States

शादी के 25 साल बाद घर से 50हजार रुपए और दो लाख के जेवर लेकर भागी चार बच्चों की मां

Published On July 06, 2022 03:34 PM IST
Published By : Mega Daily News

शादी के 25 साल बाद एक 52साल की महिला अपने चार लड़कों को छोड़ कर प्रेमी के संग भाग गई। महिला के पति ने लाख प्रयास किये लेकिन महिला ने आने से मना कर दिया। विवाहिता बोली अब उसका पति गणपत लाल है और वह उसी के साथ आगे का जीवन जियेगी । जिसके बाद पीड़ित नरेश कुमार टिनकर सांगानेर थाने पहुंचा और पुलिस को आप बीती बताई। लेकिन पुलिस ने भी नरेश को भगा थाने से भगा दिया।

नरेश ने कोर्ट की शरण ली जिसके बाद कोर्ट आदेश पर सांगानेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सितम्बर 2021 में पीड़ित नरेश कुमार की पत्नी संगीता चार जवान लड़कों को छोड़ कर किरायेदार गणपत लाल के साथ भाग गई।गणपति कई सालों से उनके मकान पर किराए पर रहता था। दोनों के बीच सम्बंध बने और दोनों 50हजार रुपए नगद और जेवरात चोरी कर के भाग गए।

पीड़ित नरेश ने समाज में छानबीन की तो पता चला की किराएदार गणपतलाल के साथ उसकी पत्नी संगीता रह रही है। पीड़ित ने प्रयास किये लेकिन संगीता ने उससे रिश्ता खत्म करने की बात कही। कहा वह उसका पति नहीं ना ही उसके कोई चार बच्चे हैं। उसका पति गणपत लाल है। पीड़ित की दर्ज शिकायत पर पुलिस ने संगीता और गणपत को थाने बुलाकर अनुसंधान करना शुरू कर दिया है।

पीड़ित पुलिस संगीता महिला लेकिन लड़कों प्रयास दिया जिसके कुमार सांगानेर कोर्ट पत्नी दोनों 52साल 25 years marriage mother four children ran away home rs 50 000 jewelery worth two lakhs
Related Articles