India

रेलवे के करोड़ों यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब ट्रेन में फ्री मिलेगा खाना-पानी, IRCTC ने बनाया नया प्लान

Published On September 13, 2022 12:49 PM IST
Published By : Mega Daily News

ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी अब ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको फ्री खाना मिल सकता है. जी हां... ट्रेन से सफर करने पर अब आपको खाने के लिए पैसा नहीं देना होगा. रेलवे की ओर से यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं, लेकिन कई बार हमको सुविधाओं के बारे में पता नहीं होता है तो हम उसका फायदा नहीं उठा पाते हैं. 

GOOGLEADBLOCK

आइए आज हम आपको बताते हैं कि आपको किस स्थिति में फ्री खाना मिल सकता है- 

फ्री में मिलता है खाना-पानी और कोल्ड ड्रिंक

आपको बता दें अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो IRCTC की तरफ से आपको फ्री खाने के साथ-साथ कोल्ड ड्रिंक और पानी के लिए भी कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होता है, लेकिन ऐसा सिर्फ तब ही होगा जब आपकी ट्रेन देरी से चल रही हो. ये खाना आईआरसीटीसी की ओर से आपको एकदम फ्री दिया जाता है.

GOOGLEADBLOCK 

फ्री सुविधा का ले सकते हैं लुत्फ

ऐसे में आपको कुछ सोचने की जरूरत नहीं है. आप रेलवे की इस तरह की सुविधाओं का लुत्फ आसानी से ले सकते हैं. यह आपका अधिकार है. इंडियन रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन के लेट होने पर आईआरसीटीसी की कैटरिंग पॉलिसी के तहत यात्रियों को नाश्ता और हल्‍का भोजन दिया जाता है. 

कब मिलेगी ये सुविधा?

IRCTC के नियमों के मुताबिक, यात्रियों को मुफ्त मील की सुविधा दी जाती है. बता दें ये सुविधा आपको तब दी जाती है. जब आपकी ट्रेन 2 घंटे या फिर इससे ज्यादा लेट होगी. यह सुविधा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को दी जाती है. यानी कि शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर बहुत काम की साबित हो सकती है.  

नाश्ते में क्या मिलती है ट्रेन में?

इसके साथ ही आपको बता दें कि ट्रेन में नाश्ते में आपको चाय-कॉफी और बिस्किट भी मिलते हैं. शाम के नाश्ते की बात करें तो चाय या कॉफी और चार ब्रेड स्लाइस (ब्राउन/व्हाइट), एक बटर चिपलेट दिया जाता है. इसके अलावा दोपहर में यात्रियों को रोटी, दाल और सब्जी आदि फ्री में मिलती हैं. कई बार इसमें पूरी भी दी जाती हैं. अगर आपकी ट्रेन 2 घंटे लेट चल रही है तो 2 घंटे से अधिक की देरी पर आप नियम के अनुसार खाना मंगवा सकते हैं.

ट्रेन यात्रियों सुविधा रेलवे नाश्ते लेकिन सुविधाओं googleadblock कोल्ड ड्रिंक irctc आईआरसीटीसी लुत्फ नियमों मुताबिक millions passengers railways bat food water available train free made new plan
Related Articles