States

लाउडस्पीकर विवाद : राज ठाकरे की धमकी से शिवसेना में बढ़ा हिंदुत्व मुद्दा छिन जाने का डर, ऐसे कम करेगी असर

Published On April 16, 2022 10:17 AM IST
Published By : Mega Daily News

महाराष्ट्र में आज का दिन हंगामेदार होने की संभावना है. राज्य में चल रहे अजान बनाम हनुमान चालीसा विवाद (Loudspeaker Controversy) में अब शिवसेना भी कूद गई है.

शिवसेना आज मुंबई में कई जगह करेगी महाआरती 

मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने आज पुणे के मारुति मंदिर में जाकर वहां चल रहे हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होने का ऐलान किया है. इसके जवाब में शिवसेना ने मुंबई में कई जगहों पर महाआरती के आयोजन की घोषणा की है. इनमें दादर के कबूतरखाना और अन्य इलाकों में महाआरती करने की बात कही जा रही है. 

मुस्लिम बहुल इलाके में हनुमान चालीसा पढ़ेंगे MNS वर्कर

वहीं MNS ने भी मुस्लिम बहुल जोगेश्वरी के बेहरामबाग इलाके के हनुमान मंदिर में महाआरती और हनुमान चालीसा करने की बात कही है. राज ठाकरे अड़े हैं कि महाराष्ट्र सरकार ने 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर (Loudspeaker Controversy) नहीं उतरवाए तो उनकी पार्टी लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ेगी. 

शिवसेना को सता रहा हिंदुत्व मुद्दा छिन जाने का डर

राज ठाकरे की ओर से शुरू किए गए इस आंदोलन के जोर पकड़ने से शिवसेना को हिंदुत्व का मुद्दा छिन जाने का डर सता रहा है. इसलिए वो महाआरती का आयोजन कर अपने हिंदुत्व के वोटबैंक को बचाए रखने की कोशिश कर रही है.

हनुमान चालीसा शिवसेना महाआरती ठाकरे हिंदुत्व महाराष्ट्र loudspeaker controversy मुंबई मंदिर आयोजन मुस्लिम इलाके लाउडस्पीकर fear snatching hindutva issue increased shiv sena due raj thackerays threat reduce impact
Related Articles