India

WHO का दावा भारत में कोरोना से 47 लाख लोगों जान गंवाई, आओ जाने इस दावे में कितनी सच्चाई है

Published On May 06, 2022 01:32 AM IST
Published By : Mega Daily News

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दावा किया है कि भारत में कोरोना से 47 लाख लोगों ने जान गंवाई है. WHO के इस दावे का खंडन करते हुए भारत सरकार ने इसके विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं.

भारत सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने WHO के आंकड़े पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि डेटा कलेक्शन का मॉडल, डेटा कलेक्शन, डेटा सोर्स, प्रक्रिया ( मेथोडोलॉजी) सब सवालों के घेरे में है. मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि इस मसले को सभी ऑफिशियल चैनल का इस्तेमाल कर Executive बोर्ड में रखा जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने WHO के सामने रखे ये सवाल

-इस आंकड़े में शामिल 17 राज्यों को किस आधार पर चुना गया?

-राज्यों के नाम बताने में 4 महीने क्यों लग गए?

-कब तक या किस वक्त तक का डेटा WHO ने लिया?

-नवंबर से केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने WHO को इस संबंध में 10 चिट्ठियां लिखीं. लेकिन WHO ने एक का भी जवाब नहीं दिया.. क्यों?

-ऑफिशियल डेटा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से क्यों नहीं लिया गया?

इन राज्यों की आबादी पर आधारित है WHO का आंकड़ा

बता दें कि WHO ने महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ बिहार, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और यूपी के आधार पर मौतों का आंकड़ा जारी किया है. WHO ने दलील दी है कि इन राज्यों में भारत की 60आबादी है. हमने 2020 का डेटा दिया. 2021 का डेटा आने वाला है. हमारा डेटा बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया से आता है.  

WHO का मॉडल बेबुनियाद

स्वास्थ्य मंत्रालय ने WHO के मौतों की गणना के मॉडल को बेबुनियाद बताते हुए एक बार फिर साफ किया है कि भारत में हुई कोविड-19 से मौतों की गिनती करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन जो गणितीय मॉडल लगा रहा है वह सरासर गलत है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?

मंत्रालय ने कहा कि भारत में जन्म और मौतों की गणना करने के लिए एक सिस्टम बना हुआ है. भारत के तीन लाख से ज्यादा रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार सिस्टम के जरिए यह गणना की जाती है. इससे पता चलता है कि किस वर्ष में भारत में कितने लोगों ने जन्म लिया और कितने लोगों की मृत्यु हुई. यह आंकड़ा हर साल जारी किया जाता है. 

क्या है WHO का दावा?  

WHO के दावे के मुताबिक भारत में कोरोना से तकरीबन 47 लाख लोगों की जान जा चुकी है. यानी सरकार के आधिकारिक फिगर से 10 गुना ज्यादा. WHO ने ये भी दावा किया है कि दुनिया भर में जितनी मौतें दर्ज की गई हैं, उनसे असल में तकरीबन डेढ करोड़ ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. ये मौतें 1 जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2021 के बीच दर्ज की गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय लोगों मौतों सरकार केंद्रीय राज्यों आंकड़ा मौतें विश्व संगठन कोरोना आपत्ति आंकड़े क्यों claims 47 lakh people lost lives due corona india lets know much truth claim
Related Articles