Investment

सस्ते घर लेने का शानदार मौका : PNB सस्ते में बेच रहा 14300 से ज्यादा मकान, मार्केट से कम रेट्स में मिलेगी प्रॉपर्टी, जानें कैसे?

Published On August 27, 2022 07:10 PM IST
Published By : Mega Daily News

PNB Mega E-Auction: अगर आप भी आने वाले दिनों में सस्ता घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है. देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पीएनबी (pnb auction details) आपके लिए यह मौका लेकर आया है. पंजाब नेशनल बैंक आपके लिए मेगा ई-ऑक्शन (mega e auction) का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें आपको रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल, और एग्रीकल्चर लैंड खरीदने का मौका मिलेगा. 

GOOGLEADBLOCK

PNB ने किया ट्वीट

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है. पीएनबी ने लिखा है कि अगर आप भी अर्फोडेबल रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है. 

GOOGLEADBLOCK

चेक करें कितनी प्रापर्टी का होगा ऑक्शन?

पीएनबी के इस ऑक्शन में 14308 रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की नीलामी की जाएगी. इसके अलावा 2682 कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की नीलामी की जाएगी. वहीं, इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी की संख्या 1468 है. वहीं, एग्रीकल्चर प्रॉपर्टी 107 हैं, जिसके लिए आप बोली लगा सकते हैं. 

चेक करें ऑफिशियल लिंक 

इसके अलावा इस ऑक्शन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक https://ibapi.in/ पर विजिट कर सकते हैं. यहां पर आपको ऑक्शन के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी. 

प्रॉपर्टी खरीदने पीएनबी ऑफिशियल जानकारी ऑक्शन जाएगी प्लान पंजाब नेशनल एग्रीकल्चर googleadblock ट्वीट रेजिडेंशियल कॉमर्शियल great opportunity get cheap houses pnb selling 14300 cheaply property available lower rates market know
Related Articles