Health

इस देसी जड़ी-बूटी से ध्यान एकाग्र करने में मिलती है सहायता, बनता है दिमाग सुपर फ़ास्ट, जानिए इस्तेमाल के तरीके

Published On October 30, 2022 01:49 AM IST
Published By : Mega Daily News

उम्र बढ़ने के साथ लोगों की याददाश्त का कमजोर होना एक आम बात है लेकिन ये दिक्कत आजकल के बच्चों में भी आम हो गई है. बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई गई छोटी-छोटी बातें भी भूल जाते हैं. बहुत मेहनत के बाद भी उनका ध्यान एकाग्र नहीं रह पाता है. यूथ में भी इस तरह के लोगों की संख्या काफी है. इसके साथ आज ज्यादातर लोग तनाव से ग्रसित हैं जो आगे चलकर बड़ी समस्या की वजह बनता है. आयुर्वेद में इस तरह की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए ब्राह्मी (Brahmi) को बेहद कारगर माना गया है. इस जड़ी बूटी में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो तनाव और चिंता को कम करते हैं और ब्रेन पावर बढ़ाने में मदद करते हैं.

इसलिए हो रही याददाश्‍त कमजोर

किसी शख्स के याददाश्‍त का उसके पोषण से सीधा रिश्ता है. अगर किसी के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो उसकी याददाश्त का कमजोर होना आम बात है. सिर पर लगी कोई चोट भी इसका मेन कारण है. आपको बता दें कि ब्राह्मी (Brahmi) के सेवन से आपके सोचने समझने की शक्ति बेहतर होती है और इसके नियमति इस्तेमाल से बुद्धि तेज होती है. 

ब्राह्मी (Brahmi) के अन्य फायदे

ब्राह्मी दूध दिमाग के लिए फायदेमंद साबित होता है. इसके सेवन से चिंता और तनाव से भी छुटकारा मिलता है. बस आपको करना इतना है कि 1 गिलास दूध में आधा चम्मच ब्राह्मी डालकर इसे करीब 2 मिनट उबालना है और सोने से पहले रोज इस दूध को पीना है. ऐसा करने से आपकी मेमोरी पावर अच्छी हो जाएगी. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गाजर के जूस में केसर डालकर पीने से याददाश्त तेज होती है. आपको बता दें कि ब्राह्मी में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हृदय रोग और डायबिटीज जैसे गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करते हैं.

ब्राह्मी याददाश्त कमजोर brahmi लोगों दिक्कत छुटकारा चिंता याददाश्‍त डालकर बढ़ने लेकिन बच्चों बच्चे कक्षाओं indigenous herb helps concentrating makes brain super fast know use
Related Articles