Entertainment

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले ये फ़िल्मी सितारे कितने पढ़ें-लिखें हैं क्या आप जानते हैं ?

Published On April 12, 2022 10:30 AM IST
Published By : Mega Daily News

अक्सर मां-बाप अपने बच्चों से कहते हैं कि पढ़ोगे-लिखोगे तभी कामयाब बन पाओगे, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि पढ़ाई लिखाई करके ही सिर्फ सफलता हासिल की जा सके। ऐसे तमाम लोगों के उदाहरण मौजूद हैं जिन्होंने कम पढ़ाई लिखाई के बावजूद दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज हम आपको कुछ उन फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फिल्मों के लिए अपनी पढ़ाई को अलविदा कह दिया था। कम पढ़े लिखे होने के बावजूद भी यह सितारे आज अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। 

आमिर खान

हिंदी सिनेमा में आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। एक्टर साल में केवल एक ही फिल्म बनाते हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित होती है। बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि एक्टिंग के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। आमिर 12वीं पास हैं। इसके बाद वह फिल्मी दुनिया में आ गए। आज अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करती है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया ने 12वीं के बाद पढ़ाई से दूरी बना ली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही और उनके करियर की गाड़ी तेजी से आगे निकल पड़ी।

कंगना रणौत

फिल्म इंडस्ट्री में कंगना क्वीन के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर कई फिल्में हिट कराई हैं। उनके एजुकेशन की बात करें तो 12वीं में फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ने का फैसला कर लिया था। 

करिश्मा कपूर

हिंदी सिनेमा और कपूर खानदान का रिश्ता बहुत पुराना है। कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर केवल पांचवीं पास हैं। छठी क्लॉस में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में आने का फैसला कर लिया था। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। राजा हिंदुस्तानी उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।

काजोल

एक्ट्रेस काजोल भी करिश्मा की तरह ही फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां तनुजा भी मशहूर अदाकारा रह चुकी हैं। काजोल ने भी अपने फिल्मी करियर में जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं। काजोल केवल हाईस्कूल पास हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में आने का मन बना लिया था। फिल्म बेखुदी से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म उन्होंने पढ़ाई करियर फिल्मी एक्टिंग बॉक्स काजोल फिल्मों हिंदी सिनेमा 12वीं आलिया फिल्में करिश्मा know educated film stars rule crores hearts
Related Articles