Mega Daily News
नई दिल्ली: भारतीय टीम अच्छा खेलने के बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इसके बाद से टीम के कप्तान सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों के ऊपर सवाल उठाए जा रहे हैं।
दूसरी ओर अब टीम में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। चर्चा तो यहां तक है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से भी हटाया जा सकता है, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है। इस बीच ऋषभ पंत की वापसी को लेकर सभी सवाल उठा रहे हैं कि वे कब टीम में खेलते नजर आएंगे।
भारतीय टीम के तूफानी खिलाड़ी ऋषभ पंत लंबे समय से एक्सीडेंट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं, जिनकी वापसी को लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। अब माना जा रहा है। भारतीय टीम दिसंबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका के दौर पर जाएगी जहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगेगी। इस दौर पर ऋषभ पंत की वापसी की उम्मीद लग रही है।
दक्षिण अफ्रीका दौर पर जा सकते हैं ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका दौरे पर जा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह खबर फैंस के लिए गुड न्यूज साबित होगी। ऋषभ पंत अगर वापसी करते हैं तो करीब एक साल बाद मैदान पर खेलते नजर आएंगे।
साउथ अफ्रीका दौर पर टीम यहां 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट की सीरीज खेलेगी। यह दौरा 10 दिसंबर से शुरू होकर 7 जनवरी तक चलेगा। 10, 12 और 14 दिसंबर को 3 टी-20 होंगे। 17, 19 और 21 दिसंबर को 3 वनडे खेल जाने हैं। 26 दिसंबर को सेंचुरियन में पहला और 3 जनवरी को केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। मैच की तैयारियों पर भारतीय खिलाड़ियों का अभी से ध्यान है।
चोट के चलते बाहर हैं पंत
टीम के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में चोट के चलते लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने इस बार आईपीएल भी नहीं खेला था, जिनकी कमी दिल्ली कैपिटल्स को खली थी। अगर साउथ अफ्रीका के दौर पर पंत जाते हैं तो फिर आने वाले आईपीएल सीजन में ऋषभ पंत छक्के लगाते लगा सकते हैं जो हर किसी का दिल जीत लेंगे। उनकी वापसी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह एक भावुक शाम थी जब 14 मई, रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2023 सीरीज के आखिरी घरेलू मैच खेला गया। हालांकि KKR ने CSK को मैच 6 विकेट से हरा दिया, यह मैच चिदंबरम स्टेडियम में लीग स्टेज मैचों का आखिरी मैच था और फ्रैंचाइजी ने दर्शकों के प्रेम और समर्थन का सम्मान करते हुए एक लैप ऑफ होनर दिया ।
दर्शक खेल के समाप्त होने के बाद भी स्टेडियम से जाने को तैयार नहीं थे। सुपर किंग्स को अगले मैच के लिए घर लौटने की संभावना है, लेकिन खिलाड़ियों के द्वारा दर्शकों का आभार व्यक्त करने की एक प्रशंसनीय कार्यवाही थी जब धोनी ने स्टेडियम में खड़े लोगों को अभिवादन करते हुए टेनिस बॉल फेंकीं
हालांकि, सिर्फ दर्शकों ही नहीं, भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ी सुनील गावस्कर भी मैदान में मौजूद थे। वो मैच के बाद चल रहे स्टार स्पोर्ट्स के शो पर शामिल थे। वह इस बात का विश्लेषण कर रहे थे की आखिरकार CSK से कहाँ चूक हुई। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने धोनी से एक फैन की तरह टी शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया । उसके बाद दोनों एक-दूसरे के साथ गले मिले। गावस्कर ने कहा की यह उनके लिए यह एक विशेष स्मृति है जो उन्हें अपने जीवनभर याद रहेगी।
Legend reveals why Thala Dhoni’s autograph will be ♾ treasured.
The Little Master remembers two of ‘s most iconic moments ft. & that he will cherish forever! ?
Tune-in to more heartfelt content at .
— Star Sports (@StarSportsIndia)
बात करते करते गावस्कर भावुक हो गए, अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए उस शर्ट को लाइव टीवी पर प्रदर्शित किया जिस पर धोनी के ऑटोग्राफ लिए थे । गावस्कर ने धोनी के प्रति अपने प्यार और सम्मान को प्रकट किया और कहा कि वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाला उस बिजयी छक्के को दुबारा देखने की आशा है
भावुक होते हुए सुनील गावस्कर बोले।
“तो, मैं माही के पास गया और उनसे अपनी पहनी हुई शर्ट पर ऑटोग्राफ देने की विनती की। माहि ने टीशर्ट पर अपना नाम लिखा। यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक पल था क्योंकि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अद्भुत योगदान दिया है, वह एक महानतम खिलाडी हैं “
गावस्कर ने आगे कहा :
“मुझे पता है, मेरे जीवन के अंतिम कुछ पल बचे हुए हैं, इसलिए मैं मरने से पहले, अगर मुझे 2 मिनट मिलें, तो मैं 2 महान घटनाओं को फिर से देखना चाहूँगा। पहली घटना – वर्ष 1983 में विश्व कप की ट्रॉफी लेते हुए कपिल देव को और 2011 के विश्व कप फाइनल में अपनी कलाई को घुमाते हुए छह रन मारते हुए एमएस धोनी को । अगर मैं यह दो पल दुबारा देखूँ, तो मैं शांति से मर सकूंगा,”
CSK के पास 15 अंक हैं और वे अपने अंतिम लीग स्टेज मैच में, शनिवार, 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीतने की कोशिश करेंगे।
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के दूसरे वनडे में 10 विकेट से हरा दिया. विशाखापट्टनम में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. मेजबान टीम 117 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने हार के बाद इसकी वजह पर चर्चा की.
विशाखापट्टनम में स्टार्क ने बरपाया कहर
भारत की पारी 26 ओवर में 117 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के नाबाद अर्धशतकों की मदद से लक्ष्य 11 ओवर में ही हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क ने विशाखापट्टनम वनडे में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. उन्होंने 8 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट लिए. वहीं, दाएं हाथ के मीडियम पेसर सीन एबॉट ने 3 विकेट अपने नाम किए. नाथन एलिस ने 2 विकेट लिए. इसके बाद ओपनर मिचेल मार्श ने 36 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाकर भारत की उम्मीदों को तहस-नहस कर दिया. स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
रोहित ने जताई निराशा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम की बल्लेबाजी को लेकर निराशा जाहिर की. टीम इंडिया के मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप ने ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क के सामने नैसर्गिक खेलने के बजाय घुटने टेक दिए. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीतने से तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. अब निर्णायक और तीसरा वनडे 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा. पेसर मिचेल स्टार्क ने 53 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 109 वनडे पारियों में 9वी बार 5 विकेट झटके.
रोहित ने की इस खिलाड़ी की तारीफ
रोहित ने हार के बाद कहा कि यह निश्चित रूप से कम स्कोर वाली पिच नहीं थी. उन्होंने भी माना कि भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘स्टार्क बेहतरीन गेंदबाज हैं. वह नई गेंद से ऑस्ट्रेलिया के लिए इतने साल से यह भूमिका निभा रहे हैं. वह अपनी काबिलियत के मुताबिक बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं. हम उनके सामने विफल रहे. हमें यह समझना होगा, इसके अनुसार खेलना होगा. हमारी बल्लेबाजी निराशाजनक रही. हम अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेले.'
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अहमदाबाद टेस्ट में काफी शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं.  तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद विराट कोहली 59 रन बनाकर नाबाद लौटे, ऐसे में फैंस को चौथे दिन उनके बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी. अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया जो इससे पहले भारत के 4 खिलाड़ी ही कर सके थे.
अहमदाबाद टेस्ट में विराट कोहली का बड़ा कारनामा
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन नाबाद अर्धशतक बनाया और पारी के दौरान घर में 4000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए. विराट कोहली (Virat Kohli) का 14 महीनों के अंतराल के बाद यह पहला अर्धशतक था. उन्होंने पिछला अर्धशतक जनवरी 2022 में केप टाउन टेस्ट में बनाया था. तीसरे दिन की समाप्ति पर वह 59 रन पर नाबाद थे. विराट कोहली (Virat Kohli) इसके साथ घर में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीरेंदर सहवाग के एलीट क्लब के साथ जुड़ गए हैं.
50वें टेस्ट हासिल की ये उपलब्धि
विराट कोहली (Virat Kohli) घर में अपने 50वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 94 टेस्ट में 7216 रन के साथ सबसे आगे हैं जबकि उनके बाद राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) (70 में 5598), सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) (65 में 5067) और सहवाग (Virender Sehwag) (52 में 4656) का नंबर आता है.
भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम
युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (128) के शानदार शतक और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 59) के अर्धशतक से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन करारा जवाब देते हुए तीन विकेट पर 289 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने 42 और कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए. भारत अभी ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के स्कोर से 191 रन पीछे है. स्टंप्स के समय विराट के साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर क्रीज पर रहे. दो दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम होने के बाद तीसरा दिन भारतीय टीम के नाम रहा.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कुछ दिन पहले बाबर आजम का यह कहकर मजाक उड़ाया था कि उनकी अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं है। इस कारण वह इतना बड़ा ब्रांड नहीं बन पाए, जितना बड़े विराट कोहली या एबी डिविलियर्स हैं। शोएब अख्तर की इस टिप्पणी के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।
कामरान अकमल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी जैसे पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उन्हें अपने कप्तान का मजाक नहीं बनाने की सलाह दी थी। इसके बाद शोएब अख्तर की इस मामले में सफाई भी आई थी। उन्होंने कहा था कि उनका मकसद किसी की बेइज्जती करना नहीं था।
अब इसी मुद्दे पर भारतीय टेनिस स्टार के पति और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक की टिप्पणी आई है। शोएब मलिक का कहना है कि शोएब अख्तर ब्लंट यानी मुंहफट तो हो सकते हैं लेकिन दिल के बुरे नहीं हैं।
शोएब मलिक ने कहा, मुझे अब तक जो बात समझ में आई वह यह है… क्योंकि मैं उनके साथ बहुत खेला हूं, रहा हूं तो जहां तक मैं उन्हें जानता हूं कि जब भी वह कोई स्टेटमेंट (टिप्पणी) देते हैं तो बहुत ब्लंटली देते हैं लेकिन उनका जो दिल है वह बहुत साफ है और वह किसी को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों में से नहीं हैं।
ने आगे कहा, अगर उन्होंने वह बात बोली है, यह वह जिस तरफ जा रही है तो उसका हरगिज यह मतलब नहीं था। उन्होंने कहा कि यह डिमांड (समय की मांग) है, यह रिक्वायरमेंट (जरूरत) है कि अगर आप बहुत अच्छे क्रिकेटर हैं, वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं तो ये चीजें भी आपको साथ साथ में जरूर करनी चाहिए और यह जरूरत भी है।
उन्होंने ने कहा, … लेकिन उनका यह मतलब नहीं है कि अगर आपको इंग्लिश नहीं आती तो आप किसी से कम हो गए, कमजोर हो गए, मैं ऐसा बिल्कुल नहीं समझता, लेकिन लर्निंग प्रोसेस कभी नहीं खत्म होता। और रही बात बाबर की तो वह क्रिकेट के अलावा दूसरी चीजें भी करता है। साथ में यह भी कर रहा है।
इंदौर के होलकर मैदान पर आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत 2-0 से आगे है. इंदौर में तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर टीम इंडिया इतिहास रच सकती है. भारत दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा. दरअसल, टीम इंडिया अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में तीसरे टेस्ट मैच को जीत लेती है, तो वह न सिर्फ टेस्ट सीरीज का कब्जा जमा लेगी, बल्कि एक बड़ा महारिकॉर्ड भी बना देगी.
इंदौर में टीम इंडिया रचेगी इतिहास
भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हरा देती है तो वह अपने घर में लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच देगी. फिलहाल भारत ने अपने घर में लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीती हुईं हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज में हराकर अपने घर में लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीत लेती है, जो वह अपने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को और भी मजबूत कर लेगी. अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में भारतीय टीम के आसपास भी कोई टीम नहीं है.
भारतीय टेस्ट टीम के लिए पूरा भारत किला है
भारतीय टीम ने नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हारने के बाद से अपने घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है. अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने के मामले में टीम इंडिया के बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है. ऑस्ट्रेलिया ने घर में दो बार लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली टीम है. भारत ने घर में पिछले 44 टेस्ट मैचों में सिर्फ 2 मैच गंवाए हैं. भारतीय टेस्ट टीम के लिए पूरा भारत किला है.
भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के नाम अब तक है लगातार 15 टेस्ट सीरीज जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1. ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 4-0 (4) से जीती टेस्ट सीरीज (2013)
2. वेस्टइंडीज बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज (2013)
3. साउथ अफ्रीका बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 3-0 (4) से जीती टेस्ट सीरीज (2015)
4 .न्यूजीलैंड बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 3-0 (3) से जीती टेस्ट सीरीज (2016)
5. इंग्लैंड बनाम भारत - टीम इंडिया ने 4-0 (5) से जीती टेस्ट सीरीज (2016)
6. बांग्लादेश बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 1-0 (1) से जीती टेस्ट सीरीज (2017)
7. ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 2-1 (4) से जीती टेस्ट सीरीज (2017)
8. श्रीलंका बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 1-0 (3) से जीती टेस्ट सीरीज (2017)
9. अफगानिस्तान बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 1-0 (1) से जीती टेस्ट सीरीज (2018)
10. वेस्टइंडीज बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज (2018)
11. साउथ अफ्रीका बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 3-0 (3) से जीती टेस्ट सीरीज (2019)
12. बांग्लादेश बनाम भारत -  टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज (2019)
13. इंग्लैंड बनाम भारत - टीम इंडिया ने 3-1 (4) से जीती टेस्ट सीरीज (2021)
14. न्यूजीलैंड बनाम भारत - टीम इंडिया ने 1-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज (2021)
15. श्रीलंका बनाम भारत - टीम इंडिया ने 2-0 (2) से जीती टेस्ट सीरीज (2022)
16. ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में 2-0 (4) से आगे (2023) (सीरीज के दो मैच अभी बाकी)
2013 से घर में भारत का रिकॉर्ड (टेस्ट क्रिकेट में)
मैच - 44
जीत - 36
हार - 2
ड्रॉ - 6
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border–Gavaskar Trophy) का तीसरा मैच आज (1 मार्च) से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में (Holkar Stadium) में खेला जाएगा. इस मैच से पहले एक खिलाड़ी चोट से पूरी तरह फिट हो गया है और प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. चोट की वजह से ये खिलाड़ी सीरीज के पहले दो मैचों में नहीं खेल सका था.
चोट से ठीक हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के लिए 100 प्रतिशत तैयार हैं. कैमरून ग्रीन (Cameron Green) उंगली में फ्रैक्चर के कारण पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे. चार मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट एक से पांच मार्च तक इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होना है. आपको बता दें कि कैमरून ग्रीन को दिल्ली में दूसरे टेस्ट में खिलने पर विचार किया गया था, लेकिन नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए चोट लगने के बाद मैच से पहले उन्हें बाहर कर दिया गया था.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी खुशखबरी
उंगली की चोट से ग्रीन की वापसी ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि कप्तान पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर और जोश हेजलवुड ने हाल के दिनों में अलग-अलग कारणों से घर लौट गए हैं. ऐसे में कैमरून ग्रीन (Cameron Green) ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बड़े मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. कैमरून ग्रीन (Cameron Green) विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. भारत के खिलाफ उनके आंकड़े भी काफी शानदार हैं.
इस खिलाड़ी की भी तीसरे टेस्ट में होगी एंट्री
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) भी इंदौर में वापसी के लिए तैयार हैं. मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने हाल ही में कहा था कि वे चोट से अब तक पूरी तरह नहीं उबरे हैं लेकिन तीसरे टेस्ट में कमाल करने की कोशिश करेंगे. ऑस्ट्रेलिया की टीम को स्टार्क से उम्मीद होगी कि वे टीम को शुरुआती सफलता दिलाएं और स्पिनरों का साथ दें.
तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन.
आखिरी दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती दुनिया के मौजूदा दौर के धाकड़ बल्लेबाजों में होती है. वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं. टीम इंडिया ने 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है, जो धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेल रही है. इस बीच विराट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. विराट ने मुंबई में एक आलीशान बंगला खरीदा है.
अलीबाग इलाके में खरीदा बंगला
भारत के धुरंधर क्रिकेटर विराट कोहली ने मुंबई के अलीबाग में आलीशान बंगला खरीदा है. यह 2000 वर्ग फीट में फैला है. विराट कोहली फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हैं. ऐसे में रजिस्ट्री से जुड़ी तमाम प्रक्रिया उनके बड़े भाई विकास कोहली ने पूरी कराई है.
100 कारों के बराबर है कीमत
विराट कोहली के इस बंगले की कीमत 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इतनी कीमत में भारत में 100 छोटी कारें आ सकती हैं- जैसे वैगनआर, सिलेरियो, क्विड. ये भी जानकारी मिली है कि विराट कोहली ने 36 लाख रुपये बतौर स्टांप ड्यूटी चुकाए हैं. इस बंगले में उन्हें 400 स्क्वायर फीट का स्वीमिंग पूल भी मिलेगा.
20 करोड़ का फार्म हाउस भी है विराट के पास
विराट कोहली ने अलीबाग में दूसरी प्रॉपर्टी में निवेश किया है. इसी इलाके में पिछले साल सितंबर में उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर 36,059 वर्ग फीट का फार्महाउस रजिस्टर कराया था. इस फार्महाउस के लिए उन्होंने करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए थे. टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के पास भी अलीबाग में 4 एकड़ की प्रॉपर्टी है.
धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया ने चार मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है. सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला इंदौर में एक मार्च से शुरू होना है. अब 4 दिन ही बचे हैं जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा टीम के एक खिलाड़ी के टेस्ट फॉर्मेट में भविष्य पर  फैसला लेंगे.
खराब दौर से गुजर रहे हैं राहुल
टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल खराब दौर से गुजर रहे हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अभी तक फ्लॉप साबित हुए हैं. इसे लेकर उनकी कड़ी आलोचना भी हो रही है, जिसमें कुछ पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं. राहुल का बल्ला पिछले कुछ वक्त से ही खामोश है और वह रन बनाने के लिए जूझते दिख रहे हैं. पिछली 10 टेस्ट पारियों में राहुल का औसत सिर्फ 12.5 रहा है और इस दौरान वह एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं.
रोहित और द्रविड़ लेंगे बड़ा फैसला
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़, दोनों को अब केएल राहुल के टेस्ट भविष्य पर बड़ा फैसला लेना है. दरअसल, उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर करने की मांग उठ रही है. अगर वह बाहर जाते हैं तो शुभमन गिल को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है. ऐसे में अगर गिल इंदौर टेस्ट में बड़ी पारी खेलते हैं तो फिर चौथे टेस्ट में भी उनका खेलना पक्का हो जाएगा. इतना ही नहीं, वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के लिए भी अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.
गिल को प्लेइंग-11 में शामिल करने की उठ रही है मांग
केएल राहुल ने पिछली 10 पारियों में 8, 10, 12, 22, 23, 10, 2, 20, 17 और 1 रन का स्कोर बनाया है. इससे प्लेइंग-11 में उनकी जगह पर भी सवाल उठने लगे हैं. शुभमन गिल को इलेवन में शामिल किए जाने की मांग लगातार हो रही है. बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए इंदौर में होने वाला मुकाबला भारत को जीतना जरूरी है. लगातार दो मुकाबले जीतकर भारत फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच चुका है.
दिल्ली टेस्ट के बाद उप-कप्तानी भी छिनी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे लेकर बड़ा संकेत तब दिया, जब दिल्ली टेस्ट के बाद सीरीज के बाकी 2 मैचों के लिए टीम का ऐलान किया गया. बीसीसीआई ने सीरीज के बचे हुए दो टेस्ट मैचों के लिए जब टीम की घोषणा की, तो उसमें केएल राहुल के नाम के आगे उप-कप्तान नहीं लिखा था. इसका मतलब साफ है कि उन्हें प्लेइंग-11 में बरकरार रखने पर फैसला इंदौर टेस्ट से पहले लिया जाना है. ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी, जो राहुल के करियर को लेकर अहम फैसला लेंगे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में 1 मार्च से खेला जाना है. इस टेस्ट सीरीज के बीच एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई. टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के पिता का निधन हो गया है. इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की फोटो शेयर करते हुए एक भावुक मैसेज लिखा है. आपको बता दें कि तीसरा टेस्ट में इस खिलाड़ी का खेलना मुश्किल लग रहा है.
टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन
भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उमेश यादव (Umesh Yadav) के पिता तिलक यादव का बुधवार को निधन हो गया है. उनकी उम्र 74 वर्ष की थी. बता दें कि पिछले कुछ महीने से उनकी तबियत बिगड़ी हुई थी जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भी अपनी संवेदना जताई है और इस सीनियर खिलाड़ी की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है. उमेश यादव ने अब अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.
सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट
उमेश यादव (Umesh Yadav) ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में वह अपने पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं. उमेश यादव (Umesh Yadav) ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पापा, मेरे कंधे पर आपका मार्गदर्शक हाथ हमेशा मेरे साथ रहेगा. भगवान शिव आपकी आत्मा को अनंत शांति प्रदान करें.' उमेश यादव (Umesh Yadav) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें अभी तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है.
तीसरे टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर
इस दुख की घड़ी में उमेश यादव (Umesh Yadav) का टीम के साथ जुड़े रहना मुश्किल है, जिसकी वजह से वह तीसरे टेस्ट के लिए हो सकता है टीम के साथ न जुड़ पाएं. बता दें, कि उमेश ने भारत के लिए आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए थे. उमेश यादव (Umesh Yadav) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 54 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 165 विकेट हासिल किए हैं, वहीं वह भारत के लिए 75 वनडे और 9 टी20 मैच भी खेल चुके हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Test Series) टेस्ट सीरीज के बीच आईपीएल (IPL 2023) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आईपीएल (IPL 2023) से पहले एक फ्रेंचाइजी अपने नए कप्तान (SRH Captain) का ऐलान 23 फरवरी यानी गुरुवार को करने जा रही है. इस फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये बड़ी जानकरी फैंस को दी है.
नए कप्तान का ऐलान करेगी ये टीम
आईपीएल 2023 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए कप्तान केन विलियमसन को ही रिलीज कर दिया. अब सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) अपने नए कप्तान (SRH Captain) का ऐलान 23 फरवरी यानी गुरुवार को करने जा रही है. विलियमसन की कप्तानी में हैदराबाद ने आईपीएल 2022 में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई. आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने IPL ट्रॉफी सिर्फ एक बार साल 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में जीती थी.
ये खिलाड़ी बन सकता है कैप्टन
अब विलियमसन की जगह भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) कप्तान बन सकते हैं. IPL 2022 में भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद टीम के उपकप्तान थे. वहीं, उन्होंने साल 2019 में पहली बार टीम की कप्तानी की थी. उन्होंने 102 मैचों में बतौर खिलाड़ी खेलने के बाद कप्तानी मिली थी. उन्होंने 6 मैचों में हैदराबाद की कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 2 मैचों में जीत मिली है. भुवनेश्वर कुमार ने अपने दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को कई मैच जिताए हैं. उन्होंने IPL के 146 मैचों में 154 विकेट अपने हासिल किए हैं. वह हैदराबाद की तेज गेंदबाजी आक्रामण की अगुवाई करते हैं.
आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम:
अब्दुल समद, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल रशीद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर , नितीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, अकील होसेन, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी.
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है. आगामी सीजन के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. इस बार देशभर के 12 स्टेडियमों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. इस सीजन की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. क्रिकेट फैंस इस बार आईपीएल (IPL 2023) के मैच घर बैठे फ्री में भी देख सकेंगे.
फ्री में देख सकेंगे IPL Live मैच
सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा जो मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच होगा. इस बार आईपीएल 2023 के सभी लाइव मैच जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर फ्री में देखाए जाएंगे. बता दें कि आईपीएल 2023 का लाइव प्रासरण कुल 14 भाषाओं में जियो सिनेमा पर होगा.
28 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच
ये लीग 2019 के बाद पहली बार भारत में होम-एंड-अवे फॉर्मेट में लौटेगी. ऐसा तीन साल बाद होगा कि फैंस को अपनी पसंदीदा टीम होम-ग्राउंड पर खेलती दिखेंगी. लीग चरण का आखिरी मैच 21 मई को जबकि फाइनल मैच 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल की सबसे पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के इस बार दो होम ग्राउंड होंगे. गुवाहाटी अप्रैल 2023 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) मैचों की मेजबानी करेगा. ये राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड होगा.
दो ग्रुप में बांटी गई हैं टीमें
इस बार 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. IPL- 2023 की 10 टीमों को A और B ग्रुप में बांटा गया है. पहले ग्रुप में मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स को रखा गया है. वहीं, दूसरे ग्रुप में चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टायटंस को शामिल किया गया है. ग्रुप की चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी. 18 मैच डबल हेडर मैच होगें. एक टीम 14 मैच खेलेगी, 7 अपने घर पर 7 विपक्षी टीम के घर पर रहेंगे. 10 टीमों के बीच लीग स्टेज के 70 मुकाबले होंगे. 4 मैच प्लेऑफ के होंगे.
क्रिकेट में एक्टिव रहना बेहद जरूरी है. अब तो कई तरह के टेस्ट होते हैं, जिन्हें पास करने के बाद ही राष्ट्रीय टीम में जगह मिल पाती है. अगर मौजूदा दौर में सबसे फुर्तीले क्रिकेटरों की बात की जाए तो इस लिस्ट में एक से एक धुरंधर शामिल रहेंगे. टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली तो टॉपर्स में होंगे लेकिन अगर सबसे आलसी क्रिकेटर की बात की जाए तो आपको किसका नाम याद आएगा?
कौन है सबसे आलसी क्रिकेटर?
अगर आलसी क्रिकेटर की बात की जाए तो शायद कोई पहले तो यकीन ना करे कि आलसी होने के बावजूद कैसे कोई इस खेल में आ सकता है लेकिन ऐसा भी एक खिलाड़ी है. एक ऐसा खिलाड़ी जिसने आलसपन के कारण कई बार अपना विकेट गंवाया. वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में 40 बार कोई खिलाड़ी अगर रन आउट हो जाए तो आप क्या ही कहेंगे. अब तो शायद आप नाम पहचान गए होंगे. जी हां, जिस खिलाड़ी का जिक्र हो रहा है वह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक हैं.
40 बार वनडे में हुए रन आउट
इंजमाम उल हक ने अपने करियर में 120 टेस्ट और 378 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. वनडे फॉर्मेट में वह कोई 10-12 बार नहीं बल्कि 40 बार रन आउट हुए. उनसे जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया जाता है कि मुल्तान डिवीजन के लिए खेलने के दौरान उनसे कह दिया गया कि अगर उन्होंने 100 रन बनाए, तो उन्हें फील्डिंग नहीं करनी पड़ेगी. वहां उनके लिए एक खाट भी रखी गई थी. इंजमाम ने शतक बनाए ताकि वह वहां सो सकें और फील्डिंग ना करनी पड़े.
टेस्ट में भी 6 बार रन आउट
क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट में भी अगर कोई खिलाड़ी रन आउट हो जाए तो क्या ही कहेंगे. ऐसा इंजमाम के साथ 6 बार हुआ. उन्होंने 120 टेस्ट मैचों की 200 पारियों में 8830 रन बनाए, जिसमें 25 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने वनडे इंटरनेशनल की 350 पारियों में 10 शतक और 83 अर्धशतक जड़े. उनके नाम इस फॉर्मेट में कुल 11739 रन दर्ज हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. रविवार को दिल्ली टेस्ट जीतने के कुछ घंटों बाद ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान किया. सीरीज के शुरुआती वनडे में धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा कप्तानी नहीं संभालेंगे. ये जानकारी बीसीसीआई ने ही दी है.
रोहित नहीं होंगे पहले वनडे का हिस्सा
टीम का ऐलान करने के साथ ही बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि रोहित शर्मा सीरीज के शुरुआती वनडे में कप्तानी नहीं संभालेंगे. वह पारिवारिक कारणों से टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस दौरान टीम का नेतृत्व करेंगे. ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है. रवींद्र जडेजा को भी जगह दी गई है लेकिन अश्विन टीम का हिस्सा नहीं हैं. कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल, दोनों ही स्पिनरों को टीम में मौका दिया गया है.
17 मार्च से शुरू होगी सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मुंबई में 17 मार्च को होगा. इसके बाद विशाखापटनम में 19 मार्च को दूसरा जबकि चेन्नई में 22 मार्च को तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेला जाएगा. इससे पहले इंदौर में एक मार्च से सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाना है. अहमदाबाद में 9 मार्च से सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच शुरू होगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट.
धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली पहुंच चुकी है. टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में 17 फरवरी से खेलना है. इस मैच से पहले ही उसके साथ अजीब सा वाकया हो गया और इसमें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का ही सबसे बड़ा हाथ है. दरअसल, आईसीसी की ओर से टेस्ट रैकिंग जारी की गई है जिसमें एक बड़ा 'खेला' भारतीय टीम के साथ हो गया.
कुछ घंटों में नंबर-2 पर खिसकी भारतीय टीम
आईसीसी की ओर से जारी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया एक बार फिर से नंबर-2 पर खिसक गई है. 15 फरवरी यानी बुधवार दोपहर 1.30 बजे टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर थी लेकिन शाम आते-आते वह नंबर-2 पर खिसक गई. शाम को 7 बजे जब आईसीसी ने रैंकिंग को अपडेट किया तो भारतीय टीम नंबर-2 पर थी. इससे रोहित शर्मा के फैंस को बड़ा झटका लगा. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कुछ लोगों ने हैरानी जताई तो कुछ ने गुस्सा किया.
फिर से नंबर-1 बना ऑस्ट्रेलिया
पैट कमिंस के नेतृत्व में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम अब फिर से नंबर-1 पर आ चुकी है. आईसीसी की वेबसाइट पर जब बुधवार को दोपहर में रैंकिंग अपडेट हुई तो टीम इंडिया के 115 रेटिंग अंक दिखाए गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया 111 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-2 पर था. शाम आते-आते यह स्थिति पूरी तरह बदल गई.
अब ऐसी है स्थिति
ऑस्ट्रेलिया के अब 126 रेटिंग अंक हो गए हैं. वहीं, भारतीय टीम के 115  रेटिंग पॉइंट्स हैं. इंग्लैंड नंबर-3 पर है जिसके 107 अंक हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका 102 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-4 पर है. रैंकिंग में नंबर-5 पर न्यूजीलैंड है जिसके 99 ही अंक हैं.
टीम इंडिया तीन बार बनी है टेस्ट में नंबर-1
अब भारतीय टीम को फिर से टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर आने के लिए इंतजार करना होगा. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इससे पहले तीन बार टेस्ट टॉपर बन चुकी है. पहली बार 1973 में वह टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंची थी. इसके बाद उसे ये पोजिशन हासिल करने में कई बरस लग गए. साल 2009 में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट में अव्वल दर्जा हासिल किया. इसके बाद विराट कोहली के नेतृत्व में साल 2016 में टीम इंडिया टॉप पर पहुंची और चार साल तक इसी स्थान पर बरकरार रही.
टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) एशिया कप 2022 से ही चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से ही उन्होंने टीम में वापसी की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट में जडेजा ही भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे. उनकी वापसी ने टीम के एक खिलाड़ी की टेंशन बढ़ा दी है. इस खिलाड़ी के लिए आने वाले मुकाबले में भी प्लेइंग 11 का हिस्सा बनना मुश्किल दिखाई दे रहा है.
जडेजा के चलते टीम से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
इस सीरीज में बतौर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और अक्षर पटेल (Axar Patel) को टीम में शामिल किया गया है. पहले टेस्ट में इन खिलाड़ियों में से कुलदीप यादव को खेलने का मौका नहीं मिला था. टीम इंडिया आने वाले मुकाबलों में भी तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर ऊतर सकती है. ऐसे में जडेजा की वापसी के चलते आने वाले मैचों में भी कुलदीप यादव को मिलता दिखाई नहीं दे रहा है.
अपने आखिरी मैच में बने मैन ऑफ द मैच
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इस समय काफी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था. इस मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 40 रन बनाए थे और 8 विकेट भी झटके थे, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया था. हालांकि इस सीरीज के अगले ही मैच में उन्होंने प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया था.
पहले मैच के हीरो रहे रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पहले मैच की पहली पारी में 22 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे. वहीं पहली पारी में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 185 गेंद में 70 रन बनाए. इस पारी में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के बल्ले से 9 चौके देखने को मिले. वहीं दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 12 ओवर गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे.
महिला प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन  (WPL 2023 Auction) का आयोजन मुंबई में हुआ. पांच फ्रेंचाइजियों ने 87 खिलाड़ियों पर 59.5 करोड़ रुपये खर्च कर पहला डब्ल्यूपीएल ऑक्शन खत्म किया. बीसीसीआई ने ऑक्शन के लिए 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिसमें 270 भारतीय शामिल थे.भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना शुरूआती महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रूपये (410,000 डॉलर) में खरीदा.
मुंबई इंडियंस में शामिल हुईं हरमनप्रीत कौर
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया. वह मुंबई की सबसे महंगी खिलाड़ी भी नहीं हैं क्योंकि टीम ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रूपये देकर हासिल किया. बल्कि हरमनप्रीत भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष छह में भी शामिल नहीं है. देश की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ रूपये में खरीदा.
इन खिलाड़ियों पर भी जमकर लगी बोली
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर युवा शेफाली वर्मा और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने क्रमश: दो और 2.20 करोड़ रूपये में खरीदा. ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर (मुंबई इंडियंस) और ऋचा घोष (आरसीबी) को भी 1.90 करोड़ रूपये मिले. जेमिमा और ऋचा को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से काफी फायदा मिला. यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये जबकि रेणुका को आरसीबी ने इतनी ही राशि पर अपने साथ जोड़ा.
माइक हेसन ने दिया ये बड़ा बयान
आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने अपनी पंसदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'हर कोई मंधाना और एलिस पैरी को जानता है, हम कुछ खिलाड़ियों को लेने के लिये प्रतिबद्ध थे. हम इतनी शानदार खिलाड़ियों को खरीदकर काफी खुश हैं. मंधाना, पैरी और सोफी डेविने को टीम में शामिल करना स्वप्निल नतीजा रहा.' उन्होंने कहा, 'स्मृति को कप्तानी का काफी अनुभव है और वह भारतीय हालात से काफी परिचित हैं इसलिए पूरी संभावना है (कि वह कप्तान होंगी).'
विदेशी खिलाड़ियों पर भी पैसों की बारिश
नीलामी के पहले दौर में आस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एशले गार्डनर को गौतम अडानी की गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रूपये (386,000 डॉलर) में खरीदा. गार्डनर और नैट स्किवर विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा राशि हासिल करने वाले खिलाड़ी रहीं. आस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी 1.70 करोड़ रूपये (205,000 डॉलर) में बिकीं जिनकी बोली आरसीबी ने जीती. आरसीबी ने न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेविने को 50 लाख रूपये के सस्ते ‘बेस प्राइस’ में अपनी टीम में शामिल किया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (VCA Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में अभी तक दो दिन का खेल पूरा हो चुका है. दूसरे दिन के खेल के दौरान विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से एक बड़ी खबर सामने आई. दरअसल मैच के दूसरे दिन 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे.
पुलिस ने 4 युवकों को किया गिरफ्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान नागपुर पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) के जामथा स्टेडियम से चार कथित क्रिकेट सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी मैदान के वास्तविक घटनाक्रम और उनके लाइव टेलीकास्ट के बीच के अंतर को भुनाने के लिए स्टेडियम से मैच की जानकारी बाहर दूसरे सट्टेबाजों  से साझा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए आरोपी मुंबई, भंडारा और नागपुर के रहने वाले हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हिंगना थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम
पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में शुक्रवार को स्टंप्स तक 321/7 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा (120), रवींद्र जडेजा (66 नाबाद) और अक्षर पटेल (52 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पर 144 रन की बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा टॉड मर्फी ने पांच विकेट लिए, जबकि नाथन लियोन और पैट कमिंस को एक-एक विकेट मिला. आठवें विकेट के लिए रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 81 रन की साझेदारी की.
रवींद्र जडेजा का शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इस मैच में गेंद के बाद बल्ले से भी धमाल मचा रहे हैं. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इस मैच की पहली पारी में 22 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे. वहीं पहली पारी में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अभी तक नाबाद 66 रन बना चुके हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का पहला मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (VCA Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत नजर आ रही है. इन सब के बीच इस सीरीज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के वेन्यू में बदलाव हो सकता है.
तीसरे टेस्ट मैच के वेन्यू में होगा बदलाव
दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच 17 फरवरी से खेला जाना है. वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट धर्मशाला में HPCA (Himachal Pradesh Cricket Association) स्टेडियम में 1 से 5 मार्च तक होना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच के वेन्यू में बदलाव किया जा सकता है. इस मैदान पर आखिरी टेस्ट मैच साल 2017 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ही खेला गया था.
इस वजह से छीन सकती है मेजबानी
HPCA स्टेडियम में हाल ही में मरम्मत का काम किया गया था, इसके बाद ये स्टेडियम इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी के लिए फिट नहीं हो सका है. ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई बोर्ड के विशेषज्ञों की टीम द्वारा किए जाने वाले मैदान के निरीक्षण के परिणाम के आधार पर बीसीसीआई अगले कुछ दिनों में आखिरी फैसला लेगा. पता चला है कि बीसीसीआई ने पहले ही एक बैक-अप वेन्यू को शॉर्टलिस्ट कर लिया है, लेकिन इसकी घोषणा तभी की जाएगी जब धर्मशाला से इंकार किया जाएगा.
पहले टेस्ट में अभी तक का खेल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत नजर आ रही है. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन ही बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया ने पहली पारी में अभी तक 144 रनों की लीड भी बना ली है.
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में पहले दिन पूरी तरह दबदबा बनाया. नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर समेट दी. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया और 5 विकेट झटके. अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं, लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उन पर 12 महीने का बैन लगाया जाएगा.
जडेजा का VIDEO वायरल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने गेंद से कमाल दिखाया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. हालांकि उन्होंने बीच मैच में अपनी उंगली पर कुछ लगाने को लेकर बहस छेड़ दी. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिससे क्रिकेट जगत में तहलका मचा है.
सिराज से कुछ लिया और उंगली पर लगाया
जडेजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अपने टीम के साथी मोहम्मद सिराज से कुछ लेकर उसे अपनी बाईं तर्जनी पर लगाते और रगड़ते हुए दिखा रहे हैं. इस पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व खिलाड़ी सवाल उठा रहे हैं. जब एक क्रिकेट प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो फुटेज को शेयर किया तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने जवाब दिया.
टिम पेन ने भी किया कमेंट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने इस वीडियो पर कमेंट किया- दिलचस्प. दरअसल, सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई. कुछ ने कहा कि जडेजा बॉल टैंपरिंग यानी गेंद से छेड़छाड़ कर रहे थे तो वहीं, उनके कुछ फैंस ने कहा कि वह अपनी उंगली की सूजन के लिए मरहम का इस्तेमाल कर रहे थे.
BCCI अधिकारी ने दिया अपडेट
इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने मामले पर अपडेट दिया. बोर्ड सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बताया कि यह ‘उंगली में दर्द से राहत के लिए मरहम’ था. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की इस टीम के सदस्य डेविड वॉर्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में साल भर का प्रतिबंध झेल चुके हैं
टीम इंडिया आज से नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की हाईप्रोफाइल बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने जा रही है. पहला टेस्ट मैच आज सुबह 9:30 बजे से नागपुर के VCA स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली जिन्हें किंग कोहली के नाम से भी जाना जाता है, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में होने वाले इस टेस्ट मैच में इतिहास रच देंगे. विराट कोहली इस टेस्ट मैच में एक बड़ा महारिकॉर्ड बना देंगे. इस महारिकॉर्ड को अभी तक मौजूदा समय में खेलने वाला दुनिया का कोई भी बल्लेबाज अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो पाया है.
'किंग कोहली' आज पहले टेस्ट मैच में बना देंगे ये महारिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आज अगर विराट कोहली 64 रन बना लेते हैं, तो वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज होंगे. मौजूदा समय में खेलने वाले क्रिकेटरों में विराट कोहली ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज होंगे. विराट कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 24,936 रन बनाए हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 34357 रन बनाए है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 34357 रन
2. कुमार संगकारा (श्रीलंका) - 28016 रन
3. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 27483 रन
4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 25957 रन
5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 25534 रन
6. विराट कोहली (भारत) - 24936 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) - 100 शतक
2. विराट कोहली (भारत) - 74 शतक
3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 71 शतक
4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) - 63 शतक
5. जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 62 शतक
6. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) - 55 शतक
नागपुर टेस्ट में ये हो सकती है भारत की Playing 11:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के मामले में न्यायाधिकरण के ब्याज भुगतान के आदेश के खिलाफ सेवा कर आयुक्त की अपील को खारिज कर दिया है. न्यायाधिकरण ने अपने आदेश में गांगुली से सेवा कर के रूप में गलत तरीके से ली गई राशि ब्याज समेत लौटाने का कहा था. कोलकाता स्थित सीमा शुल्क, उत्पाद और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (पूर्वी क्षेत्र शाखा) ने 14 दिसंबर, 2020 को मांगी गई राशि और उसपर ब्याज भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गांगुली को लौटाने को कहा था. राजस्व विभाग ने उच्च न्यायालय में इस आदेश को चुनौती दी थी.
12 साल पुराना है मामला
न्यायाधीश टी एस शिवज्ञानम और न्यायाधीश हिरण्मय भट्टाचार्य ने कहा कि इस अपील पर गौर करने का कोई मतलब नहीं बनता. यह मामला एक दशक से भी अधिक पुराना है. गांगुली को 26 सितंबर, 2011 को कारण बताओ नोटिस दिया गया था. नोटिस में उनसे ब्रांड के प्रचार-प्रसार को लेकर सेवा कर मांगा गया था. कारण बताओ नोटिस में जो सेवा कर की मांग की गई थी, उसकी सेवा कर आयुक्त ने नवंबर, 2012 में अपने फैसले में पुष्टि की. साथ ही ब्याज और जुर्माना देने का भी निर्देश दिया.
गांगुली ने उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के तहत 1,51,66,500 रुपये 26 फरवरी, 2014 को जमा किये और 50 लाख रुपये मार्च, 2014 में दिए.  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की याचिका पर उच्च न्यायालय ने 30 जून, 2016 को कहा कि वह न केवल दी गई राशि बल्कि 10 प्रतिशत की दर से ब्याज पाने के भी हकदार हैं.
राजस्व विभाग के आदेश को चुनौती देने के बाद, पीठ ने फरवरी, 2017 में कहा कि गांगुली को न्यायाधिकरण के समक्ष अपने मामले को रखना चाहिए और एकल पीठ ने याचिका पर विचार की भूल की. गांगुली ने उसके बाद न्यायाधिकरण के समक्ष अपील दायर की. न्यायाधिकरण ने गांगुली की अपील को स्वीकार करते हुए नौ फरवरी, 2021 को ब्याज समेत राशि वापस करने का आदेश दिया.
उसके बाद राजस्व विभाग ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को ब्याज भुगतान के आदेश को खंडपीठ में चुनौती दी. खंडपीठ ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा कि यह साफ नहीं है कि जब ब्याज का भुगतान किया जा चुका है, तो अपील करने का क्या मतलब है. गांगुली को ब्याज के रूप में 59,85,338 रुपये वापस किए गए थे.
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं. सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे, जिसके बाद उनका रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी तोड़ चुके हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद भारतीय क्रिकेट को विराट कोहली जैसा सितारा मिला, जिन्होंने महज 34 साल की उम्र में ही 74 इंटरनेशनल शतक ठोक दिए हैं.
सुनील गावस्कर ने इस दिग्गज को बताया अपना सबसे बड़ा हीरो
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अब दुनिया के सामने अपने सबसे बड़े हीरो के नाम का खुलासा किया है. हैरानी की बात ये रही कि सुनील गावस्कर ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे सितारों को नहीं, बल्कि किसी और ही खिलाड़ी को अपना सबसे बड़ा हीरो बता दिया. भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेट टीम के सदस्य 73 वर्षीय सुनील गावस्कर गुरुवार को बेंगलुरु में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी (पीपीबीए) में पहुंच गए. सुनील गावस्कर अपने नियमित दौरे के दौरान अकादमी पहुंचे.
सुनील गावस्कर ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला
सुनील गावस्कर ने बाद में लक्ष्य सेन के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट की और इसका शीर्षक था, ‘प्रकाश पादुकोण के बाद मेरे नए बैडमिंटन हीरो लक्ष्य सेन.’ महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने क्रिकेट कमेंट्री के दौरान कई बार पादुकोण की प्रशंसा की है और वह उन्हें भारत के महान खिलाड़ियों से एक मानते हैं. लक्ष्य सेन को अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ जब महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर उनसे और युवा खिलाड़ियों से मिलने बेंगलुरु में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी (पीपीबीए) में पहुंचे.
पीपीबीए के सह संस्थापक, निदेशक और मुख्य कोच विमल कुमार ने पीटीआई से कहा, ‘सुनील गावस्कर की बेंगलुरू में एक बैठक थी और सुनील गावस्कर ने अकादमी के युवा उभरते हुए बच्चों से मिलने का फैसला किया. बैडमिंटन और क्रिकेट सुनील गावस्कर के दो पसंदीदा खेल हैं. वह हमारे साथ यहां करीब एक घंटे तक रहे.’ लक्ष्य सेन साल 2022 में भारत के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे. लक्ष्य सेन ने कहा कि वह भी उन्हें देखकर हैरान हो गए थे. सेन ने पीटीआई से कहा, ‘इतने बड़े खिलाड़ी से इस तरह की चीजें सुनकर काफी अच्छा महसूस होता है. ईमानदारी से कहूं तो मैं भी काफी हैरान हो गया था.’
धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए तैयारियों में जुटी है. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच 4 मैच खेले जाने हैं. इस बीच बहरीन से एक बहुत बड़ी खबर है कि वहां इमर्जेंसी मीटिंग बुलाई गई है. इस अहम बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह हिस्सा लेने पहुंचे हैं.
एशिया कप-2023 को लेकर मीटिंग
जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की इमर्जेंसी मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए बहरीन पहुंचे हैं. यह बैठक पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी के अनुरोध पर बुलाई गई है. इसमें पाकिस्तान के एशिया कप मेजबानी अधिकार के भाग्य पर फैसला होगा. अगर बीसीसीआई के सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो सितंबर में पाकिस्तान के एशिया कप की मेजबानी का कोई भी या बिलकुल मौका नहीं है.
पाकिस्तान से छिनेगी एशिया कप की मेजबानी?
ऐसा पक्के तौर पर माना जा रहा है कि पाकिस्तान से एशिया कप-2023 की मेजबानी छीनी जा सकती है. इस टूर्नामेंट को या तो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराए जाने और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेजबानी अधिकार बरकरार रखने की उम्मीद है या फिर श्रीलंका दूसरा विकल्प हो सकता है. बीसीसीआई के सूत्रों ने इस मामले पर पीटीआई से कहा, ‘जय शाह इस समय एसीसी बैठक के लिए बहरीन में हैं. बीसीसीआई अपना पक्ष नहीं बदलेगा. हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे क्योंकि हमें सरकार से मंजूरी नहीं मिली है.’
2006 में आखिरी बार पाकिस्तान गई थी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने साल 2005-06 में पाकिस्तान का दौरा किया था. दोनों देशों की टीमों के बीच तब 2 टेस्ट और 5 वनडे मैच खेले गए थे. समझा जा सकता है कि हाल में पेशावर में बम धमाके ने पाकिस्तान में फिर से क्रिकेट टूर्नामेंट कराने के बारे में सुरक्षा चिंतायें बढ़ा दी हैं. पिछले साल दिसंबर में एसीसी चेयरमैन शाह ने महाद्वीपीय टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया था और एशिया कप के स्थल का जिक्र नहीं किया गया था. इसके बाद पीसीबी चीफ नजम सेठी ने बीसीसीआई सचिव जय शाह पर एकतरफा फैसला करने का आरोप लगाया था.
भारतीय टीम को आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) से पहले बड़ा झटका लगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को ट्राई सीरीज के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने हरा दिया. इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने त्रिकोणीय सीरीज भी गंवा दी. फाइनल में भारतीय टीम केवल 109 रन बना पाई जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
5 विकेट से हारी भारतीय टीम
दक्षिण अफ्रीका ने चोले ट्रायोन की नाबाद 57 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुरुवार को ईस्ट लंदन में खेले गए फाइनल मैच में भारत को 12 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ उसने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज जीत ली. भारतीय महिला टीम को धीमी पिच पर बल्लेबाजी करने में काफी मुश्किल हुई जिससे वह टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट गंवाकर महज 109 रन ही बना सकी. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 18 ओवर में 113 रन बनाते हुए 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
बेहद धीमा खेलीं हरलीन देओल
भारतीय महिला टीम के लिए हरलीन देओल काफी धीमा खेलीं. उन्होंने 56 गेंदों में 46 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने चोले ट्रायोन ने 32 गेंदों पर 57 रन बनाए. ट्रायोन 6 चौके और 2 छक्के जमाकर नाबाद लौटीं. उन्होंने स्नेह राणा के पारी के 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर विजयी छक्का भी जड़ा. भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि अच्छी शुरुआत की और 15 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की दो खिलाड़ियों को आउट कर दिया था लेकिन चोले ट्रायोन और नादिन डि क्लार्क (नाबाद 17 रन) के बीच छठे विकेट के लिए 47 रन की अटूट साझेदारी ने उन्हें 12 गेंद रहते ट्रॉफी दिला दी.
भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम
दक्षिण अफ्रीका के सामने भले ही आसान लक्ष्य था लेकिन भारतीय महिला गेंदबाजों ने अच्छा खेल दिखाया और विरोधी टीम की 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. स्नेह राणा ने अपने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़ को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने सबसे पहले स्टाइलिश बल्लेबाज स्मृति मंधाना का विकेट गंवाया जो खाता भी नहीं खोल सकीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर (21 रन) कुछ देर बल्लेबाजी करने के बाद लय में आती दिख रही थीं लेकिन वह भी ‘डग-आउट’ में पहुंच गईं. हरलीन ने काफी ‘डॉट’ गेंद खेलीं जिससे दीप्ति शर्मा (14 गेंद में नाबाद 16 रन) दबाव बढ़ गया था और वह भी ज्यादा शॉट नहीं लगा सकीं.
मलाबा ने झटके 2 विकेट
दक्षिण अफ्रीका के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर नानकुलुलेको मलाबा ने चार ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटके. स्मृति मंधाना सात गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सकीं और मलाबा की गेंद पर बोल्ड हो गईं. ओपनर जेमिमा रोड्रिग्स (18 गेंद में 11 रन) और हरलीन को मलाबा और अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को खेलने में काफी दिक्कत हुई. दक्षिण अफ्रीका की इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर 25 डॉट गेंद डालीं जिससे भारत पावरप्ले में केवल 19 रन ही जोड़ सका. मलाबा के अलावा अयाबोंगा खाका और सुने लुस ने 1-1 विकेट लिया. भारतीय टीम ने कुल 57 ‘डॉट’ गेंद खेलीं जो 9.3 ओवर हैं. इसमें से ज्यादातर हरलीन ने खेलीं. टीम ने पारी के दौरान सिर्फ 9 चौके लगाए.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इस अहम सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली ये सीरीज अब भारतीय फैंस को फ्री में देखने को मिलेगी. इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है. आइए आपको बताते हैं आप ये मैच फ्री में कैसे देख सकते हैं.
अब फ्री में देख पाएंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज स्‍टार स्‍पोर्ट्स के साथ-साथ डीडी स्‍पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भी दिखाई जाएगी. डीडी इंडिया ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि नागपुर में 9 फरवरी से होने वाले पहले टेस्ट मैच का प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख पाएंगे. आपको बता दें कि डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के घरेलू व्हाइट बॉल क्रिकेट के इंटरनेशनल मैचों का प्रसारण होता आ रहा है. अब लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट भी लाइव देखा जाएगा.
वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल का होगा फैसला
वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल इसी साल जून में खेला जाना है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस फाइनल के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, लेकिन टीम इंडिया के लिए ये सीरीज करो-मरो जैसी रहने वाली है. टीम इंडिया को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जगह बनानी है तो ये सीरीज हर हाल में जीतनी होगी. टीम इंडिया को ऑस्‍ट्रेलिया को कम से कम 3-1 से मात देनी जरूरी है, तब ही वह फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहेगी.
पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.
टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क , मिचेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर.
वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) इस साल के अंत में भारत की मेजबानी में खेला जाएगा. क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट से पहले एक धाकड़ टीम की टेंशन बढ़ गई है. इस टीम पर अगले साल भारत में खेले जाने वाले आईसीस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. इस टीम के लिए वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है. ये टीम वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे टॉप टीमों में से एक मानी जाती है.
वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो सकती है टीम
वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे धाकड़ टीमों में से एक साउथ अफ्रीका (South Africa) क्रिकेट टीम इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है. इस टीम ने खुद वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन करने की अपनी राह में मुश्किलें पैदा कर ली हैं. इस समय साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 सुपर लीग की अंकतालिका में 9वें स्थान पर है. आपको बता दें कि टॉप-8 टीमें ही केवल वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी.
खुद अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी
साउथ अफ्रीका (South Africa) ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका (South Africa) ने 2-1 से बाजी भी मारी, लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में रेफरी जैफ क्रो ने धीमी ओवर गति का दोषी पाते हुए साउथ अफ्रीकी टीम का एक प्वाइंट काट दिया और 20 फीसदी मैच फीस भी काटी.
इस सीरीज को हर हाल में जीतना जरूरी
साउथ अफ्रीका (South Africa) की टीम को अब अगली वनडे सीरीज नेदरलैंड्स के खिलाफ खेलनी है. साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप की रेस में बने रहना है तो नेदरलैंड्स को इस सीरीज में 2-0 से हराना होगा. वहीं, श्रीलंका और आयरलैंड की टीमों की हार की भी साउथ अफ्रीका के लिए जरूरत रहने वाली है.
इस बड़े फैसले ने बढ़ाई टेंशन
साउथ अफ्रीका की टीम को पिछले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलनी थी. इसे साउथ अफ्रीका टीम ने कैंसिल कर दिया था. हालांकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज को रिशेड्यूल करने की मांग की थी, लेकिन ये सीरीज रिशेड्यूल नहीं हो सकी. वनडे सीरीज कैंसिल होने की वजह से 30 प्वाइंट ऑस्ट्रेलिया को मिलने वाले थे. साउथ अफ्रीका को ये सीरीज ना खेलना अब भारी पड़ रहा है.
भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली. तीसरे टी20 मैच में युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने कमाल का खेल दिखाते हुए तूफानी सेंचुरी जड़ी. उनकी वजह से ही टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल रही. गिल ने शतक लगाते ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं, इसके बारे में.
शुभमन गिल ने किया कमाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 63 गेंदों में 126 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे. उनकी वजह से टीम इंडिया 234 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने में सफल रही.
दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
शुभमन गिल (Shubman Gill) भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सुरेश रैना ने लगाए हैं.  गिल ने टेस्ट शतक बांग्लादेश के खिलाफ, वनडे शतक श्रीलंका के खिलाफ और टी20 शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया है.
बनें सातवें भारतीय बल्लेबाज
शुभमन गिल (Shubman Gill) टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले टीम इंडिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. गिल से पहले भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, सुरेश रैना (Suresh Raina) शामिल हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक रोहित के नाम दर्ज हैं. उन्होंने चार शतक लगाए हैं.
विराट कोहली को छोड़ा पीछे
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रनों की पारी खेलते ही सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. गिल अब टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. एशिया कप 2022 में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी. अब टी20 क्रिकेट में शुभमन गिल नए बादशाह बन गए हैं.
शुभमन गिल के आग उगलते हुए टी20 इंटरनेशनल शतक के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 168 रनों से हरा दिया. इसी के साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 2-1 से जीत लिया है, जिसके बाद अब भारत दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम के तौर पर बरकरार है.
सीरीज कब्जाने के बाद कप्तान हार्दिक हुए बेहद इमोशनल
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज कब्जाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद इमोशनल हो गए हैं. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया के कुछ खतरनाक खिलाड़ियों के सिर पर जीत का सेहरा बांधा है. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन की वजह से 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया है. मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, 'मुझे 'मैन ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड जीतने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन यहां कई ऐसे प्रदर्शन हुए हैं, जो असाधारण थे.'
इन खिलाड़ियों के सिर बांधा जीत का सेहरा
हार्दिक पांड्या ने कहा, 'यह 'मैन ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड और सीरीज जीत की ट्रॉफी का क्रेडिट पूरे सपोर्ट स्टाफ को जाता है, मैं उन सभी के लिए खुश हूं. सच कहूं तो मैं हमेशा इस तरह का खेल खेलता हूं. मैं खेल को बेहतर पढ़ने की कोशिश करता हूं कि क्या आवश्यक है. अपनी कप्तानी में, मैं चीजों को सरल रखना चाहता हूं. मेरा एक सीधा सा नियम है - अगर मैं नीचे जाता हूं, तो मैं अपनी शर्तों पर नीचे जाऊंगा. हमने चुनौतियां लेने की बात की है.'
सीरीज जीत की ट्रॉफी पृथ्वी शॉ को सौंप दी
हार्दिक पांड्या ने कहा, 'दिन के अंत में, मैं अपने दम पर कॉल लेता हूं, क्योंकि मुझे बड़े फैसले लेना पसंद है. जब मैंने आईपीएल फाइनल खेला तो मुझे लगा कि दूसरी पारी ज्यादा तेज थी. हम इन दबाव के खेल को सामान्य बनाना चाहते हैं, और उम्मीद है कि हम बड़े स्तर पर बेहतर कर सकते हैं.' हार्दिक पांड्या ने सीरीज जीत की ट्रॉफी ली और पृथ्वी शॉ को सौंप दी. भारतीय टीम कैमरे को पोज देती हुई चारों ओर मुस्कुरा रही थी.
भारतीय टीम ने आज तक हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टी20 सीरीज नहीं हारी है. भारत सही मायने में अपनी जमीन पर सिकंदर है. पिछले 10 सालों में हर फॉर्मेट को मिलाकर टीम इंडिया ने अपने घर में कुल 55 बायलेरल सीरीज खेले हैं. इसमें से 47 में उसे जीत मिली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा मैच आज (1 फरवरी को) अहमदाबाद के स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या अगर तीन काम करते हैं, तो टीम इंडिया की जीत पक्की हो सकती है.
1. टॉप ऑर्डर रहा है फेल
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फेल रहा है. टीम इंडिया की तरफ से ईशान किशन (Ishan Kishan) और शुभमन गिल (Shubman Gill) अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए हैं. ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाने में विफल साबित हुए हैं. वहीं, नंबर तीन पर भी राहुल त्रिपाठी भी प्रभावित करने में सफल नहीं हुए हैं. ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या टॉप ऑर्डर में बदलाव कर सकते हैं.
2. इस खिलाड़ी को कर सकते हैं बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ शिवम मावी (Shivam Mavi) अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वह बहुत ही महंगे साबित हुए हैं. उनके खिलाफ विरोधी बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं. उन्होंने पहले टी20 मैच में 2 ओवर में 19 रन दिए. वहीं, दूसरे टी20 मैच में 1 ओवर में 11 रन दिए. ऐसे में तीसरे टी20 मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या उनकी जगह उमरान मलिक को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं.
3. फील्डिंग पर देना होगा ध्यान
पिछले कुछ सीरीज में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बेहतरीन कप्तानी की है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ऐसा नहीं हो पा रहा है. दूसरे टी20 मैच में उन्होंने युजवेंद्र चहल से सिर्फ 2 ओवर ही गेंदबाजी करवाई, जिसके बाद उनकी हर जगह आलोचना हुई थी. वहीं, टीम इंडिया को फील्डिंग में भी सुधार की जरूरत है.
भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने 5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है, क्योंकि टीम ने यहां जेबी मार्क्‍स ओवल में रविवार को इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पहले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, 'अंडर19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई. यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है, क्योंकि हमारी युवा क्रिकेटरों ने देश को गौरवान्वित किया है. युवा खिलाड़ियों ने बिना डरे अपने साहस का परिचय दिया है.'
'वर्ल्ड कप' जीतने के बाद टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत को महिला क्रिकेट में अपना पहला वैश्विक खिताब मिलने के ठीक बाद ट्वीट् किया, 'भारत में महिला क्रिकेट आगे बढ़ रहा है और वर्ल्ड कप जीत ने महिला क्रिकेट के कद को कई पायदान ऊपर बढ़ाया दिया है. मुझे पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 5 करोड़ रुपए की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.'
BCCI ने इतनी बड़ी रकम देने का किया ऐलान
शेफाली की टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ शानदार फील्डिंग के दम पर इंग्लैंड को सिर्फ 68 रन पर ऑलआउट कर दिया. तेज गेंदबाज तीतस साधु, ऑफ स्पिनर अर्चना देवी और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा अपनी लाइन और लेंथ में सटीक थीं और उन्हें पर्याप्त मदद मिली. उन्होंने दो-दो विकेट लिए. जबकि शेफाली, बाएं हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने दबदबे वाली गेंदबाजी में एक-एक विकेट हासिल किया.
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया बड़ा ऐलान
इसके बाद 69 रनों का पीछा करते हुए धीमी पिच और सहायक स्पिनरों पर भारत ने पहले चार ओवरों में शेफाली और श्वेता सहरावत को खो दिया. लेकिन सौम्या तिवारी (नाबाद 24) और गोंगाडी तृषा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर लक्ष्य का पीछा 14 ओवर में पूरा किया और भारत को महिला क्रिकेट में उसका पहला वर्ल्ड कप खिताब दिलाया.
जश्न की मांग
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय अंडर-19 महिला टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया, जब बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा. उन्होंने कहा, 'मैं शेफाली वर्मा और उनकी विजयी टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हमारे साथ जुड़ने और 1 फरवरी को तीसरा टी20 मैच देखने के लिए आमंत्रित करता हूं. यह बड़ी उपलब्धि निश्चित रूप से जश्न की मांग करती है.'
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ में खेला गया. इस मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को खेलने का मौका मिला, जो सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके थे. उन्होंने टीम में मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे उनसे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था.
युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में 2 ओवर गेंदबाजी की, इस दौरान उन्होंने सिर्फ 2 की इकॉनमी से 4 रन खर्च किए और 1 बड़ा विकेट अपने नाम किया. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने फिन ऐलेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया. वह इस विकेट को हासिल करते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज भी बने गए.
भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ा
इस मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के नाम टी20 इंटरनेशनल में कुल 90-90 विकेट थे. अब युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के नाम कुल 91 विकेट हो गए हैं. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अब टी20 में 300 विकेट हासिल करने से सिर्फ 1 विकेट ही दूर हैं. इसमें सभी टी20 मैच शामिल हैं. उन्होंने टी20 के 264 मैचों में अभी तक कुल 299 विकेट हासिल किए हैं.
टीम इंडिया में अभी तक के आंकड़े
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने साल 2016 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के आंकड़े टी20 के अलावा वनडे में भी काफी शानदार हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 72 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 5.26 की इकॉनमी से 121 विकेट दर्ज हैं. हालांकि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को अभी तक भारतीय टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ के श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया इस सीरीज में अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं, वहीं मिचेल सेंटनर को इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का कप्तान बनाया गया है. इस सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच खेले गए थे, जिसमें टीम इंडिया ने 3-0 से बाजी मारी थी.
टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता मैच
टीम इंडिया ने टी20 सीरीज का दूसरा मैच 6 विकेट से जीत लिया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया को 100 रनों का लक्ष्या मिला था, जिसे टीम इंडिया ने 1 बॉल रहते हासिल किए. भारतीय टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 26 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने नाबाद 15 रन बनाए.
न्यूजीलैंड टीम की खराब बल्लेबाजी
न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन ही बनाए हैं. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया है. वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 19 रन बना. इसके अलावा माईकल ब्रेसवेल औरमार्क चैपमैन ने 14-14 रनों की पारी खेली.
न्यूजीलैंड की टीम ने जीता टॉस
दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीत लिया है. टीम इंडिया इस मैच में पहले गेंदबाजी करेगी, वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग 11
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल.
टी20 में हेड टू हेड आंकड़े
न्यूजीलैंड की टीम ने पिछले 6 साल से भारत को उसी के घर में एक भी मैच नहीं हराया है, ऐसे में इस सीरीज में भी टीम इंडिया से भारतीय फैंस को जीत की उम्मीद रहने वाली है. दोनों टीमों के बीच अभी तक 23 टी-20 मैच हुए हैं, इसमें से 10 में भारत और 10 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैच टाई रहे हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 24 जनवरी को खेला जाना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठ रहे सवालों पर बड़ा बयान दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है.
राहुल द्रविड़ ने किया ये बड़ा खुलासा
भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने सोमवार को इस बात का खंडन किया कि उनकी टीम अलग अलग फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान की नीति अपना रही है. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप से भारत के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद से विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के टी20 करियर पर सवाल उठाए जा रहे हैं. तीनों ने पिछले साल नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से भी वे बाहर थे. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सप्ताह होने वाली सीरीज में भी नहीं हैं.
रोहित की कप्तानी पर कही ये बात
रोहित (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या ने टी20 टीम की कप्तानी की और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी के प्रबल दावेदार है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले द्रविड़ ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है. (अलग अलग प्रारूप में अलग कप्तान). आपको चयनकर्ताओं से यह सवाल पूछना चाहिए लेकिन फिलहाल मुझे ऐसा नहीं लगता.'
कप्तान रोहित ने दिया था ये बयान
इस महीने द्रविड़ ने खुद कहा था कि भारतीय टी20 टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और संयम रखने की जरूरत है. रोहित ने हालांकि कहा है कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर फैसला नहीं किया है. रोहित ने इस महीने कहा था, 'हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 खेलने हैं. देखते हैं कि आईपीएल के बाद क्या होता है. मैने टी20 फॉर्मेट छोड़ने पर फैसला नहीं लिया है.'
रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे टीम के खिलाड़ी
रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल 31 जनवरी से होना है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास शिविर दो फरवरी से शुरू होगा. भारतीय टीम के किसी सदस्य को रणजी क्वार्टर फाइनल खेलने के लिए छोड़ा नहीं जायेगा. द्रविड़ ने कहा, 'हम चाहते थे कि लड़के खेलें लेकिन हमारे लिए यह कठिन फैसला था. हम किसी खिलाड़ी को छोड़ नहीं सकेंगे लेकिन अगर सीरीज शुरू होने के बाद सेमीफाइनल या फाइनल के लिए जरूरत पड़ी और वह खिलाड़ी नहीं खेल रहा है तो हम सोच सकते हैं.'
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना खेल रही हैं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना भी पड़ा है. न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ वर्तमान वनडे सीरीज के दौरान भले ही केन विलियमसन और अन्य सीनियर खिलाड़ियों की कमी खल रही हो, लेकिन ऑलराउंडर डेरिल मिशेल का मानना है कि इससे टीम को नया संयोजन आजमाने और अलग तरह का संतुलन पैदा करने का मौका मिला है.
न्यूजीलैंड को खली सीनियर खिलाड़ियों की कमी
विलियमसन के अलावा न्यूजीलैंड को इस सीरीज में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की सेवाएं भी नहीं मिल रही हैं. जबकि कोच गैरी स्टीड भी टीम के साथ नहीं हैं. मिशेल ने तीसरे और आखिरी वनडे मैच की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, 'मुझे लगता है कि केन की अनुपस्थिति टीम के लिए कुछ नए संयोजन आजमाने और अलग तरह का संतुलन पैदा करने के अलावा कुछ खिलाड़ियों को भारत में खेलने का अनुभव दिलाने का अच्छा मौका है.'
बल्लेबाज लगातार हो रहे फ्लॉप
न्यूजीलैंड तीन मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच गंवाने के बाद 0-2 से पीछे चल रहा है. उसका शीर्ष क्रम रन बनाने के लिए जूझ रहा है. हैदराबाद में पहले वनडे में एक समय उसका स्कोर छह विकेट पर 131 रन था, जिसके बाद सातवें नंबर के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था. ब्रेसवेल हालांकि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में यहां प्रदर्शन नहीं दोहरा पाए और न्यूजीलैंड की पूरी टीम 108 रन पर आउट हो गई.
आखिरी वनडे के लिए टीम उत्साहित
डेरिल मिशेल ने कहा कि टीम इस प्रदर्शन को लेकर बहुत अधिक नहीं सोच रही है. उन्होंने कहा, 'हर कोई जानता है कि क्रिकेट के खेल में ऐसा होता है जैसा कि दूसरे वनडे में हुआ था. यह इस खेल की प्रकृति है. आपने टॉस गंवा दिया और इसके बाद टीम मुश्किल पिच पर जल्दी आउट हो गई. एक टीम के रूप में हम इस बारे में बहुत अधिक नहीं सोचते हैं और इसलिए कल के मैच को लेकर वास्तव में काफी उत्साहित हैं.' वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल के आखिर में भारत में होना है और ऐसे में न्यूजीलैंड भारतीय टीम के खिलाफ कम से कम एक जीत दर्ज करना चाहती है. मिशेल ने कहा, 'हमारे लिए यह परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने और पिच के व्यवहार को लेकर बातचीत करने से जुड़ा है कि हमें इस पर किस तरह से खेलना चाहिए.'
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 18 जनवरी को खेल गया था. इस मैच के दौरान भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम के खिलाफ जानबूझकर हिट-विकेट की अपील की थी. इस हरकत के लिए ईशान किशन (Ishan Kishan) पर बड़ा एक्शन लिए जाने की खबरें सामने आ रही थी. नियमों के मुताबिक उनके ऊपर 12 मैचों का बैन भी लग सकता था, लेकिन वह इस विवाद से बचते नजर आ रहे हैं.
ईशान किशन पर लग सकता था बैन
स्टफ डॉट को डॉट एनजेड की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि आईसीसी की आचार संहिता के तहत, ईशान पर अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयास के स्तर 3 के मामले में आरोप लगाया जा सकता था, जिसके कारण चार से 12 वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का निलंबन होता है. लेकिन, आईसीसी के मैच रैफरी जवागत श्रीनाथ ने ईशान को सिर्फ चेतावनी देते हुए छोड़ दिया. यह मामला 16वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई जब मैच की अपनी पहली गेंद खेल रहे लाथम अपनी क्रीज में अंदर थे और चाइनामैन कुलदीप यादव ने चकमा दिया. ईशान अचानक अपील में चले गए और कप्तान रोहित शर्मा ने उसी में शामिल हो गए. स्क्वायर सेग अंपायर ने तुरंत फैसला तीसरे अंपायर को भेजा, मुख्य रूप से यह स्पष्ट नहीं था कि वास्तव में क्या हुआ था.
जानबूझकर की थी अपील
ईशान और भारतीय टीम ने लाथम के आउट होने की अपील की, यह दर्शाता है कि बल्लेबाज ने उनके स्टंप्स को जानकर गिराया था. लेकिन टीवी अंपायर द्वारा चेक किए गए रिप्ले में दिखाया गया कि लाथम द्वारा गेंद को हिट करने के काफी देर बाद किशन ने जानबूझकर अपने दस्ताने से बेल को गिराया, जिसके बाद वह नॉट आउट करार दिए गए थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि ईशान से मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने मैच के बाद की घटना के बारे में बात की, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ शामिल रहे. श्रीनाथ ने स्टैंड-इन ब्लैक कैप्स के मुख्य कोच ल्यूक रोंची और टीम प्रबंधन से भी बात की. मेहमान टीम इस मामले को आगे नहीं बढ़ाने से खुश है.
ऐसा रहा था दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच
दोनों टीमों के बीच सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी थी. शुभमन गिल की 208 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए थे. इस टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन वह 49.2 ओवर में 337 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. न्यूजीलैंड की ओर से माईकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए थे.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच छत्तीसगड़ के रायपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है. ये मैच भारतीय क्रिकेट के लिए काफी ऐतिहासिक है. इस मैच के दौरान टॉस होते ही भारतीय क्रिकेट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. भारतीय क्रिकेट ने एक ऐसा कारनामा अपने नाम किया जो इससे पहले दुनिया में कोई भी देश नहीं कर सका था. आपको बता दें कि इस मैदान पर ये पहला इंटरनेशनल मैच भी है.
भारतीय क्रिकेट ने रच दिया इतिहास
रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भारत का 50वां ऐसा मैदान है जहां पर इंटरनेशनल वनडे मैच खेला जा रहा है. इसी के साथ भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां 50 क्रिकेट स्टेडियम में इंटरनेशनल वनडे मैच खेला गया है. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे देश भी भारत से बहुत पीछे हैं. आपको बता दें कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता 60 हजार से ज्यादा है और ये भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है.
भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर
इस वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय गेंदबाज मैच में काफी भारी नजर आए और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए, वहीं हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर ने इस मैच में 2-2 विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव भी 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहे. इस टारगेट को टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे रायपुर में खेला जाना है. अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. हैदराबाद में खेला गया सीरीज का पहला वनडे हाई-स्कोरिंग मैच रहा जिसमें टीम इंडिया को अंतिम ओवर में जीत मिली. अब दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगे.
हैदराबाद में बने थे 686 रन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. उस मुकाबले में कुल 686 रन बने थे. विस्फोटक ओपनर शुभमन गिल (208) के दोहरे शतक की बदौलत भारत ने 8 विकेट पर 349 रन बनाए, इसके बाद कीवी टीम 49.2 ओवर में 337 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. मेहमान टीम के लिए माइकल ब्रैसवेल ने 78 गेंदों पर 12 चौके और 10 छक्कों के दम पर 140 रन बनाए. अब देखना होगा कि रायपुर में बल्ले का धमाल देखने को मिलता है या गेंदबाज विरोधी टीम की पारी को तहस-नहस करेंगे.
रायपुर में मौसम बनेगा विलेन?
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे 21 जनवरी को खेला जाना है. इस मैच को जीतते ही मेजबान टीम 3 मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. बहुत से क्रिकेट फैंस मौसम को लेकर चिंता में होंगे. हालांकि उनके लिए एक खुशखबरी है. एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, 21 जनवरी को रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, रात को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. राहत की बात है कि खेल के दिन और उससे पहले के दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. फैंस के लिए खुश होने की बात है कि मौसम खेल में बाधा नहीं बनेगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ही मैच में कप्तान रोहित शर्मा सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे. इस मैच के लिए रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में भी बदलाव कर सकते हैं. शुरुआती मैच में फ्लॉप रहे एक खिलाोड़ी को इस मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है.
इस ओपनिंग छोड़ी पर भी खेला जाएगा दांव
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ शुभमन गिल (Shubman Gill) ने पारी की शुरुआत की थी. इस मैच में शुभमन गिल (Shubman Gill) के बल्ले से दोहरा शतक देखने को मिला था, ऐसे में दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे में भी इस जो  का खेलना तय माना जा रहा है. शुभमन गिल (Shubman Gill) इस समय काफी शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं.
विराट कोहली पर सभी की नजर
विराट कोहली (Virat Kohli) का नंबर तीन पर खेलना तय है. वह पहले मैच में फ्लॉप साबित हुए थे, ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस को इस मैच में उनसे काफी उम्मीद होंगी. विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में दो शतक लगाए थे, वह इसी खेल को जारी रखना चाहेंगे.
मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
नंबर चार पर इस मैच में भी ईशान किशन (Ishan Kishan) को जगह मिल सकती है. पांचवें नंबर पर एक बार फिर सूर्यकुमार यादव देखने को मिल सकते हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी पहले वनडे में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे. वहीं, छठे पर हार्दिक पांड्या का उतरना तय लग रहा है.
गेंदबाजी क्रम में हो सकता है बदलाव
ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को पहले मैच में मौका मिला था, लेकिन वह गेंद और बल्ले दोनों से ही फ्लॉप रहे थे, ऐसे में इस मैच में उनकी जगह शाहबाज अहमद को मौका मिल सकता है. वहीं बतौर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) और  शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) कप्तान की पहली पसंद रह सकते हैं.
दूसरे वनडे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), वाशिंग्टन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.
टीम इंडिया ने बुधवार को हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को भले ही 12 रनों से हरा दिया, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया की इस तरह की जीत से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. टीम इंडिया की जीत के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा बुरी तरह भड़के हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने रात के समय गेंदबाजी करने के दौरान हालात को बेहद मुश्किल बताया है.
टीम इंडिया की जीत के बाद भी बुरी तरह भड़के कप्तान रोहित शर्मा
मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो जिस तरह से माइकल ब्रेसवेल बल्लेबाजी कर रहे थे और जिस तरह से बल्ले पर गेंद आ रही थी, वह माइकल ब्रेसवेल की क्लीन बॉल स्ट्राइकिंग थी. हम जानते थे कि अगर हम अच्छी गेंदबाजी करते हैं, तो हम तब तक ठीक रहेंगे जब तक कि हम वास्तव में गेंद से फिसले नहीं. दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ. मैंने टॉस में कहा था कि मैं खुद को चुनौती देना चाहता हूं. यह वैसी स्थिति नहीं थी जिसकी मुझे उम्मीद थी लेकिन ऐसा होता है.'
रोहित ने दे दिया ये बड़ा बयान
रोहित शर्मा ने कहा, 'शुभमन गिल वास्तव में अच्छा कर रहा है. वह जिस फॉर्म में था, हम उसका फायदा उठाना चाहते थे और इसलिए हमने श्रीलंका सीरीज में उसका समर्थन किया. फ्री-फ्लोइंग बैटर और यह देखना काफी रोमांचक है. सिराज सिर्फ इस खेल में ही नहीं बल्कि रेड-बॉल, टी20 फॉर्मेट और अब वनडे में भी शानदार रहे हैं. यह देखना वाकई अच्छा है कि वह गेंद के साथ क्या करता है. वह जो करना चाहता है उस पर अमल कर रहा है और वह अपनी योजनाओं को लेकर बहुत स्पष्ट है. यह कैसा होना चाहिए.'
गिल ने भी भावुक होकर खोल दिया अपना दिल
मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल ने कहा, 'मैं मैदान पर उतरने और जो करना चाहता हूं, वह करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा था.' गिल ने कहा, 'विकेट गिरने के साथ, कई बार मैं खुल कर खेलना चाहता था और मुझे खुशी है कि मैं इसे अंत में कर सका. कभी-कभी जब गेंदबाज शीर्ष पर होता है, तो आपको उन्हें दबाव महसूस कराने की जरूरत होती है.' शुभमन गिल ने कहा, 'मुझे डॉट गेंदों से बचने और कुछ इरादा दिखाने और अंतराल में कड़ी मेहनत करने की जरूरत थी जो मैं कर रहा था. मैं वास्तव में 200 के बारे में नहीं सोच रहा था, लेकिन एक बार जब मैंने 47वें ओवर में छक्के लगाए, तो मुझे लगा कि मैं कर सकता हूं. इससे पहले, मैं गैंद को देख कर खेल रहा था. ईशान किशन मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है. अच्छा लगता है जब आप कुछ करना चाहते हैं और यह नियमित रूप से हो रहा है.' शुभमन गिल ने वनडे में 1000 रन पूरे करने के लिए 19 पारियां लीं, जो पाकिस्तान के इमाम-उल-हक के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज गति से दूसरे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान 18 पारियों में सबसे तेज 1000 रन बनाकर शीर्ष पर हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के कंधे गिरे हुए थे और कप्तान रोहित शर्मा की आंखों के सामने से मैच निकल रहा था, तभी एक खिलाड़ी आया और टीम इंडिया की जीत का सबसे बड़ा हीरो साबित हो गया. इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाकर कप्तान रोहित शर्मा की इज्जत बचा ली. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज माइकल ब्रैसवेल जब भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे थे, तो कप्तान रोहित शर्मा ने अपना एक ब्रह्मास्त्र निकाला और उसने न्यूजीलैंड टीम को ढेर करके रख दिया.
टीम इंडिया की जीत का सबसे बड़ा हीरो साबित हुआ ये खिलाड़ी
भारत ने जब शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य रखा, तो भारतीय फैंस निश्चिंत थे कि जीत तो टीम इंडिया की झोली में आ गिरेगी, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज माइकल ब्रैसबेल ने भारतीय गेंदबाजों की कुटाई करते हुए टीम इंडिया के फैंस के दिलों के धड़कनें बढ़ा दी थी, ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया ये मैच हार जाएगी, लेकिन आखिरी ओवर में जब न्यूजीलैंड को 20 रनों की जरूरत थी तो कप्तान रोहित शर्मा ने तगड़ा दांव खेलते हुए शार्दुल ठाकुर को मोर्चे पर उतार दिया.
बचा ली कप्तान रोहित शर्मा की इज्जत
शार्दुल ठाकुर ने कप्तान रोहित शर्मा के भरोसे को सही साबित करते हुए आखिरी ओवर में सिर्फ 7 रन दिए और न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल को रनों के निजी स्कोर पर आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को 140 रनों पर ही खत्म कर दिया. भारत ने इस मैच को 12 रनों से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया की जीत का श्रेय शार्दुल ठाकुर को जाता है, जिन्होंने नाजुक मौके पर आखिरी ओवर डाला और सिर्फ 7 रन दिए और न्यूजीलैंड के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल को आउट कर टीम इंडिया को जीत दिला दी. शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में 2 बड़े विकेट झटके.
टीम इंडिया हारते-हारते बच गई
न्यूजीलैंड 49.2 ओवर में 337 रन पर ऑल आउट हो गई. माइकल ब्रेसवेल ने 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से 78 गेंदों में बेहतरीन 140 रन बनाए. इससे पहले, शुभमन गिल ने 19 चौके और नौ छक्के की मदद से 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर भारत को 349/8 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. वहीं, कप्तान रोहित शर्मा (34) और सूर्यकुमार यादव (31) ने भी योगदान दिया. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से शिपले और डेरिल मिचेल ने दो-दो विकेट झटके. वहीं, लॉकी फग्र्यूसन, टिकनर, मिचेल सेंटनर ने एक-एक विकेट लिया.
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेला गया पहला वनडे इंटरनेशनल मैच 12 रनों से जीत लिया, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो भारतीय टीम के लिए इस जीत में भी सबसे बड़ा विलेन साबित हुआ है. कप्तान रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी को मौका देकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है.
पहले वनडे के साथ ही खत्म हुआ टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का करियर!
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में इस फ्लॉप खिलाड़ी ने टीम इंडिया को मैच हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जैसे-तैसे इस मैच को 12 रनों से जीतकर एक शर्मनाक हार को टाल दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को मौका देकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है.
टीम इंडिया के लिए बन गया सबसे बड़ा विलेन
ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 7 ओवरों की गेंदबाजी में 50 रन लुटा दिए. इस दौरान वॉशिंगटन सुंदर को एक भी विकेट नसीब नहीं हुआ. वॉशिंगटन सुंदर का इकॉनोमी रेट भी 7.10 का रहा है. वॉशिंगटन सुंदर के अगर रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने पिछली 10 वनडे इंटरनेशनल पारियों में केवल 10 विकेट ही हासिल किए हैं.
टीम इंडिया से हर हाल में ड्रॉप करेंगे कप्तान रोहित शर्मा
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की फ्लॉप गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया मैच हारते-हारते बची है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी को रायपुर में होने वाले दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना चाहेंगे. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर देंगे, जिसके बाद टीम इंडिया में वॉशिंगटन सुंदर की वापसी मुमकिन नहीं होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी को रायपुर में होने वाले दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में कप्तान रोहित शर्मा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की जगह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को हर हाल में मौका देंगे. शाहबाज अहमद की बाएं हाथ से खतरनाक स्पिन गेंदबाजी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकती है.
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का 30 दिसंबर 2022 को भयानक एक्सीडेंट हुआ था, इसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हुए थे. एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने ट्वीट कर फैंस और बीसीसीआई को धन्यवाद कहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने को वह अब कम से कम 6-7 महीनों के लिए मैदान से दूर रहने वाले हैं.
एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही. रिकवरी का रास्ता शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं. बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद. ' ऋषभ पंत फिलहाल मुंबई में मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं, उनके घुटने की सर्जरी भी हुई है.
साथी खिलाड़ियों के लिए भी किया ट्वीट
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपने दिल की गहराई से, मैं अपने सभी प्रशंसकों, टीम के साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. आप सभी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं.'
पंत का हुआ था भयानक एक्सीडेंट
25 साल के ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 30 दिसंबर की सुबह दिल्ली से रुड़की अपनी मां से मिलने जा रहे थे. तब उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर और कंडक्टर ने पंत को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया था. पंत के कार से निकलते ही उसमें पूरी तरह से आग लग गई थी. उनकी MRI स्कैन रिपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं है. BCCI पंत के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है. वहीं, पूरी देश जल्दी ही पंत के ठीक होने की दुआ कर रहा है.
टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने साल 2022 में टीम इंडिया के लिए कुल 7 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 61.81 की औसत से 680 रन बनाए. वह टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने पिछली साल भारत के लिए 12 वनडे मैचों में 37.33 की औसत से 336 रन ही बनाए. टी20 की बात की जाए तो इस फॉर्मेट में तो उन्होंने पिछली साल 25 मैच खेलते हुए 21.41 की औसत से 364 रन ही जड़े थे.
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट के बाद मुंबई के अस्पताल में हैं जहां उनका इलाज चल रहा है. वह पिछले महीने दिल्ली से अपने घर रुड़की जाते वक्त भयंकर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. अब उन्हें लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. पंत के फैंस को इससे बड़ा झटका लग सकता है.
2023 में नहीं खेल पाएंगे पंत?
25 साल के पंत कार-एक्सीडेंट के बाद मुंबई के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वह साल 2023 में ज्यादातर वक्त क्रिकेट मैदान से दूर ही रहेंगे. इससे टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इस साल दो आईसीसी टूर्नामेंट भी होने हैं- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप. इतना ही नहीं, वह आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे.
पंत के मेडिकल अपडेट में खुलासा
पंत के 2 लिगामेंट चोटिल हो गए थे जिसकी मुंबई के अस्पताल में सर्जरी की गई है. छह सप्ताह बाद तीसरी सर्जरी होनी है. क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पंत साल 2023 में ज्यादातर वक्त तक मैदान से दूर रहेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, 30 दिसंबर को हुए कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे पंत पर बीसीसीआई को दिए गए मेडिकल अपडेट में कहा गया है कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के घुटने में 3 लिगामेंट फट गए हैं. इनमें से दो की हाल ही में सर्जरी की गई जबकि तीसरे की सर्जरी की जानी है.
BCCI को दिया अपडेट
डॉक्टरों ने अभी तक कोई निश्चित समयसीमा नहीं दी है कि पंत को मैदान पर ट्रेनिंग फिर से शुरू करने में कितना समय लगेगा, लेकिन बीसीसीआई और चयनकर्ताओं दोनों ने निष्कर्ष निकाला है कि यह विकेटकीपर-बल्लेबाज कम से कम छह महीने के लिए बाहर हो जाएगा. पंत आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आए थे. मीरपुर में तो उन्होंने 93 रनों की शानदार पारी खेली थी. चटगांव में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भी उन्होंने 46 रन बनाए थे.
किशन और भरत को मिला मौका
पंत की गैर-मौजूदगी में सेलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मैचों के लिए केएस भरत और ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर चुना है. पूरी उम्मीद है कि किशन उस सीरीज में मुख्य विकेटकीपर की भूमिका में रहेंगे जबकि भरत उनके बैकअप के तौर पर शामिल किए गए हैं. ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होने वाली तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज में भी विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे.
भारत के एक युवा क्रिकेटर का अचानक निधन हो गया है. छोटी सी उम्र में ही इस युवा क्रिकेटर ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसके सदमे से क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के युवा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा का बीमारी के बाद वडोदरा के एक अस्पताल में निधन हो गया. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की.
भारत के इस युवा क्रिकेटर ने अचानक दुनिया को कहा अलविदा
28 साल के युवा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा 2021-22 में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली हिमाचल टीम के सदस्य थे. उन्होंने 6 फर्स्ट क्लास मैच, 6 लिस्ट ए मैच और 1 टी20 मैच खेलकर 33 विकेट लिए हैं. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव अवनीश परमार ने कहा, ‘हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ में सभी शोकमग्न हैं. सिद्धार्थ बृहस्पतिवार को हमें छोड़कर चला गया. वह पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर था. बड़ौदा के खिलाफ वडोदरा में पिछले मैच में वह टीम में था.’
सदमे से शोक में डूब गया क्रिकेट जगत
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव अवनीश परमार ने कहा, ‘मैच से पहले उसे उल्टियां आने लगी और पेशाब करने में तकलीफ हुई. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत बिगड़ गई.’ सिद्धार्थ के परिवार में माता-पिता और भाई है जो विदेश में रहता है. भाई के कनाडा से आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया.
निधन के दुख ने दिल चीरकर रख दिया
सिद्धार्थ शर्मा ने ईडन गार्डन पर 20 से 23 दिसंबर के बीच बंगाल के खिलाफ मैच में पारी के पांच विकेट और कुल सात विकेट लिए थे. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके निधन पर शोक जताया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट किया, ‘हिमाचल प्रदेश की विजय हजारे ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य सिद्धार्थ शर्मा के निधन के समाचार से दुखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख से उबरने का सामर्थ्य.’
भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेल रही है. हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती. अब धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इस बीच एक ऐसा खिलाड़ी भी है, जिसे अपना डूबता करियर बचाने के लिए रोहित से ही आस है.
केवल टेस्ट फॉर्मेट में ही मिला मौका
जिस खिलाड़ी के बारे में यहां जिक्र हो रहा है- उनका नाम हनुमा विहारी है. हनुमा फिलहाल रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ ग्रुप-बी मैच में 85 रनों की पारी खेली. वह आंध्र के कप्तान हैं और नंबर-3 पर बल्लेबाजी को उतरे. उन्होंने 223 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए. हनुमा को टेस्ट फॉर्मेट में ही भारत के लिए खेलने का मौका मिला. वह सीमित ओवरों की टीम में जगह ही नहीं बना सके.
विराट की कप्तानी में किया डेब्यू
हनुमा ने साल 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. वह इंग्लैंड के खिलाफ ओवल मैदान पर टेस्ट मैच खेले, तब भारतीय टीम की कप्तान विराट कोहली संभाल रहे थे. विराट ने ही उन्हें प्लेइंग-11 में मौका दिया. हनुमा ने भी कप्तान को निराश नहीं किया और 124 गेंदों पर 56 रन बनाए. उन्होंने 3 विकेट भी लिए. हालांकि भारतीय टीम को मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी.
अब रोहित बचाएंगे करियर?
भारतीय टीम को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. उम्मीद है कि रोहित शर्मा तब भारतीय टीम में हनुमा विहारी को मौका दें. हालांकि प्लेइंग-11 में जगह बनना थोड़ा मुश्किल लग रहा है लेकिन अगर रोहित बल्लेबाजी को थोड़ा मजबूत करना चाहें तो उन्हें मौका मिल सकता है. वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. हालांकि नंबर-3 पर भी उन्हें उतारा जा चुका है. हनुमा टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलते हैं और ऐसे में उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बेहद अहम है.
ऐसा है करियर
29 साल के हनुमा विहारी ने अभी तक अपने करियर में 16 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान एक टेस्ट और 5 अर्धशतकों की मदद से कुल 839 रन बनाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह 179 पारियों में 8403 रन बना चुके हैं. इतना ही नहीं, वह टेस्ट क्रिकेट में 5 जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 27 विकेट भी ले चुके हैं.
टीम इंडिया इस समय श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत के दौरे पर आने वाली हैं. लेकिन इन बड़ी सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. टीम का एक बड़ा मैच विनर खिलाड़ी इन बड़ी टीमों के खिलाफ खेलता नजर नहीं आएगा. चोट के चलते इस खिलाड़ी को श्रीलंका सीरीज में भी जगह नहीं मिली है.
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए थे. उन्होंने नेट प्रैक्टिस के दौरान पीठ में जकड़न की शिकायत की थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने ये बड़ा फैसला लिया था. लेकिन अब रिपोर्ट आ रही हैं कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोट की वजह से न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं.
लंबे समय के लिए बाहर हुआ ये खिलाड़ी
ईएसपीनएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की चोट को देखते हुए उन्हें कम से कम तीन और हफ्तों के आराम की सलाह दी गई है. जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के भी कुछ मैच मिस कर सकते हैं, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ तो वह एक भी मैच नहीं खेल सकेंगे. आपको बता दें कि न्यूजीलैंड का भारत दौरा 18 जनवरी से शुरू हो रहा है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 9 फरवरी से खेली जाएगी.
चोट के चलते लगातार हो रहे बाहर
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को जुलाई 2022 में इंग्लैंड दौरे के बाद कमर के 'स्ट्रेस फ्रेक्चर' का सामना करना पड़ा था और वह पिछले साल एशिया कप में भी नहीं खेले थे. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम में वापसी कराई गई थी. जहां एक बार फिर वह चोटिल हो गए और अनिश्चितकाल के लिए टीम से बाहर हो गए थे. बुमराह ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर 2022 में खेला था.
टीम इंडिया में शानदार आंकड़े
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 30 टेस्ट मैच, 72 वनडे और 60 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 128 विकेट, वनडे में 121 विकेट और टी20 में 70 विकेट अपने नाम किए हैं. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस समय भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच के आखिरी ओवर में एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मैच के आखिरी ओवर में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को 98 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया, लेकिन इसके बाद सभी उस समय हैरान रह गए जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को आउट होने के बावजूद क्रीज पर वापस बल्लेबाजी के लिए बुला लिया.
मैच के आखिरी ओवर में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
रोहित शर्मा की मदद पाकर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने भारत के खिलाफ शतक भी ठोक दिया और अंत में 108 रन बनाकर नाबाद रहे. बता दें कि ये घटना मैच के आखिरी ओवर की है, जब मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे और श्रीलंका के बल्लेबाज कासुन रजिता स्ट्राइक पर थे. आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी जब चौथी गेंद डालने जा रहे थे, तो उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को क्रीज छोड़ता देख मांकडिंग रन आउट कर दिया. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका तब 98 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे.
शमी ने श्रीलंकाई कप्तान को किया आउट तो रोहित ने बुलाया वापस
लेकिन सभी उस समय हैरान रह गए जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को 98 रनों पर आउट होने के बावजूद क्रीज पर वापस बल्लेबाजी के लिए बुला लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने खेल भावना की मिशाल पेश करते हुए आउट होने के बावजूद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को वापस बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर बुला लिया. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इसके बाद अपना शतक भी पूरा किया और अंत में 108 रन बनाकर नाबाद रहे. मैच के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कप्तान रोहित शर्मा को धन्यवाद भी दिया.
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत  गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच से हुई. दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे गुवाहाटी मैच से पहले पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई. एक दिग्गज खिलाड़ी अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गया. इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था.
इस दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रूस मरे (Bruce Murray) का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. ब्रूस मरे (Bruce Murray) दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे, जिन्होंने फरवरी 1968 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 13 मैचों में 23.92 की औसत से 598 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे. ब्रूस मरे (Bruce Murray) का बेस्ट स्कोर 90 रहा था, जो उन्होंने  1969 में लाहौर में बनाया था.
पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी यादगार पारी
ब्रूस मरे (Bruce Murray) ने पाकिस्तान के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में 127 रनों की निर्णायक पहली पारी की बढ़त हासिल करने में मदद की थी. न्यूजीलैंड ने उस टेस्ट मैच को पांच विकेट से जीत लिया था. आखिरकार, न्यूजीलैंड की टीम ने इन तीन मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था, जिससे यह जीत उनकी पहली टेस्ट-सीरीज जीत भी थी. वहीं, 1968 में वेलिंगटन में तीसरे टेस्ट के दौरान भारत के खिलाफ एक ओवर फेंकने और सलामी बल्लेबाज सैयद आबिद अली को आउट करने के दौरान ब्रूस मरे (Bruce Murray) केवल तीन इंटरनेशनल क्रिकेटरों में से एक थे जिन्होंने एक विकेट लिया और कोई रन नहीं दिया था.
ब्रूस मरे का घरेलू करियर
ब्रूस मरे (Bruce Murray) ने कुल मिलाकर 102 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे, जिनमें से अधिकांश घरेलू क्रिकेट में वेलिंगटन के लिए आए और 35.55 के औसत से 6257 रन बनाए, जिसमें छह शतक शामिल थे. न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने अपने पुरुष और महिला टीम के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा, 'हमें पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और 82 वर्ष की उम्र में ब्रूस मरे के निधन पर गहरा दुख हुआ है. 'बैग्स' (जैसा कि उन्हें जाना जाता था) ने 1968 और 71 के बीच 23.92 की औसत से 13 टेस्ट खेले. वह न्यूजीलैंड की अमेलिया और जेस केर के दादा थे. हमारी संवेदना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.'
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 87 गेंदों में 113 रन बनाए. कोहली ने अपनी पारी में 12 चौके और 1 छक्का जड़ा. विराट कोहली के वनडे करियर का ये 45वां शतक है. कोहली ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कोहली के शतक की खूब चर्चा हो रही है.
कुछ फैंस कोहली के शतक को उनके वृंदावन दौरे से भी जोड़ रहे हैं. बता दें कि विराट इस सीरीज से पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन गए थे. यहां पर उन्होंने नीम करौली बाबा के आश्रम में दर्शन किए थे. वृंदावन से लौटने के बाद कोहली ने शतक जड़ दिया. ट्विटर पर एक फैन ने लिखा कि विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा, केएल राहुल भी बाबा नीम करौली के आश्रम जाना चाहेंगे.
भाग्य ने दिया कोहली का साथ
भारत के पूर्व कप्तान कोहली का भाग्य ने भी पूरा साथ दिया. उन्हें 52 और 81 रन के स्कोर पर जीवनदान मिले जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 45वां एकदिवसीय शतक पूरा किया. वह अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड 49 शतक से सिर्फ चार शतक दूर हैं. कोहली के नाम पर अब 73 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 27 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक जड़ा है.
अपनी पारी को लेकर कोहली ने कहा, इस मैच से पहले मुझे थोड़ा ब्रेक मिला है, कुछ अभ्यास सत्र हुए हैं. मैं बांग्लादेश दौरे के बाद मानसिक रूप से तरोताजा हो गया हूं, जहां दूसरे हाफ में चीजें मेरे लिए योजना के मुताबिक नहीं रहीं. मैं टूर्नामेंट के लिए काफी उत्साहित था. घरेलू सीजन शुरू होने वाला था और नेट्स में गेंद को वास्तव में अच्छी तरह हिट कर रहा था.
उन्होंने कहा, सलामी बल्लेबाजों ने जिस तरह से खेला, उससे मुझे अपना गेम खेलने का मौका मिला. हमने श्रीलंका पर शुरू से ही दबाव बनाए. मुझे पूरी पारी में बल्लेबाजी करनी थी जैसा कि मैं हमेशा एकदिवसीय मैचों में करता हूं लेकिन फिर भी अपने स्ट्राइक-रेट को नियंत्रण में रखने में सफल रहा क्योंकि हमें बड़े स्कोर की जरूरत थी और ओस एक कारक होने वाली थी. मुझे खुशी है कि मैं खेल की गति से खेल सका और यह सुनिश्चित किया कि हम न केवल 340, बल्कि 370 से अधिक का स्कोर बनाएं.
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 373 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 374 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में श्रीलंका की टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर सकी. टीम इंडिया पहले ही टी20 सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी.
पहले वनडे में 67 रनों से जीता भारत
श्रीलंकाई टीम इस मैच में 374 रनों के जवाब में 50 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए उमरान मलिक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए, मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट और हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
मोहम्मद सिराज ने झटके 2 विकेट
मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को शुरुआती ओवरों में ही 2 सफलता दिला दी हैं. उन्होंने अविष्का फर्नांडो के बाद कुसल मेंडिस को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.
टीम इंडिया ने बनाए 373 रन
टीम इंडिया ने पहले वनडे में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 373 रन बनाए हैं. इस पारी में भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 113 रन बनाए, वहीं कप्तान रोहित शर्मा 83 रन बनाने में कामयाब रहे. इनके अलावा शुभमन गिल ने 70 रन और केएल राहुल ने 39 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी करने उतरे रोहित ने पहले ओवर में कसुन राजिथा की गेंद पर मिड आफ के माध्यम से चार रन के लिए सिल्कन ड्राइव के साथ भारत के लिए शुरूआत की. वहां से, यह रोहित और गिल एक के बाद एक बाउंड्री लगाते चले गए, जो पावर-प्ले में धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे.
रोहित-गिल ने दी अच्छी शुरूआत
डेब्यू कर रहे दिलशान मदुशंका की गेंद पर गिल ने चौकों की हैट्रिक लगाई, जबकि रोहित रजिता की गेंद पर अपनी पुलिंग में आश्वस्त थे, जिससे भारत के पावर-प्ले में 75 रन बने. रोहित भी लेग स्पिनर वानिन्दु हसरंगा की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग के माध्यम से स्वीप करके अपना 47वां एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया. गिल 51 गेंदों पर 16 एकदिवसीय पारियों में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा करने से पहले अंपायर के कॉल पर एलबीडब्लू रिव्यू से भी बचे. रोहित ने गेंदबाज के सिर पर छक्का मारने से पहले बाएं हाथ के स्पिनर डुनिथ वेल्लालगे के खिलाफ आक्रामक दिखे. शुरूआती साझेदारी तब समाप्त हुई जब गिल को 60 गेंदों में 70 रन पर शनाका ने पवेलियन भेज दिया. चार ओवर बाद, रोहित मदुशंका की गेंद पर बोल्ड हो गए. श्रेयस अय्यर ने मदुशंका और हसरंगा के खिलाफ तेज चौके लगाए, लेकिन धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर स्वीप करने में चूक गए और कैच आउट हो गए.
विराट कोहली की शतकीय पारी
विराट कोहली ने अपना 45वां एकदिवसीय शतक और सीमित प्रारूप में लगातार दूसरा शतक लगाते हुए फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के अर्धशतकों से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों के पहले मैच में यहां बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को 373/7 का विशाल स्कोर बनाया. लाइटिंग फास्ट आउटफील्ड के साथ एक सपाट पिच पर, रोहित और गिल ने क्रमश: 83 और 70 रन बनाए, इससे पहले एक बड़े टोटल के लिए 143 रनों की ओपनिंग स्टैंड की साझेदारी की. इसके बाद, कोहली ने 87 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के खिलाफ अपने नौवें एकदिवसीय शतक के लिए 12 चौके और एक छक्के के साथ इस उपलब्धि के लिए दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया.
श्रीलंका टीम ने जीता टॉस
श्रीलंका टीम ने पहले टॉस जीतकर, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं. उन्होंने स्टार सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया है.
राजकोट के एससीए स्टेडियम में भारतीय टीम ने श्रीलंका को सीरीज के तीसरा टी20 मैच में 91 रनों से हरा दिया. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. श्रीलंकाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गई. भारत ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया. सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की और 51 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 112 रन बनाए. इससे पहले टॉस भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
137 रन पर सिमटा श्रीलंका
अर्शदीप सिंह ने पारी के 17वें ओवर की चौथी गेंद पर मदुशंका (1) को बोल्ड किया. इसी के साथ मेहमान टीम 137 रन के कुल स्कोर पर सिमट गई. भारतीय टीम ने 91 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. अर्शदीप ने मैच में 3 विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिले. अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला.
श्रीलंका को लगा 7वां झटका
श्रीलंका को 7वां झटका टीम के 123 के स्कोर पर लगा. करुणारत्ने (0) को हार्दिक पांड्या ने lbw आउट किया. वह खाता भी नहीं खोल पाए और पारी के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन लौटे.
96 के स्कोर तक श्रीलंका की आधी टीम लौटी
श्रीलंका की आधी टीम 96 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई है. धनंजय डि सिल्वा (22) को युजवेंद्र चहल ने शिकार बनाया. उन्हें शुभमन गिल ने लपका.
अर्शदीप को मिली सफलता
अर्शदीप सिंह को पहली सफलता पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर मिली. उन्होंने निसांका (15) को शिवम मावी के हाथों कैच कराया. निसांका ने 17 गेंदों पर 3 चौके लगाए. श्रीलंका का दूसरा विकेट 44 रन के टीम स्कोर पर गिरा.
श्रीलंका को पहला झटका
श्रीलंकाई टीम को पहला झटका कुसल मेंडिस (23) के रूप में लगा. उन्होंने 15 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके और इतने ही छक्के लगाए. अक्षर पटेल ने पारी के 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उमरान मलिक के हाथों उन्हें कैच कराया.  श्रीलंका का पहला विकेट 44 रन के टीम स्कोर पर गिरा.
भारत ने श्रीलंका को दिया विशाल लक्ष्य
भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 51 गेंदों पर 112 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में  7 चौके और 9 छक्के जड़े. शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 46 रन बनाए. अक्षर पटेल 9 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे. श्रीलंका के लिए मदुशंका ने 2 विकेट लिए जबकि कसुन रजिता, चमिका करुणारत्ने और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिया.
सूर्यकुमार का तीसरा टी20 शतक
सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर का तीसरा टी20 शतक जमाया. उन्होंने 45 गेंदों पर अपने 100 रन पूरे किए. यह भारत के लिए गेंदों के लिहाज से दूसरा सबसे तेज टी20 शतक है. रोहित शर्मा ने साल 2017 में श्रीलंका के ही खिलाफ 35 गेंदों पर शतक पूरा किया था.
भारतीय टीम को श्रीलंका ने सीरीज के दूसरे टी20 मैच में गुरुवार को 16 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया पुणे के एमसीए स्टेडियम में 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 190 रन ही बना सकी. इससे पहले एमसीए स्टेडियम में टॉस टीम इंडिया ने जीता और श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए जिससे मेजबानों को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य मिला. भारतीय टीम की कमान धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास है जबकि श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका संभाल रहे हैं.
शनाका का तूफान
कप्तान दासुन शनाका ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 20 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 22 गेंदों पर 56 रन बनाए और नाबाद लौटे. शनाका ने अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के जड़े. विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 31 गेंदों पर 52 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के जड़े. भारत के लिए उमरान मलिक ने 3 विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए.
श्रीलंका के 2 विकेट 83 के स्कोर तक गिरे
श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले में ही 55 रन जोड़ लिए. युजवेंद्र चहल ने कुसल मेंडिस (52) को lbw आउट कर टीम को पहला झटका दिया. मेंडिस ने 31 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के जड़े. फिर उमरान मलिक ने भानुका राजपक्षा (2) को पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया.
राहुल त्रिपाठी और अर्शदीप को मौका
इस मैच के लिए हार्दिक पांड्या ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए. उन्होंने राहुल त्रिपाठी को चोटिल संजू सैमसम की जगह शामिल किया जबकि हर्षल पटेल के स्थान पर अर्शदीप सिंह को मौका दिया. राहुल त्रिपाठी को इस तरह 31 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला. भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया पहला टी20 मैच दो रनों से जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
हार्दिक पांड्या ने खोल दी इस खिलाड़ी की किस्मत, 31 की उम्र में मिल गया डेब्यू का मौका
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षणा, कसुन राजिथा और दिलशान मदुशंका
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया (Team India) ने 2 रनों से जीत दर्ज कर साल 2023 की शुरुआत की है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी थी, लेकिन टीम ने 94 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद एक धाकड़ ऑलराउंडर ने तूफानी पारी खेली और नए साल के पहले मैच में भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.
श्रीलंकाई टीम के लिए काल बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में बतौर फिनिशर धाकड़ ऑलराउंडर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को प्लेइंग 11 में शामिल किया था. कप्तान का ये फैसला दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सही साबित कर दिखाया. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने इस मैच में 23 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली. इस ताबड़तोड़ पारी में उनके बल्ले से 1 चौका और 4 छक्के देखने को मिले. इस शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.
ऐसा रहा दोनों टीमों के बीच ये मैच
इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे. टीम इंडिया की ओर से दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) के अलावा अक्षर पटेल ने भी 20 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए थे और ईशान किशन ने 37 रनों का योगदान दिया था. श्रीलंका ने 163 रनों का पीछा करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 160 रन ही बनाए.  टीम इंडिया की ओर से  तेज गेंदबाज शिवम मावी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा उमरान मलिक और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए.
टी20 में जड़ चुका है शतक
टीम इंडिया ने पिछले साल आयरलैंड का दौरा किया था, इस दौरे पर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda)ने टी20 मैच में शतकीय पारी खेली थी. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) बल्ले से साथ-साथ गेंद से भी काफी शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं.ऐसे में दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) इस सीरीज के आने वाले मैचों में भी कप्तान पांड्या की पहली पसंद रहने वाले हैं.
टीम इंडिया में दीपक हुड्डा के आंकड़े
27 साल के दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक कुल 16 टी20 और 10 वनडे मैच खेले हैं. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने इन टी20 मैचों में 343 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं. वहीं, इन वनडे मैचों में वह 153 रन और 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को अगले सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है. आईपीएल ऑक्शन 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ऑलराउंडर को 17.5 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन ये खिलाड़ी इस टूर्नामेंट की शुरुआत में गेंदबाजी करता दिखाई नहीं देगा. हालांकि इस ऑलराउंडर को बतौर बल्लेबाज प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.
मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका
मुंबई इंडियंस ने IPL ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को 17.5 करोड़ में खरीदा था. ये खिलाड़ी हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गया था. वह इस चोट के चलते 13 अप्रैल तक आईपीएल में गेंदबाजी नहीं सक सकेंगे. टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अगर वो भारत के खिलाफ चार टेस्‍ट मैचों में हिस्सा लेते हैं तो 13 अप्रैल तक गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे. दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट सीरीज आईपीएल 2023 से पहले खेली जाएगी.
सभी फ्रेंचाइजियों की दी गई ये जानकारी
टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सीईओ और आईपीएल सीओओ हेमांग अमीन ने 10 फ्रेंचाइजियों को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आज सुबह सूचित किया है कि ग्रीन आईपीएल में पूरी तरह से उपलब्ध होंगे. हालांकि, अगर वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी चार टेस्ट मैचों में खेलते हैं, तो वह 9 मार्च से 13 मार्च, 2023 तक होने वाले चौथे टेस्ट के समापन से चार सप्ताह तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे.'
कैमरून ग्रीन की उंगली हुई फ्रैक्चर
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दौरान कैमरून ग्रीन (Cameron Green) चोटिल हुए थे. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की तेज रफ्तार गेंद सीधा कैमरून ग्रीन (Cameron Green) के ग्लव्स पर जा लगी थी. इसके बाद उनकी उंगली से खून निकलता हुआ भी देखा गया था. इस चोट के चलते उनकी उंगली फ्रैक्चर हो गई थी. इतना ही नहीं उन्हें बीबीएल (Big Bash League) से भी अपना नाम वापस लेना पड़ा था.
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज (3 जनवरी को) खेला जाएगा. भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है. वहीं, श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका हैं. टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया है और ज्यादातर युवा प्लेयर्स को मौका दिया गया है. ऐसे में हार्दिक के कप्तानी की अग्निपरीक्षा होगी. लेकिन अब मैच से पहले ही श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने बड़ा बयान दिया है.
शनाका ने कही ये बात
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा, ‘पहला मैच वास्तव में अहम होगा. भारत ने अपनी टीम को पूरी तरह से बदल दिया है. हमारी टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं. हम पहले मैच का इंतजार कर रहे हैं. इस मैच में बेहतर प्रदर्शन से सीरीज के अन्य मैचों के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा.’
एशिया कप का जीता खिताब
मौजूदा एशिया कप चैंपियन श्रीलंका टीम ने टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन किया था. टीम मुख्य दौर में जगह बनाने में असफल रही थी. एशिया कप विजेता कप्तान ने कहा, ‘हमारे लिए विश्व कप अच्छा नहीं रहा, इसलिए हम आगे बढ़कर इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे.’
एशिया में करते हैं अच्छा प्रदर्शन
दासुन शनाका ने आगे बोलते हुए कहा, ‘हमारे कई अनुभवी खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन जब एशिया की बात आती है, तो हम परिस्थितियों और पिचों को अच्छी तरह से जानते हैं. अच्छी शुरुआत करना महत्वपूर्ण है.’
'सीरीज में करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन'
दासुन शनाका ने कहा, ‘भारत हमेशा एक बेहतर प्रतिद्वंद्वी रहा है. भारत में भारत के खिलाफ हमेशा परिस्थितियां कठिन होती हैं, लेकिन हमारे पास एक अच्छी टीम है और हम एक बेहतरीन सीरीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं.’
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शुक्रवार (30 दिसंबर) को रुड़की के बाद कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है. पंत के फैन उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं, लेकिन इस बीच इस बात को लेकर भी बहस चल रही है कि आखिर उनका एक्सीडेंट कैसे हुआ और इसको लेकर कई तरह के बयान आ रहे हैं. अब एनएचएआई (NHAI) अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि जिस जगह पर पंत का एक्सीडेंट हुआ था, वहां सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था.
जहां एक्सीडेंट हुआ, वहां सड़क की चौड़ाई कम: NHAI अधिकारी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के एक अधिकारी ने बताया है कि जिस सड़क पर क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का एक्सीडेंट हुआ था, वहां कोई गड्ढा नहीं था. एनएचएआई रुड़की डिवीजन के परियोजना निदेशक प्रदीप सिंह गुसाईं ने कहा, 'जिस जगह एक्सीडेंट हुआ, वहां सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था. जिस सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह राजमार्ग से सटी एक नहर (रजवाहा) के कारण सड़क संकरी है यानी वहां चौड़ाई कम है. इस नहर का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाता है.'
उत्तराखंड के सीएम ने की थी गड्ढा होने की बात
बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने कहा था कि पंत ने उन्हें बताया कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, जब वह राजमार्ग पर एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे. पुष्कर सिंह धामी ने पंत से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा था कि क्रिकेटर गड्ढे या किसी काली चीज से बचने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो बैठे थे.
डीडीसीए अधिकारी ने भी किया था गड्ढों का जिक्र
इससे पहले शनिवार को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से मुलाकात करने वाले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम शर्मा ने भी विकेटकीपर-बल्लेबाज के हवाले से कहा था कि शुक्रवार तड़के जब वह एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, तब यह दुर्घटना हुई.
सड़क मरम्मत का वीडियो भी हुआ था वायरल
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के एक्सीडेंट के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग सड़क मरम्मद का काम करते नजर आए और दावा किया गया था कि दुर्घटनास्थल पर रात के समय गड्ढों को भरने का काम चल रहा है. वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद एनएचआई (NHAI) ने आनन-फानन में रात में गड्ढे भरने का काम किया.
NHAI ने सड़क मरम्मत की बात से किया इनकार
एनएचएआई रुड़की डिवीजन के परियोजना निदेशक प्रदीप सिंह गुसाईं ने वायरल वीडियो के दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया कि एनएचएआई ने दुर्घटनास्थल की मरम्मत की है और 'गड्ढों' को ठीक कर दिया गया.
मार्टिना नवरातिलोवा की गिनती महान टेनिस खिलाड़ियों में होती है. उन्होंने अपने करियर में टेनिस की नई बुलंदियों को छुआ है और सफलता के झंडे गाड़े हैं. लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. मार्टिना 12 साल बाद फिर से कैंसर की चपेट में आ गईं हैं. इससे पहले साल 2010 में भी उन्हें  कैंसर हुआ था. तब उन्होंने 6 महीने के अंदर ही कैंसर को मात दे थी. इस बार मार्टिना को डबल झटका लगा है. उन्हें गले और ब्रेस्ट में कैंसर है, जो पहले स्टेज में है.
मार्टिना नवरातिलोना को हुआ कैंसर
66 साल की महान टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने कहा, 'यह दोहरी मार गंभीर है लेकिन फिर भी इसे ठीक किया जा सकता है और मैं अनुकूल परिणाम की उम्मीद कर रही हूं. इससे थोड़ी समस्या हो सकती है, लेकिन मैं इससे लडूंगी.' जांच में कैंसर के पहले स्टेज का पता चला है. वहीं, ब्रेस्ट में भी एक गांठ पाई गई है, जो कैंसर की है. नवरातिलोवा को टेक्सास के फोर्ट वर्थ में नवंबर के डब्ल्यूटीए फाइनल के दौरान गले की समस्या का पता चला.
अमेरिका में रहती हैं मार्टिना
चेकोस्लोवाकिया में पैदा हुईं मार्टिना नवरातिलोवा अमेरिका में रहती हैं. वह इस महीने के आखिर में न्यूयॉर्क में अपना इलाज शुरू करवाएंगी. अब वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान कमेंट्री नहीं कर पाएंगी. उन्होंने साल 2014 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं.
जीते 18 ग्रैंड स्लैम खिताब
मार्टिना नवरातिलोवा ने अपने करियर में 18 महिला सिंग्लस ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं. उन्होंने 3 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2 फ्रेंच ओपन, 9 बिम्बलडन ओपन और 4 यूएस ओपन खिताब जीते हैं. इसके अलावा उन्होंने महिला युगल में 31 और मिश्रित युगल में 10 टाइटल अपने नाम किए हैं. 331 सप्ताह नंबर 1 पर रहने के बाद नवरातिलोवा मूल रूप से 1994 में रिटॉयर्ड हो गईं थीं. साल 2000 में उन्हें टेनिस हॉल ऑफ फेम में भी जगह मिली थी.
भारतीय क्रिकेट टीम विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार के एक्सीडेंट का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. लगातार लोग ऋषभ पंत का हाल जानने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. इस बीच पंत की कार के एक्सीडेंट के कारण के बारे में भी तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. अब क्रिकेटर की कार के एक्सीडेंट के पीछे नई वजह सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि हादसे के कारण के बारे में खुद पंत ने खुलासा किया है.
रूड़की में इलाज के बाद ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है. पंत के मैक्स हॉस्पिटल में पहुंचने के बाद DDCA का एक दल भी वहां पहुंचा. डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा से बातचीत के दौरान ऋषभ पंत ने हादसे के कारण के बारे में भी बात की.
श्याम शर्मा ने जब ऋषभ पंत से हादसे के कारण के बारे में पूछा तो पंत ने कहा कि कार चलाते वक्त अचानक उनके सामने गड्ढा आ गया था. गड्ढे से बचने के चक्कर में कार से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हो गया. खुद श्याम शर्मा ने पंत से बातचीत के बारे में एजेंसी को यह जानकारी दी है.
श्याम शर्मा ने ऋषभ पंत को लेकर राहत भरी खबर यह भी दी कि उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की जरूरत अभी नहीं समझ आ रही है. उन्हें मैक्स से दिल्ली भी शिफ्ट करने की जरूरत नहीं है. वहीं लिगमेंट के इलाज के लिए ऋषभ पंत को लंदन ले जाने के बारे में बीसीसीआई तय करेगा. बीसीसीआई पंत के स्वास्थ्य पर करीब से लगातार नजर बना हुए हैं.
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं. वह शुक्रवार तड़के बड़े हादसे का शिकार हो गए थे. अब उनके एक करीबी ने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि पंत की मां सरोज और बहन साक्षी अस्पताल में उनके साथ हैं.
अभी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने पर फैसला नहीं
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है. डॉक्टरों ने अभी तय नहीं किया है कि उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना है या नहीं. पंत के पारिवारिक मित्रों और अन्य करीबियों ने अस्पताल में उनसे मुलाकात के बाद यह बात कही. ऋषभ की मां सरोज पंत और लंदन से आईं बहन साक्षी अस्पताल में उनके साथ हैं. इस बीच दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने देहरादून के मैक्स अस्पताल में पंत से मुलाकात की.
हालत में काफी सुधार
परिवार के साथ अस्पताल में लगातार बने हुए उमेश कुमार ने कहा, ‘ऋषभ पंत किसी और अस्पताल में शिफ्ट करने की फिलहाल तो कोई योजना नहीं है. उनकी हालत में शुक्रवार से काफी सुधार आया है. उनके माथे की प्लास्टिक सर्जरी शुक्रवार को ही कर ली गई थी. पहली ड्रेसिंग आज हुई है.’ पंत उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी लग्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली. वह अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिए रूड़की जा रहे थे.
बीसीसीआई भी लगातार संपर्क में
उमेश कुमार ने कहा कि बीसीसीआई के डॉक्टर लगातार मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं. वे इस बारे में फैसला लेंगे कि उन्हें कहीं और शिफ्ट करने की जरूरत है या नहीं. डीडीसीए अधिकारी श्याम शर्मा ने पंत से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यहां डॉक्टरों द्वारा पंत की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है. बीसीसीआई भी उनके संपर्क में है, उनकी हालत पर ताजा जानकारी ले रहा है. फिलहाल उन्हें यहीं रखा जाएगा.’ एक सवाल के जवाब में श्याम शर्मा ने कहा कि पंत ने उन्हें बताया कि अंधेरा था और दुर्घटना उस समय हुई जब वह एक गड्ढे को पार करने की कोशिश कर रहे थे.
अनिल कपूर और अनुपम खेर भी मिले
अस्पताल से बाहर निकलने के बाद अनिल कपूर ने कहा, ‘पंत की स्थिति ठीक है. हम उनसे फैंस के रूप में मिले. आइए हम प्रार्थना करें कि वह जल्द ठीक हो जाएं और हम उन्हें फिर से खेलते हुए देखें.’ कपूर के साथ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे खेर ने कहा कि उन दोनों ने युवा क्रिकेटर को खूब हंसाया. खेर ने कहा, ‘सब कुछ ठीक है. हम पंत, उनकी मां और रिश्तेदारों से मिले. वे सब ठीक हैं. हमने उन्हें खूब हंसाया.’
भारतीय क्रिकेट में उस समय सनसनी मच गई, जब टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सामने आई. पंत के साथ शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब दिल्ली से रुड़की जाते हुए उनकी कार सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई. नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के करीब यह भयावह घटना हुई. उनकी महंगी कार एक्सीडेंट के बाद थोड़ी ही देर में जल उठी. पंत फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो एक्सीडेंट से एक दिन पहले का है.
एक दिन पहले का Video वायरल
ऋषभ पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे, जब उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ. उन्होंने इससे एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें वह पक्षियों को दाना खिला रहे थे. पंत ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'दिन का मेरा सिली पॉइंट.' इस वीडियो पर अब कई यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं. लोग उनके जल्द स्वस्थ और फिट होने की कामना कर रहे हैं.
पक्षियों को दाना डालने के हैं नियम
दरअसल, लोग अपने जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए कई उपाय करते हैं. इसी में एक पक्षियों को दाना डालना भी है. कबूतरों और पक्षियों को दाना खिलाना काफी अच्छा माना जाता है. हालांकि दाना डालते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है. अगर सही नियम से ये उपाय नहीं किया जाता तो सुख-समृद्धि के बजाय किसी की जिंदगी में समस्याएं हो जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस भी जातक की कुंडली में बुध और राहु का मेल होता है, उसे छत पर कभी कबूतरों को दाना नहीं डालना चाहिए.
मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है
ज्‍योतिष एवं वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, जो लोग पक्षियों को दाना डालते हैं, उन पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. ऐसा कहा जाता है कि जब कोई व्यक्ति पक्षियों को दाना खिला रहा है तो वह उन बेजुबानों के लिए ईश्वर के काम को कर रहा है. पक्षियों को जब आप अपने घर के अंदर दाना खिलाते हैं, तो मां लक्ष्मी खुश होती हैं और सुख-शांति और समृद्धि आती है. इसके अलावा कबूतर अगर घर के अंदर दाना चुगने आते हैं तो जातक पर धन-वर्षा होती है.
छत पर दाना डालने से हो सकता है नुकसान
कुछ लोग अपने ही घर की छत पर कबूतरों के लिए दाना डालते हैं. ऐसे में फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का संबंध घर की छत से है और कबूतर को दाना डालना बुध ग्रह का एक उपाय है. कुंडली के साथ-साथ यहां भी अगर बुध और राहु का मेल हो जाता है तो मनुष्य की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती. जब कबूतर छत पर बैठते हैं, तो वह छत को गंदा भी कर जाते हैं. जब छत यानि राहु दूषित हो जाता है तो इसका नुकसान उस व्यक्ति को भुगतना पड़ सकता है, जिसने छत पर उनके लिए दाना डाला होता है.
पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर तमाम तरह के आरोप लगते रहे हैं. कभी उसके अधिकारियों पर तो कभी पूर्व कर्मियों पर सवाल उठाए गए हैं. अब देश के पूर्व क्रिकेटर ने पीसीबी पर हिंदुओं से नफरत करने के आरोप लगाए हैं. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इसी के साथ बीसीसीआई से मदद की गुहार भी लगाई है.
दानिश कनेरिया ने लगाए गंभीर आरोप
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज दानिश कनेरिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी सुर्खियां बटोरते हैं. अब उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि पीसीबी हिंदुओं से नफरत करता है. कनेरिया ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने पोस्ट में जय श्री राम और जय बजरंगबली भी लिखा.
हिंदुओं से नफरत करता है पीसीबी
स्पॉट फिक्सिंग में फंस चुके दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 'पीसीबी की सेलेक्शन कमेटी देश बेचने वाले आमिर और शरजील जैसे फिक्सर को लाएगी क्योंकि वे मुस्लिम हैं, हिंदू नहीं… पीसीबी हिंदुओं से नफरत करता है.'
BCCI से मांगी मदद
कनेरिया ने आगे लिखा, 'हिंदुओं को अपने अधिकार की जरूरत है. क्या पीसीबी को बताने में हमारी मदद बीसीसीआई करेगा. बीसीसीआई आईसीसी को 90 फीसदी रेवेन्यू देता है. अगर पाकिस्तान न्याय नहीं दे सकता तो बीसीसीआई को इस बारे में सोचने की जरूरत है. जय श्री राम, जय बजरंगबली.' बता दें कि पीसीबी के नेतृत्व में हाल में बड़े बदलाव हुए हैं. रमीज राजा को बर्खास्त कर नजम सेठी को पीसीबी का नया चीफ बनाया गया है. इसके अलावा नई सेलेक्शन कमिटी को नियुक्त किया गया है जिसके प्रमुख पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हैं.
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. देहरादून के मैक्स अस्पताल की ओर से उनके दिमाग और स्पाइनल कोर्ड की एमआरआई रिपोर्ट जारी की गई है. इसके अलावा मेडिकल बुलेटिन में भी उनकी चोट से जुड़ी जानकारी शेयर की गई है. शुक्रवार सुबह उत्तराखंड में रुड़की के पास भयानक कार एक्सीडेंट में पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे.
MRI रिपोर्ट सामान्य
पंत के 'ब्रेन' और 'स्पाइनल कोर्ड' यानी दिमाग और रीढ़ का एमआरआई स्कैन किया गया है. अस्पताल की ओर से इसकी रिपोर्ट जारी की गई है. फैंस के लिए हालांकि चिंता की बात नहीं है. पंत के दिमाग और रीढ़ की एमआरआई के नतीजे सामान्य हैं. हालांकि उन्होंने अपने चेहरे की चोट, घाव और खरोंचों को ठीक करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई है.
कई जगह चोट
कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत को कई जगह चोटें आई हैं. दर्द और सूजन के कारण उनके टखने और घुटने का एमआरआई स्कैन कल यानी शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है. देहरादून के मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें 'घुटने के ऊपर स्प्लिंटेज (संदिग्ध दाहिने घुटने के लिगामेंट की चोट के लिए) और दाहिने टखने के लिगामेंट की चोट के लिए' दिया है. अस्पताल द्वारा शुक्रवार शाम को मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि पंत की हालत स्थिर है और वह पूरी तरह होश में हैं.
मेडिकल बुलेटिन जारी
अस्पताल की ओर जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि पंत के दाहिने हाथ और पैर पर कई खरोंच के निशान थे. माथे पर और आंख के पास घाव थे. इसके अलावा पीठ पर कई खरोंच के निशान भी थे. हादसा शुक्रवार तड़के हुआ, जब पंत कार से रुड़की में अपने घर मां से मिलने जा रहे थे. वह अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे लेकिन इससे पहले ही रुड़की में हादसे का शिकार हो गए.
हादसे के बाद होश में थे पंत
बताया जा रहा है कि उनकी कार, जो दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई. बाद में उसमें आग लग गई. पंत को शुरू में एक स्थानीय अस्पताल - सक्षम हॉस्पिटल मल्टीस्पेशियलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर - ले जाया गया. इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाने से पहले चोटों के लिए इलाज किया गया था. वह सुबह करीब छह बजे अस्पताल पहुंचे थे.
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए. दिल्ली से रुड़की जाते वक्त यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह अपने घर जा रहे थे. उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई. हालांकि पंत बाल-बाल बच गए. उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
चोरी हो गया 4 लाख का सामान?
इस बीच एक्सीडेंट के बाद तमाम तरह की खबरें सोशल मीडिया और मीडिया पोर्टल्स पर चलीं. इसमें सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ तो कुछ लोग उन्हें बचाने के बजाय उनका सामान चोरी कर ले गए. दावा किया गया कि पंत की चेन, घड़ी, गाड़ी में रखा करीब 4 लाख का सामान चोरी कर लिया गया. अब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस पर बयान जारी किया है.
पुलिस अधिकारी ने बताई सच्चाई
उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय सिंह ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. उसमें अजय सिंह ने कहा, 'ऐसा कहा जा रहा है कि पंत के पैसे, चेन कुछ लोगों ने लूट लिए हैं लेकिन यह कथन पूरी तरह से गलत है. मौके पर मौजूद रोडवेज के कर्मचारी ने तत्काल फोन किया था. फोन के तुरंत बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए थे क्योंकि वहां चेकपोस्ट भी है. उनके पास 4 हजार रुपये नगद थे, जो उनकी मां को दे दिए हैं. अस्पताल जब ले जाया गया, तो उन्होंने गले में चेन भी पहनी हुई थी.'
मां को सरप्राइज देना चाहते थे पंत
बता दें कि ऋषभ पंत दुबई से लौटे थे और दिल्ली से उन्होंने रुड़की जाने का प्लान बनाया. इसी दौरान वह एक्सीडेंट का शिकार हो गए. वह बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया के साथ ढाका में थे. वहां से वह दुबई गए और फिर दिल्ली आए. उन्होंने फिर अपने घर जाकर मां को सरप्राइज देने की सोची. पंत मां को बिना बताए रुड़की के लिए निकले लेकिन इसी दौरान उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई.
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ. पंत की कार हरिद्वार जिले के मंगलौर और नारसन के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. उनके सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. हादसा मंगलौर थाना क्षेत्र के एनएच-58 पर हुआ.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत की गाड़ी में करीब तीन से चार लाख रुपए थे जो एक्सीडेंट के बाद सड़क पर बिखर गए. बताया जा रहा है कि कुछ लोग सड़क पर तड़पते ऋषभ की मदद करने की जगह नोट इकट्ठा करने लगे वहीं कुछ वीडियो बनाने में लग गए. लेकिन इसी बीच दो युवकों ने अपना इंसानी फर्ज निभाते हुए पंत की मदद की.
युवक ने पंत को पहचाना
इनमें से एक युवक पुरकाजी के समीप शकरपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. वह सुबह के समय वह ड्यूटी पर जा रहा था जब उसने दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत को पहचान लिया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. सुशील नागर ने बताया कि जब ऋषभ को अस्पताल में लाया गया तो दो युवक उनके साथ भी थे. उन्होंने सही समय पर ऋषभ को अस्पताल पहुंचा दिया.
बता दें सक्षम अस्पताल के बाद पंत को देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
क्रिकेट से जुड़े कई नियम होते हैं. तकनीक के आने से कई नियम बदले भी गए हैं. हालांकि कुछ अब भी वैसे ही हैं, जैसे इस खेल की शुरुआत में थे. आपमें से बहुत से लोग सोचते होंगे कि आखिर इस खेल में 3 स्टंप्स रखकर ही क्यों खेलते हैं. बहुत से लोगों को इसके पीछे का कारण नहीं पता है. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों बल्लेबाज और गेंदबाज अपने-अपने छोर पर केवल तीन ही स्टंप्स रखकर खेलते हैं.
इंग्लैंड है क्रिकेट का जनक
इंग्लैंड को क्रिकेट का जनक माना जाता है. यूं तो इस खेल के बारे में कहा जाता है कि यह 16वीं शताब्दी के दौरान शुरू हुआ, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई क्रिकेट मैच साल 1877 में खेला गया. तब टेस्ट फॉर्मेट में ही मुकाबले होते थे. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आधिकारिक तौर पर पहला टेस्ट मैच खेला गया था. इसके बाद कई देशों की टीम बनीं. आज मुख्य तौर पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का इस खेल पर दबदबा देखा जाता है.
ऐसे आए क्रिकेट में नियम
साल 1744 में क्रिकेट में पहली बार नियमों को लिखा गया और बाद में 1774 में संशोधित किया गया. इसी दौरान एलबीडब्ल्यू, तीसरा स्टंप, मिडिल स्टंप और बल्ले की अधिकतम चौड़ाई जैसी बातें नियमों में जोड़ी गईं. कोड 'स्टार एंड गार्टर क्लब' द्वारा तैयार किए गए थे, जिसके सदस्यों ने अंततः 1787 में लॉर्ड्स में प्रसिद्ध मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब की स्थापना की. एमसीसी क्रिकेट से जुड़े नियमों का संरक्षक बन गया और तब से आज तक इसमें संशोधन करता रहा है.
क्रिकेट में केवल 3 ही स्टंप्स
बहुत से लोग जानना चाहते होंगे कि आखिर स्टंप्स की संख्या पर क्या-क्या किया गया. केवल 3 ही स्टंप्स रखकर खेलने के नियम की बात करें तो यह काफी पहले से है. पहले केवल 2 स्टंप्स रखकर भी खेला जाता था, लेकिन तब इनके बीच का गैप ज्यादा था और गेंद इनके बीच से निकलकर चली जाती थी. ऐसे में बल्लेबाज के आउट होने का पता ही नहीं चलता था. आधुनिक अवधारणा के अनुसार, बाहर के दो स्टंप्स ऑफ और लेग का बताते हैं. गेंद दोनों छोर के स्टंप के बीच की जगह (गैप) से गुजरे और बल्लेबाज आउट हो, उसी के लिए तीसरा स्टंप अस्तित्व में आया जिसे मिडिल स्टंप कहा जाता है.
टीम इंडिया नए साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की अगुवाई वाली बर्खास्त चयन समिति ने ही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का चयन किया है. टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे.
टी20 सीरीज में इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
श्रीलंका के खिलाफ जाने वाली इस टी20 सीरीज में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और ऋषभ पंत टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, मुकेश कुमार और शिवम मावी जैसे युवा खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है.  ऋषभ पंत की जगह बतौर विकेटकीपर ईशान किशन और संजू सैमसन स्क्वॉड का हिस्सा बने हैं.
सूर्यकुमार यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपकप्तान बनाए गए हैं. वह साल 2022 में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, शिवम मावी.
वनडे सीरीज में होगी दिग्गजों की वापसी
रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा बनेंगे. केएल राहुल को इस सीरीज के लिए बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है. वहीं, ऋषभ पंत वनडे टीम में भी अपनी जगह नहीं बना सके हैं.
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.
श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज
तारीख                   मैच                जगह
3 जनवरी          पहला टी20           मुंबई
5 जनवरी          दूसरा टी20            पुणे
7 जनवरी          तीसरा टी20        राजकोट
10 जनवरी        पहला वनडे          गुवाहाटी
12 जनवरी        दूसरा वनडे          कोलकाता
15 जनवरी        तीसरा वनडे         तिरुवनंतपुरम
भारतीय सेलेक्टर्स ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इन दोनों ही सीरीज के लिए अलग-अलग टीम चुनी गई है. लेकिन एक बड़े मैच विनर खिलाड़ी को इस दोनों ही टीमों में जगह नहीं मिली है. ये खिलाड़ी हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम के लिए एक बड़ा मैच विनर साबित हुआ था. सेलेक्टर्स के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है.
श्रीलंका सीरीज से बाहर किया गया ये खिलाड़ी
श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली इन दोनों सीरीज के लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम में शामिल नहीं किया गया है. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने हैं. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) वाइट बॉल क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे थे, जिसके चलते भारतीय सेलेक्टर्स ने ये बड़ा फैसला लिया है.
वाइट बॉल क्रिकेट में पंत के आंकड़े
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 30 वनडे मैच खेले हैं, इन मैचों में उन्होंने 34.6 की औसत से 865 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक देखने को मिले हैं. वहीं उन्होंने भारत के लिए कुल 66 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 22.43 की खराब औसत से 987 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम 3 अर्धशतक दर्ज हैं.
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार, शिवम मावी.
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल माना जाता है. लेकिन क्या ये इस लेवल तक हो सकती है कि कोई क्रिकेट टीम 6 रन पर ही ढेर हो जाए. 6 रन टीम के सभी 10 खिलाड़ियों के आउट होने की खबर पर कोई भी हैरान हो जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ है और भारत में ही हुआ है. दरअसल, विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अंडर-16 के एक मैच में सिक्किम की पूरी टीम महज 6 रनों के कुल स्कोर पर ढेर हो गई. इसी के साथ 212 साल पुराने सबसे कम स्कोर के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए, इस कड़ी में अपना नाम दर्ज कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड द बीएस की टीम के नाम पर दर्ज था जो साल 1810 में 6 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई थी.
इसी सप्ताह हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 के मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने सिक्किम को नाको चने चबवा दिए. एमपी की टीम के सामने सिक्किम की टीम सिर्फ 6 रन ही बना सकी. ये मैच सूरत के जिमखाना प्लेग्राउंड में हुआ था. मध्यप्रदेश और सिक्किम के बीच खेले गए इस मैच में एमपी ने सिक्किम को करारी शिकस्त दी.
मैच के दौरान पहली पारी में भी सिक्किम की टीम ने खराब बल्लेबाजी की थी और सिर्फ 43 रन ही बना सकी थी. इसके बाद दूसरी पारी में 6 रन ही बना सकी. दरअसल, मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने 414 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और फिर पारी घोषित कर दी.
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सिक्किम की टीम 43 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद सिक्किम ने फिर से खेलना शुरू किया, गिरिराज शर्मा और आलिफ हसन की खतरनाक गेंदबाजी के सामने कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका. जिसकी वजह से मध्य प्रदेश ने सिक्किम को पारी और 365 रनों के अंतर से हरा दिया. मध्य प्रदेश की तरफ से गिरिराज शर्मा ने 1 रन देकर सिक्किम के 5 खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया. वहीं, रही सही कसर आलिफ हसन ने पूरी कर दी. उन्होंने 5 ओवर में 4 खिलाड़ियों के विकेट चटकाए.
IPL 2023 ऑक्शन में वेस्टइंडीज के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन की चांदी हो गई है. केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके ऊपर बड़ी बोली लगाई और उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा है. साल 2022 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे, लेकिन SRH टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था. निकोलस पूरन के महंगा बिकते ही वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने उनसे फोन पर बड़ी बात कही है. गेल हमेशा से ही अपने बेबाक बयानो के लिए फेमस रहे हैं.
क्रिस गेल ने दिया ये बयान
आईपीएल मिनी ऑक्शन में ब्रॉडकास्ट पार्टनर Jio सिनेमा पर क्रिस गेल एक्सपर्ट के तौर पर जुड़े थे. निकोलस पूरन की बात ही क्रिस गेल ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. गेल ने फोन उठाकर नकली एक्टिंग करते हुए कहा, 'निक्की पी, (निकोलस पूरन) मैंने जो पैसे तुमको उधार दिए थे, क्या अब वो मुझे वापस लौटा सकते हो.' गेल का यह वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है.
पिछले सीजन रहे थे फ्लॉप
निकोल पूरन पिछले सीजन SRH के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुए थे.  उन्होंने 14 मैचों में केवल दो अर्धशतक की मदद से 306 रन बनाए थे. वहीं, आईपीएल 2021 में उन्होंने 12 मैचों में 7.72 के बेहद खराब औसत और 111.84 के स्ट्राइक रेट से केवल 85 रन बनाए थे. उनके खराब फॉर्म को देखते हुए ही हैदराबाद टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था.
लखनऊ के लिए कर सकते हैं कमाल
निकोलस पूरन ने अभी तक आईपीएल में कुल 47 मैच खेले हैं और 912 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं, लेकिन पूरन बड़े मैच के खिलाड़ी और टीम के लिए वह फिनिशर का रोल भी निभा सकते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए वह बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं.
बांग्लादेश पर 2-0 से स्वीप ने भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में केएल राहुल की पहली सीरीज जीत है. लेकिन इस सीरीज में कप्तान का बल्ला खामोश रहा. वह रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए. रन बनाना तो दूर वह क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने उन्हें टीम इंडिया से बाहर करने की बात की है. आइए जानते हैं, इसके बारे में.
बुरी तरह से फ्लॉप रहे KL Rahul
पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खराब बल्लेबाजी के प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाएगा. राहुल बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में केवल 22, 23, 10 और 2 रन ही बना सके. विशेष रूप से, भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 2022 में चार टेस्ट मैचों में 17.13 की औसत से केवल 137 रन बनाए हैं.
कह दी ये बड़ी बात
वसीम जाफर ने ESPNक्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, 'मेरी राय में, केएल राहुल को बिना किसी संदेह से बेहतर करने की जरूरत है. एक बल्लेबाज के रूप में उनके पास काफी आसान सीरीज थी. अगर रोहित शर्मा आते हैं, तो केएल को बाहर जाना होगा.'
जाफर ने उठाए बड़े सवाल
वसीम जाफर ने 145 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल और शुभमन गिल की डिफेंडिंग रणनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने चौथी पारी में बांग्लादेश के स्पिनरों को हावी होने दिया.
बांग्लादेश भारत के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत की राह पर था, लेकिन श्रेयस अय्यर (46 गेंदों पर नाबाद 29 रन) और रविचंद्रन अश्विन (62 गेंदों पर नाबाद 42 रन) ने 105 गेंदों पर 71 रन की अटूट साझेदारी कर लक्ष्य को हासिल किया.
ऑस्ट्रेलिया के घर में होगी सीरीज
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. केएल राहुल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए, उन्हें इस सीरीज से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की बुधवार को एपेक्स काउंसिल मीटिंग (BCCI Apex Council) हुई. इस बैठक में खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर भी चर्चा हुई. मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए अच्छी खबर है. उनकी कमाई में बड़ा इजाफा हो सकता है. बीसीसीआई उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोशन देने पर राजी हो गया है. टीम से बाहर चल रहे टेस्ट स्पेशलिस्ट अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा और मयंक अग्रवाल का 'डिमोशन' होना तय माना जा रहा है. तीनों को सालाना केंद्रीय अनुबंध (Annual Central Contract) से हटाया जा सकता है.
सूर्यकुमार का प्रमोशन तय
भारत के 'मिस्टर 360 डिग्री' बल्लेबाज कहे जा रहे सूर्यकुमार यादव को प्रमोशन मिलना तय माना जा रहा है. बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से पीटीआई की रिपोर्ट में यह बात कही गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव फिलहाल ग्रेड-सी में हैं लेकिन पिछले एक साल में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. वह कम से कम ग्रेड-बी में शामिल किए जा सकते हैं. वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है.
हार्दिक को 'डबल' फायदा
इनसाइड स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को 'डबल' फायदा मिल सकता है. उन्हें टी20 फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी जा सकती है और ग्रेड-सी से प्रमोट करते हुए बी या ए में जगह मिल सकती है. उनके अलावा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भी ग्रेड-सी से प्रमोट करते हुए बी में जगह दी सकती है. बीसीसीआई साल 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की कप्तानी सौंप सकता है. रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट टीम की कमान संभालते रहेंगे. रोहित की कप्तानी में इसी साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा था. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी. बाद में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
4 ग्रेड में बंटे हैं खिलाड़ी
फिलहाल बीसीसीआई ने चार ग्रेड में क्रिकेटरों को बांटा हुआ है. ग्रेड ए+ में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा हैं जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये बोर्ड की तरफ से मिलते हैं. ग्रेड-ए के क्रिकेटरों को 5 करोड़, ग्रेड-बी के लिए 3 करोड़ और सी के लिए 1 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से सालाना मिलते हैं.
भारत के लिए अच्छा है हार्दिक का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 81 मैच खेले हैं. उन्होंने 1160 रन बनाए और 62 विकेट भी लिए. उन्होंने इस फॉर्मेट में 5 मैचों में भारत की कप्तानी की है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभाली थी. फिर वेस्टइंडीज और नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने भारतीय टीम का नेतृत्व किया.
अर्जेंटीना ने 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. उसने कतर के लुसैल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में मात दी. जीक के हीरो कप्तान लियोनल मेसी रहे. मेसी ने मुकाबले में दो गोल किए और फिर शूटआउट में भी कमाल दिखाया. इस बीच पूर्व भारतीय धुरंधर वीरेंद्र सहवाग ने उनका 'भविष्य' बताया है. सहवाग ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें लियोनल मेसी नजर आ रहे हैं.
सहवाग ने शेयर किया मीम
अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने अर्जेंटीना के फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन बनने पर टीम को बधाई दी. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिग्गज लियोनल मेसी से जुड़ा एक मीम शेयर किया. 35 साल के मेसी ने पहली बार विश्व खिताब जीता.
पुलिस की वर्दी में मेसी
इस मीम में मेसी पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं. फोटो के ऊपर लिखा है- अगर मेसी भारत में जन्म लेते तो… वर्ल्ड कप के तुरंत बाद. मीम को शेयर करते हुए सहवाग ने हैशटैग में लिखा, 'हाहाहाहा... मेसी.. सरकारी नौकरी.
जीतू ने भी किया कमेंट
सहवाग के इस पोस्ट पर फैंस जमकर मजे ले रहे हैं. इसे अभी तक इंस्टाग्राम पर 4.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, करीब 5 हजार यूजर्स ने कमेंट भी किया है. बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र कुमार (जीतू) ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है. उन्होंने भी इस पर 'हाहाहाहा' लिखते हुए इमोजी शेयर किया. एक यूजर ने लिखा- अगर भारत में होते तो शायद फुटबॉल नहीं मेसी क्रिकेट खेल रहे होते. एक अन्य ने लिखा- वह राजनीति करते और किसी पार्टी में शामिल हो जाते.
भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बांग्लादेश की मेजबानी में टेस्ट सीरीज खेल रही है. दो मैचों की सीरीज में भारत ने फिलहाल 1-0 से बढ़त बनाई हुई है. कुछ सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका नहीं दिया गया जिसमें से एक बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहा है. उस बल्लेबाज ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया.
टीम इंडिया के दरवाजे बंद!
सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी-2022 के मैच में शानदार बल्लेबाजी की. वह मुंबई टीम की कमान संभाल रहे हैं. उन्होंने नंबर-4 पर खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ ग्रुप-बी मैच में दोहरा शतक जड़ा. रहाणे ने 261 गेंदों पर 204 रनों की अपनी पारी में 26 चौके और 3 छक्के लगाए. हालांकि उनके लिए अब टीम इंडिया के दरवाजे बंद ही नजर आ रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के लिए उनके नाम तक पर विचार नहीं किया गया.
2013 में किया था टेस्ट डेब्यू
रहाणे टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए विराट कोहली के लिए एक वक्त बड़ा खतरा बने थे. पिछले साल जब भारत ने ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, तब टीम की कमान रहाणे ही संभाल रहे थे. उनके नेतृत्व की तब काफी तारीफ की गई थी. साल 2013 में टेस्ट डेब्यू करने वाले रहाणे ने इस लंबे फॉर्मेट में भारत के लिए 82 मैच खेले और 12 शतक, 25 अर्धशतक लगाते हुए 4931 रन बनाए. उन्होंने 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले.
मुंबई ने बनाए 651 रन
हैदराबाद के कप्तान तन्मय अग्रवाल ने टॉस जीता और मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. मुंबई ने इस मैच में 127.2 ओवर में 6 विकेट पर 651 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. रहाणे के अलावा यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान ने शतक जमाए. यशस्वी जायसवाल ने 195 गेंदों पर 27 चौके और एक छक्का लगाते हुए 162 रनों की पारी खेली. सरफराज ने 161 गेंदों पर 126 रन बनाए और नाबाद लौटे. सरफराज की पारी में 18 चौके शामिल रहे. सूर्यकुमार यादव ने 80 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाए.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में इंग्लैंड टीम पहले ही 2-0 बढ़त ले चुकी है. वहीं, तीसरा टेस्ट मैच जीतने के करीब पहुंच चुकी है. चौथे दिन इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 55 रनों की जरूरत है और उसके 8 विकेट शेष हैं. इसी मैच में इंग्लैंड की तरफ से युवा स्पिनर रेहान अहमद ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. आइए जानते हैं, इसके बारे में.
रेहान अहमद ने किया कमाल
इंग्लैंड के लेग स्पिनर रेहान अहमद सोमवार को नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना में पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे तीसरे मैच के दौरान डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेटर बन गए. 18 साल और 126 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद, रेहान ने दूसरी पारी में 5/48 विकेट लिया, जिसने मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान को 74.5 ओवर में 216 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई.
रेहान ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा, जो 18 साल और 193 दिन के थे, जब उन्होंने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर 6/79 विकेट लिए थे.
मैच में झटके कुल 7 विकेट
पाकिस्तान की दूसरी पारी के 41 ओवरों के बाद रेहान अहमद को अंतत: सोमवार को गेंदबाजी आक्रमण के लिए लाया गया और बाबर आजम और सऊद शकील के बीच की साझेदारी को तोड़कर तत्काल प्रभाव डाला, जिसने मेजबान टीम को नियंत्रण में रखा.
रेहान ने बाबर को कैच आउट कराया, जो 54 रन पर खेल रहे थे. रेहान ने इसके बाद सऊद शकील को पवेलियन भेजा, जो 53 रन पर खेल रहे थे. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के नए तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम को आउट किया, फिर आगा सलमान को शॉर्ट फाइन-लेग पर आउट कर रेहान ने अपने पांच विकेट पूरा किए. पहली पारी में उन्होंने 2 विकेट झटके थे.
रेहान के पिता हुए भावुक
रेहान अहमद के पिता नईम अहमद ग्रैंडस्टैंड से यह उपलब्धि हासिल करते हुए अपने बेटे को देख रहे थे और खुशी से ताली बजा रहे थे और फिर भावुक हो गए. रेहान को प्रशंसकों की तरफ से भी सराहना मिली.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के सामने अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है. दरअसल, टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत के उत्तराखंड के रूड़की शहर में स्थित उनके घर के सामने रेलवे ने तकरीबन दर्जनों पिलर गाड़ दिए हैं. टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेलने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के घर के सामने रेलवे ने दर्जनों पिलर क्यों गाड़ दिए, इसको लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
ऋषभ पंत के घर के सामने रेलवे ने गाड़ दिए दर्जनों पिलर
बता दें कि रेलवे के द्वारा जब ऋषभ पंत के रूड़की स्थिति घर के सामने दर्जनों पिलर गाड़े जा रहे थे, तब वहां मौजूद रेलवे के अधिकारियों के सामने लोगों ने विरोध भी प्रकट किया, लेकिन इसके बावजूद रेलवे के अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए पिलर गाड़ दिए. रेलवे के अधिकारियों ने ऋषभ पंत के घर के सामने पिलर गाड़ने के पीछे एक बड़ी वजह का खुलासा किया है. दरअसल, अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत रेलवे ने ऋषभ पंत के घर के सामने पिलर गाड़ दिए.
सामने आई ये बेहद चौंकाने वाली वजह
रेलवे के अधिकारियों ने ऋषभ पंत के घर के सामने पिलर लगाकर ये बताया कि ये जमीन रेलवे की है और इस जमीन पर अतिक्रमण किया गया था. रेलवे के अधिकारियों ने ऋषभ पंत के घर के सामने दर्जनों पिलर लगाकर यह चेतावनी भी दी है कि अगर ये पिलर्स हटाने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा रेलवे ने अपने कर्मचारियों को यहां पर निगरानी के लिए भी छोड़ दिया है.
रेलवे ने सख्त एक्शन लिया
बता दें कि रेलवे की इस जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था और अपनी पार्किंग बनाकर जमीन पर कब्जा भी करने लगे थे. इसी को रोकने के लिए रेलवे ने सख्त एक्शन लिया है. रेलवे के इस एक्शन की चपेट में ऋषभ पंत का घर भी आ गया है. पंत के घर और स्कूल के आगे रेलवे के अधिकारियों ने पिलर गाड़ दिए. रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता ब्रज मोहन सिंह ने कहा कि कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी लोगों ने रेलवे की जमीन के ऊपर अतिक्रमण जारी रखा, जिसके बाद रेलवे को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सरीज के पहले मैच में केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 188 रन से जीत हासिल कर ली है. मैच के पहले 3 दिन के खेल में पिच पर रन बना पाना आसान नहीं था, यही वजह थी कि 404 रन बनाने के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश को महज 150 रन पर समेट दिया.
चौथे दिन सपाट हो गई थी पिच, विकेट निकालना था मुश्किल
जवाब में भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 258 रनों का स्कोर खड़ा किया और बांग्लादेश की टीम को 513 रन का लक्ष्य दिया. बांग्लादेस की टीम ने सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन (100 रन) और नजमुल हुसैन शंटो (67 रन) के दम पर बिना विकेट 124 रन जोड़ लिये. चौथे दिन की पिच काफी सपाट हो चुकी थी और रन बनाना आसान नजर आ रहा था, तो वहीं पर भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश थी.
लंच के बाद उमेश यादव ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई जिसके बाद भारतीय टीम ने अगले दो सत्र में वापसी करते हुए चौथे दिन स्टंप तक बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 272 रन कर दिया. और पांचवे दिन बांग्लादेश की टीम को 324 रन पर समेट 188 रन से जीत हासिल कर ली.
गेंदबाजी कोच ने बताया टीम की जीत का प्लान
मैच खत्म होने के बाद गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने पिचो को लेकर कहा, ‘बल्लेबाजी आसान हो रही थी. लेकिन पहले सत्र में अच्छी गेंदबाजी के कारण हमें अगले दो सत्र में फायदा मिला. यह सब्र रखने का ही नतीजा था क्योंकि हम जानते थे कि विकेट आसान हो रहा था और इससे हमारे लिये मुश्किल होगी. फोकस सही क्षेत्र में गेंद डालने कर मौके बनाने का था, भले ही थोड़ा ही मौका बने. हम जानते थे कि हमने बड़ा लक्ष्य दिया है. तो हमें घबराना नहीं है. ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत शांत था. हमने अगले दो सत्र में छह विकेट झटककर इसकी थोड़ी भरपायी की. हमें अब भी धैर्य बनाये रखना होगा. कुल मिलाकर मैं अपनी टीम की गेंदबाजी से खुश हूं.’
भारतीय टीम के लिये इस मैच में लंबे समय बाद वापसी कर रहे कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया जिन्होंने पहले बल्लेबाजी में 40 रनों की अहम पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी 5 विकेट हॉल समेत कुल 8 विकेट अपने नाम किये. उनके इस प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.
बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत लगभग तय है. दूसरे दिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कुलदीप यादव के कहर से भारत इस मैच को जीतने की बेहतरीन स्थिति में है. बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में आठ विकेट पर 133 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने पर मेहदी हसन मिराज 16 जबकि इबादत हुसैन 13 रन बनाकर खेल रहे थे. बांग्लादेश की टीम अब भी भारत के पहली पारी के 404 रन के स्कोर से 271 रन पीछे है, जबकि उसके सिर्फ दो विकेट बाकी हैं.
पहले टेस्ट में तय हुई टीम इंडिया की जीत!
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा उमेश यादव ने भी एक विकेट लिया. बांग्लादेश की टीम अब भी भारत से 271 रन से पीछे है, जिसने पहली पारी में 404 रन बनाए. इससे पहले सुबह का सेशन रविचंद्रन अश्विन (113 गेंद में 58 रन, दो चौके, दो छक्के) और कुलदीप यादव (114 गेंद में 40 रन) के नाम रहा. दोनों ने बल्लेबाजी के दौरान आठवें विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की. कुलदीप ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली.
दूसरे दिन कुलदीप यादव के कहर से ड्राइविंग सीट पर भारत
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक शतक और छह अर्धशतक जड़ने वाले 28 साल के कुलदीप ने 18वीं गेंद पर खाता खोला, लेकिन मजबूत डिफेंस का नजारा पेश किया. उन्होंने स्लॉग और रिवर्स स्वीप खेलकर काफी रन जुटाए. वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट शतक सहित कुल पांच शतक जड़ने वाले अश्विन अपने 13वें अर्धशतक के दौरान काफी एकाग्र दिखे. छह विकेट पर 278 रन से आगे खेलते हुए भारत ने श्रेयस अय्यर (86) का विकेट आठवें ओवर में ही गंवा दिया, जिन्हें इबादत हुसैन (70 रन पर एक विकेट) ने बोल्ड किया.
अय्यर शतक से वंचित रह गए
अय्यर एक बार फिर शतक से वंचित रह गए और कल के स्कोर में चार रन ही जोड़ पाए. उन्होंने 192 गेंद की अपनी पारी में दस चौके लगाए. अय्यर ने पहला टेस्ट शतक पिछले साल नवंबर में अपने डेब्यू मैच में लगाया था और तभी से दूसरे शतक का इंतजार कर रहे हैं. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने स्टार तेज गेंदबाज मेहदी हसन मिराज (112 रन पर चार विकेट) और तेज गेंदबाज खाहिद अहमद (43 रन पर एक विकेट) को अश्विन और कुलदीप की साझेदारी तोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उनका डटकर सामना किया.
मोहम्मद सिराज को पवेलियन भेजकर भारतीय पारी का अंत किया
अश्विन ने लंच के बाद ताइजुल इस्लाम (133 रन पर चार विकेट) पर अपना दूसरा छक्का मारा और फिर अगली गेंद पर एक रन के साथ अर्धशतक पूरा किया. मेहदी हसन ने अश्विन को विकेटकीपर नुरुल हसन के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा. ताइजुल ने अगले ओवर में कुलदीप को भी LBW किया. उमेश (नाबाद 15) ने मेहदी हसन पर दो छक्के मारे, लेकिन इस स्पिनर ने मोहम्मद सिराज (04) को पवेलियन भेजकर भारतीय पारी का अंत किया.
दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के संन्यास के बाद से टीम इंडिया को अब तक उनकी स्टाइल का विस्फोटक बल्लेबाज नहीं मिल पाया है. युवराज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. वह शुरू में भले ही सेट होने में थोड़ा समय लगाते थे, लेकिन एक बार क्रीज पर जमने के बाद वह गेंदबाजों के लिए खतरनाक साबित होते थे. हालांकि टीम इंडिया को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाले समय में उसे ऐसा एक बल्लेबाज मिल सकता है जो युवराज की कमी को पूरा कर सकता है. हम बात कर रहे हैं महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की.
अर्जुन ने अपने रणजी करियर की जैसे शुरुआत की, उससे ये लगने लगा है कि अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब वह टीम इंडिया की जर्सी में खेलते दिखेंगे.  अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी डेब्यू गोवा की टीम से खेलते हुए किया. अर्जुन ने रणजी करियर की अपनी पहली पारी में 207 गेंदों में 120 रन बनाए. उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैच में 16 चौके और 2 छक्के लगाए. वह कमलेश नगरकोटी की गेंद पर आउट हुए. अर्जुन ने सुयाश प्रभुदेसाई के साथ मिलकर 221 रनों की साझेदारी की.
अपनी इस शानदार पारी पर अर्जुन तेंदुलकर ने कहा, मुझे अपनी क्षमता पर विश्वास था. मैं पहले सेट होना चाहता था. एक बार सेट होने के बाद आप जहां चाहे वहां रन बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैं हर मैच और हर गेंद उसकी मेरिट के आधार पर खेलता हूं. अभी मेरा लक्ष्य इस मैच को जीतने पर है.
कोच योगराज सिंह से मिली तारीफ
अर्जुन तेंदुलकर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग ले रहे हैं. अर्जुन की पारी पर योगराज ने कहा, अच्छा खेले मेरे बेटे. एक दिन तुम महान ऑलराउंडर बनोगे. मेरी बातों को नोट कर लो.  बता दें कि योगराज की पहचान एक कड़क कोच की रही है. उन्होंने कहा, सितंबर के पहले हफ्ते में मेरे पास युवराज सिंह की कॉल आई. उन्होंने मुझसे कहा कि पापा अर्जुन दो हफ्ते के लिए चंडीगढ़ में होगा और सचिन ने मांग की है कि आप उसको ट्रेनिंग दो. मैं सचिन को कैसे नहीं बोल सकता था. वह मेरे बड़े बेटे की तरह है.
योगराज ने कहा, मैंने युवी से कहा कि तुम्हें मेरे ट्रेनिंग के तरीके के बारे में पता है. मैं नहीं चाहता है कि बीच में कोई आए. योगराज सिंह के मुताबिक, अर्जुन ने मेरे साथ दो हफ्ते बिताए और वो दो हफ्ते के लिए उनके लिए बूट कैंप की तरह थे.  योगराज सिंह ने आगे कहा, मैंने अर्जुन को पहले बोल दिया था कि 15 दिन के लिए भूल जाओ कि तुम सचिन तेंदुलकर के बेटे हो. उसके लिए सचिन की परछाई से बाहर निकलना सबसे जरूरी था.
चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज यानी गुरुवार को दूसरे दिन का खेल जारी है. टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 278 रन बनाए. चेतेश्वर पुजारा शतक से महज 10 रन से चूक गए. इससे पहले भारतीय टीम की कमान संभाल रहे ओपनर केएल राहुल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मेजबान टीम का नेतृत्व अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन कर रहे हैं. भारत को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो उसे सीरीज के दोनों टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करनी होगी. इससे पहले भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने 2-1 से हराया था.
फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार मोरक्को के फैंस बर्दाश्त नहीं कर पाए और वह सड़कों पर जश्न मना रहे फ्रांस के फैंस से भिड़ गए. फ्रांस रविवार को अर्जेंटीना से फाइनल में भिड़ेगा.उसने बुधवार रात 2-0 से मोरक्को को मात दी. इसके बाद फ्रांस के फैंस सड़कों पर खुशियां मनाने लगे. लेकिन कुछ इलाकों में उनकी मोरक्को के फैंस के साथ भिड़ंत हो गई. इसके अलावा ब्रसेल्स में भी मोरक्को फैंस ने जमकर उत्पात मचाया और आगजनी की. इस दौरान उनकी पुलिस से भी हिंसक झड़प हुई.
Midi Libre Montpellier अखबार ने ट्विटर पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें शहर के Place de la Comédie में फैंस के बीच हिंसक झड़प देखी गईं. उन्होंने एक दूसरे पर आतिशबाजी की. इसके बाद पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा. बता दें कि फ्रांस मोरक्को का एक पूर्व औपनिवेशिक शासक है और यहां 10 लाख मोरक्को प्रवासी रहते हैं.  फुटेज में पुरुष फ्रांस के झंडे लहराते हुए फर्श से कुर्सियां उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा पेरिस में प्रदर्शकारियों को तितर-बितर करने के लिए दंगा पुलिस को तैनात किया गया है.
फ्रांस के हाथों मिली करारी हार मोरक्को के फैंन्स से बर्दाश्त नहीं हुई तो वह ब्रसेल्स के साउथ स्टेशन पर जमा हुए और जमकर तांडव किया. उनकी वहां पुलिस से झड़प हुई. उन्होंने पुलिस पर आतिशबाजी की, जिसके बाद उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल पुलिस को करना पड़ा. कुछ मोरक्को फैंस को पुलिस ने अरेस्ट किया है.
झड़प के बाद फ्रांस के अधिकारियों ने पूरे देश में 10000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. इनमें से 5000 को पेरिस में तैनात किया गया है. फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा, 'हमारे मोरक्को दोस्त फ्रांस के समर्थकों की तरह पार्टी कर सकते हैं. हमारा काम उनको पार्टी करने से रोकना नहीं है. लेकिन यह सुरक्षा की स्थिति में करना होगा.' बता दें कि 10 दिसंबर को भी पेरिस में ऐसी झड़प देखने को मिली थीं. तब पुर्तगाल को मोरक्को ने मात दी थी.
भारतीय महिला टीम ने सुपर-ओवर में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को 4 रनों से हरा दिया. भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने मैच में तूफानी पारी खेली. उनकी वजह से ही भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही. मंधाना ने 79 रनों का योगदान दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पिछले 16 टी20 मैच के विजयी अभियान पर भी रोक लगा दी. ऑस्ट्रेलिया की 2022 में किसी भी प्रारूप में यह पहली हार है.
भारत को दिया 188 रनों का टारगेट
ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी (नाबाद 82) और ताहलिया मैकग्रा (नाबाद 70) के अर्धशतक तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट की 158 रन की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से एक विकेट पर 187 रन बनाए. मूनी ने 54 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके जड़े, जबकि ताहलिया ने 51 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का मारा. एलिसा हीली ने 25 रनों का योगदान दिया. इन बल्लेबाजों के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया ने 187 रन बनाए.
भारत की ओर से एकमात्र विकेट दीप्ति शर्मा के खाते में गया, जिन्होंने चार ओवर में 31 रन खर्च किए.
भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम
ऑस्ट्रेलिया के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने स्मृति मंधाना (79) के अर्धशतक और शेफाली वर्मा (34) के साथ उनकी पहले विकेट की 76 तथा कप्तान हरमनप्रीत कौर (21) के साथ तीसरे विकेट की 61 रन की साझेदारी से 5 विकेट पर 187 रन बनाए. रिचा घोष (13 गेंद में नाबाद 26 रन, तीन छक्के) और देविका वैद्य (5 गेंद में नाबाद 11 रन, दो चौके) ने अंत में मैच टाई कराने में अहम भूमिका निभाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू कर रही हीथर ग्राहम ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
सुपर में बदला मैच
भारत ने इतिहास के अपने पहले सुपर ओवर में रिचा और स्मृति के साथ आगाज किया. रिचा ने हीथर ग्राहम की पहली गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली गेंद को हवा में लहराकर उन्हीं को कैच दे बैठीं. स्मृति मंधाना ने चौथी गेंद पर चौका और फिर अगली गेंद पर छक्का मारा. अंतिम गेंद पर तीन रन लेकर भारत ने ओवर में कुल 20 रन बनाए.
रेणुका सिंह ने की कमाल की गेंदबाजी
भारत ने गेंदबाजी के लिए रेणुका सिंह को चुना. ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली और एशलेग गार्डनर को उतारा. हीली ने पहली गेंद पर चौका मारा, लेकिन अगली गेंद पर रेणुका ने उन्हें रन आउट करने का मौका गंवा दिया. तीसरी गेंद पर एशलेग ने लांग ऑफ पर राधा यादव को कैच थमाया. ताहलिया अगली गेंद पर एक रन ही बना सकी. अंतिम दो गेंद पर एलिसा ने 10 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया 16 रन ही बना सका और भारत ने जीत दर्ज की.
इन प्लेयर्स ने रचा इतिहास
बेथ मूनी और ताहलिया मैकग्रा की साझेदारी भारत के खिलाफ किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी होने के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है. मूनी और ताहलिया की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम अंतिम 11 ओवर में 118 रन जोड़ने में सफल रही.
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 दिसंबर से चटगांव और दूसरा मैच 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाएगा. इस अहम सीरीज के लिए टीम इंडिया का एक खिलाड़ी बांग्लादेश पहुंच चुका है. इस खिलाड़ी ने टीम को वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेने का मन भी बना लिया है. ये खिलाड़ी शनिवार (10 दिसंबर) को मैदान पर अकेले ही प्रैक्टिस करता नजर आया.
टेस्ट सीरीज के लिए इस खिलाड़ी ने शुरू की तैयारी
टीम इंडिया का एक खिलाड़ी बांग्लादेश के खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए जमकर तैयारी कर रहा है. ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि दिग्गज स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) हैं. आर अश्विन (R Ashwin) को बांग्लादेश दौरे पर सिर्फ टेस्ट सीरीज के लिए ही चुना गया है. आर अश्विन ने इस सीरीज के लिए शनिवार को अकेले ही प्रैक्टिस शुरू कर दी. वहीं, रविवार को टीम इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन रखा गया है.
टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन आंकड़े
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने भारत के लिए अभी तक कुल 86 टेस्ट मैच खेले हैं, इन मैचों में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के नाम 442 विकेट हैं. अश्विन टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं. उनके नाम टेस्ट में 2931 रन दर्ज हैं. वह भारत के लिए 113 वनडे और 65 टी20 मैच भी खेल चुके हैं.
इन दो खिलाड़ियों को भी सिर्फ टेस्ट टीम में मिली जगह
बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (KS Bharat) और दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को भी शामिल किया गया है. ये दोनों ही खिलाड़ी पहले से ही बांग्लादेश में हैं और बांग्लादेश ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेल रहे थे. चेतेश्वर पुजारा और आर अश्विन पहले टेस्ट मैच में खेलने के सबसे बड़े दावेदार भी हैं, वहीं केएस भरत (KS Bharat) को पहले टेस्ट में बाहर बैठना पड़ सका है.
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने शनिवार को अपना रौद्र रूप दिखाया और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में मेजबान टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. चटगांव में खेले गए मुकाबले में किशन ने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 290 रन जोड़े. फैंस को भी इस जोड़ी को मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते देख काफी अच्छा लगा. किशन को रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया में जगह मिली थी और उन्होंने खुद को बखूबी साबित किया.
गिल ने लिया इटंरव्यू
क्या 190 रन पर जब वह खेल रहे थे तो क्या नर्वस थे? बीच में विराट कोहली ने उनसे क्या कहा? जब युवा खिलाड़ी बड़े कीर्तिमान की ओर बढ़ रहा था, तब कोहली और ईशान किशन के बीच में क्या बात हुई? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब बहुत से क्रिकेट प्रेमी जानना चाहते होंगे. ईशान ने खुद इस पूरे राज से पर्दा हटा दिया है. शुभमन गिल ने मैच के बाद किशन का इंटरव्यू लिया जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है. किशन ने केवल 126 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज डबल सेंचुरी है.
विराट से क्या बात हुई?
ईशान ने इस दौरान कहा, 'जाहिर सी बात है कि काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं सचिन (तेंदुलकर), वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की लिस्ट में नाम शामिल होने से.' फिर गिल ने पूछा कि जब आप 200 के करीब बढ़ रहे थे तो विराट से आपकी क्या बातचीत हुई, इस पर ईशान ने कहा, 'मैंने पहले बोला कि भैया मुझे बोलते रहिए सिंगल लेने के लिए. मैं उड़ा दूंगा (गेंद को) वर्ना आगे बढ़कर, मुझे अंदर से बहुत वो हो रहा है (रन बनाने की आग).'
'तो मारकर ही खेलो...'
गिल ने आगे पूछा कि आपने आज सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा जो आपके वनडे करियर का भी पहला शतक है, तो क्या आप सोचकर मैदान पर उतरे थे. इस पर ईशान ने कहा, 'नहीं मैं ऐसा कुछ सोचकर नहीं उतरा था. लगता है कि मैंने खुद को सीधे 90 के आसपास देखा और फिर शांत किया. फिर वहां से सीधा 146 पर देखा. इसके बाद सीधा 190 पर देखा. मैं कुछ सोच नहीं रहा था, मुझे लगा कि विकेट इतनी अच्छी है तो जबर्दस्ती रोककर क्यों खेलना. इतनी अच्छी स्थिति हैं तो मारकर ही खेलो.'
भारत ने 227 रनों से जीता मैच
चटगांव के जहूर अहमद चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने 227 रनों से जीत दर्ज की. सीरीज के इस तीसरे और अंतिम वनडे में टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 409 रन बनाए. किशन ने 131 गेंदों पर 210 रनों की अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए. विराट कोहली ने 91 गेंदों पर 113 रन बनाए और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 72वां शतक जड़ा. उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके बाद बांग्लादेश टीम 182 रन पर ऑलआउट हो गई. शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए. बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की.
क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया है. अभी तक के वनडे क्रिकेट हिस्ट्री में कुल 9 डबल सेंचुरी लगी हैं. इनमें से 6 दोहरे शतक टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नाम रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में अकेले ही तीन बार डलब सेंचुरी लगा चुके हैं. इस लिस्ट में अन्य टीमों के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही जगह बना पाए हैं. इसमें मार्टिन गप्टिल, फखर जमां और क्रिस गेल का नाम शामिल है.
वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने की शुरुआत क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने की थी. उन्होंने सबसे पहले साल 2010 में साउथ अफ्रिका के खिलाफ 147 गेंदों में नाबाद 200 रनों की पारी खेली थी. इसी के साथ सचिन पहले दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए थे.
भारतीय खिलाड़ी जिनके नाम है डबल सेंचुरी
ईशान किशन डबल सेंचुरी ठोकने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा तीन बार ये कारनामा कर चुके हैं. उनके अलावा सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम 1-1 डबल सेंचुरी है. वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी भारतीय खिलाड़ी के नाम है और वो हैं रोहित शर्मा जिन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों पर 264 रनों की पारी खेली थी.
'आज मेरे पास 300 रन बनाने का मौका था'
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से तूफान खड़ा करने वाले भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा कि वो आज 300 रन भी बना सकते थे. क्योंकि वो जब आउट हुए तब 15 ओवर का खेल बाकी था. वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में ईशान किशन ने वनडे की सबसे तेज डबल सेंचुरी ठोकी. उन्होंने 126 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया और 131 गेंद में 210 रन बनाकर आउट हो गए. ईशान ने इस तूफानी पारी में 10 छक्के और 24 चौके लगाए.
टीम इंडिया ने मीरपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी बांग्लादेश की टीम के आगे घुटने टेक दिए हैं. दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 5 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है, जबकि एक मैच खेला जाना अभी भी बाकी है. दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी.
दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया ने बांग्लादेश के आगे टेके घुटने
बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 271 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 272 रनों का टारगेट रखा. जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 266 रन ही बना पाई. इसी के साथ ही बांग्लादेश ने मैच और सीरीज दोनों ही जीत लीं. तीसरा वनडे मैच 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा. मेहदी हसन मिराज (100 नाबाद) और महमूदुल्लाह (77) की 165 गेंदों में 148 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत बांग्लादेश ने भारत को 272 रनों का लक्ष्य दिया.
गेंदबाजों ने किया निराश
बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 271 रन बनाए. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट चटकाए. वहीं, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट झटके. मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह (77) ने 165 गेंदों में 148 रनों की शानदार साझेदारी को उमरान मलिक ने तोड़ा, जब महमूदुल्लाह को राहुल के हाथों कैच आउट कराया. बांग्लादेश को 46.1 ओवर में 217 पर सातवां झटका लगा.
मेहदी हसन भारी पड़े
आखिरी के कुछ ओवर में मेहदी और नसुम अहमद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. मेहदी ने 83 गेंदों में अपना पहला शतक पूरा किया. बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रन बनाए. मेहदी आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 83 गेंदों में 100 रन और अहमद ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब दूसरा वनडे मैच 7 दिसंबर को खेला जाएगा. पहले वनडे मैच में स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. दूसरे वनडे मैच के लिए धवन ने अपने गेम प्लान का खुलासा किया है. बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है.
शिखर धवन ने दिया ये बयान
शिखर धवन ने भारत के लिए करो या मरो जैसा बने इस मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘अधिक अभ्यास करना अच्छा होता है. इन परिस्थितियों में इन शॉट (स्वीप शॉट और रिवर्स हिट) को खेलने से मदद मिलती है. यहां तक की विश्व कप भी भारत में होगा जहां स्पिनर अपना प्रभाव छोडेंगे, वहां भी ये शॉट मददगार होंगे. मुझे इस तरह के शॉट खेलने में मजा आता है. इन परिस्थितियों में अभ्यास करना अच्छा रहा.’
पहले वनडे मैच में किया निराश
शिखर धवन के रन बनाने के लिए जूझने के कारण भारत को हाल मे पावर प्ले में नुकसान हुआ है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में धवन ने 17 गेंदों पर 7 रन बनाए और भारतीय टीम 41.2 ओवर में 186 रन पर आउट हो गई.
बांग्लादेश ने खेली अच्छी क्रिकेट
शिखर धवन ने कहा, ‘यह पहला अवसर नहीं है जबकि हमने सीरीज का पहला मैच गंवाया. यह सामान्य बात है. हम जानते हैं कि इन परिस्थितियों में वापसी कैसे करनी है. हम वापसी करने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है.’ धवन ने कहा, ‘ऐसा अक्सर नहीं होता है, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. इसमें कोई शक नहीं कि बांग्लादेश ने अच्छी क्रिकेट खेली.’
अगले मैचों में करेंगे सुधार
उन्होंने कहा, ‘हमने समीक्षा की है कि हमें किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है. निश्चित तौर पर आगामी मैचों में हम अधिक प्रभाव छोडेंगे. हम बेहद सकारात्मक हैं और अगला मैच खेलने के लिए उत्सुक हैं.’ बांग्लादेश का स्कोर एक समय नौ विकेट पर 136 रन था, लेकिन मेहंदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने आखिरी विकेट के लिए 51 रन की अटूट साझेदारी करके अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.
साल 2022 में सुर्यकुमार यादव के बल्ले की गूंज सारी दुनिया में सुनाई दी है. वह बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. सूर्या मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकते हैं. वह ICC रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हैं, लेकिन मोहम्मद रिजवान का एक बड़ा रिकॉर्ड सिर्फ कुछ रन से तोड़ने से सूर्याकुमार यादव चूक गए हैं. आइए जानते हैं, उसके बारे में.
Suryakumar Yadav ने किया कमाल
भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्याकुमार यादव ने धमाकेदार खेल दिखाया है. उन्हें भारत का एबी डिविलियर्स बुलाया जाता है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 239 रन बनाए हैं. उनकी विस्फोटक बैटिंग के सभी दीवाने हैं. साल 2022 में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने साल 2022 के 31 मैचों में 1164 रन बनाए हैं.
बच गया रिजवान का ये रिकॉर्ड
किसी एक साल में टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के नाम दर्ज है. रिजवान ने 2021 में 26 पारियों में 1326 रन बनाए थे. इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद भी सूर्यकुमार यादव रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं. सूर्या सिर्फ 162 रन पीछे रह गए.
भारत और पाकिस्तान (Pakistan) को अब इस साल एक भी टी20 मैच नहीं खेलने हैं. भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैच खेलेगी. वहीं, पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.
एक कैंलेडर ईयर में सर्वाधिक T20 रन:
मोहम्मद रिजवान: 1326 (2021)
सूर्यकुमार यादव: 1164  (2022)
मोहम्मद रिजवान: 996 (2022)
बाबर आजम: 939 (2021)
विराट कोहली: 781 (2022)
बल्लेबाजी से जीता सभी का दिल!
Suryakumar Yadav ने अपनी तूफानी बैटिंग से सभी का दिल लिया है. साल 2022 में उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 में शतक भी लगाए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 42 टी20 मैचों में 1408 रन और 15 वनडे मैचों में 378 रन बनाए हैं.
फीफा वर्ल्ड कप में रविवार को एक बड़ा उलटफेर हुआ. वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों से सजी बेल्जियम की टीम को मोरक्को ने दो गोल से हरा दिया. मोरक्को के लिए पहला गोल रूमान साइस और दूसरा गोल ज़कारिया अबूखलाल ने किया. इस जीत के बाद जहां मोरक्को अंतिम 16 की रेस में दूसरे पायदान पर आ गई है. वहीं उसने बेल्जियम की अंतिम 16 की राह को मुश्किल कर दिया है.
बेल्जियम की हार तो कतर में हुई. लेकिन इस हार का असर वहां से हज़ारों किलोमीटर दूर बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्स में दिखाई दिया. बेल्जियम की हार के बाद ब्रसल्स की गलियों में हिंसा फैल गई. प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ की और गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया.
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस ने ब्रसेल्स के मध्य हिस्सों को सील कर दिया और वाटर कैनन को तैनात किया. हिंसा करने वालों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कुछ फैन्स लाठियों से लैस थे और एक पत्रकार आतिशबाजी के कारण घायल हो गया. दर्जनों दंगाइयों ने एक कार को पलट कर आग के हवाले कर दिया, इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगा दी और कारों पर ईंट-पत्थर फेंके.
ब्रसेल्स के मेयर फिलिप क्लोज़ ने लोगों से शहर के मध्य हिस्से से दूर रहने का आग्रह किया और कहा कि अधिकारी सड़कों पर व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. यहां तक कि पुलिस के आदेश के बाद मेट्रो और ट्राम यातायात भी रोकना पड़ा.
लगभग 100 पुलिस अधिकारियों को लामबंद किया गया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हिंसा के दौरान कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस बीच, हिंसा को फैलने से रोकने के लिए मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया और सड़कों को जाम कर दिया गया.
नीदरलैंड्स में भी भड़की हिंसा
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसी देश नीदरलैंड में पुलिस ने कहा कि रॉटरडैम शहर में भी हिंसा भड़क उठी. अधिकारियों ने 500 फुटबॉल समर्थकों के एक समूह को तितर-बितर करने की कोशिश की, जिन्होंने आतिशबाजी और कांच के साथ पुलिस पर पथराव किया. वहीं राजधानी एम्स्टर्डम और हेग में भी तनाव पसरा हुआ है.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम की गिनती दुनिया के महान बॉलर्स में होती है. वह वनडे क्रिकेट में सबसे पहले 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने दम पर पाकिस्तानी टीम को कई मैच जिताए हैं. अब वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम के पूर्व साथ सलीम मलिक पर बड़े आरोप लगाए हैं.
वसीम अकरम ने किया खुलासा
वसीम अकरम ने अपनी आत्मकथा ‘सुल्तान: एक संस्मरण’ में खुलासा किया है कि टीम के सीनियर साथी सलीम मलिक ने उनसे मालिश कराई और उनसे कपड़े तथा जूते साफ कराए. उनके साथ बिल्कुल नौकर जैसा व्यवहार किया गया. अकरम ने साल 1984 में पाकिस्तान के लिए अपना डेब्यू किया था.
जूनियर होने का उठाया फायदा
वसीम अकरम की आत्मकथा के एक अंश के अनुसार, ‘वह मेरे जूनियर होने का फायदा उठाता था. वह नकारात्मक, स्वार्थी था और मेरे साथ एक नौकर की तरह व्यवहार करता था. उसने मांग की कि मैं उसकी मालिश करूं, उसने मुझे अपने कपड़े और जूते साफ करने का आदेश दिया.’
दोनों प्लेयर्स के बीच खराब रहे संबंध
इसके अनुसार, ‘मैं गुस्से में था जब रमीज, ताहिर, मोहसिन, शोएब मोहम्मद जैसे टीम के कुछ युवा सदस्यों ने मुझे नाइट क्लबों में आमंत्रित किया.' अकरम 1992 से 1995 तक मलिक की कप्तानी में खेले और ऐसी खबरें थीं कि दोनों खिलाड़ियों के संबंध अच्छे नहीं थे.
सलीम मलिक ने किया आरोपों का खंडन
सलीम मलिक ने हालांकि आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वसीम अकरम ने ये सब अपनी किताब के प्रचार के लिए लिखा है. पाकिस्तानी मीडिया ने मलिक के हवाले से कहा, ‘मैं उन्हें फोन करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. मैं उनसे पूछूंगा कि उन्होंने जो लिखा उसका कारण क्या था.’
उन्होंने कहा, ‘अगर मैं संकीर्ण सोच वाला होता तो मैं उसे गेंदबाजी करने का मौका नहीं देता. मैं उससे पूछूंगा कि उसने मेरे बारे में ऐसी बातें क्यों लिखी.’
फिलहाल पूरी दुनिया में फुटबॉल वर्ल्ड कप का खुमार चढ़ा हुआ है. लेकिन फीफा से भी कई गुना बड़ा खेल आयोजन ओलंपिक होता है. वर्ष 2036 (Olympics 2036) में भारत में ओलंपिक करवाने की तैयारी हो रही है. वैसे तो वर्ष 2036 आने में अभी 14 वर्ष बचे हैं लेकिन ओलंपिक खेल इतना बड़ा होता है कि इसके आयोजन की तैयारी एक दशक पहले ही शुरू करनी होती है. ओलंपिक का ये आयोजन वर्ष 2036 में गुजरात (Gujarat) में करवाने की योजना है. इस पर लगातार काम भी हो रहा है.
अहमदाबाद में हो सकते हैं ओलंपिक गेम्स!
इस वर्ष सितंबर में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन समारोह हुआ था. इसके साथ ही गुजरात के अलग-अलग शहरों में ये राष्ट्रीय खेल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था. अब कल्पना कीजिए कि अभी वर्ष 2036 है और अहमदाबाद के उसी स्टेडियम में ओलंपिक खेल का एक उद्घाटन समारोह हो रहा हो. ये एक ऐसा सपना है, जो खेल जगत में भारत को नई ऊंचाई तक पहुंचाएगा.
जैसे अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भारत एक बड़ी शक्ति के तौर पर उभर रहा है और अगले वर्ष भारत में ही G-20 की बैठक होगी. वैसे ही 2036 में ओलंपिक का आयोजन करके भारत दुनिया में खेल की एक महाशक्ति के तौर पर भी उभरेगा.
बीजेपी ने गुजरात चुनाव संकल्प पत्र में किया वादा
बीजेपी ने गुजरात (Gujarat) विधानसभा के लिए जारी अपने संकल्प पत्र में वर्ष 2036 में ओलंपिक खेल (Olympics 2036) गुजरात में करवाने का वादा किया है. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कहा कि गुजरात में ओलंपिक मिशन लॉन्च करेंगे और वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के उद्देश्य से राज्य में विश्व स्तरीय खेल का बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे.
बीते कुछ वर्षों से अहमदाबाद (Ahmedabad) में ओलंपिक खेल का आयोजन करवाने के लिए लगातार काम हो रहे हैं. इसी कड़ी में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी का सेशन वर्ष 2023 में मुंबई में आयोजित होगा. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सेशन के लिए भी बोली लगती है, भारत ने इस बोली को जीत लिया है. इस समय इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी में 102 सदस्य है और 45 ऑनरेरी सदस्य (honorary member) हैं. ऑनरेरी सदस्य वो होते हैं जिन्हें वोटिंग के अधिकार नहीं होते हैं.
वर्ष 2023 में मुंबई में होगी IOC की बैठक
मुंबई में होने वाले इंटरनेशनल ओलंपिक सेशन में भारत में ओलंपिक करवाने को लेकर चर्चा और वोटिंग हो सकती है. सामान्य तौर पर इंटरनेशनल ओलंपिक सेशन में ही ओलंपिक के आयोजन, कमेटी के सदस्यों और ओलंपिक के संविधान या चार्टर या नए खेलों को शामिल करने या हटाने को लेकर फैसले लिए जाते हैं. 75 वर्षों में दूसरी बार ये बैठक भारत में होगी. इससे पहले 1983 में ये बैठक भारत में हुई थी. ऐसे में 40 वर्ष के बाद मुंबई में हो रही ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
आखिर कैसे मिलती है ओलंपिक की दावेदारी
ओलंपिक के आयोजन का अधिकार कैसे मिलता है, इससे जुड़ी दिलचस्प जानकारी अब आपको बताते हैं. ओलंपिक के लिए सदस्य देश बोली लगा सकते हैं. लेकिन यहां आपको ये जानना चाहिए कि जब कोई देश अपने यहां आयोजन करवाना चाहता है तो उस देश का एक शहर बोली लगाता है. जैसे अगर भारत में आयोजन होगा है तो ये बोली मुंबई या अहमदाबाद (Ahmedabad) लगाएगा. जैसे 2012 की बोली लंदन शहर ने जीती थी. वैसे भारत की ओर से अहमदाबाद शहर ही ओलंपिक के लिए बोली लगाएगा. आयोजन के लिए जो देश बोली लगाता है, उस देश को वोटिंग का अधिकार नहीं होता है. बाकी हर सदस्य देश के पास 1 वोट का अधिकार होता है और वोटिंग सीक्रेट होती है.
इन शर्तों को पूरा करना होता है जरूरी
जो शहर बोली लगाता है, उसे बोली जीतने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें पूरी करनी होती हैं. जैसे शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा है, वहां खेल का आयोजन हो सकता है कि नहीं. स्टेडियम कितने और कितने बड़े हैं. शहर में आयोजन के दौरान बाहर से आने वाले लोगों के रहने और दूसरी सुविधाएं कितनी ज्यादा हैं.
दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम गुजरात में
अहमदाबाद (Ahmedabad) में विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम है, जो सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोटर्स कॉम्लेक्स में है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख पंद्रह हज़ार दर्शक बैठक सकते हैं. जबकि दूसरे कर्मचारियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति के साथ इस स्टेडियम की क्षमता एक लाख 32 हज़ार है. ओलंपिक के आयोजन के लिहाज से ये पूरा कॉम्प्लेक्स बेहद आधुनिक और सुविधाओं से लैस है.
कई नए स्टेडियमों पर चल रहा है काम
इसके साथ ही नारणपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी काम शुरू हो चुका है, जो 500 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा. गृह मंत्री अमित शाह ने इसी वर्ष इस कॉम्पलेक्स का शिलान्यास किया है. इन्हीं दोनों कॉम्पलेक्स में ओलंपिक के अधिकांश खेल होने की संभावना है.
2025 में ओलंपिक कमेटी की ओर से एक अधिकारी पूरी तैयारियों को देखने और जांचने के लिए भारत आएंगे. ओलंपिक की तैयारियों को लेकर पहले से ही दो एजेंसियां अहमदाबाद (Ahmedabad) में काम कर रही हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. इसके बाद हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने की मांग उठ रही है. हार्दिक ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभाली थी. अब एक स्टार क्रिकेटर ने हार्दिक के लिए बड़ी बात कही है.
हार्दिक पांड्या के लिए दिया ये बयान
गुजरात टाइटंस में हार्दिक पांड्या के साथ खेल चुके डेविड मिलर ने अबुधाबी टी10 लीग के मौके पर कहा, ‘आईपीएल में उनकी कप्तानी में खेलने से मुझे लगता है कि वह नैसर्गिक नेतृत्वकर्ता है, लोग उसका अनुकरण करते हैं. आप जैसा खेलना चाहते हो, वह आपको वैसा ही खेलने की आजादी देता है. वह बतौर कप्तान बहुत एकजुट रखने वाला है, वह चाहता है कि हर कोई एक दूसरे के करीब रहे.’
टीम इंडिया को होगा फायदा
डेविड मिलर ने कहा, ‘साथ ही वह अनुशासन के मामले में भी बहुत ही स्पष्ट है. उसमें बतौर कप्तान काफी अच्छे गुण हैं.’ उन्होंने कहा, ‘आईपीएल में भी जैसे जैसे सत्र आगे बढ़ता रहा, वह बेहतर से बेहतर होता रहा और मुझे (भारतीय टीम में भी उसके) यही करने की उम्मीद है.’
पावरप्ले में बदलाव लाने की जरूरत
भारत को पावरप्ले में अपनी पुराने रवैये में बदलाव की जरूरत है तो क्या हार्दिक पांड्या यह बदलाव ला सकते हैं और खिलाड़ियों को विफलता के बारे में चिंतित नहीं होने का गुर सीखा सकते हैं? इस पर मिलर ने कहा, ‘बिलकुल. वह मानसिक रूप से खिलाड़ियों को काफी बेहतर बना देगा. शत प्रतिशत. वह हमेशा खिलाड़ियों को वही करने देता है जो वे करना चाहते हैं जो काफी महत्वपूर्ण हैं.’ मिलर को गुरूवार को अमेरिकी की टी10 फ्रेंचाइजी मोरिसविले सैम्प आर्म का उप-कप्तान नियुक्त किया गया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम पर खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं, टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. कप्तान शिखर धवन ने इस टीम में एक ऐसे गेंदबाज को भी मौका दिया है जो पिछले कुछ समय से प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए जूझ रहा था. खास बात ये है कि ये खिलाड़ी वनडे टीम में पहली बार खेलता दिखाई देगा.
पहली बार वनडे टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी
कप्तान शिखर धवन ने पहले वनडे की प्लेइंग 11 में युवा घातक तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को टीम में शामिल किया गया है. आपको बता दें कि उमरान मलिक पहली बार भारत की वनडे टीम का हिस्सा बने हैं. उमरान मलिक (Umran Malik) टी20 सीरीज का भी हिस्सा थे, लेकिन वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके थे. कश्मीर के रहने वाले उमरान मलिक लगातार 150 KMPH की तेज स्पीड से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं.
टीम इंडिया में अभी तक का प्रदर्शन
उमरान मलिक (Umran Malik) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12.44 की इकॉनमी से रन दिए हैं और 2 विकेट ही हासिल किए हैं. उनके इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम से बाहर किया गया था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. वह एक बार फिर टीम में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन.
भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच कल नेपियर (Napier) में खेला गया। जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (fast bowler mohammed siraj) की गेंदबाजी ने कमाल कर दिया। जब ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया के गेंदबाजों की पिटाई हो रही है और न्यूजीलैंड बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है। तभी मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाना शुरू किया और 4 विकेट निकाल कर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड पहले खेलते हुए 160 रन बनाए थे। भारत ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 75 रन बना लिए थे। बारिश के कारण खेल रोका गया। यह मैच भले टाई हो गया हो, लेकिन टीम इंडिया इसमें जीत की दावेदार थी। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच (player of the match) का पुरस्कार भी दिया गया। अब 25 नवंबर से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है।
अर्जेंटीना ग्रुप सी के पहले मुकाबले में सऊदी अरब के विरुद्ध जीत दर्ज कर अपने 36 मैच के अजेय सफर को जारी रखने उतरेगा। 80 हजार की क्षमता वाले लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में दोनों के बीच दोपहर 3:30 बजे से यह मुकाबला होगा। अर्जेंटीना इस बार ट्राफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कप्तान लियोन मेसी पांचवां और आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं। ऐसे में कोपा डे अमेरिका का चैंपियन रहा अर्जेंटीना तीसरी विश्व कप ट्राफी जीतने के लिए विजयी आगाज करना चाहेगा।
अंतिम बार अर्जेंटीना ने 1986 में विश्व कप जीता था, जबकि 2014 में फाइनल में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले विश्व कप में अर्जेंटीना का सफर अंतिम 16 में चैंपियन फ्रांस के विरुद्ध 4-3 से हार के बाद समाप्त हो गया था। दोनों टीमों के बीच अबतक चार मुकाबले हुए हैं, जिनमें अर्जेंटीना ने दो में जीत दर्ज की है। इन दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच 10 साल पूर्व हुआ था जो ड्रा रहा था। कोच लियोन स्केलोनी की टीम में लियोन मेसी, इमी मार्टिनेज और रोड्रिगो डि पाल का अनुभव इस टीम को और मजबूत बनाता है। डिफेंस अर्जेंटीना के लिए चिंता का विषय रहा है, ऐसे में सऊदी अरब को काउंटर अटैक की लगातार कोशिश करने में सफलता मिल सकती है।
सऊदी अरब पिछले विश्व कप की गलतियों को दोहराए बिना जीत के साथ विश्व कप का आगाज करना चाहेगा। हालांकि, इस बार अर्जेंटीना की टीम उन्हें कड़ी चुनौती पेश करेगी। सऊदी अरब इस बार लगातार दूसरी बार इसमें शामिल हो रहा है। 2018 में मेजबान रूस के विरुद्ध पहला मैच हारने के बाद सऊदी अरब को दूसरे मैच में भी उरुग्वे से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तीसरे मैच में मिस्त्र को हराकर भी सऊदी अरब ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सका था। इस बार ग्रुप सी में अर्जेंटीना और सऊदी अरब के अलावा मेक्सिको और पोलैंड है। ऐसे में ग्रुप स्टेज में आगे बढ़ने के लिए उन्हें कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के शतक और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मैच में 65 रनों से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजों ने बहुत ही धमाकेदार खेल दिखाया. बॉलर्स की वजह से ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है.
गेंदबाजों ने किया कमाल
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बहुत ही धमाकेदार खेल दिखाया. भुवनेश्वर कुमार ने अपने पहले ही ओवर में फिन एलेन को आउट कर दिया. इसके बाद न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. टीम इंडिया की तरफ से दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. उन्होंने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल के खाते में 2-2 विकेट आए. वॉशिंगटन सुंदर ने एक हासिल किया. गेंदबाजों की वजह से ही टीम इंडिया ने 65 रनों से जीत हासिल की है.
सूर्यकुमार यादव ने लगाया शतक
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. उनकी बैटिंग देखकर विरोधी गेंदबाजों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं. सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 51 गेंदों में 111 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे. उनकी वजह से टीम इंडिया बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. ईशान किशन ने 36 रन बनाए. श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या ने 13-13 रनों का योगदान दिया. बल्लेबाजों के दम पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 192 रनों का टारगेट दिया.
टीम इंडिया को मिले नए ओपनर्स
भारत ने पारी की शुरुआत की और ऋषभ पंत ने शुरूआती ओवर में टिम साउदी की गेंद पर मिड आन पर जोरदार चौका लगाया. लेकिन यह उनके साथी बाएं हाथ के इशान किशन थे, जो अपने स्ट्रोक-प्ले में अधिक प्रभावी थे. उन्होंने साउदी को थर्ड मैन के माध्यम से चौका मारना शुरू किया, लॉकी फग्र्यूसन को डीप स्क्वायर-लेग पर छक्का लगाया और फिर अतिरिक्त कवर और मिड-आफ के बीच एडम मिल्ने को ड्राइव पर चौका लगाया.
पंत हुए फ्लॉप
ऋषभ पंत (6) ने पावर-प्ले के अंतिम ओवर में फग्र्यूसन की आफ स्टंप गेंद के बाहर शॉर्ट पुल करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद टॉप-एज पर लगी, जिसके कारण वह आउट हो गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव का हिट शो शुरू हुआ और उन्होंने कीपर को छकाते हुए एक चौका लगाया, जबकि किशन ने जेम्स नीशम का स्वागत विकेट के दोनों ओर बैक-टू-बैक चौकों के साथ किया. इसके बाद बारिश के कारण 26 मिनट तक खेल रूका रहा.
टिम साउदी ने ली हैट्रिक
न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी ने अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को लगातार गेंदों पर आउट करके हैट्रिक ली, लेकिन तब तक बहुत ही देर हो चुकी थी और भारत बड़ा स्कोर बना चुका था. भारत की 20 ओवर में 191/6 रनों की पारी में सूर्यकुमार 111 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. वहीं, घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में दर्शकों को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. हैदराबाद ने तिलक वर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से मणिपुर को 7 विकेट से शिकस्त दी. तिलक ने तूफानी शतक लगाकर सभी का दिल जीत लिया.
तिलक वर्मा ने लगाया शतक
मणिपुर ने हैदराबाद को जीतने के लिए 192 रनों का टारगेट दिया, जिसे हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. हैदराबाद की तरफ से तिलक वर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 77 गेंदों में ही 126 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल हैं. उनकी बैटिंग देखकर विरोधी गेंदबाजों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं. अगर तिलक के चौके-छक्कों को मिलाए तो उन्होंने 21 गेंद पर ही 98 रन बना डाले. उनकी वजह से ही हैदराबाद टीम जीतने में सफल रही.
मुंबई इंडियंस ने किया रिटेन
तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 नीलामी से पहले रिटेन किया है. आईपीएल 2022 में उन्होंने कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने पिछले सीजन 14 मैचों में 397 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 36.09 का रहा. इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल थे. अब वह विजय हजारे टूर्नामेंट में भी बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं. अपने खतरनाक प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है.
विस्फोटक बैटिंग में माहिर
तिलक वर्मा विस्फोटक बैटिंग में माहिर प्लेयर हैं. आईपीएल 2022 में आतिशी बैटिंग देखकर कप्तान रोहित शर्मा ने भी उनकी तारीफ की थी. विजय हजारे टूर्नामेंट में उनका लगातार ये दूसरा शतक है. वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका कुल ये पांचवां शतक है.
न्यूजीलैंड दौरे से दिग्गज भारतीय प्लेयर्स को आराम दिया गया है. टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. अब दोनों ही टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 20 नवंबर को वे ओवल मैदान पर खेला जाएगा, लेकिन दूसरे टी20 मैच पर अब संकट के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं. आइए जानते हैं, कैसे?
दूसरे टी20 मैच पर मंडराए संकट के बादल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 20 नवंबर को माउंट माउंटगुई के वे ओवल में खेला जाएगा. Accuweather की रिपोर्ट के मुताबिक माउंट माउंटगुई में 20 नवंबर को संडे को 90 फीसदी बारिश की आशंका जताई जा रही है. संडे को 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की बात सामने आ रही है. इस दिन वहां का तापमान अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री तक रह सकता है. ऐसे में बारिश होती है, तो मैच रद्द हो सकता है.
भारतीय टीम शामिल हैं युवा प्लेयर्स
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे स्टार प्लेयर्स को आराम दिया गया है. ऐसे में टीम इंडिया में कई युवा प्लेयर्स को जगह मिली है. शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका है कि वह अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में जगह पक्की कर सकते हैं.
हार्दिक पांड्या की होगी अग्नि परीक्षा
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हारकर बाहर होना पड़ा था. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. ऐसे में सुनील गावस्कर और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज हार्दिक पांड्या को कैप्टन बनाने की मांग कर चुके हैं. हार्दिक की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता है. ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि वो न्यूजीलैंड टूर पर किस तरह की कप्तानी करते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप-2022 में भारत के उम्मीदों से खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक्शन मोड में है. बीसीसीआई ने सीनियर चयन समिति (Selection Committee) को बर्खास्त कर दिया है. ऐसे में समिति के प्रमुख चेतन शर्मा ने अपनी कुर्सी गंवा दी है. अब बीसीसीआई और बडे़ फैसले लेने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी खतरा मंडराने लगा है. रोहित की कप्तानी में ही भारत टी20 वर्ल्ड कप-2022 में खेला था और सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुआ.
सीनियर चयन समिति बर्खास्त
बीसीसीआई ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया. बोर्ड ने सभी को चौंकाते हुए चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय सीनियर चयन समिति को बर्खास्त कर दिया. चेतन शर्मा (उत्तर क्षेत्र), हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) को उनके पदों से हटा दिया गया है. चेतन के चयन समिति प्रमुख रहते भारत आईसीसी के दो टूर्नामेंट में बिना खिताब के लौटा. टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारा जबकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उसे शिकस्त मिली.
Split कप्तानी पर विचार
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई अब स्प्लिट कप्तानी पर विचार कर रहा है. ऐसे में तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान बनाए जा सकते हैं. यह भी हो सकता है कि वनडे और टेस्ट की कप्तानी रोहित संभालते रहें जबकि टी20 की कप्तानी किसी और को दे दी जाए. हार्दिक पांड्या को इसके लिए तैयार किया जा सकता है. वह फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं जहां टीम इंडिया को सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है. हार्दिक इस दौरे पर टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं जबकि वनडे में यह जिम्मेदारी शिखर धवन संभालेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रहा प्रदर्शन
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसका सफर सेमीफाइनल में ही थम गया. भारत ने पाकिस्तान, नीदरलैंड्स को हराया, फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली. इसके बाद बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को हराते हुए सेमीफाइनल में एंट्री मारी जहां उसे इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराकर बाहर कर दिया. तब रोहित शर्मा के कुछ फैसलों और प्लेइंग-XI पर भी सवाल उठे. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर इस वैश्विक टूर्नामेंट को जीता.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. इससे क्रिकेट फैंस में मायूसी छा गई. अब दूसरा टी20 मैच 20 नवंबर को खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले ही न्यूजीलैंड के स्टार स्पिनर ईश सोढी ने ज्यादा क्रिकेट खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है.
ईश सोढी ने दिया ये बयान
ईश सोढी ने भारत के खिलाफ दौरे का पहला मैच रद्द होने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कार्यक्रम पर इतना ध्यान नहीं दिया है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमें थोड़े से समय में ही काफी क्रिकेट खेलना पड़ रहा है और इसका कोविड-19 से कुछ लेना देना है या नहीं क्योंकि इसमें काफी क्रिकेट नहीं हो पाया था.’
न्यूजीलैंड को जिताए कई मैच
न्यूजीलैंड के लिए 86 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सोढी खुश हैं कि इस समय काफी क्रिकेट खेला जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम इतना क्रिकेट खेलकर खुश हैं क्योंकि पिछले दो वर्षों में हमने काफी सीरीज नहीं खेली थी जो चुनौतीपूर्ण रहा था.’ उन्होंने कहा, ‘बतौर क्रिकेटर पिछले कुछ वर्षों में हम उतने मैच नहीं खेल पाए जो हमने खेले होते. इसलिए अगर हम कुछ मैच खेलते हैं तो यह शानदार होगा.’ हालांकि वह इस बात से वाकिफ हैं कि कार्यभार प्रबंधन हमेशा महत्वपूर्ण मानदंड होगा.
लगातार खेला जा रहा है क्रिकेट
टी20 विश्व कप के खत्म होने के एक हफ्ते से कम समय बाद ही ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड (England)वनडे सीरीज खेलेंगे, जबकि भारतीय टीम हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुआई में न्यूजीलैंड का सीमित ओवर का दौरा कर रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद बीसीसीआई में बदलाव की मांग उठ रही थी. अब बीसीसीआई ने अपने सभी सेलेक्टर्स को बर्खास्त कर दिया है और नए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने अपने दम पर टीम इंडिया को ढेरों मैच जिताए हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 के में ये ओपनिंग जोड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रही है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया की करारी हार के बाद रोहित शर्मा और केएल राहुल को टीम इंडिया से बाहर करने की मांग उठ रही है. न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) को आराम दिया गया है. ऐसे में इस दौरे पर इन दोनों की जगह दो स्टार खिलाड़ी ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं. ये खिलाड़ी विस्फोटक बैटिंग में माहिर हैं. आइए जानते हैं, इन प्लेयर्स के बारे में.
खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित-राहुल
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. दोनों ही एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. फिर अगले कुछ मैचों के लिए इनका बल्ला शांत हो जाता है. बड़े मैचों में हमेशा ही दोनों खिलाड़ी फ्लॉप नजर आए. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जहां रोहित शर्मा ने 27 रन बनाए, तो वहीं केएल राहुल ने सिर्फ 6 रनों का योगदान दिया है.
विस्फोटक बैटिंग में माहिर
टीम इंडिया से जब भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आराम दिया गया है. तब शुभमन गिल (Shubman Gill) को ओपनिंग करने का मौका मिला है. सेलेक्टर्स ने उनके ऊपर भरोसा जताया है और वह भी बिल्कुल खरे उतरे हैं. गिल की क्लासिक बैटिंग के सभी दीवाने हैं. 23 साल का ये खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने के लिए फेमस हैं. IPL 2022 में उन्होंने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को अपने दम पर खिताब दिलाया था. गिल ने भारत के लिए 11 टी20 मैचों में 579 रन और 12 वनडे मैचों में 579 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है.
इस प्लेयर ने किया है प्रभावित
पिछले कुछ समय से ईशान किशन ने अपनी बैटिंग से सभी को प्रभावित किया है. अगर वह शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते हैं, तो लेफ्ट राइट काम्बिनेशन बन जाएगा, जिससे विरोधी गेंदबाजों को बॉलिंग करते समय दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. ईशान किशन (Ishan Kishan) को सेलेक्टर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में जगह दी है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 9 वनडे मैचों में 267 रन, 19 टी20 मैचों में 545 रन बनाए हैं.
मशहूर हस्तियों को सोशल मीडिया पर अकसर ट्रोल करने की कोशिश की जाती है. ये ट्रेंड इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ गया है लेकिन कई बार करारा जवाब भी मिलता है. ऐसा ही हुआ भारतीय महिला क्रिकेटर यास्तिका भाटिया के साथ. उन्हें ट्रोल करने की कोशिश एक यूजर ने की तो सही लेकिन वह भी चुप नहीं बैठीं और अलग ही अंदाज में रिप्लाई करते हुए ट्रोलर को करारा जवाब दिया. यास्तिका का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
टी20 में अभी तक मिले कम मौके
कॉमनवेल्थ गेम्स के पिछले एडिशन (CWG-2022) के बाद से यास्तिका भारतीय महिला टी20 इंटरनेशनल टीम का हिस्सा नहीं रही हैं. यास्तिका इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बैकअप विकेटकीपर थीं. उन्होंने होव में सीरीज के पहले वनडे मैच में 50 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन टी20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला. एशिया कप के लिए भी उन्हें टीम से बाहर रखा गया. यास्तिका ने अभी तक एक टेस्ट, 19 वनडे और 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.
यूं दिया करारा जवाब
इस बीच यास्तिका ने एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया. यास्तिका के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एक ट्रोलर ने लिखा कि उन्हें टी20 क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. यास्तिका हालांकि इस पर शांत नहीं बैठीं और करारा जवाब दिया. इस ट्रोलर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अरे बहन… मत खेल टी20.’ इस पर जवाब देते हुए यास्तिका ने लिखा, ‘तो क्या तेरी तरह घर बैठकर कमेंट पास करूं?’ उन्होंने साथ ही हंसने वाली इमोजी भी शेयर की. यस्तिका के इस ट्वीट को 100 से भी ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है और रिप्लाई में उनकी जमकर तारीफ हो रही है.
सोशल मीडिया पर अकसर बनती हैं निशाना
सेलिब्रिटीज को ट्रोलर्स अकसर निशाना बनाते हैं, खासतौर से महिलाओं को. कुछ दिन पहले ही भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की पत्नी और स्टार स्पोर्ट्स की एंकर संजना गणेशन को एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की थी. बाद में उन्होंने ट्रोलर का करारा जवाब दिया. इससे पहले युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी ट्रोलर को अपने निशाने पर ले चुकी हैं.
ऑस्ट्रेलिया का प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम सज चुका है. रविवार 13 नवंबर को इसी मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन (T20 World Cup-2022) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. वहीं, इंग्लैंड ने भारत का दोबारा चैंपियन बनने का सपना तोड़ते हुए फाइनल में जगह बनाई. इस बीच इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट ने अपना प्लान बताया है.
चोटिल खिलाड़ियों पर विचार
इंग्लैंड के कोच मैथ्यू मॉट ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप फाइनल के लिए मार्क वुड और डेविड मलान की उपलब्धता के ‘विकल्प’ पर विचार किया जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ सुपर-12 राउंड में इंग्लैंड के आखिरी मैच के दौरान मार्क वुड और मलान चोटिल हो गए थे. एडिलेड में भारत के खिलाफ गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में उनकी जगह क्रिस जॉर्डन और फिल साल्ट को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया था.
काफी कम वक्त मिला
मॉट ने ‘बीबीसी’ से कहा, ‘हम इस बारे में विचार करेंगे. सेमीफाइनल के बाद हमारी टीम को काफी कम समय मिला है. हमें यात्रा करनी पड़ी और फिर एक प्रैक्टिस सेशन के बाद मैच के लिए मैदान में उतरना है.’ उन्होंने कहा, ‘उनके पास इससे उबरने के लिए ज्यादा समय नहीं है. मुझे हालांकि उनके ठीक होने की उम्मीद है लेकिन यह निराशाजनक है. वे दोनों हमारे लिए शानदार खिलाड़ी हैं. पिछले कुछ समय में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है.’
मार्क वुड ने किया है दमदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के लिए इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी की रीढ़ बने मार्क वुड ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 4 मैचों में कुल 9 विकेट लिए. यही कारण है कि फाइनल मैच से पहले कोच मॉट उन्हें प्लेइंग-XI में शामिल करना चाहते हैं. 32 साल के वुड ने 27 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 44 विकेट झटके हैं
भारत को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में करारी हार झेलनी पड़ी. उसे एडिलेड में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने 10 विकेट से मात दी. इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम वैश्विक टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन से बाहर हो गई. तय है कि कुछ खिलाड़ियों पर गाज जरूर गिरेगी और इसमें एक सीनियर ऑफ स्पिनर भी शामिल है. दरअसल, सेमीफाइनल में हार के बाद भारत की गेंदबाजी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड का एक विकेट तक नहीं ले सका था.
'भारतीय टीम लड़ी ही नहीं'
एडिलेड के ओवल मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में ऐसा लगा कि भारतीय टीम लड़ी ही नहीं. कुछ दिग्गजों ने टीम इंडिया पर सवाल तक खड़े किए, खिलाड़ियों की आलोचना की गई. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जड़े. हार्दिक ने 33 गेंदों पर 63 जबकि विराट ने 40 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया. इसके बाद इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोकर 16 ही ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान जोस बटलर 80 और एलेक्स हेल्स 86 रन बनाकर नाबाद लौटे.
बीसीसीआई अधिकारी ने की पुष्टि
टीम इंडिया में अगले 24 महीनों में बड़ा बदलाव होगा. ऐसे में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को इस फॉर्मेट से बाहर किया जाएगा जिसमें ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने यह रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, अश्विन ने टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए अपने आखिरी मुकाबले खेल लिए हैं. अगला टी20 विश्व कप अब भी दो साल दूर है. अगर मामले की जानकारी रखने वालों की बात मानी जाए तो हार्दिक पंड्या की अगुआई में नई टीम तैयार होगी क्योंकि वह लंबे समय तक कप्तानी करने के दावेदार हैं.
अब वनडे और टेस्ट पर फोकस
बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'बीसीसीआई कभी किसी क्रिकेटर को संन्यास लेने के लिए नहीं कहता है. यह एक व्यक्तिगत फैसला है लेकिन हां, 2023 में सीमित टी20 मुकाबलों को देखते हुए अधिकांश सीनियर वनडे और टेस्ट मैचों पर फोकस करेंगे.’
अश्विन का बेहतरीन है करियर
36 साल के अश्विन ने अभी तक 86 टेस्ट, 113 वनडे और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनके नाम टेस्ट में 442, वनडे में 151 और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में कुल 72 विकेट दर्ज हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह कुल 684 विकेट ले चुके हैं.
टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद पूरी तरह टूट चुके हैं. इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हारने के बाद रोहित शर्मा की आंखों से आंसू निकलते साफ देखे गए. इन सब के बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से जुड़ी एक बड़ी खबर काफी चर्चा में है. वह जल्द ही अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं.
कप्तान रोहित जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में काफी शानदार शुरुआत की थी. टीम इंडिया इस बार ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी थी, लेकिन सेमीफाइनल मैच में वह पूरी तरह फ्लॉप रही. टीम इंडिया की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा चल रही है कि रोहित शर्मा टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं.
बड़े टूर्नामेंट में नहीं मिल रही सफलता
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पिछले साल से ही टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी संभाली है,लेकिन वह अपनी कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) को एक भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता सके हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) से पहले एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी.
बतौर कप्तान अभी तक के रिकॉर्ड
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 2 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है और इन दोनों ही मैचों में भारत को जीत मिली है. वह 16 वनडे मैचों में भी टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें से उन्हें 13 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. टी20 फॉर्मेट की बात की जाए तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कुल 51 टी20 मैचों में कप्तानी करते हुए 39 में जीत दर्ज कर चुके हैं और 12 में हार मिली है.
न्यूजीलैंड दौरे पर इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. न्यूजीलैंड दौरे पर 3 टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. आपको बता दें कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को इस दौरे पर भारत का टी20 कप्तान बनाया गया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 नवंबर से व्हाइट बॉल क्रिकेट सीरीज शुरू होगी. 18 नवंबर से 22 नवंबर तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 25 नवंबर से 30 नवंबर तक दोनों ही देश तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे अभी तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं बना पाया है. टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4,000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
विराट कोहली ने बना दिया ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने 42वां रन पूरा करते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4000 रन बना लिए हैं. विराट कोहली ने इस मैच में 50 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उनके अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4008 रन हो गए हैं. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक और 37 अर्धशतक ठोके हैं. विराट कोहली ने अब तक 115 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 52.73 की औसत से 4008 रन बनाए हैं.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. विराट कोहली (भारत) - 115 मैच, 4008 रन
2. रोहित शर्मा (भारत) - 148 मैच, 3853 रन
3. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) - 122 मैच, 3531 रन
4. बाबर आजम (पाकिस्तान) - 98 मैच, 3323 रन
5. पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड)- 121 मैच, 3181 रन
ओवरऑल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 463 मैचों में 14562 रन
2. कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) - 614 मैचों में 11915 रन
3. शोएब मलिक (पाकिस्तान) - 481 मैचों में 11902 रन
4. विराट कोहली (भारत) - 359 मैचों में 11276 रन
5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 336 मैचों में 11080 रन
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ही खराब खेल दिखाया. गेंदबाजों की वजह से ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद देशभर से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. इसी कड़ी में बिजनेमैन आनंद महिंद्रा और शशि थरूर ने टीम इंडिया के हार के तरीके पर सवाल उठाया है. इस हार के बाद आनंद महिंद्रा भी अपना गुस्सा नहीं छिपा पाए.
हारने से दर्द नहीं, हारने के तरीके से..
दरअसल, आनंद महिंद्रा ने लिखा कि हारने से दर्द नहीं होता, हारने के तरीके से होता है. खेल की बदलती फिजाएं क्रूर हो सकती हैं. फिलहाल हम इससे बाहर निकलने के लिए और ऊपर उठने के एक और अवसर के रूप में देखेंगे. आनंद महिंद्रा कप को काफी फॉलो कर रहे हैं और शुरू से ही टीम इंडिया का हौंसला बढ़ा रहे हैं. लेकिन सेमीफइनल में मिली इस हार ने उनका दिल तोड़ दिया है.
शशि थरूर का भी ट्वीट चर्चा में!
वहीं कांग्रेस ने शशि थरूर ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि मुझे हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है. जीत और हार खेल का हिस्सा हैं. लेकिन मुझे इस बात से ऐतराज है कि भारत ने आज जज्बा नहीं दिखाया और वह खेल में नहीं दिख रहा था. शशि थरूर का भी यह ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है. यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
बता दें कि फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का सफर समाप्त हो गया है. गुरुवार को एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को दस विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 169 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया. अब फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड टीम का सामना पाकिस्तान से होगा.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अभी तक के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी सभी की नजर विराट पर रहने वाली है. इस बड़े मैच से पहले वह एक मुसीबत में फंसते नजर आए. उन्हें एडिलेड की सड़कों पर सुरक्षाकर्मियों की मदद भी लेनी पड़ी.
मुसीबत में फंसे विराट कोहली
टीम इंडिया सेमीफाइनल मैच के लिए सोमवार को ही एडिलेड पहुंच चुकी थी. इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों और उनके साथ मौजूद परिवार के सदस्यों के लिए डिनर-पार्टी होस्ट की. इस पार्टी के बाद रेस्टोरेंट से बाहर आते समय विराट कोहली (Virat Kohli) फैंस के बीच घिर गए, ऐसे में विराट की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों का सहारा लेना पड़ा. सुरक्षाकर्मियों ने विराट को भिड़ से बचाते हुए बस में बिठाया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए डिनर पार्टी
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के मकसद से डिनर पार्टी आयोजित की. इस पार्टी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के अलावा उनके परिवारवाले और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी नजर आए. वह सभी खिलाड़ियों के साथ टीम बस में डिनर पर गए.  खास बात है कि जिस रेस्तरां में डिनर-पार्टी का आयोजन हुआ, उसका नाम 'ब्रिटिश राज' है. इस रेस्तरां में भारतीय खाना भी मिलता है.
इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने का मौका
भारत और इंग्लैंड की टीम 10 नंवबर को एडिलेड ओवल में आमने-सामने होंगी. इस मैच को जीतने वाली टीम 13 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, इस टूर्नामेंट में विराट कोहली (Virat Kohli) के आंकड़ों की बात की जाए तो वह 5 मैचों में 123.00 की औसत से 246 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में सबसे आगे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद फॉर्म में लौटे कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बना ली है. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर ये बड़ी जीत दर्ज की है. इसी बीच पाकिस्तान टीम के मौजूदा मार्गदर्शक (मेंटर) मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने टीम इंडिया को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
मैथ्यू हेडन ने फाइनल मैच पर कही ये बात
मैथ्यू हेंडन (Matthew Hayden) ने फाइनल का टिकट मिलने पर अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की, वहीं टीम इंडिया को लेकर एक बड़ा बयान दिया. मैथ्यू हेंडन (Matthew Hayden) ने मैच के बाद कहा, 'मैं फाइनल में भारत को देखना चाहता हूं, क्योंकि यह मुकाबला काफी हद तक बेहद रोमांचक होगा, लेकिन यह अकल्पनीय है.' आपको बता दें कि टीम इंडिया का फाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड को हराना होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नंवबर को एडिलेड ओवल में मैच खेला जाना है.
बाबर-रिजवान की साझेदारी पड़ी भारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान ने मैच विनिंग पारी खेली. बाबर आजम ने 42 गेंदों पर 53 रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये उनका पहला अर्धशतक था. वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 43 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली. मैथ्यू हेंडन ने इन दोनों खिलाड़ियों पर बात करते हुए कहा, 'जबरदस्त, आज की रात बहुत खास थी और कुछ चीजें हमारे लिए सामने आईं. हर कोई बाबर और रिजवान के बारे में बात करेगा, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के सामने अविश्वसनीय काम किया. बाबर और रिजवान ने कई वर्षों तक पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.'
ऐसा रहा दोनों टीमों के बीच ये सेमीफाइनल मैच
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का कीवी कप्तान केन विलियमसन का फैसला गलत साबित हुआ. अफरीदी ने पहले ओवर में ही उन्हें फिन एलेन के रूप में करारा झटका दिया, जिसके चलते पाकिस्तान के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को चार विकेट पर 152 रन पर रोक दिया. 153 रनों के टारगेट को पाकिस्तान की टीम ने 4 विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया. पाकिस्तान की टीम अब 13 नवंबर को फाइनल मैच खेलेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त दी. इस मैच में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बहुत ही शानदार खेल दिखाया. इन दोनों ही खिलाड़ियों की वजह से पाकिस्तानी टीम मैच जीतने में सफल रही. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतते ही पाकिस्तानी टीम ने इतिहास रच दिया और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
पाकिस्तान टीम ने बनाया ये रिकॉर्ड
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराते ही टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में प्रवेश कर लिया. न्यूजीलैंड के ऊपर पाकिस्तान की ये 18वीं जीत है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विरोधी टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के मामले में पाकिस्तान पहले नंबर पर पहुंच गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम था. भारत ने श्रीलंका को 17 बार हराया है.
किसी एक टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – पाकिस्तान 18 बार जीता
भारत बनाम वेस्टइंडीज – भारत 17 बार जीता
भारत बनाम श्रीलंका – भारत 17 बार जीता
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – इंग्लैंड 17 बार जीता
पाकिस्तान का पलड़ा है भारी
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तानी टीम ने 18 में जीत दर्ज की है. वहीं, न्यूजीलैंड टीम सिर्फ 11 मैच ही जीतने में सफल हो पाई है. सेमीफाइनल  मुकाबले में पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने शानदार पारियां खेली.
भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल
भारतीय टीम का 10 नवंबर को एडिलेड के मैदान पर इंग्लैंड से सामना होगा. अगर टीम इंडिया ये मुकाबला जीत लेती है, तो फाइनल में उसका सामना पाकिस्तान से होगा. साल 2007 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का महामुकाबला खेला गया था. जहां टीम इंडिया ने 5 रन से जीत हासिल की थी.
इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार 10 नवंबर को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं. हिटमैन रोहित शर्मा को कलाई में चोट लगी है.
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका
दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान कलाई में चोट लग गई. कप्तान रोहित शर्मा को दाहिने हाथ की कलाई पर चोट लगी है. हालांकि अभी रोहित शर्मा ने फिर से प्रैक्टिस शुरू कर दी है. कप्तान रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.
चोट लगने के बाद तुरंत रोक दी प्रैक्टिस
कलाई में चोट लगने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने तुरंत बल्लेबाजी प्रैक्टिस रोक दी थी. भारतीय क्रिकेट फैंस ये दुआ करेंगे कि कप्तान रोहित शर्मा की ये चोट ज्यादा गंभीर नहीं हो, वरना इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.
रोहित शर्मा के बल्ले से पांच मैचों में 89 रन निकले
रोहित शर्मा की अगर चोट गंभीर हुई तो ये टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा झटका साबित होगा, क्योंकि कप्तानी और बल्लेबाजी में 'हिटमैन' का कोई सानी नहीं हैं. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से पांच मैचों में 89 रन निकले हैं.
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज पेसर शोएब अख्तर अपनी बेबाकी और बयानों के लिए मशहूर हैं. वह अकसर भारत और पाकिस्तान की टीमों पर, उनके क्रिकेट और खिलाड़ियों पर टिप्पणी करते हैं. पाकिस्तान के क्रिकेटरों को तो वह कई बार सरेआम लताड़ भी लगाते हैं जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. अब उन्होंने ऐसा ही एक वीडियो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर शेयर किया है जिसमें वह भारत और पाकिस्तान पर बातें कर रहे हैं.
अख्तर को याद आया 1992
शोएब अख्तर ने इस बीच 1992 के वर्ल्ड कप को याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा, 'सारी कहानी 1992 वर्ल्ड कप जैसी लग रही है. कोई हारेगा, कोई मुकाबला बारिश से धुल जाएगा. किसी को एक अंक मिलेगा, कोई दो अंक हासिल करेगा. पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहेगी. मैं इस बात की उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान की टीम, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मुकाबला है, अपना अगला मैच जीत जाए और फाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल करे.' पाकिस्तान ने इमरान खान की कप्तानी में 1992 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था.
'ऐसा भी हो सकता है कि...'
उन्होंने आगे कहा, 'अब देखना होगा कि सेमीफाइनल जीतकर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनती है या फिर हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम. सेमीफाइनल से बाहर और फिर घर की तैयारी. वैसे ये भी हो सकता है कि हम सारे लोग जो इतनी दुआएं कर रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही फाइनल खेलें और ये भी कि दोनों ही टीमें जहाज में बैठकर शुक्रवार को एक साथ वापस आ रही हों. मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा ना हो. ऐसा होता है तो फिर टूर्नामेंट एकदम से मर जाएगा. देखते हैं अब जब इतने नजदीक आ गए हैं तो भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल भी हो ही जाए.'
भारत के सामने है इंग्लैंड
भारतीय टीम ने सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम की भिड़ंत इंग्लैंड से 10 नवंबर को होनी है जो मुकाबला एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाएगा. टीम इंडिया ने सुपर-12 राउंड में केवल एक मैच हारा और 4 मैच जीते. वहीं, इंग्लैंड ने ग्रुप-1 से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया. उसने 5 में से 3 मैच जीते, एक हारा और एक बारिश के कारण रद्द हो गया.
पाकिस्तान के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती
बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम के सामने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की कड़ी चुनौती है. यह मुकाबल आज यानी बुधवार 9 नवंबर को सिडनी के मैदान पर खेला जाना है. पाकिस्तान ने ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह बनाई है तो वहीं न्यूजीलैंड ने ग्रुप-1 में टॉप पर रहते हुए अगले राउंड का टिकट कटाया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो चुकी है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मैच 9 नवंबर का पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. इन धमाकेदार मैचों से पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने उन दो टीमों का नाम बताया है जो फाइनल मैच खेलेंगी, वहीं चैंपियन बनने वाली टीम का नाम भी बताया है.
एबी डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) फिलहाल भारत में ही हैं. उन्होंने रिटायरमेंट के बाद आईपीएल 2022 में भाग नहीं लिया था, लेकिन वह मेंटॉर के रूप में IPL में वापसी कर सकते हैं. इसी बीच उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी की है. एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का फाइनल मैच टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, वहीं टीम इंडिया इस फाइनल मैच को जीतेगी. एबी डिविलियर्स ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि भारत फाइनल में न्यूजीलैंड से खेलेगा और भारत वर्ल्ड कप जीतेगा. सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. भारत की पूरी टीम बहुत प्रतिभाशाली है.'
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी तक का सफर
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में सुपर 12 के 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की थी. उसे सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं, टीम इंडिया अपने ग्रुप की प्वाइंट्स टेबल में भी टॉप पर रही. कई दिग्गज टीम इंडिया को ही इस बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मान रहे हैं.
विराट-सूर्यकुमार का शानदार फॉर्म
एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली को शानदार फॉर्म में भी बताया है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक टीम को जीत दिलाने में सबसे बड़ी भुमिका निभाई है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अभी तक सबसे ज्यादा रन विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से निकले हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) 5 मैचों में 123.00 की औसत से 246 रन बनाकर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. वहीं,  सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 5 मैचों में 75.00 की औसत से 225 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.96 का रहा है.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अभी तक टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. भारतीय फैंस को इन दोनों खिलाड़ियों से सेमीफाइनल में काफी उम्मीद रहने वाली है, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का मानना है की इस बड़े मैच में ये दोनों नहीं बल्कि एक फ्लॉप खिलाड़ी एक्स फैक्टर साबित होने वाला है.
मोहम्मद कैफ ने दिया चौंकाने वाला बयान
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने इस बड़े मैच से पहले कहा है कि सेमीफाइनल में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित होने वाले हैं. मोहम्मद कैफ ने स्पोर्ट्सकीड़ा से कहा, 'रोहित के बल्ले से रन नहीं निकले हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह एक बड़े मैच का खिलाड़ी है. उसे इंग्लैंड के खिलाफ खेलना पसंद है और अगर वह उस सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर करता है तो मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा. वह जब भी दबाव होता है, तो मैच जिताने वाली पारी खेलता है.'
अगले दो मैच सबसे महत्वपूर्ण
मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने आगे कहा, 'मैं रोहित शर्मा को काफी बेहतरीन प्लेयर मानता हूं लेकिन अब समय आ गया है क्योंकि अगले दो मैच काफी अहम हैं. एक कप्तान के तौर पर अगला मैच रोहित शर्मा के लिए काफी बड़ा है क्योंकि टी20 के कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. मेरे हिसाब से अपनी कप्तानी से उन्होंने एक प्रभाव छोड़ा है. अपनी कप्तानी से वो जिस तरह की वैल्यू लेकर आए हैं वो काफी शानदार है.'
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अभी तक का प्रदर्शन
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अभी तक लंबी पारी नहीं खेल पाए हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अब तक 5 मैचों में 17.80 की औसत से केवल 89 रन बनाए हैं. नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच को छोड़ दिया जाए तो बाकी मैचों में वह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में अपनी खोई हुई लय जरूर हासिल करना चाहेंगे.
भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. सानिया और शोएब की लव केमिस्ट्री ने एक समय पर हर किसी का दिल लुभा लिया था लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. रिश्ता टूटने की कगार पर आकर खड़ा हो गया है. सानिया और शोएब के रिश्ते के टूटने की चर्चाओं को अब टेनिस प्लेयर के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने भी हवा दी है.
सानिया मिर्जा शोएब मलिक के बीच आई दरार!
सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और बेटे इजहान की खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा था. टेनिस प्लेयर ने लिखा- वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं. सानिया के इन्हीं पोस्ट को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कते चल रही हैं. सानिया की अन्य कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में भी दर्द झलकता दिखाई दे जाता है, उन्होंने अपनी पिछली पोस्ट में ऐसा लिखा, 'टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?'
सानिया मिर्जा एक तरफ सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर रही हैं. वहीं दूसरी तरफ शोएब मलिक ने हाल ही में बेटे इजहान के बर्थडे की तस्वीरें शेयर की थीं. उन तस्वीरों में सानिया मौजूद तो है लेकिन सानिया ने अपने बेटे के जन्मदिन की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है. सानिया के इस एक्ट ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर किया है, क्योंकि टेनिस प्लेयर इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन्हीं कारणों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि सानिया और शोएब के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है.
ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेले जा रहे 8वें टी20 विश्वकप के 40वें मैच में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है जिसके चलते भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है तो वहीं पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला 41वां मैच वर्चुअल नॉकआउट क्ववार्टरफाइनल बन गया है. इसका मतलब है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई कर जाएगी.
सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई साउथ अफ्रीका
एडिलेड के मैदान पर रविवार को पहला मैच नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेला गया जिसमें 5 अंकों पर काबिज साउथ अफ्रीका की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये बस जीत की दरकार थी, हालांकि नीदरलैंड्स की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम को 13 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम के नाम से चोकर्स का टैग एक बार फिर से बरकरार रहा और खिताब जीतने का सपना उसका अधूरा रह गया.
जिम्बाब्वे से बिना खेले भारत हुआ क्वालिफाई
उल्लेखनीय है कि साउथ अफ्रीका की इस हार से भारत को भी फायदा हुआ है और अब वो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उसे टेबल टॉपर बनने के लिये खेलना है और इसका मतलब है कि रोहित शर्मा इस मैच में प्रयोग कर अपनी बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट कर सकते हैं. साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच में सिर्फ टॉस जीता और उसके बाद खेल के हर विभाग में पिछड़ी नजर आई.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी का आगाज किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर खड़ा किया. नीदरलैंड्स के लिये माइबर्ग (37), मैक्स ऑडेड (29), टॉम कूपर (35) और एकरमैन (41*) ने अहम पारियां खेली. वहीं गेंदबाजी में ब्रैंडन ग्लोवर (3 विकेट), फ्रेड क्लासेन (2 विकेट) और बैस डी लीड (2 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज को 25 रन का आंकड़ा पार नहीं करने दिया.
भारतीय टीम ने सुपर-12 के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने बहुत ही शानदार पारियां खेली. इसके बाद गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी. अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से होगा.
गेंदबाजों ने दिखाया दम
भारतीय टीम ने बहुत ही शानदार शुरुआत की थी. भुवनेश्वर कुमार ने अपनी पहली गेंद पर ही विकेट हासिल कर लिया था. इसके बाद अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी ने बेहतरीन खेल दिखाया. जिम्बाब्वे टीम ने अपने 5 विकेट बहुत ही जल्दी गंवा दिए थे. रविचंद्रन अश्विन ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मोहम्मद शमी ने 2 विकेट, हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट और भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया. गेंदबाज बहुत ही किफायती साबित हुए.
केएल राहुल ने लगाया अर्धशतक
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. जब कप्तान रोहित शर्मा बड़ी पारी खेले बिना पवेलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल ने तूफानी पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा (15) सस्ते में निपट गए। इसके बाद विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ 48 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी की, लेकिन कोहली (26) विलियम्सन की गेंद पर कैच आउट हो गए. अगले ओवर में राहुल ने छक्का मारकर 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली ही गेंद पर 35 गेंदों में 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
सूर्यकुमार यादव ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
केएल राहुल और विराट कोहली के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने रन बनाने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव ने संभाली. उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने सिर्फ  25 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे. उनकी वजह से ही भारतीय टीम एक सम्मानजनक स्कोर बना पाई. टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को जीतने के लिए 187 रनों का टारगेट दिया है.
ये खिलाड़ी हुए फ्लॉप
ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या जिम्बाब्वे के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप हुए. दोनों ही खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हुए. ऋषभ पंत ने 3 रन बनाए. वहीं, हार्दिक पांड्या ने 18 रनों की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की प्लेइंग इलेवन में पहली बार ऋषभ पंत को मौका दिया है, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए.
भारतीय टीम ने सुपर-12 के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. इस मैच में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बैटिंग की. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने अपनी बॉलिंग से सभी का दिल जीत लिया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय हैं. लाइव मैच में उनसे मिलने एक फैन मैदान में घुस गया, जिसके लिए उसे बड़ा जुर्माना भरना पड़ेगा.
मैदान में घुसा फैन
क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. इसकी बानगी भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में देखने को मिली. जिम्बाब्वे की पारी के 17वें ओवर में जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी. तब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से मिलने के एक अचानक एक फैन मैदान में घुस गया, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया. इसके बाद रोहित खुद उसके पास आए और सिक्योरिटी गार्ड्स से उसे आराम से ले जाने कहा.
लगाया गया जुर्माना
मैदान से बाहर जाते समय रोहित शर्मा के फैन की आंखों में आंसू भी देखने को मिले, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैदान में सुरक्षा में बाधा डालने के लिए युवा फैन पर लगभग साढे 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
भारतीय टीम ने जीता मैच
भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. टीम इंडिया की तरफ केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारियां खेली. सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 25 गेंदों में ही 61 रन बनाए. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. उन्होंने अपनी आतिशी बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया. इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया. उनका साथ मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन तरीके से निभाया. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने चार ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार फिर 'चोकर्स' साबित हुई. उसे एडिलेड के ओवल मैदान पर रविवार सुबह खेले गए सुपर-12 राउंड के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने हराकर टी20 वर्ल्ड कप-2022 से बाहर कर दिया. नीदरलैंड्स भी हालांकि इस वैश्विक टूर्नामेंट से बाहर हो गया. फायदा भारतीय टीम को मिला और उसने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया. फैंस को अब फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत भी देखने को मिल सकती है.
एडिलेड में हारा अफ्रीका
तेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम सुपर-12 राउंड का अपना आखिरी मैच हार गई. उसे नीदरलैंड्स ने छका दिया और उसका सफर भी खत्म कर दिया. बावुमा ने टॉस जीता और नीदरलैंड्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. नीदरलैंड्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. कोलिन एकरमैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 26 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेली.
एकरमैन और ग्लोवर का धमाल
नीदरलैंड्स को मायबर्ग (37) और मैक्स ओडोड (29) ने अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने 58 रन की ओपनिंग साझेदारी की. फिर टॉम कूपर (35) और ओडोड ने दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े. कूपर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 19 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्के लगाए. एकरमैन 41 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनकी 41 रनों की नाबाद पारी की बदौलत ही नीदरलैंड्स 150 का स्कोर पार करने में कामयाब हो सका. केशव महाराज ने 2 विकेट झटके. दक्षिण अफ्रीका के लिए रिली रॉसो ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए. ब्रैंडन ग्लोवर ने 3 विकेट झटके जबकि बास डी लीड ने 2 विकेट अपने नाम किए.
एक मैच बाकी रहते ही भारत को SF का टिकट
भारतीय टीम के फिलहाल 4 मैचों से 6 अंक हैं और वह ग्रुप-2 में टॉप पर है. इसी के साथ उसने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. उसका जिम्बाब्वे से मैच होना है लेकिन अगर मैच बारिश और खराब मौसम के कारण रद्द भी होता है तो भी भारत टॉप पर रहते हुए ही क्वालिफाई करेगा. इस ग्रुप से नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे भी बाहर हो गए हैं.
बाबर आजम की टीम को चाहिए एक जीत
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20- वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड का मुकाबला एडिलेड ओवल मैदान पर आज ही खेला जाना है. अगर बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम बांग्लादेश को हरा देती है तो उसे भी सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. वहीं, अगर बांग्लादेश जीत लेता है तो फिर शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली टीम ग्रुप में नंबर-2 पर रहते हुए अगले राउंड का टिकट हासिल कर लेगी.
कैसे हो भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत?
इसके लिए सबसे पहले पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाना होगा. फिर ग्रुप में टॉप पर रहते हुए भारत और पाकिस्तान ही अगले राउंड में पहुंचेंगे. इसके बाद सेमीफाइनल में दोनों ही टीमों को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देनी होगी. बता दें कि ग्रुप-1 में टॉप पर न्यूजीलैंड जबकि दूसरे नंबर पर इंग्लैंड रहा. दोनों के ही 7-7 अंक हैं. न्यूजीलैंड अपना सेमीफाइनल 9 नवंबर को जबकि इंग्लैंड 10 नवंबर को खेलेगा.
भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी रविवार को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup-2022) के अहम मुकाबले में जिम्बाब्वे का सामना करेगी. यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है. उसके लिए एक जीत सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर देगी. इस बीच जिम्बाब्वे क्रिकेट के तकनीकी निदेशक लालचंद राजपूत ने अपनी टीम की मजबूती और कमियों के बारे में बताया है. लालचंद राजपूत टी20 वर्ल्ड कप-2007 के दौरान विजेता भारतीय टीम के साथ बतौर कोच जुड़े हुए थे.
मैच रद्द भी हुआ तो भी मिल जाएगा SF का टिकट
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 का यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है. अगर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मैच जीत लेती है तो सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी. अगर जिम्बाब्वे जीतता है तो भारत के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी. हालांकि अगर बारिश या खराब मौसम के चलते मैच रद्द भी करना पड़ा तो भी भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. टीम इंडिया फिलहाल ग्रुप में 6 अंकों के साथ टॉप पर है. दक्षिण अफ्रीका दूसरे पायदान पर है जिसके 5 अंक हैं.
भारत को डरने की वजह
60 वर्षीय लालचंद राजपूत ने मैच को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने एक लेख में कहा, 'इस T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है. यही वजह है हमारी टीम पर कोई दबाव की स्थिति नहीं है. ऐसे में वह बस विरोधी टीमों के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं. हम किसी की भी पार्टी खराब कर सकते हैं.' जब भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब लालचंद राजपूत कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे.
गेंदबाजी है ताकत
लालचंद राजपूत ने आगे लिखा, 'जिम्बाब्वे का मजबूत पक्ष उसकी गेंदबाजी है. टीम के पास अच्छे पेसर और स्पिनर हैं. तेज गेंदबाजी में हमारे पास मुजरबानी है जो लंबे कद के हैं. इसके चलते उन्हें अतिरिक्त उछाल मिलता है. बाएं हाथ के रिचर्ड एंगारवा भी हैं जिनके पास काफी गति है. तेंदई चतारा भी हैं, जो गेंद को अच्छे से घुमाते हैं. स्पिन में हमारे पास सिकंदर रजा, सीन विलियम्स और रेयान बर्ल जैसे बेहतरीन विकल्प हैं.'
ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है. उसके क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका (Danushka Gunathilaka) को रेप के आरोपों में सिडनी ईस्ट से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्हें शनिवार 4 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. श्रीलंका की टीम रविवार सुबह उनके बिना ही अपने देश के लिए रवाना हो गई थी. गुणतिलका तीन हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ली, लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें घर भेजने की बजाय टीम के साथ ही रखा था.
डेटिंग ऐप से हुई मुलाकात
गुणतिलका के खिलाफ 29 साल की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता 29 वर्षीय महिला है, जिससे उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अनुसार, उसके बाद बुधवार शाम को गुणतिलका ने उस महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. गुणतिलका को रविवार सुबह सिडनी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में टीम होटल से गिरफ्तार किया गया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
न्यू साउथ वेल्स पुलिस के एक बयान में कहा, 'एक ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन के जरिए कई दिनों तक महिला ने बातचीत करने के बाद उस व्यक्ति से मुलाकात की. आरोप है कि शख्स ने बुधवार 2 नवंबर की शाम को उसका यौन उत्पीड़न किया.' पुलिस ने शनिवार को रोज बे में एक पते पर अपराध स्थल की जांच भी की थी. पुलिस के मुताबिक, 'पूछताछ के बाद एक 31 साल के शख्स को सिडनी के ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल में आज तड़के 1 बजे (रविवार 6 नवंबर) से कुछ समय पहले गिरफ्तार किया गया.'
नहीं मिली जमानत
गुणतिलका को सिडनी सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया जिन पर सहमति के बिना यौन संबंध बनाने के मामले में आरोप लगाए गए हैं. बयान में कहा गया है कि श्रीलंकाई नागरिक (गुणतिलका) को आज एवीएल (ऑडियो विजुअल लिंक) के माध्यम से पररामट्टा कोर्ट में पेश होने को जमानत देने से इंकार कर दिया. गुणतिलका हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले राउंड के दौरान टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे. हालांकि ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ बने रहे. उन्होंने नवंबर 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से श्रीलंका के लिए आठ टेस्ट, 47 एकदिवसीय और 46 टी20 मैच खेले हैं.
SF में जगह नहीं बना सका श्रीलंका
श्रीलंका ने ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई किया था. हालांकि उसका बाद में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम ने 5 में से केवल 2 ही मैच जीते. सुपर-12 के ग्रुप-1 में श्रीलंका 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा और एलिमिनेट हो गया. इस ग्रुप से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई.
देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की बढ़ती कीमतों ने ना सिर्फ कार मालिकों, बल्कि बाइक चालकों की जेब पर भी असर डालती हैं. नई बाइक खरीदते समय इसकी कीमत और फीचर्स के अलावा, नजर माइलेज पर भी जाती है. ग्राहकों को ऐसी बाइक चाहिए, जो दमदार माइलेज देती हो. ऐसे में अगर आप भी नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए देश की बेस्ट माइलेज बाइक लेकर आए हैं. हम जिस बाइक की बात करने जा रहे हैं, वह अपने माइलेज के लिए मशहूर तो है ही, साथ ही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी है.
यह बाइक है TVS Sport. यह भारतीय बाजार में टीवीएस की एक लोकप्रिय बाइक है. यह कंपनी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल भी है. इसमें आपको 100kmpl से ज्यादा माइलेज मिलेगा. साथ ही इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है. यहां हम आपको इस बाइक के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं.
100 रुपये में 110KM चलेगी
टीवीएस स्पोर्ट सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है. माइलेज के मामले में इस मोटरसाइकिल का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी आ चुका है. इस बाइक ने 110kmpl तक का माइलेज ऑफर किया है. वर्तमान समय में इस बाइक की कीमत 61,577 रुपये से शुरू होती है. आइए इसके इंजन के बारे में जानते हैं:
TVS Sport में 109.7cc का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, फ्यूल इंजेक्शन, एयर कूल्ड स्पार्क इग्निशन, BS-VI इंजन मिलता है, जो 6.1kW@7350rpm मैक्सिमम पावर और 8.7nm@4500rpm पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है. इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है. इसकी लंबाई- 1950mm, चौड़ाई 705mm और ऊंचाई 1080 mm है. इसका व्हीलबेस 1236 है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट और कुछ वरिष्ठ वकीलों के खिलाफ कथित बयान देने के लिए आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले को लिस्टेड कर दिया गया है लेकिन इस पर आज सुनवाई नहीं हो पाई.
धोनी ने 2014 में तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक संपत कुमार को मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में उनसे (धोनी) जुड़ा कोई भी बयान देने से रोक लगाने के लिए दीवानी मुकदमा दायर किया था. उन्होंने अदालत से हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया था. अदालत ने 18 मार्च 2014 को अंतरिम आदेश पारित करके संपत कुमार पर धोनी के खिलाफ किसी भी तरह का बयान देने से रोक लगा दी थी. इसके बावजूद संपत कुमार ने कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के पास हलफनामा दायर किया जिसमें न्यायपालिका और इस मामले में उनके खिलाफ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी.
इस साल 18 जुलाई को एडवोकेट जनरल आर षणमुगसुंदरम से सहमति हासिल करने के बाद धोनी ने न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी को लेकर संपत कुमार को दंडित करने के लिए इस साल 11 अक्टूबर को वर्तमान अवमानना आवेदन को प्राथमिकता दी थी.
IPL में नजर आएंगे धोनी
हाल में ही एक इंटरव्यू में धोनी ने इस बात की पुष्टि की थी कि वो अगले साल होने वाले आईपीएल सीजन में भी नजर आएंगे. इस सीजन में भी वो टीम के कप्तान के रूप में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा हाल में ही जडेजा के अलग होने की खबर भी चर्चा में थी. लेकिन बाद में रिपोर्ट्स में कहा गया था कि धोनी ने जडेजा को रिलीज करने से मना कर दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में 2 नवंबर को भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच मैच खेला गया था. इस मैच में  टीम इंडिया 5 रन से बाजी मारने में कामयाब रही. लेकिन इस मैच के बाद से ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पर 'फेक फील्डिंग' का आरोप लगाया जा रहा है. इस मुद्दे पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
इस वजह से खड़ा हुआ ये बड़ा विवाद
बांग्लादेश की टीम ने 5 रनों से मिली हार के बाद विराट कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप लगाया था. बांग्लादेश टीम के मुताबिक, अंपायर ने विराट के 'फेक फील्डिंग' को नजरअंदाज किया. आपको बता दें कि 'फेक फील्डिंग' पर पेनल्टी के तौर पर पांच अतिरिक्त रन दिए जाते हैं. बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन ने इस विवाद की शुरुआत की थी, जो अब रुकने का नाम नहीं ले रहा है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कही ये बड़ी बात
'फेक फील्डिंग' के विवाद में खिलाड़ियों के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी कूद पड़ा है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीबी ने गुरुवार 3 नवंबर को कहा कि अंपायरों ने उनकी टीम की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और अब वह इस मुद्दे को आगे उठाएगा. बांग्ला बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस प्रमुख जलाल यूनुस ने ढाका में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कप्तान ने अंपायरों का ध्यान इस ओर दिलाया था, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी. शाकिब ने इस बारे में इरासम्स (अंपायर मराय इरास्मस) से काफी बात भी की और मैच के बाद भी इस पर चर्चा की थी. ये मुद्दा हमारे दिमाग में है, ताकि हम इसे उचित मंच (ICC) पर उठा सकें.
इस ओवर में घटी थी ये घटना
बांग्लादेश की टीम के मुताबिक यह घटना बांग्लादेश के रन चेज के 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई जब लिटन दास स्ट्राइकर के छोर तक दौड़ रहे थे. तभी अर्शदीप सिंह ने डीप से गेंद दिनेश कार्तिक की ओर फेंक दी, जिन्होंने सुरक्षित रूप से गेंद को इकट्ठा किया. हालांकि, जैसे ही अर्शदीप का थ्रो कार्तिक की तरफ बढ़ रहा था, तो कोहली ने गेंद के संपर्क में नहीं होने के बावजूद थ्रोइंग एक्शन किया था.
पाकिस्तानी टीम ने साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 33 रनों से हरा दिया. इस जीत के बाद अभी पाकिस्तान की सेमीफाइन की उम्मीदें जिंदा हैं. पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन मैच में लगातार तीन गेंदों में पाकिस्तानी टीम के तीन विकेट गिरे, फिर भी साउथ अफ्रीकी के गेंदबाजों की हैट्रिक पूरी नहीं हुई. आइए जानते हैं, इसके बारे में.
3 गेंदों में गिरे तीन विकेट
साउथ अफ्रीका के लिए पारी का 19वां ओवर एनरिच नॉर्किया ने किया. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर शादाब खान छक्का लगाने के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट हो गए. इसके बाद अगली गेंद पर मोहम्मद वसीम को एनरिच नॉर्किया ने कप्तान टेम्बा बावूमा के हाथों कैच आउट करवाया. फिर 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर कैगिसो रबाडा ने इफ्तिखार अहमद को रिली रोसो के हाथों कैच करवाया. इस तीन गेंदों पर तीन विकेट तो गिरे, लेकिन ये विकेट दो गेंदबाजों ने मिलकर हासिल किए. इसी वजह से हैट्रिक नहीं हो पाई.
पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने दिखाया दम
पाकिस्तान की शुरुआत बहुत ही खराब रही. जब बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद मोहम्मद नवाज और इफ्तिखार अहमद ने शानदार पारियां खेली. शादाब खान ने 52 रन बनाए. वहीं, इफ्तिखार अहमद ने 51 रनों की पारी खेली. इन दोनों की वजह से ही पाकिस्तानी टीम 20 ओवर्स में कुल 185 रन बनाने में कामयाब हो पाई.
साउथ अफ्रीका टीम को मिली हार
साउथ अफ्रीका (South Africa) टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. जब स्टार ओपनर क्विंटन डि कॉक बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. साउथ अफ्रीका की तरफ से कोई भी स्टार बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और पूरी टीम सिर्फ 108 रन ही बना पाई और मुकाबला 33 रनों से गंवा बैठी.
शादाब खान के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने गुरुवार को बारिश से प्रभावित टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 33 रनों से शिकस्त देकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवंत रखीं.
साउथ अफ्रीका पर कहर बनकर टूटा पाकिस्तान
शादाब खान की 22 गेंद में 52 रन की आक्रामक पारी के दम पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया. फिर शाहीन शाह अफरीदी (14 रन देकर तीन विकेट) और शादाब (16 रन देकर दो विकेट) ने दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया, जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 14 ओवर में 9 विकेट पर 108 रन ही बना सकी.
सिडनी में 33 रनों से चटाई धूल
डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से दक्षिण अफ्रीका को बारिश की बाधा के बाद 14 ओवर में जीत के लिए 142 रन का लक्ष्य दिया गया. इस जीत से पाकिस्तान (चार अंक) ग्रुप दो में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका (5 अंक) टॉप पर चल रहे भारत (6 अंक) के पीछे दूसरे स्थान पर बरकरार है.
बारिश के कारण छह ओवर कम हुए
शाहीन ने दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाज क्विंटन डि कॉड (शून्य) और रिली रोसोऊ (07) को आउट किया जबकि शादाब ने कप्तान तेम्बा बावुमा (36 रन) और ऐडन मार्कराम (20 रन) के विकेट झटके जिसके बाद बारिश ने बाधा डाली. तब टीम का स्कोर चार विकेट पर 69 रन था. दक्षिण अफ्रीका को बारिश के कारण छह ओवर कम हुए मैच में जीत के लिये पांच ओवर में 73 रन की दरकार थी. ट्रिस्टन स्टब्स (18 रन) और हेनरिच क्लासेन (15 रन) ने तेजी से रन बनाने शुरू किए.
दक्षिण अफ्रीका ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवा दिए
क्लासेन ने शादाब पर एक चौका जड़ा और फिर इसके बाद शहीन पर काऊ कॉर्नर और मिड ऑफ में लगातार दो चौके जमाए, लेकिन वह इसी तेजी को बरकरार नहीं रख सके. शाहीन की गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर क्षेत्ररक्षक के हाथ में चली गई और दक्षिण अफ्रीका ने पांचवां विकेट गंवा दिया. दक्षिण अफ्रीका को चोटिल बल्लेबाज डेविड मिलर की कमी महसूस हुई जिसने चौकों-छक्कों की कोशिश में लगातार अंतराल पर विकेट गंवा दिए.
शादाब-इफ्तिखार ने मचाया तूफान
इससे पहले शादाब के अलावा इफ्तिखार अहमद ने 35 गेंद में 51 रन बनाए. इन दोनों ने तब पाकिस्तानी पारी को संभाला जब सातवें ओवर में टीम चार विकेट पर 43 रन बनाकर जूझ रही थी. शादाब ने 20 गेंद में 50 रन पूरे किए जिसमें चार छक्के और तीन चौके जड़े थे. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम फिर अच्छी शुरुआत करने में विफल रही, जिसने पहले ही ओवर में मोहम्मद रिजवान का विकेट गंवा दिया, जो वेन पार्नेल की गेंद पर बोल्ड हुए.
पाकिस्तान के 2 ओवर के अंदर 4 विकेट पर 43 रन थे
चोटिल फखर जमां की जगह टीम में शामिल किए मोहम्मद हारिस ने आते ही गेंद सीमारेखा के पार कराने की कोशिश शुरू कर दी. उन्होंने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 11 गेंद में 28 रन बनाए. लेकिन वह एनरिच नोर्किया की गेंद पर LBW आउट हो गए. हारिस ने रिव्यू लिया लेकिन फैसला नहीं बदला जिससे एक समय एक विकेट पर 38 रन के स्कोर से पाकिस्तान का स्कोर दो ओवर के अंदर चार विकेट पर 43 रन हो गया.
तबरेज शम्सी ने नवाज को LBW आउट किया
फॉर्म में चल रहे इफ्तिखार ने मोहम्मद नवाज (22 गेंद में 28 रन) के साथ मिलकर पारी संभाली, जिसमें इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 52 रन की भागीदारी बनी, लेकिन बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी ने नवाज को LBW आउट कर यह साझेदारी तोड़ी. नवाज ने अपनी पारी के दौरान चार बार गेंद सीमारेखा के पार कराई और एक छक्का जड़ा.
शादाब-इफ्तिखार ने तेजी से रन जुटाना शुरू कर दिया
फिर शादाब क्रीज पर उतरे जिन्होंने इफ्तिखार के साथ मिलकर आते ही तेजी से रन जुटाना शुरू कर दिया. इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 36 गेंद में 82 रन की भागीदारी निभाई और टीम को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की. दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिच नोर्किया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर चार विकेट झटके जबकि कागिसो रबाडा, पार्नेल, लुंगी एनगिडी और शम्सी ने एक एक विकेट हासिल किए.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का साउथ अफ्रीका के हाथों हार जाना पाकिस्तान को बर्दास्त नहीं हो रहा है. जब से टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से हारी तब से पाकिस्तानी दिग्गज काफी नाराज दिख रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के 30वें मैच में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
भारत खेल चुका है अपने तीन मैच
टी20 वर्ल्ड कप के इस एडिशन में टीम इंडिया अभी तक अपना तीन मुकाबला खेल चुकी है. इसमें दो मैच के नतीजे भारत के पक्ष में रहे. वहीं, एक मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है.
भारत के हार से पाकिस्तानी पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर नाराज दिख रहे हैं. उन्हें तनिक भी उम्मीद नहीं थी कि भारत साउथ अफ्रीका के हाथों हार जाएगा. बता दें कि भारत के हार जाने से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने के रास्ते मुश्किल हो गए हैं.
'भारत ने हमें मारवा दिया'
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,  'इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका से हारकर हमें मारवा दिया. हालांकि, इसमें भारत की गलती नहीं है. पाकिस्तान ने इस बार बहुत बुरा खेला है. ये हमारी गलती थी कि हमने अपना फैसला दूसरों पर छोड़ दिया. मैं कामना और उम्मीद कर रहा था कि भारत मैच में जीत जाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. इससे पता चलता है कि जब आप गुणवत्तापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ होते हैं तो उपमहाद्वीप की टीमों की स्थिति खुलकर सामने आती है. अगर उनके पास धैर्य से खिलाड़ी होते, तो शायद वो ऐसा करते. भारत ने हमें निराश किया है.'
'गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की खोली पोल'
साथ ही अख्तर ने ये भी कहा, 'साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों का पोल खोल दिया है. भारत दक्षिण अफ्रीका के तेजगेंदबाजों के आगे बेनकाब हो गया है, लेकिन वे अभी बाहर नहीं हुए हैं. उनके आगे के मुकाबले आसान है. वहीं, पाकिस्तान के लिए साउथ अफ्रीका से प्रतिद्वंद्विता आसान नहीं होगा. यह मुश्किल और असंभव दिख रहा है, फिर भी मैं टीम को अपना समर्थन दे रहा हूं. अब देखते हैं कि आगे क्या होता है?
टीम इंडिया ने एडिलेड में बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ खेले गए मैच में 5 रनों से जीत दर्ज की. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अभी तक खेले गए 4 मैचों में ये टीम इंडिया की तीसरी जीत है. टीम इंडिया के इस प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिए और टीम के कई खिलाड़ियों की जमकर तारीफ भी की.
टक्कर का रहा भारत-बांग्लादेश मैच
टीम इंडिया की इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा, 'मैं एक ही समय में शांत और नर्वस था. एक टीम के रूप में हमारे लिए यह महत्वपूर्ण था कि हम शांत रहें और अपनी योजनाओं पर अमल करें. उनके हाथ में 10 विकेट होने के कारण यह मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन ब्रेक के बाद हमने अच्छा प्रदर्शन किया.'
अर्शदीप ने बुमराह की कमी को किया पूरा
अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल किए. रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह के लिए कहा, 'अर्शदीप सिंह जब सीन में आए, तो हमने उनसे हमारे लिए ऐसा करने को कहा. बुमराह के नहीं होने के कारण, किसी को यह हमारे लिए करना होगा, और जिम्मेदारी लेनी होगी, ऐसे युवा के लिए आना और करना आसान नहीं है. लेकिन हमने उसे इसके लिए तैयार किया. पिछले 9 महीनों से वह ऐसा कर रहे हैं. शमी और उनके बीच एक विकल्प था लेकिन हमने किसी ऐसे व्यक्ति का समर्थन किया जिसने पहले हमारे लिए काम किया था.
विराट कोहली ने खेली मैच विनिंग पारी
विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मैच में 44 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा ने विराट कोहली पर कहा, ' हमें कभी कोई संदेह नहीं था और जिस तरह से वह इस वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी कर रहा है वह जबरदस्त है और वह वास्तव में हमारे लिए कर रहा है.'
केएल राहुल ने फॉर्म में की वापसी
रोहित शर्मा ने कहा, 'केएल राहुल ने आज जिस तरह से खेला वह भी पसंद आया. हम जानते हैं कि वह किस तरह का खिलाड़ी है, अगर वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर सकता है, वह टीम को एक अलग स्थिति में रखता है. हमारी फील्डिंग शानदार थी, हमने जो कैच लिए उनमें से कुछ देखने लायक थे. यह एक उच्च दबाव वाला खेल है, उन कैच को लेने से हमारे खिलाड़ियों की क्षमता का पता चलता है और ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपनी टीम की फील्डिंग के बारे में कभी कोई संदेह नहीं था.'
विराट कोहली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है. उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को ढेरों मैच जिताए हैं. इस समय वह अच्छी लय में हैं और टी20 वर्ल्ड कप में खूब रन बना रहे हैं. एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाते ही वह पुरानी फॉर्म में लौट आए हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच 2 नवंबर को मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आइए जानते हैं, इसके बारे में.
विराट कोहली बनाएंगे ये रिकॉर्ड
विराट कोहली अभी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. अगर वह टी20 वर्ल्ड कप में आज (2 नवंबर को) बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में 15 रन और बना लेते हैं, तो वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली के नाम अभी टी20 वर्ल्ड कप में 1001 रन दर्ज हैं. महेला जयवर्धने ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 1016 रन बनाए हैं.
विस्फोटक बैटिंग में माहिर
विराट कोहली विस्फोटक बैटिंग में माहिर हैं. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने 112 टी20 मैचों में 3868 रन बनाए हैं, जिसमें एक आतिशी शतक शामिल है. उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद हैं, जिससे वह विरोधी टीम को धराशाई कर सकें. जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं.
शानदार फॉर्म में हैं कोहली
विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 शतक दर्ज हैं. वह चेस करते हुए बहुत ही खतरनाक बल्लेबाजी करते हैं. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार पारियां खेली हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 1016 रन
2. विराट कोहली (भारत) - 1001 रन
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 965 रन
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप-2022 में अभी तक अच्छा खेल दिखाया है. पिछले मुकाबले में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जरूर हार झेलनी पड़ी, लेकिन उसने अभी तक टूर्नामेंट के मौजूदा एडिशन में 3 में से दो मैच जीते हैं. अब रोहित शर्मा एंड कंपनी का सामना बांग्लादेश से होना है. इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग-XI में बदलाव होने तय माने जा रहे हैं.
भारत को चाहिए सिर्फ जीत
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए बांग्लादेश को हराना जरूरी है. टीम के अभी 3 मैच से 4 अंक हैं और वह सुपर-12 राउंड के ग्रुप-3 की तालिका में दूसरे स्थान पर है. बांग्लादेश के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण वह तीसरे नंबर पर है. भारत के इस मैच को जीतते ही 6 अंक हो जाएंगे और वह टॉप पर पहुंच जाएगी. इससे उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह भी आसान हो जाएगी.
दिनेश कार्तिक की चोट से चिंता
मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की चोट ने चिंता बढ़ा दी है. कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेले गए पिछले मैच के दौरान पीठ में चोट लग गई थी. वह बीच मैच से बाहर हो गए और बाद में ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली. अब बांग्लादेश के खिलाफ कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को ही मौका दिया जाएगा.
अक्षर पटेल की होगी वापसी?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में रोहित ने दीपक हुड्डा को मौका दिया था लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए. वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी को उतरे थे लेकिन तीन गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए. उनकी जगह फिर से ऑलराउंडर अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है.
बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंगXI
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका ने भारत को पर्थ में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के ग्रुप 2 मैच में 5 विकेट से मात दे दी. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम सुपर 12 दौर में ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रनों के स्कोर पर रोक दिया था. भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने सिर्फ 134 रनों का टारगेट रखा. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बनाते हुए ये मैच जीत लिया.
साउथ अफ्रीका ने भारत को 133 रनों पर रोका
तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी से मिले झटकों से भारत आखिर तक नहीं उबर पाया और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मैच में 9 विकेट पर 133 रन ही बना पाया. भारत ने पांच विकेट 49 रन पर गंवा दिए थे, जिसके बाद सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनगिडी ने 29 रन देकर चार विकेट और वेन पार्नेल ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए.
तेज और उछाल वाली पिच पर रोहित-राहुल का बुरा हाल
सूर्यकुमार को छोड़कर कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल वाली पिच से सामंजस्य नहीं बिठा पाया और ऐसे में रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हो गया. भारत ने पावरप्ले में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. वेन पार्नेल का पहला ओवर मेडन रहा, जिसके बाद रोहित (15) ने कैगिसो रबाडा के अगले ओवर में छक्का जड़कर टीम का खाता खोला. केएल राहुल (9) ने भी पार्नेल के अगले ओवर में छक्का लगाकर अपना आत्मविश्वास जगाने का प्रयास किया.
राहुल की खराब फॉर्म जारी रही
रोहित को रबाडा के इस ओवर में जीवनदान भी मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और जब एनगिडी पांचवा ओवर करने के लिए आए तो भारतीय कप्तान ने गेंदबाज को वापस कैच थमा दिया. राहुल की खराब फॉर्म जारी रही. एनगिडी ने अपने इसी ओवर में उन्हें स्लिप में कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया. भारत ने पावरप्ले में दो विकेट पर 33 रन बनाए. एनगिडी ने अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली (12) के रूप में भारत को तीसरा बड़ा झटका दिया. पिछले दो मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले कोहली ने इस ओवर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए लेकिन जल्द ही उन्होंने फाइन लेग पर रबाडा को कैच थमा दिया.
हार्दिक पांड्या केवल दो रन बना पाए
दीपक हुड्डा को पांचवें नंबर पर उतारा गया लेकिन एनरिक नोर्किया ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया. हार्दिक पांड्या केवल दो रन बना पाए. एनगिडी की गेंद पर रबाडा ने उनका शानदार कैच लपका. अब दारोमदार सूर्यकुमार पर था, जिन्होंने नोर्किया की गेंद छह रन के लिए भेज कर दबाव हटाने की कोशिश की. स्पिनर केशव महाराज पर लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था. सूर्यकुमार ने एनगिडी पर छक्का और फिर चौका लगाकर 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
सूर्यकुमार के बल्ले से निकले रन
दस ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 60 रन था और सूर्यकुमार के बल्ले से निकले रनों की बदौलत उसने 15 ओवर में अपना स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन शुरू से रन बनाने के लिए जूझ रहे दिनेश कार्तिक (15 गेंदों पर छह) ने इसके तुरंत बाद अपना विकेट गंवा दिया. सूर्यकुमार ने एक छोर से रन बनाने जारी रखे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली. रविचंद्रन अश्विन भी केवल सात रन बना पाए. पार्नेल ने अश्विन को आउट करने के बाद भारतीय पारी के इस 19वें ओवर में सूर्यकुमार का कीमती विकेट भी लिया.
भारतीय टीम को एक रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ये पहली हार है. लेकिन भारतीय फैंस के अलावा इस हार से पड़ोसी पाकिस्तान में भी मातम छाया हुआ है. भारत के खिलाफ मिली हार से पाकिस्तान का अब सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो गया है.
ऐसा है ग्रुप का समीकरण
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार ने पाकिस्तान टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है. पाकिस्तान के तीन मुकाबलों में एक जीत के साथ 2 प्वाइंट हैं. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. साथ ही दूसरी टीमों के रेट रनरेट पर भी निर्भर रहना होगा.
सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ मुश्किल
पाकिस्तान को उम्मीद करना होगी कि बांग्लादेश अब भारत को हरा दे या फिर साउथ अफ्रीका नीदरलैंड्स से हार जाए या फिर मैच बारिश की वजह से धूल जाए. साथ ही जिम्बाब्वे अपने दोनों मैच गंवा बैठे, जो नीदरलैंड्स और भारत से है. ऐसा होना बहुत ही मुशिकल नजर आ रहा है. भारत के खिलाफ मिली जीत से साउथ अफ्रीका के पांच अंक हो गए और वह ग्रुप में पहले नंबर पर पहुंच गया है. वहीं, भारत चार अंक के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है.
भारत को मिली हार
भारतीय टीम की हार ने सेमीफाइनल के समीकरण बिगाड़ दिए हैं. टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. वहीं, आज ही पाकिस्तानी टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारतीय टीम को अभी बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलने हैं और एक जीत टीम इंडिया का सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर सकती है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज (30 अक्टूबर को) पर्थ के मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही दो मैच जीत चुकी है. ऐसे में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. भारत (India) के पास कई ऐसे स्टार प्लेयर्स हैं, जो उन्हें जीत दिला सकते हैं. ये खिलाड़ी चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं. आइए जानते हैं, इन प्लेयर्स के बारे में.
शानदार फॉर्म में है ये गेंदबाज
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह की कमी बिल्कुल महसूस नहीं होने दी है. पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ इस बॉलर ने पहली ही गेंद पर बाबर आजम को आउट कर दिया था. चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 3 विकेट हासिल किए थे. वहीं, नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए और काफी किफायती साबित हुए.
अर्शदीप सिंह ने अपने छोटे से करियर में सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से 15 टी20 मैचों में 25 विकेट हासिल किए हैं.
विस्फोटक बैटिंग में माहिर
विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है. उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को ढेरों मैच जिताए हैं. पिछले एक दशक में वह भारत के लिए नंबर तीन पर सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने भारत के लिए 111 टी20 मैचों में 3856 रन बनाए हैं.
एशिया कप के बाद से ही विराट कोहली बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 82 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी 62 रन बनाए. ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका बल्ला रन उगलने के लिए बेताब है.
इस खिलाड़ी को कहा जाता है भारत का एबी डिविलियर्स
साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्हें भारत का एबी डिविलियर्स कहा जाता है. वह मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकते हैं. नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने तूफानी 51 रन बनाए थे. कप्तान रोहित शर्मा उनके ऊपर बहुत ही ज्यादा भरोसा करते हैं. उन्होंने भारत के लिए 36 टी20 मैचों में 1111 रन बनाए हैं, जिसमें एक तूफानी शतक शामिल है.
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दो मैच जीत चुकी है. भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से पटखनी दी. इसके बाद नीदरलैंड्स को हराया. अब 30 अक्टूबर को टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होना है. इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कोई कमी नहीं छोड़ना चाहेंगे. ऐसे में वह प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकते हैं और केएल राहुल (KL Rahul) की जगह एक स्टार खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं. आइए जानते हैं, उनके बारे में.
KL Rahul को मिल सकता है आराम!
स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में जब उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी. तब वह टीम इंडिया की नाव बीच मंझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 4 रन ही बनाए. वहीं, नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 9 रन की पारी खेली. ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
अगर केएल राहुल (KL Rahul) को आराम मिलता है, तो उनकी जगह विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मौका मिल सकता है. पंत इससे पहले भी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर चुके हैं. उनके ओपनिंग में उतरते ही रोहित के साथ लेफ्ट और राइट कम्बिनेशन बन जाएगा, जिससे अफ्रीकी बल्लेबाजों को उन्हें गेंद करने में परेशानी आएगी.
ऋषभ पंत ने किया अभ्यास
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बल्लेबाजी सत्र के दौरान एक युवा का जुनून दिखा और कोच राहुल द्रविड़ ने अपना ज्यादातर समय उनकी बल्लेबाजी को देखने में बिताया. कभी कभार उन्होंने शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज पर जोरदार शॉट्स लगाए. कभी वह चूक भी गए लेकिन उन्होंने अभ्यास जारी रखा. पंत ने भारत के लिए 62 टी20 मैचों में 961 रन बनाए हैं.
कार्तिक ने की ड्रिल
भारत के नेट अभ्यास का केंद्र दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की अलग तरह की विकेटकीपिंग ड्रिल थी जो क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप की निगरानी में की गई. ‘ब्लाइंट ड्रिल’ ऐसा अभ्यास है जो विकेटकीपर की सतर्कता बढ़ाने के लिए की जाती है. इसके बाद कार्तिक ने कुछ कैच लपकने का भी अभ्यास किया. बल्कि कोच राहुल द्रविड़ ने नेट गेंदबाजों (स्पिनरों) को स्टंप पर तेज गेंद डालने के लिए कहा जब कार्तिक विकेटकीपिंग कर रहे थे.
पहले टी20 वर्ल्ड कप में थे टीम का हिस्सा
साल 2007 में भारतीय टीम ने अपना एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. तब दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. इस बार उन्होंने 37 साल की उम्र में टीम इंडिया में वापसी की है. उन्होंने तब से टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई है.
पाकिस्तान टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 अभी तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. टीम को भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी. यहां तक कमजोर माने जाने वाली जिम्बाब्वे (Zimbabwe) टीम के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दो हार के बाद भी पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है. आइए जानते हैं, कैसे?
ग्रुप-2 की है ये स्थिति
ग्रुप-2 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान (Pakistan) और नीदरलैंड (Netherlands) के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की. वहीं, साउथ अफ्रीका (South Africa) का एक मैच रद्द हुआ और एक मुकाबले में उसने जीत हासिल की. इसलिए अफ्रीकी टीम के तीन अंक हैं और जिम्बाब्वे टीम के भी 3 अंक हैं. अभी समीकरण के हिसाब से भारतीय टीम का सेमीफाइनल (Semifinal) में जाना तय है. वहीं, जिम्बाब्वे (Zimbabwe) और साउथ अफ्रीका में से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
पाकिस्तान को लक की है जरूरत
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुका है. ऐसे में उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे तीनों ही मैच जीतने होंगे. पाकिस्तान को अभी साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने हैं. ये पाकिस्तान ये तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीत लेता है, तो उसके 6 अंक हो जाएंगे. इसके अलावा उसे ये दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका (South Africa) और जिम्बाब्वे अपने बाकी बचे तीन मैचों में से 2-2 मुकाबले हार जाएं. इस स्थिति में पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
एक बार जीता है टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
पाकिस्तानी टीम ने साल 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. तब से टीम इस ट्रॉफी से दूर है. वहीं, पिछले साल पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. ऐसे में कप्तान बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
पाकिस्तान टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ करीबी मुकाबले में 1 रन से हार झेलनी पड़ी. इसके बाद पाकिस्तान टीम की हर तरफ आलोचना हो रही है. पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में भारत से 4 विकेट से हार मिली थी. अब हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के साथ-साथ भारत के भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की भविष्यवाणी की है.
शोएब अख्तर ने कही ये बात
पाकिस्तान की हार पर शोएब अख्तर ने बोलते हुए कहा कि टीम ने कोई भी प्लानिंग नहीं की. ओपनर्स और मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. इसी औसत टीम ने बहुत ही बेकार प्रदर्शन किया है. वहीं, उन्होंने पाकिस्तान की हार में टीम इंडिया को भी लपेट लिया. उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी कह चुका था कि पाकिस्तान इस हफ्ते वापस आ जाएगी, और अगले हफ्ते इंडिया वापस आ जाएगी. वो भी सेमीफाइनल खेलकर वापस आ जाएगी. वो भी कोई तीसमार खां नहीं हैं.'
PCB को ठहराया दोषी
शोएब अख्तर ने आगे बोलते हुए कहा, 'पाकिस्तान के पास बहुत ही खराब कप्तान है. उन्होंने सेलेक्शन कमेटी के लिए कहा कि इन लोगों ने औसत टीम चुनी है. आसिफ अली को नंबर 8 पर उतारा जा रहा है. हैदर अली का रोल बिल्कुल Define नहीं है कि उन्हें करना क्या है. पाकिस्तान का प्रदर्शन के बेहद औसत है.'
सेमीफाइनल में पहुंचना हुआ मुश्किल
पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दो मैच हार चुकी है. टीम को पहले मैच में भारत से 4 विकेट और जिम्बाब्वे से 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अभी साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं और उसे ये तीनों ही मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे. पाकिस्तान ने साल 2009 में अपना एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धमाकेदार अंदाज मे 4 विकेट से हरा दिया. भारत की तरफ से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने कमाल का खेल दिखाया. पाकिस्तान की हार से पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज गुस्सा हो गए हैं और उन्होंने बाबर आजम की जमकर आलोचना की.
मोहम्मद हफीज ने दिया ये बयान
पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद हफीज ने  'बाबर आजम की कप्तानी एक पवित्र गाय की तरह है जिसकी आलोचना नहीं की जा सकती. यह लगातार तीसरा बड़ा गेम है जिसमें हम बाबर की कप्तानी में खामियां देख रहे हैं, लेकिन हम सुनते रहते हैं कि जब तक वह 32 साल का हो जाएगा तब तक वह सीख जाएगा. जब टीम इंडिया 7वें ओवर से 11वें तक रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी. उस समय बाबर आजम ने स्पिनर से ओवर्स का कोट पूरा क्यों नहीं करवाया.'
नवाज से क्यों करवाया 20वां ओवर?
मोहम्मद हफीज ने आगे बोलते हुए कहा, 'बाबर आजम ने मोहम्मद नवाज को 20वां ओवर क्यों दिया. इतने अहम मैच में आप इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं. नवाज बाएं हाथ के स्पिनर हैं, लेकिन अंतिम ओवर में उसे बतौर सीम गेंदबाज इस्तेमाल किया गया. वो मैच हम जीत सकते थे, लेकिन एक गलत फैसले ने मैच छीन लिया.'
भारत ने आखिरी ओवर में हासिल की जीत
टीम इंडिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी. तब कप्तान बाबर आजम ने गेंद मोहम्मद नवाज को सौंपी, जो कि गलत फैसला साबित हुआ. हालांकि नवाज ने इस ओवर में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक को आउट किया, लेकिन वह भारत को जीत नहीं दिला पाए. विराट कोहली ने 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली.
भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में पाकिस्तानी टीम को 4 विकेट से हरा दिया. भारत की तरफ से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने धमाकेदार पारियां खेली. उनके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया. इसी के दम पर उन्होंने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. आइए जानते हैं, इसके बारे में.
भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किया ये मुकाम
भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शुरुआत से ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और उन्हें बड़े स्ट्रोक नहीं लगाने दिए. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने चार ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. भुवनेश्वर कुमार ने मैच में शाहीन शाह अफरीदी का विकेट चटकाया. इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
भारत के लिए हासिल किए सबसे ज्यादा विकेट
भुवनेश्वर कुमार ने भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 80 मैचों में 86 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 85 विकेट चटकाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भुवी ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की और काफी किफायती भी साबित हुए.
अहम मौकों पर दिलाई टीम इंडिया को जीत
भुवनेश्वर कुमार अपने डेब्यू के बाद से ही भारत के लिए भरोसेमंद गेंदबाज बने हैं. उन्होंने कई अहम मौकों पर टीम इंडिया को जीत दिलाई है. भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट, 121 वनडे मैचों में 141 और 80 टी20 मैचों में 86 विकेट अपने नाम किए हैं. वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने के लिए फेमस हैं.
टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार- 86 विकेट (80 मैच)
युजवेंद्र चहल- 85 विकेट (69 मैच)
जसप्रीत बुमराह- 70 विकेट (60 मैच)
रविचंद्रन अश्विन- 66 विकेट (60 मैच)
हार्दिक पंड्या- 57 विकेट (74 मैच)
भारत को पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में अपने दम पर जीत दिलाने के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रोने लगे. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में छोटी दिवाली के दिन मिली यह धमाकेदार जीत भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने के बराबर थी. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत को पाकिस्तान पर 4 विकेट से जीत दिलाने के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और रोने लगे.
वर्ल्ड कप जीतने के बराबर है PAK के खिलाफ भारत की ये जीत
विराट कोहली को रोता देख टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी रो पड़े. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की आतिशी पारी खेलकर दिवाली से एक दिन पहले ही पूरे भारत में जश्न की शुरुआत कर दी. पाकिस्तान पर जीत के बाद विराट कोहली खुशी से गरजने लगे. इस दौरान विराट कोहली की आंखों से आंसू निकले और वह बेहद भावुक हो गए.
जीतते ही रो पड़े किंग कोहली
विराट कोहली को पहली बार भारतीय फैंस ने इतना इमोशनल देखा था. विराट कोहली को देखकर भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी भावुक हो गए. हार्दिक पांड्या भी विराट कोहली के साथ रोने लगे. इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर आकर विराट कोहली को गोद में उठा लेते हैं. टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी खुशी के कारण मेलबर्न के मैदान पर इधर-उधर भागने लगे.
पूरा माहौल ऐसा हो गया था, जैसे भारत ने वर्ल्ड कप जीत लिया हो
पाकिस्तान पर मैच जीतने के बाद पूरी माहौल ऐसा हो गया था, जैसे भारत ने वर्ल्ड कप जीत लिया हो. विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, 'यह अद्भुत माहौल है. आज के एहसास को बयां करने के लिए मेरे पास शायद शब्द नहीं है. यह बहुत ही विशेष पल है. मैं पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेली गई अपनी पारी को इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ मानता था, लेकिन अब शायद मैं कहूंगा कि यह मेरी सबसे बेहतरीन पारी है.'
इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में सैम कुरेन (10 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के दम पर अफगानिस्तान टीम को 5 विकेट से हरा दिया. अफगानिस्तान की तरफ  से कोई भी खिलाड़ी कमाल का खेल नहीं दिखा पाया.
इस खिलाड़ी ने दिखाया दम
कप्तान जोस बटलर के टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद मध्यम गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम कुरेन के पांच विकेट के अलावा इंग्लैंड ने तीन शानदार कैच लपके. इससे अफगानिस्तान 112 रन पर सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जदरान (32 रन) और उस्मान गनी (30 रन) ने योगदान किया.
इंग्लैंड की शुरुआत रही बहुत ही खराब
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पांच विकेट विकेट गंवा दिए थे, लेकिन टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन (21 गेंद में 29 रन) अंत तक क्रीज पर डटे रहे. इंग्लैंड ने 11 गेंद रहते जीत दर्ज की. बटलर 18 गेंद में 18 रन बनाने के बाद फजलहक फारूकी का शिकार हुए. लेकिन अफगानिस्तान का स्कोर इतना बड़ा नहीं था कि इससे बल्लेबाजी में गहराई वाले इंग्लैंड के लाइन अप को परेशानी होती.
मिडिल ऑर्डर रहा बुरी तरह से फ्लॉप
बेन स्टोक्स (02) भी सस्ते में आउट हो गए थे, जिससे इंग्लैंड ने 11वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर 65 रन बनाए थे. 16वें ओवर में यह स्कोर पांच विकेट पर 97 रन हो गया, जब राशिद खान ने हैरी ब्रुक (07) को इब्राहिम जदरान के हाथों कैच आउट कराया. ओप्टस की जीवंत पिच पर बल्ले और गेंद से अच्छा मुकाबला देखने की उम्मीद थी, लेकिन अफगानिस्तान की टीम पावरप्ले में रहमनुल्लाह गुरबाज के दूसरे ओवर में आउट होने के बाद 35 रन ही बना सकी.
मार्क वुड ने 146 किमी प्रति घंटे से फेंकी गेंद
टीम के सुपर 12 के शुरूआती मुकाबले के लिये फिट घोषित हुए गुरबाज ने क्रिस वोक्स पर फाइन लेग में एक शानदार छक्का जड़ा, लेकिन मार्क वुड की 146 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद ने उनकी पारी समाप्त कर दी. गेंद गुरबाज के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों में समां गई. वुड ने इब्राहिम जदरान का स्वागत 154 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद से किया. लेकिन अगली गेंद फुल टॉस थी जिसे इस बल्लेबाज ने कवर्स की ओर पहुंचाया.
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने धमाकेदार अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने कमाल का खेल दिखाया. इसके बाद टिम साउदी ने खतरनाक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया.
डेवोन कॉनवे ने किया कमाल
डेवोन कॉनवे के 58 गेंद में नॉट आउट 92 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट पर 200 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कॉनवे और फिन एलेन (16 गेंद में 42 रन) ने न्यूजीलैंड को आक्रामक शुरूआत कराई, जिससे दोनों ने 25 गेंद में 56 रन जोड़े.
न्यूजीलैंड ने दिया 201 रनों का टारगेट
न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 201 रनों का टारगेट दिया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला 89 रनों से गंवा बैठी. न्यूजीलैंड की तरफ से  कप्तान केन विलियमसन (23 रन) के साथ 69 रन की साझेदारी बनाई. ग्लेन फिलिप्स (12 रन) और जेम्स नीशाम (नाबाद 26 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिए.
बल्लेबाज नहीं दिखा पाए कमाल
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोई भी बल्लेबाज कमाल का खेल नहीं दिखा पाया. ओपनर डेविड वॉर्नर सिर्फ 5 रन ही बना सके. वहीं, कप्तान आरोन फिंच ने 13 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए. उन्होंने 28 रनों की पारी खेली. उनके अलावा बाकी बल्लेबाज रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिक ही नहीं पाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने दो विकेट झटके. जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम ने साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.
आज (23 अक्टूबर) भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं. दोनों टीमों के बीच ये महामुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस बड़े मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आपको बता दें कि विभिन्न सिनेमा हॉल भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच का बड़े पर्दे पर सीधा प्रसारण करेंगे और इसके लिए उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ समझौता किया है.
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी
जहां कुछ भाग्यशाली लोग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में बैठकर मैच का आनंद लेंगे, वहीं कई लोग अपने टीवी और स्मार्टफोन स्क्रीन पर मैच देखेंगे. बाकी क्रिकेट फैंस सिनेमा हॉल में आरामदायक सीट पर 70 मिमी स्क्रीन पर इस नजारे को देखेंगे. आईनॉक्स लीजर लिमिटेड ने टीम इंडिया द्वारा खेले जाने वाले सभी मैच, सेमीफाइनल और फाइनल के सीधे प्रसारण के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है.
45 शहरों में दिखाया जाएगा मैच
आईनॉक्स लीजर लिमिटेड ने एक बयान में कहा, '25 से अधिक शहरों में आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा.' इसके मुख्य कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह ज्याला ने कहा कि क्रिकेट मैच की स्क्रीनिंग कोई नया चलन नहीं है, लेकिन यह एक अत्यधिक लाभदायक उद्यम है. अन्य प्रमुख फिल्म थिएटर कंपनी पीवीआर सिनेमाज भारत के सभी मैच के साथ-साथ सेमीफाइनल और टूर्नामेंट के फाइनल की स्क्रीनिंग करेगी. रविवार  को होने वाले मैच का भारत के 45 शहरों में 100 स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, आर पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.
स्टैंडबाय खिलाड़ी- शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (वीसी), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर.
स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद हारिस, फखर जमां और शाहनवाज दहानी.
T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाना है. सुपर-12 स्टेज में दोनों ही टीमों का यह पहला मैच है. दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने की कोशिश करना चाहेंगे. मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगर भारत और पाकिस्तान मैच में बारिश ने खलल डाला, तो एक चीज की सबसे ज्यादा भूमिका होगी.
भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की है आशंका
भारत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के महामुकाबले के लिए तैयार हो रहा है, लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मेलबर्न में 80 फीसदी बारिश की आशंका है और यह आशंका शाम के समय है जब मैच होना है. ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का महसूस करना है कि जब मैच बारिश से प्रभावित हो तो टॉस का महत्व कुछ बढ़ जाता है.
रोहित शर्मा ने दिया ये बयान
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बारिश के बारे में बोलते हुए कहा, 'यदि आप ऐसी स्थिति को देंखें तो टॉस का महत्व बढ़ जाता है. मैं कुछ समय से मेलबर्न के मौसम के बारे में सुन रहा हूं और यह बदलता दिखाई दे रहा है. जब मैं सुबह सोकर उठा और होटल के कमरे के परदे हटाए तो आसमान पर बादल दिखाई दे रहे थे, लेकिन अब कुछ धूप दिखाई दे रही है.'
कल के लिए होंगे तैयार
भारतीय कप्तान ने मैच से पूर्व कॉन्फ्रेंस में कहा, 'आप वास्तव में नहीं जानते कि कल क्या होने वाला है. हम आज एक अच्छा नेट सत्र करेंगे, वापस होटल जाएंगे, आराम करेंगे और कल के लिए तैयार होंगे.' उन्होंने कहा, 'हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितम्बर में नागपुर में ऐसा मैच खेला था, जो आठ-आठ ओवर का था. हम यहां पूरी तैयारी के साथ आए हैं और यह मानकर चल रहे हैं कि यह 40 ओवर का मैच होगा.'
हमने की हैं सभी तैयारियां
रोहित शर्मा ने कहा, 'यदि स्थिति के अनुसार यह छोटा मैच होता है तो हम उसके लिए भी तैयार हैं. काफी खिलाड़ियों ने इस तरह के मैच पहले भी खेले हैं और वे जानते हैं कि ऐसी स्थिति में खुद को कैसे तैयार किया जाता है. जब आप 40 ओवर के मैच की तैयारी कर रहे हों और अचानक पता चले कि यह 20 ओवर का मैच हो गया है, 10-10 ओवर या फिर पांच-पांच ओवर.'
BCCI ने आज अपनी मीटिंग में बड़ा फैसला लेते हुए ये साफ किया है कि टीम इंडिया अगले साल 2023 में एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. BCCI के सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और भारतीय बोर्ड एशिया कप 2023 टूर्नामेंट को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग करेगा.
BCCI के बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची
BCCI के इस फैसले के बाद पाकिस्तान को मिर्ची लगी है. सरहद पार से एक चौंकाने वाला बयान आया है. पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर ने ट्वीट कर भारत और BCCI को धमकी दी है. पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर का कहना है कि अगर टीम इंडिया 2023 एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी, तो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भी 2023 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाना चाहिए.
वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत नहीं आने की दे डाली धमकी
पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब सभी इंटरनेशनल क्रिकेट टीमें और विदेशी खिलाड़ी क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान आते हैं, तो फिर BCCI की क्या समस्या है. अगर BCCI एशिया कप 2023 के लिए न्यूट्रल वेन्यू पर जाने के लिए तैयार है, तो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भी अगले साल वर्ल्ड कप 2023 के लिए न्यूट्रल वेन्यू पर जाने के लिए तैयार होना चाहिए.
BCCI ने दिया था ये बयान
बता दें कि एशिया कप 2023 को 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा. भारत में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप 2023 से पहले खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी. BCCI की आज की मीटिंग के बाद सचिव जय शाह ने कहा, 'हमने फैसला किया है कि हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे. हम न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे.’
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहला दिन उलटफेर से भरा रहा. जहां नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हरा दिया. वहीं, नीदरलैंड ने आखिरी ओवर तक रोमांचक मुकाबले में UAE को शिकस्त दी. नीदरलैंड ने तीन विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मैच में UAE ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ.
बल्लेबाज रहे फ्लॉप
UAE की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी. इसके जवाब में नीदरलैंड ने भी 14वें ओवर में 76 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे और उस पर हार का खतरा मंडराने लगा था. स्कॉट एडवर्ड्स (नॉटआउट 16), टिम प्रिंगल (15) और लोगान वान बीक (नॉट आउट 04) ने हालांकि नीदरलैंड की जीत सुनिश्चित की. एडवर्ड्स और वान बीक ने तेज गेंदबाज जावर फरीद के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन से सात विकेट पर 112 रन के साथ टीम को जीत दिलाई.
इन खिलाड़ियों ने किया कमाल
पाकिस्तान में जन्मे जुनैद सिद्दिकी (चार ओवर में 24 रन पर तीन विकेट) ने यूएई को वापसी दिलाई जब उन्होंने टॉम कूपर (08) और दक्षिण अफ्रीका में जन्मे आईपीएल के पूर्व खिलाड़ी रूलोफ वान डेर मर्व को तीन गेंद में आउट किया.
सातवें विकेट के लिए की शानदार साझेदारी
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज क्रिस के बेटे प्रिंगल और एडवर्ड्स ने पांच ओवर में 27 रन जोड़कर नीदरलैंड की टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. सातवें विकेट की साझेदारी के दौरान इन दोनों ने ही कोई बाउंड्री नहीं लगाई लेकिन एक और दो रन लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
UAE ने दिया छोटा टारगेट
UAE ने नीदरलैंड को जीतने के लिए 112 रन का टारगेट दिया, जिसे नीदरलैंड ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इससे पहले यूएई की टीम कभी बड़ा स्कोर खड़ा करने की स्थिति में नहीं दिखी. टीम रन गति में इजाफा नहीं कर पाई. मोहम्मद वसीम 47 गेंद में 41 रन के साथ टीम के शीर्ष स्कोरर रहे. नीदरलैंड के गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इससे लगता है कि यूएई के बल्लेबाजों ने 60 से अधिक गेंद खाली खेली.
दिग्गज क्रिकेटर्स के बेटों ने दिखाया दम
नीदरलैंड के लिए 1996 विश्व कप खेलने वाले टिम के बेटे और तेज गेंदबाज बास डि लीडे ने 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए. फ्रेड क्लासेन (13 रन पर दो विकेट) और वान डेर मर्व (19 रन पर एक विकेट) ने भी उनका अच्छा साथ निभाया.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला गया.दोनों टीमों के बीच जिलॉन्ग के सिमोंड्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में श्रीलंका को हराकर सभी को हैरान कर दिया है. श्रीलंका की टीम हाल ही में एशिया कप 2022 का खिताब जितकर यहां पहुंची है.
एशियाई चैंपियन की शर्मनाक हार
श्रीलंका की टीम इस मुकाबले की शुरुआत में काफी मजबूत दिखाई दे रही थी, लेकिन नामीबिया ने कमाल का प्रदर्शन किया और एशियाई चैंपियन को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया. क्रिकेट पंडितों की नजर में श्रीलंका की टीम जीत की सबसे बड़ी दावेदार थी, लेकिन नामीबिया ने सभी को गलत साबित कर दिखाया. श्रीलंका को इस मैच में 55 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
नामीबियाई बल्लेबाजों ने कराई वापसी
श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. नामीबिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 163 रन बनाए. नामीबिया ने 15 ओवर के खेल के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बनाए थे, लेकिन आखिरी के 5 ओवर में 68 रन बनाकर पूरा मैच पलट दिया. नामीबिया इसी के साथ बतौर एसोसिएट टीम श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीम भी बनी. इससे पहले किसी भी एसोसिएट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 160 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया था.
श्रीलंका की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
श्रीलंका की टीम 164 रनों के लक्ष्य के जवाब में  108 रन ही बना सकी. श्रीलंकाई ओपनर पथुम निशंका 9 रन और कुसल मेंडिस 6 रन पर ही अपना विकेट गंवा बैठे. श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच सका, वहीं नामीबिया की ओर से जान फ्रीलिंक ने 28 गेंदों पर 44 रन बनाए और जेजे स्मिट ने नाबाद 31 रन.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) की शुरुआत से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. इस टूर्नामेंट में 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) आमने-सामने होंगे. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से और ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाना है. इस महामुकाबले के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये मुकाबला रद्द हो सकता है.
भारत-पाकिस्तान मैच हो सकता है रद्द
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले जाने वाले मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाने वाला ये मैच भारी बारिश के कारण रद्द हो सकता है. 23 अक्टूबर के दिन ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में दिन भर तेज बारिश होने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश के चलते उस दिन टॉस होना भी मुश्किल माना जा रहा है.
मैच ना खेले जाने पर क्या होगा?
भारी बारिश के चलते अगर भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच ये मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. आईसीसी इस संबंध में निर्देश पहले ही जारी कर चुकी है. सुपर12 स्टेज के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है, ऐसे में ये मैच अगले दिन नहीं खेला जाएगा. वहीं, भारत का टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 5-1 का है. दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी मैच पिछले साल खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को हार मिली थी.
सुपर12 स्टेज में टीम इंडिया के मैच
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा मैच 27 अक्टूबर को ग्रुप ए की रनर अप के साथ, तीसरा मैच 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसके बाद चौथा मैच 2 नवंबर बांग्लादेश के साथ और पांचवा मैच 6 नवंबर को ग्रुप बी की विनर के साथ खेलेगा.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, आर पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.
स्टैंडबाय खिलाड़ी- शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (वीसी), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर.
स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद हारिस, फखर जमां और शाहनवाज दहानी.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) से पहले भारतीय मैनेजमेंट ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में शामिल 2 खिलाड़ियों को भारतीय मैनेजमेंट ने बड़ा झटका दिया है. भारतीय मैनेजमेंट ने इस खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया ना भेजने का फैसला लिया है. ये दोनों खिलाड़ी हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे.
इन 2 खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका
भारतीय मैनेजमेंट ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल युवा स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) और विस्फोटक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ऑस्ट्रेलिया ना भेजने का फैसला लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम को अगर किसी खिलाड़ी की जगह इनकी जरूरत होगी तो ही वे टीम से जुड़ सकते हैं. फिलहाल इन दोनों खिलाड़ियों को भारत में ही रोका गया है.
अफ्रीका सीरीज में भी बेंच पर आए नजर
रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया की पहली पसंद बने हुए थे. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) सिर्फ एक मैच में ही खेलते दिखाई दिए थे और अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया भी नहीं भेजा जा रहा है. रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का हिस्सा बने थे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी थी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई. रवि बिश्नोई टीम इंडिया के लिए अभी तक 10 टी20 मैचों में 16 विकेट हासिल कर चुके हैं.
वनडे सीरीज में रहे सबसे सफल बल्लेबाज
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अफ्रीका सीरीज में सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने 3 मैचों में 191.00 की औसत से 191 रन बनाए थे. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने दूसरे मैच में नाबाद 113 रन की पारी भी खेली थी, लेकिन उन्हें भी भारत में रोका गया है. अगर टीम इंडिया को किसी बल्लेबाज की जरूरत पड़ती है तो ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को मुंबई एयरपोर्ट पर परेशानियों का सामना करना पड़ा. ये खिलाड़ी सीरीज का आखिरी मैच खेलने के बाद दिल्ली से मुंबई लौट रहा था, तभी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से इस खिलाड़ी का किट बैग गायब हो गया. इस खिलाड़ी ने ट्वीट कर मदद मांगी. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए माफी मांगी, लेकिन हरभजन सिंह ने ऐसा क्यों किया ये हम आपको बताते हैं.
इस खिलाड़ी का सामान हुआ गायब
साउथ अफ्रीका से खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा रहे शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) का सामान मुंबई एयरपोर्ट से गायब हुआ. शार्दुल ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एयर इंडिया क्या आप लगेज बेल्ट पर मेरी मदद करने के लिए किसी को भेज सकते हैं? ऐसा पहली बार नहीं है जब मेरा किट बैग मुझे समय पर नहीं मिला है. आपका कोई कर्मचारी भी इस जगह पर मौजूद नहीं है.'
हरभजन सिंह ने इस लिए मांगी माफी
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) पहले एयर इंडिया के कर्मचारी रहे हैं, इस वजह से उन्होंने ट्वीट कर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) से माफी मांगी. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने ट्वीट के जवाब में लिखा, 'शार्दुल आप चिंता मत कीजिए. आपको आपका सामान मिल जाएगा. हमारा स्टाफ वहां पहुंच जाएगा. परेशानी के लिए खेद है. (पूर्व एयरइंडियन भज्जी). हम आपसे स्नेह रखते हैं.' शार्दुल ठाकुर ने भी इसके जवाब में लिखा,  'भज्जी पाजी आपको प्यार, मुझे दूसरी एयरलाइंस कंपनी के स्टाफ ने मदद कर दी. मेरा सामान मिल गया. आपका शुक्रिया.'
टी20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द होंगे रवाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक चाहर (Deepak Chahar) की जगह शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. हाल ही में उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया था. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) टीम इंडिया के लिए अभी तक 25 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 33 विकेट अपने नाम किए है. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, वहीं इस बार वह स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़ सकते हैं.