Astrology

आज का राशिफल : आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें

Published On September 06, 2022 10:43 AM IST
Published By : Mega Daily News

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। बता दें कि एकादशी तिथि प्रात: 05 बजकर 54 मिनट से लेकर दिनभर रहेगी। इसके साथ ही आज परिवर्तिनी एकादशी भी है। ऐसे में कई राशि के जातकों को नौकरी बिजनेस में अपार सफलतका मिलेगी। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें। खाने-पीने में भी सावधानी रखें। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। रचनात्मक कायरें में प्रगति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वयं पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

विष योग होने के कारण वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक विवाद से बचें। भाई-बहन या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

मैत्री संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होना आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करेगा और पारिवारिक रिश्ते खराब होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

रोग और विरोधी तनाव दे सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

दैनिक राशिफल daily horoscope होगी रखें प्रगति पारिवारिक होगा मामलों व्यर्थ एकादशी सहयोग रचनात्मक सुखमय today take risks financial matters careful money transactions get unnecessary debates
Related Articles