States

राहुल गांधी का आरोप, पुलिस से हुई सुरक्षा इंतजाम में चूक, जवाब में पुलिस ने दिया ये बड़ा बयान

Published On January 28, 2023 01:59 AM IST
Published By : Mega Daily News

सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर पुलिस आमने-सामने आ गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुलिस का इंतजाम ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद अपने सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर उन्होंने आज की यात्रा रद्द कर दी. राहुल गांधी ने कहा, आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई. टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे. मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते. मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी बाकी लोग यात्रा कर रहे थे. भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

ये बोली पुलिस

राहुल के इन आरोपों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस का बयान आया है. पुलिस ने कहा, भीड़ की तलाशी लेने वाले आयोजकों द्वारा पहचाने गए अधिकृत व्यक्तियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई थी. BJU के आयोजकों के मैनेजर्स ने बनिहाल से यात्रा में शामिल होने वाली भारी भीड़ के बारे में नहीं बताया था, जो स्टार्टिंग पॉइंट के पास ही उमड़ी थी.

बयान में आगे कहा गया, आयोजकों ने 1 किमी की यात्रा करने के बाद उसे बंद करने से जुड़ा फैसला लेने से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस से सलाह-मशविरा नहीं किया था. बाकी की यात्रा शांतिपूर्वक चली. उसमें सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं थी. हम फुलप्रूफ सिक्योरिटी मुहैया कराएंगे. सीएपीएफ की 15 और जम्मू-कश्मीर की 10 कंपनियों समेत आरओपी, क्यूआरटी, रूट डोमिनेशन, लेटरल डिप्लॉयमेंट, एसएफ को तैनात किया गया था. 

बयान में ये बोले राहुल

राहुल गांधी ने कहा, 'लोगों की ओर से शानदार स्वागत किया गया. सुबह से ही लोग जमा हुए थे और हम यात्रा करने के लिए उत्सुक थे. पुलिस वाले, जो यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरे के पास रहते हैं, वह चले गए या दिखे नहीं. दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस का इंतजाम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया.' उनका कहना था, 'मेरी सुरक्षा से जुड़े लोग इससे असहज हो गए थे और उन्होंने कहा कि मैं आगे यात्रा नहीं करूं. इसलिए मुझे अपनी यात्रा आज रद्द करनी पड़ी. दूसरे लोगों ने पदयात्रा की.' राहुल गांधी ने कहा, 'प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पुलिस की भूमिका की गारंटी दे. मेरे लिए बहुत मुश्किल है कि मैं अपनी सुरक्षा में लगे लोगों के सुझावों के खिलाफ जाऊं."

कांग्रेस नेता ने कहा, 'मुझे मालूम नहीं, ऐसा क्यों हुआ. लेकिन कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए.' उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह आगे पदयात्रा करेंगे. भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. इसका समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में होगा.

यात्रा पुलिस सुरक्षा राहुल जम्मूकश्मीर गांधी कांग्रेस दौरान ध्वस्त उन्होंने आयोजकों जोड़ो इंतजाम सुरक्षाकर्मियों जिम्मेदारी rahul gandhis allegation lapse security arrangements police response gave big statement
Related Articles