर राहुल उर्फ रामप्रकाश पिता शिवराम गुप्ता निवासी-52-ए अल्कापुरी थाना माधव नगर उज्जैन को को 24 घण्टे के भीतर  गिरफ्तार किया गया साथ ही ऐसे और निवेशको के बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है जो इनके द्वारा चिटफण्ड कंपनी मे निवेश के नाम पर ठगे गये है । अभी तक की जांच मे लाखो रूपयो की धाखाधडी होने का पता चला है
उक्त कार्यवाही मे थाना पलासिया की टीम मे थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिह बैस , उप निरीक्षक दीपसिंह परमार की सराहनीय भूमिका रही ।
भोपाल : राजधानी भोपाल के नामी और बड़े प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल के जरिए अज्ञात आरोपी ने धमकी दी है कि वो भोपाल के कई स्कूलों को बम से उड़ा देगा. इस धमकी के बाद पुलिस ने बम और डॉग स्क्वॉयड के साथ स्कूलों में बड़े पैमान पर सर्चिंग अभियान चलाया. लेकिन वहां कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
भोपाल के ग्यारह बड़े प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई मेल मिला है. ये किसी रशियन गर्ल के नाम से बनी ID से आया. मेल मिलते ही हड़कंप मच गया. धमकी के बाद स्कूल प्रबंधन ने संबंधित थाने को इसकी जानकारी दी. भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने बताया कि भोपाल शहर के 11 प्राइवेट स्कूल में बम होने की सूचना मिली थी. खबर मिलते ही पुलिस ने सभी स्कूलों की बारीकी से जांच की.
सुबह 10:00 बजे शहर के 11 अलग-अलग स्कूलों में ईमेल के जरिए और पुलिस कंट्रोल रूम में डायल हंड्रेड के जरिए भवन के अंदर बम होने की सूचना दी गई. सूचना के बाद डॉग और बम निरोधक दस्ता ने मौके पर जाकर जांच की. इस जांच में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला.
साइबर क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
इस घटना के बाद इंटेलिजेंस विभाग भी सक्रिय हो गया है. साइबर सेल की मदद से इस पूरी घटना की मॉनिटरिंग की जा रही है. आनंद विहार स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा मेल पर मिली धमकी के बाद सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध व्यक्ति स्कूल के अंदर आते हुए नहीं दिखा. पुलिस ने मुस्तैदी से सर्चिंग की है. सर्चिंग के लिए पहुंची पुलिस, डॉग और बम स्कॉट के अधिकारियों ने कहा कि सर्चिंग में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला.
इन स्कूलों को मिली धमकी…
सेंट जोसेफ स्कूल हबीबगंज
आनंद विहार स्कूल टीटी नगर
सेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल अयोध्या नगर
सागर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल अयोध्या नगर
दिल्ली पब्लिक स्कूल कोलार
सागर पब्लिक स्कूल कोलार
ओरियंट स्कूल
मिठी गोविंद राम स्कूल, बैरागढ़
तीन अन्य स्कूल
भोपाल के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस व्यवस्था की पोल खुल गई है. 5 बड़े सवाल उठ रहे हैं
एक साथ 6 स्कूलों में सर्चिंग करने के लिए नहीं है डॉग और बम निरोधक दस्ता. सिर्फ 2 टीमों के भरोसे घण्टों में सर्चिंग हुई.
भोपाल में स्टेट साइबर सेल होने के बावजूद 6 घंटे के बाद भी धमकी देने वाले ईमेल आईडी का पुलिस पता नहीं लगा सकी.
स्कूलों में समय पर नहीं पहुंच पायीं पुलिस की टीमें
भोपाल में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बावजूद तकनीकी दक्षता में फेल है पुलिस.
कोई भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा ?
ई मेल मिला है. ये किसी रशियन गर्ल के नाम से बनी ID से आया
एसीपी दिनेश कौशल ने जानकारी दी कि स्कूलों को जिस ID से ई मेल आया, वो किसी रशयन गर्ल के नाम पर है. ईमेल में दो पावरफुल बम से स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है. ई-मेल एड्रेस aleksandtrebuna@gmail.com से स्कूलों को मेल किए गए. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. इस मामले की जांच भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है. सभी एजेंसी मिलकर काम कर रही हैं. जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. फिलहाल गूगल पर इस आईडी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है. ई-मेल आईडी डिलीट कर दी गई है. अब आईडी को रिकवर करने के लिए साइबर सेल जुटी है.
इंदौर : इस बार गर्मी सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। कल दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में इसी तरह गर्मी के कहर की जानकारी दी है। हालांकि मई के इन दिनों में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है, लेकिन मालवा की रातें सुकून वाली रहती हंै, लेकिन अभी तो रात में भी उमस और गर्मीे अत्यधिक महसूस की जा रही है। लू-लपट के चलते उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं, तो समूचा जन-जीवन हलाकान हो गया है। शादी समारोह से लेकर अन्य आयोजनों में शामिल होना भी गर्मी के चलते मुहाल हो गया है।
इंदौर में कल दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा, तो रात के न्यूनतम तापमान ने भी और उछाल मारा और 26.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। हालांकि 24 घंटे में रात के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई, लेकिन उसके बदले दिन का तापमान उतना ही बढ़ गया। सुबह से गर्मी सताने लगती है और 11-12 बजे से लेकर दोपहर 4-5 बजे तक लू के थपेड़े चलते हैं। कूलर और पंखे तो बेदम साबित हो गए और एसी की मांग में इजाफा हुआ।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिन इस आग उगलती गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वैसे भी मई के इन दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। इंदौर के साथ-साथ देश के अधिकांश हिस्सों में इस बार गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं संभव है कि इंदौर में भी 45 डिग्री तक तापमान पहुंच जाए।
इंदौर : शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी इंदौर में लगी आग के मामले में अब नई बात सामने आई है. इसके बाद अब साजिश की आशंका बलवती हो रही है. यह कहा जा रहा है कि आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई थी. इसके बाद से अब पूरी घटना में नया मोड़ सामने आ गया है. मामले में प्रेम-प्रसंग का एंगल भी आया है.
बता दें कि स्वर्णबाग कॉलोनी में शुक्रवार तड़के दो मंजिला इमारत में आग लग गई थी। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा था। इस अग्रिकांड में दो महिलाओं समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। कुछ लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद विजय नगर पुलिस ने इस क्षेत्र के तीन डीवीआर जब्त किए हैं। जब पुलिस, बिजली कंपनी, फॉरेंसिक टीम ने इन सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो नई बात सामने आई।
फुटेज में रात को 2 बजकर 54 मिनट पर सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। लड़का इमारत में ही खड़ी एक स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। आग लगाने के बाद यह लड़का जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद यह लड़का फिर से इसी इमारत में आता दिखाई देता है। इसके बाद वह इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करता है। इसके साथ ही वह बिजली के मीटर के साथ भी छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह यहां से फिर से रवाना हो जाता है।
इस फुटेज के बाद से पूरी घटना में नया मोड़ आ गया है। शनिवार सुबह कलेक्टर मनीष सिंह भी कह चुके थे कि यह हादसा है या षड़यंत्र दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हालांकि अभी पुलिस-प्रशासन द्वारा अधिकृत रूप से कुछ नहीं कहा जा रहा है, लेकिन साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा। हालांकि स्वर्णबाग की जिस बिल्डिंग में आग लगी उसके सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह से जल गए हैं। इसके चलते पुलिस ने इस क्षेत्र से तीन घरों के सीसीटीवी फुटेज व डीवीआर बरामद किए।
हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले का खुलासा नहीं किया और न ही किसी तरह की साजिश या षड़यंत्र की बात कही है लेकिन सूत्रों की मानें तो जिस युवक ने स्कूटी में आग लगाई थी वह बिल्डिंग में रहने वाली किसी युवती से प्यार करता था। पता चला है कि यह एकतरफा प्रेम था। इसके चलते युवती से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने उसी युवती के दोपहिया वाहन में आग लगा दी। यही आग पूरी बिल्डिंग में फैली और सात जिंदगियों को लील लिया। कहा जा रहा है कि पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। जल्द ही खुलासा हो सकता है।
ग्वालियर में खुद को जिंदा जलाने वाली छात्रा ने दम तोड़ दिया है। लेकिन मौत से पहले उसने अपने पहले के बयान से यू-टर्न ले लिया। छात्रा ने कहा है बॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया था। पुराने फोटोज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। ये कहकर चंद घंटे बाद बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना के पहले दिन छात्रा ने कहा था कि उसका बॉयफ्रेंड निर्दोष है, उसे परेशान न करें। छात्रा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, आरोपी बॉयफ्रेंड पर रेप और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पिंटो पार्क गोला का मंदिर स्थित सैनिक कॉलोनी की रहने वाली 21 वर्षीय युवती मुरार विजयाराजे गर्ल्स कॉलेज में BSC थर्ड ईयर की छात्रा थी। 29 अप्रैल को छात्रा ने बॉयफ्रेंड के घर के पास खुद को जिंदा जला लिया था। तब छात्रा ने तहसीलदार को दिए बयान में कहा था कि किसी की गलती नहीं है। उसके बॉयफ्रेंड आशीष पाठक को कोई ब्लेम नहीं करे। बस, आशीष की सगाई से परेशान थी।
मामले में छात्रा ने बुधवार को दम तोड़ने से पहले मंगलवार रात यू-टर्न लिया। उसने बॉयफ्रेंड पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा ने नए बयान में कहा है कि आशीष उसे पुराने फोटो दिखाकर धमका रहा था। यही नहीं, उसके साथ रेप भी किया था। हालांकि घटना के बाद से आशीष फरार है।
सुसाइड के लिए विवश करने का मामला भी होगा दर्ज
मामले में रेप व धमकाने का केस पुलिस ने दर्ज कर लिया है, लेकिन छात्रा की बुधवार दोपहर मौत के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ उसे खुदकुशी के लिए विवश करने का केस भी दर्ज करेगी। ASP क्राइम राजेश डंडौतिया का कहना है कि मौत से पहले छात्रा ने बॉयफ्रेंड पर रेप व धमकाने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया गया है।
ये है मामला
पिंटो पार्क गोला का मंदिर स्थित सैनिक कॉलोनी की रहने वाली 21 वर्षीय युवती मुरार के विजयाराजे गर्ल्स कॉलेज में BSc थर्ड ईयर की छात्रा थी। वह SLP कॉलेज में पढ़ने वाले आशीष पाठक से प्यार करती थी। 10 दिन पहले छात्रा ने पिता को दोनों के रिश्ते के बारे में बताया। जब छात्रा का पिता लड़के के घर रिश्ते की बात करने पहुंचे, तो उसके घरवालों ने बेज़्ज़त करके उन्हें घर से निकाल दिया पता लगा था कि आशीष की सगाई तीन दिन पहले ही हुई है।
यह बात छात्रा को पता चली, तो वह नाराज हो गई। 29 अप्रैल को वह दो लीटर की बोतल में पेट्रोल लेकर प्रेमी के घर पहुंची। बाहर आने के लिए कहा, लेकिन प्रेमी बाहर नहीं आया। इसके बाद उसके घर से करीब 200 मीटर की दूर SLP कॉलेज में छात्रा ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
हमने अक्सर देखा है के अक्सर जब कोई लड़का लड़की एक दूसरे से प्यार करते है उनके संग पूरी जिंदगी बिताने की सोचते है। ऐसे किस्सों में सभी लोगो की उनके प्रेमी के साथ शादी नहीं होती है। किसी को प्रेमी धोखा देते है तो कभी घरवालों के दबाव में अलगाव हो जाता है| कोई इसे आसानी से सहन कर जाता है और कोई खुदखुशी कर लेता है.
ऐसा ही एक किस्सा मध्यप्रदेश के शिवपुरी से सामने आया है जहा पर एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों ने शादी करके साथ जीवन बिताने का फैसला किया था। लेकिन लड़के ने अपने पिता के दबाव में किसी और लड़की से सगाई कर ली। जब इस बात का पता लड़की को चला तो वह सहन नहीं कर पाई  उसे समझ नहीं आ रहा था के वो क्या करे फिर एक दिन शाम को अपने घर एक पेट्रोल की बोटल लेकर के लड़के घर चली गई। लड़के घर के आगे जाकर लड़की ने लड़के और उसके घर वालो को मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने तो गुस्से में आकर के लड़की ने खुद को जला डाला।
आग लगते ही वह दौड़ी और गिर पड़ी। लपटों से घिरी लड़की को देखकर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल भिजवाया। लड़की 90% जल गई है हालांकि उसका इलाज किया जा रहा है, उसने लड़के के विरुद्ध बयान दिया है पुलिस चैटिंग के आधार पर लड़के पर कार्यवाही करेगी । घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है जिसमें लड़की हाथ में पेट्रोल की बोतल ले जाते दिख रही है। इसके कुछ देर बाद वह आग की लपटों से घिरी हुई भी दिख रही है। लड़की की हालत बेहद गंभीर है पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, बयां के आधार पर पुलिस लड़के और उसके घरवालों पर कार्यवाही कर सकती है.
हमने अक्सर देखा है के अक्सर जब कोई लड़का लड़की एक दूसरे से प्यार करते है उनके संग पूरी जिंदगी बिताने की सोचते है। ऐसे किस्सों में सभी लोगो की उनके प्रेमी के साथ शादी नहीं होती है। किसी को प्रेमी धोखा देते है तो कभी घरवालों के दबाव में अलगाव हो जाता है| कोई इसे आसानी से सहन कर जाता है और कोई खुदखुशी कर लेता है
ऐसा ही एक किस्सा मध्यप्रदेश के शिवपुरी से सामने आया है जहा पर एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों ने शादी करके साथ जीवन बिताने का फैसला किया था। लेकिन लड़के ने अपने पिता के दबाव में किसी और लड़की से सगाई कर ली। जब इस बात का पता लड़की को चला तो वह सहन नहीं कर पाई  उसे समझ नहीं आ रहा था के वो क्या करे फिर एक दिन शाम को अपने घर एक पेट्रोल की बोटल लेकर के लड़के घर चली गई। लड़के घर के आगे जाकर लड़की ने लड़के और उसके घर वालो को मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने तो गुस्से में आकर के लड़की ने खुद को जला डाला।
आग लगते ही वह दौड़ी और गिर पड़ी। लपटों से घिरी लड़की को देखकर आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल भिजवाया। लड़की 90% जल गई है हालांकि उसका इलाज किया जा रहा है, उसने लड़के के विरुद्ध बयान दिया है पुलिस चैटिंग के आधार पर लड़के पर कार्यवाही करेगी । घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है जिसमें लड़की हाथ में पेट्रोल की बोतल ले जाते दिख रही है। इसके कुछ देर बाद वह आग की लपटों से घिरी हुई भी दिख रही है। लड़की की हालत बेहद गंभीर है पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, बयां के आधार पर पुलिस लड़के और उसके घरवालों पर कार्यवाही कर सकती है|
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का मंदिर लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र है. मंदिर में सोमवार देर शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब भोपाल के आरिफ नगर नीवासी 26 वर्षिय मुस्लिम युवक शफीक शाह मंदिर के फैसिलिटी सेंटर तक पहुंच गया. आरोप है कि दर्शनार्थियों पर रॉड से हमला करने लगा, जिसके बाद उसको लोगों की मदद से पुलिस के सुपुर्द किया है.
बाबा महाकाल का भक्त है युवक
युवक शफीक शाह ने बताया कि वह 2 दिन से उज्जैन में है और बाबा महाकाल के प्रति उसकी आस्था है. वह कल मस्जिद में रुका था और उसके बाद आज मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था. हालांकि युवक मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त नजर आ रहा है और पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है.
महिला का आरोप
शिकायत करने वाली महिला ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उसने कहा कि मेरा सवाल महाकाल मंदिर प्रबंध समिति से भी है कि वह इस सच्चाई के लिए यहां के सीसीटीवी फुटेज देखें और सार्वजनिक करें. इस तरह की हरकत एक बार नहीं कई बार मंदिर में हो चुकी है.
पुलिस युवक से कर रही पूछताछ
पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है. पूरे मामले में थाना महाकाल पुलिस से जांच अधिकारी जयंत सिंह डामोर ने कहा कि एक युवक को महाकाल मंदिर से थाने लाया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.  फरियादी महिला की शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा.
MPPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इन परीक्षाओं की तिथियों को लेकर कई जगह पर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। ऐसे में आप भी इससे भ्रमित न हो इसके लिए आपको बता दें कि एमपीपीएससी यानि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित होने और ये 22 मई  को होने की जानकारी भ्रामक व गलत है। लोक सेवा आयोग ने इसका खंडन किया है।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021, 19 जून को होना प्रस्तावित है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020, 24 से 29 अप्रैल 2022 तक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना और बड़वानी केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
मध्यप्रदेश में आज सुबह से ठंडक घुल गई। बदला—बदला मौसम लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत का अहसास करा रहा था। सुबह से ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना कर दिया। आपको बता दें आईएमडी ने पहले ही अनुमान लगाया था कि 18 अप्रैल से मौसम बदल सकता है। जिसका असर मध्यप्रदेश में देखने को मिला। सुबह तेज हवाओं का असर देखने को मिला।
आपको बता दें सोमवार को सुबह हल्की ठंडी हवाओं का भी अहसास हुआ था। मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है, गर्मी हवाओं और लू का असर थोड़ा कम हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने 20 और 21 अप्रैल को तापमान में गिरावट की संभावना भी जताई है।
इस साल के मानसून के पूर्वानुमान की बात करें तो जून में मानसून की दस्तक के बाद दमोह और ग्वालियर को छोड़कर अन्य जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल यानि आज 22 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इतना ही नहीं 21 अप्रैल के बाद फिर मौसम के बदलने के संकेत है। 19 अप्रैल को फिर एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कई जिलों में बादल छा सकते है।
इन जिलों में रहा अधिकतम तापमान —
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस नौगांव, दतिया और खजुराहो में दर्ज किया गया।
इंदौर के मौसम की बात करें तो यहां में दो दिन बादल छाए रहेंगे।
ग्वालियर में 19 और 20 अप्रैल लू का अलर्ट है।
आज आज रहे पश्चिमी विक्षोभ के 21 अप्रैल तक जम्मू कश्मीर पहुंचने की संभावना है। जिससे हवा में नमी आएगी और हल्के बादल भी छाएंगे। वहीं हवा में नमी आने
आंधी के भी आसार बन सकते है।
बीना में  प्रेम प्रसंग के फिल्मी अंदाज  के चलते सुबह करीब 11 बजे खिमलासा थानांतर्गत आने वाले इनायतपुर गांव में एक युवक ने नाबालिग प्रेमिका को गोली मालकर खुद की सूट कर लिया। कनपटी में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीठ में गोली लगने से लड़की को गंभीर हालत में खुरई सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति है।
पुलिस सूत्रों से मिली पूरी जानकारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांव में रहने वाले रामजी पिता साहब सिंह यादव (28) का गांव की ही एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब 15 दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी होने पर युवक ने लड़की के साथ मारपीट कर दी थी। लड़की की शिकायत पर खिमलासा पुलिस थाने में आरोपित के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया था
स्थानियों का क्या है कहना
स्थानीय लोगों के मुताबिक संभवता इसी मामले को लेकर युवक ने लड़की को अपने खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे बात करने बुलाया था। ग्रामीणों का दावा है कि लड़की के साथ उसका छोटा भाई भी था। बातचीत के दौरान आरोपित प्रेमी ने देशी कट्टा निकालकर पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को सूट कर लिया। लड़के की कनपटी में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़की को पीठ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए गंभीर हलात में खुरई अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। वहीं दूसरी ओर इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार फिर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू करने जा रही है। इसी महीने की 21 तारीख को पहला आयोजन किया जाएगा, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार, लाभार्थियों को 55 हजार रुपेय का लाभ मिलेगा, जिसमें गृहस्थी का सामान, कुछ राशि का चेक और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी सरकार खर्च करेगी।
किन्हें मिलेगा योजना का लाभ
मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 18 या उससे ज्यादा उम्र की लड़कियों को लाभ पहुंचाने के मकसद से इस योजना की शुरूआत की थी। योजना का लाभ लेने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। कन्या को आर्थिक सहायता केवल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर विवाह करने पर ही पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना का लाभ लेने के लिए कन्या की उम्र 18 साल से ज्यादा होना जरूरी है। वहीं, जिस दूल्हे से उसकी शादी होगी उसकी उम्र भी 21 वर्ष से अधिक होना जरूरी है। गरीब परिवार से जुड़ी सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग की लड़कियां लाभ उठा सकती हैं। इसके अलावा लड़की मध्य प्रदेश की रहने वाली होनी चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा, बेटियों का बैंक अकाउंट भी जरूर होना चाहिए। साथ ही राज्य की विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी लाभ ले सकती हैं।